Home Punjab>Ludhiana Ludhiana : तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को रोंदा, मौ’त

Ludhiana : तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को रोंदा, मौ’त

0

जगराओं : देर रात को चुंगी नंबर पांच से कोठे खंजूरा को जाने वाले रास्ते पर अपने दोस्त को मिलकर अपने घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार इनोवा कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बूटा सिंह निवासी कोठे खंजूरा के तौर पर हुई है। जो सात बच्चों का पिता था, जिनमें 4 बेटियां और 3 बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक बूटा सिंह शनिवार की रात रोटी खाकर अपने घर से कुछ दूरी पर अपने दोस्त से मिलने गया था। जब वह वापस घर आ रहा था तो मोहल्ले से बाहर रायकोट रोड की तरफ से आई तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने उसे कुचल दिया। हादसे को अंजाम देकर इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बूटा सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बूटा सिंह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

लोगों के मुताबिक मृतक मजदूरी करता था। उसी से अपने परिवार का पेट भरता था। लोगो ने बताया कि अभी तो मृतक के बच्चे भी बहुत छोटे हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। लोगों के मुताबिक इनोवा चालक लुधियाना की तरफ फरार हुआ है।

टक्कर के बाद इनोवा का बंपर आदि टूट कर वहीं गिर गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार की तलाश शुरू कर दी। एएसआई मोहन लाल ने बताया कि शव का सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मृतक के परिजनो के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here