Home Punjab>Ludhiana Ludhiana : पुलिस कर्मी पर लगे नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, PCR कर्मी को कुचला, मौ’त, देखें Video

Ludhiana : पुलिस कर्मी पर लगे नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, PCR कर्मी को कुचला, मौ’त, देखें Video

0
Ludhiana : पुलिस कर्मी पर लगे नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, PCR कर्मी को कुचला, मौ’त, देखें Video

लुधियाना : जिले में पुलिस कर्मी पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार बीती रात शराब के नशे में एक पुलिस कर्मचारी ने खूब हंगामा किया। वह पीरु बंद मोहल्ला नजदीक सड़क पर तेज रफ्तार कार लेकर जा रहा था। 

शराब के नशे में गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण उसने सड़क किनारे आईस क्रीम खा रहे पीसीआर दस्ता कर्मचारियों को टक्कर मारी। करीब 15 मीटर तक वह उन्हें कार के साथ घसीट कर ले गया। मौके पर ही एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दूसरे कर्मी की टांग टूट गई। मृतक की पहचान आकाशदीप के तौर पर हुई है।

 आकाश दीप का सिर कार के टायरों के नीचे आ गया, जिस कारण उसकी मौत हुई है। घायल साथी ASI सतनाम सिंह से की हालत गंभीर है। पुलिस टीम ने रात को ही आरोपी पुलिस कर्मी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here