Blog
-

Jalandhar News: रईसजादे के बेटे ने फॉर्च्यूनर से टैक्सी को मारी टक्कर, आवाज से गूंजा इलाका, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: शहर की जौहल मार्केट के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक रईसजादे के बेटे ने तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर से सामने से आ रही टैक्सी को टक्कर मार दी। इस हादसे में हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोगो बाहर आ गए। लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मौक पर मौजूद लोग हादसा देखकर सहम गए। घटना में टैक्सी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आवाज इतनी तेज़ थी कि पूरा इलाका गूंज उठा। घटना की सूचना थाना नंबर 6 की पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में कार चालक को कुछ मामूली चोटें आई हैं, जिसे नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फॉर्च्यूनर सवार युवक ने शराब पी रखी थी।
जिसके चलते उसने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। उन्होंने कहाकि कार चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अगर शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि होती है तो आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना में दोनों गाड़ियों को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है।
-

Share Market: हरे रंग के निशान पर खुला बाजार, Sensex-Nifty दोनों में दिखी तेजी
बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार की सोमवार को शुरुआत पॉजिटिव हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक Sensex-Nifty हरे रंग के निशान पर कारोबार करते नजर आए। सुबह 9:20 बजे (आईएसटी) तक, निफ्टी 50 0.08% बढ़कर 24,675.3 पर था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.06% बढ़कर 80,461.08 पर पहुंच गया। वहीं बैंक निफ्टी भी 71 अंकों की तेजी के साथ 54460 पर खुला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर्स में तेजी और 9 शेयर्स में गिरावट है।
NSE के मेटल और PSU बैंक सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो, IT, मीडिया, फार्मा, रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी तेजी है। सिर्फ FMCG सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।शेयर बाजार में आज से खुलेंगे तीन IPO
लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी ग्लॉटिस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज (सोमवार) से ओपन होगा। इसके अलावा 29 सितंबर से ही फैबटेक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स लिमिटेड के इश्यू भी पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे।
ग्लॉटिस इस इश्यू के जरिए 307 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 160 करोड़ रुपए के 1.24 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 147 करोड़ रुपए के 1.14 शेयर बेच रहे हैं। वहीं फैबटेक टेक्नोलॉजीज का IPO से 230.35 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है। इसके लिए कंपनी 1.21 करोड़ फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है।
इसके अलावा लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स इश्यू से 122.31 करोड़ रुपए जुटाएगी। IPO में ओम फ्रेट कंपनी 24.44 करोड़ रुपए के 18 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं ओम फ्रेट के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 97.88 करोड़ रुपए के 73 लाख शेयर बेच रहे हैं।
-

Jalandhar News: आज से E Challan शुरू, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगा एक्शन देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सिटी स्मार्ट सिटी की राह पर अब आगे बढ़ चुका है। शहर भर में लगाए गए 1100 से अधिक हाईटेक CCTV कैमरों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले का आज से E CHALLAN शुरू हो रहा है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से अब पूरे शहर की मॉनिटरिंग रियल टाइम में होगी। यह आधुनिक निगरानी न केवल ट्रैफिक समस्या को सुधरेगी बल्कि। आपराधिक गतिविधियों पर भी नकेल कसेगी।
यह व्यवस्था लोगों को अधिक जागरूक,जिम्मेदार और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा सकारात्मक कदम है। आज यानि 29 सितंबर दिन सोमवार को पीएपी चौक,बीएसएफ चौक,बीएमसी चौक (संविधान चौक),गुरुनानक मिशन चौक,गुरु रविदास चौक,फुटबॉल चौक,कपूरथला चौक,भगवान वाल्मीकि चौक,गुरु अमरदास चौक,वर्कशॉप चौक,डॉ बी आर अंबेडर चौंक,मॉडल टाऊन चौक और चुनमुन चौक से शुरू किए जा रहे है।
DGP गौरव यादव आज इसकी शुरुआत कर सकते हैं। ई-चालान को लेकर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की देर रात तक बैठकें जारी रहीं। ADGP गुरबाज सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। शहर के 13 पॉइंट्स पर ट्रायल शुरू किए जाएंगे। इस दौरान सिस्टम की खामियों को देखा जाएगा। कंट्रोल रूम के ऑपरेशन का निरीक्षण करने के बाद ही ई-चालान सिस्टम शुरू किया जाएगा। अगर यह सिस्टम कामयाब होता है, तो जालंधर शहर को स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।
-

Punjab News: फिर जलने लगी पराली 90 मामले दर्ज, कई किसानों पर जुर्माना और FIR दर्ज
चंडीगढ़ः उत्तर भारत में शरद ऋतु शुरू होने से पहले पराली जलाने के मामले बढ़ने लगते हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद पंजाब के खेतों में पराली का जलना जारी है। बीते दिन कुल मामलों की गिनती बढ़कर 90 हो गई। दरअसल, कल 8 नए मामले सामने आए। पंजाब में 15 सितंबर सेटेलाइट के जरिये पराली जलाने के मामलों की माॅनीटरिंग हो रही है। दावों के विपरीत तब से रोजाना खेतों में पराली जल रही है। पराली जलाने में अब तक सबसे अधिक 51 मामले अमृतसर में सामने आए हैं। पराली जलाने के 47 मामलों में कार्रवाई करते हुए 225000 का जुर्माना लगाया गया है।
वहीं 49 मामलों में BNS के सेक्शन 223 के तहत FIR भी दर्ज की गई है। पंजाब सरकार पराली जलाने से रोकने को लेकर कई कदम उठा रही है, फिर भी ऐसा में मामले आने बंद नहीं हो रहे हैं। बता दें, खेत को साफ करने के लिए पराली जलाना किसानों को सस्ता पढ़ता है, जिसकी वजह से इसे रोकना सरकार के लिए सिर दर्द बन गया है। इसके चलते पंजाब के शहरों का प्रदूषण भी बढ़ने लगा है।
रविवार को बठिंडा का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया जो येलो जोन में रहा। डाॅक्टरों के मुताबिक इस तरह के एक्यूआई में ज्यादा देर तक बाहर रहने से खास तौर से सांस व दिल के रोगों से पीड़ित मरीजों को समस्या हो सकती है। अमृतसर के बाद तरनतारन में सबसे अधिक 11 मामले, पटियाला में 10, बरनाला में दो, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, व जालंधर में एक-एक मामला, कपूरथला में तीन, मालेरकोटला में चार मामले, होशियारपुर में दो, संगरूर में भी दो और एसएएस नगर में भी एक मामला हुआ है।
32 मामलों में पराली जलाने वाले किसानों की जमीन रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। जमीन रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री होने पर किसान ना तो अपनी जमीन बेच सकता है और ना ही उसे गिरवी या फिर उस जमीन पर लोन ले सकता है। पंजाब के कंट्रोल रूम सुपरवाइजर युग ने बताया, “सैटेलाइट अलग-अलग सेंसरों के जरिए पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाते हैं और हमारे अधिकारी डेटा की निगरानी करते हैं।
संबंधित क्षेत्र के नोडल और क्लस्टर अधिकारी घटना के बारे में SDM को सूचित करते हैं। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है और किसानों को पराली न जलाने की सलाह देती है।” उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों से किसान पराली जलाने के हानिकारक प्रभावों के बारे में ज्यादा जागरूक हुए हैं और कई अब इस प्रथा से बच रहे हैं। हम उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताते हैं, जो पराली जलाने के विकल्पों का समर्थन करती हैं।
-

होर्डिंग लगाते समय 7वीं मंज़िल से गिरे 10 मजदूर, 2 की मौत
अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक आवासीय इमारत पर रविवार दोपहर होर्डिंग लगाने के दौरान नीचे गिर जाने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण बोपल इलाके में इमारत की सातवीं मंजिल से दो मजदूर गिर गए। पुलिस उपाधीक्षक (अहमदाबाद ग्रामीण) नीलम गोस्वामी ने बताया कि कम से कम 10 मजदूर इमारत की छत पर एक विज्ञापन एजेंसी का बड़ा होर्डिंग लगा रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया।
उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की गिरने से मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज जारी है। बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक मजदूरों की पहचान राज और महेश के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
-

आज का राशिफल, 29 सितंबर 2025
आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का सातवां दिन है। आज देर रात1 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जिससे आपकी तारीफ होगी और दूसरे भी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। आज अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आज आप दोस्त की मदद करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती गहरी होगी। माता कालरात्रि के सामने घी का दीपक जलाएं, धन-धान्य में बढोतरी होगी।
वृष राशि:आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। इस राशि के टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको उपहार मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन राशि:आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। आज इस राशि के छात्र अपनी पढाई का शेड्यूल बदलेंगे, जिससे पढ़ने में मन लगा रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे है। आज महिलाओं को ऑफिस मे वर्कलोड कम रहेगा, जिससे आप अपने वर्क कों टाइमली पूरा कर लेंगे।
कर्क राशि:आज आपका दिन मिला – जुला रहने वाला है। आज आप किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। आज छात्रों को पढ़ाई में और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने कों मिलेगा। आज कपड़ा व्यापारियों के काम की गति बढेगी। आज आपको दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से भी बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगायें, कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होंगी।
सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनायेंगे। इस राशि के वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी, साथ ही आपके नये क्लाइंट्स से मुलाक़ात होगी। आज आप जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनायें रखे, रिश्तो में मजबूती आयेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
कन्या राशि:आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज ऑफिस में हर व्यक्ति आपके कार्यो से प्रभावित होगा। आज आपके घर आपसे मिलने कोई रिश्तेदार आयेगा। साथ ही अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आज आप जीवनसाथी को ज्वेलरी उपहार में देंगे, जिससे आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। इस राशि की बिजनेस से जुडी महिलाएं, आज बड़ी डील फ़ाइनल कर सकती हैं। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कुछ जरुरी कार्यों की वजह से आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। आज आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते है तो दिन अच्छा है। साथ ही आप घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बात-चीत करेंगे, जिसका बेहतर परिणाम मिलेगा। आज इस राशि के आईटी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगायें, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।
वृश्चिक राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। तथा विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। साथ ही घर के बड़े आज आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। इस राशि के दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ बढ़ायेंगे, वो जरुर सफल होगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही आज आपको किसी काम में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी कोर्ट सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा।
मकर राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा लेकिन आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। जिससे आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। इस राशि के सोने-चांदी का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को बड़ा धन लाभ होगा। मां कालरात्रि का ध्यान करें, रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।
कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। साथ ही आपको जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के वेब डिजाइनिग में कार्यरत व्यक्तितों को बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा, जिससे करियर में तरक्की होगी। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा, जहाँ आपकी मुलाकात किसी वरिष्ठ व्यक्ति से होगी।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज शाम को आप परिवार के साथ मिलकर अच्छा समय बितायेंगे। साथ ही व्यापार के प्रति आज की गयी कोशिशें, भविष्य में रंग लायेंगी। आज सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा । इस राशि के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें छात्रों को आज शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
-

Haryana News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का मिला शव, देखें वीडियो
पंचकूला: सेक्टर-21 में शनिवार देर रात एक 18 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला और हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती कानपुर की रहने वाली थी और पिछले चार वर्षों से इसी कोठी में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसी घर में काम करने वाली दूसरी युवती ने शव को पंखे से लटका देखा और तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित मोर्चरी में भेज दिया गया है। मृतका के पिता बबलू और परिजनों ने पंचकूला पहुंचकर पुलिस जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
-

Punjab News: बस और ट्रक की भयानक टक्कर, देखें वीडियो
होशियारपुर: दसुआ रोड पर बागपुर अड्डा के पास रविवार को बस और ट्रक की भयानक टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार बस दसुआ की ओर से हुशियारपुर आ रही थी जबकि ट्रक विपरीत दिशा से जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, जिसके चलते आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस के ड्राइवर को तुरंत निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहीं ट्रक का ड्राइवर करीब डेढ़ से दो घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा, जिसे स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से बाहर निकाला गया।
उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। बस में सवार यात्रियों को केवल मामूली चोटें आई हैं, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
-

Punjab News: प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर 14.71 करोड़ की ठगी
लुधियाना: गुजरात के महत्वाकांक्षी धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश कराने के नाम पर लुधियाना के एक व्यक्ति से 14.71 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित खन्ना माता रानी मोहल्ला के रहने वाले गगनदीप सिंह ने बताया कि वह रियल एस्टेट की फर्म चलाते हैं। गगनदीप सिंह ने दुगरी पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में बताया कि रजिंदर ने 2018 से 2023 के बीच आरोपी ने उन्हें और उनके निवेशकों को धोलेरा जिला अहमदाबाद में जमीन खरीदने के लिए प्रेरित किया। राजिंदर ने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट केंद्र और गुजरात सरकार द्वारा विकसित किया जा रहा है।
उसने 2 प्रतिशत मासिक रिटर्न और 6 प्रतिशत कमीशन देने का वादा किया। उसने इस भरोसे पर उन्होंने न केवल अपनी पूंजी लगाई बल्कि अन्य निवेशकों से भी पैसे जुटाए और आरोपी के बताए बैंक खातों तथा नकद में करोड़ों रुपये का भुगतान किया। गुजरात राजस्व विभाग से जांच कराने पर सामने आया कि जमीन के दस्तावेज फर्जी थे और वास्तविक रूप से यह जमीनें निजी रियल एस्टेट कंपनियों के निदेशकों के नाम पर दर्ज थीं।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने गगनदीप सिंह को धोलेरा 365 नामक एक अन्य फर्म से भी जोड़ा और प्रभावशाली लोगों से संबंध होने का दावा किया। गगनदीप ने आरोप लगाया कि राजिंदर ने खुद को बिजनेस पार्टनर बताकर फर्जी दस्तावेज बनाए और राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश की।
दुगरी पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई अमोलक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। वित्तीय रिकॉर्ड और गुजरात की संपत्ति रजिस्ट्रियों की जांच की जा रही है।
