Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
आज का राशिफल 13 अक्टूबर, 2025
आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जायेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशिःआज का दिन का अच्छा रहने वाला है। आज घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा तथा सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।
वृष राशिःआज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में कोई भी कमी ना करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़कर कुछ समय व्यतीत करेंगे इससे मानसिक सुकून और शांति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।
मिथुन राशिः आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भनभनायें आयेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझे तथा ईगो पर काबू रखें। आज अधिक सोचने विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। आज सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। आज दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान बनाएगी।
कर्क राशिःआज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। भविष्य में सब अच्छा होगा। आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवार जनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा।
सिंह राशिःआज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती हैं। आज खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें, इससे आपकी जिन्दगी में सुकून रहेगा। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत है, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा।
कन्या राशिःआज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। किसी भी स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, आपको बढ़िया सलाह मिलेगी। आज भावनाओं में आकर किसी से भी कोई वादा ना करें। आज आप फिजूलखर्ची से दूर रहे तथा उचित बजट बनाकर चलें। आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। आज आपके साथ सब अच्छा होगा।
तुला राशिःआज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाएं। किसी बात को लेकर मन ही मन सोच विचार करेंगे। आज आर्थिक मामलों में भी पूरी तरह सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज व्यवसाय में अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। बिजनेस को आगें बढाने के नये तरिके आप सोचेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा ǀ जीवन में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा।
वृश्चिक राशिःआज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज ध्यान रखें, ज्यादा सोच-विचार करने में समय हाथ से निकल सकता है इसलिए कोई भी उपलब्धि हाथ में आने पर तुरंत उसी पर काम शुरू कर दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। आज निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें । आज की गई मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है । नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक़्त है। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशिः आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा । घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आज आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ राशिः आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर्स आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज पारिवारिक मसलों पर बड़े शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने में सक्षम होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। इस राशि के विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती हैं। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है।
मीन राशिः आज अपनो का साथ मिलेगा। आज आप कुछ ठोस निर्णय लेंगे, जो कि बिल्कुल सही साबित होंगे। आप मार्केटिंग संबंधी कामों पर विशेष ध्यान दें। आज कामकाज को लेकर चल रही परेशानियां किसी सीनियर की मदद से हल हो जाएंगी। आज किसी भी प्रकार की चिंता न करके, मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग टीचर हैं उनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाओं को काम से थोडी राहत महसूस होगी।परिवार वाले उनके घर के कामों में मदद करेंगे।
-

कांग्रेस के बड़े नेता हिमाचल आ रहे हैं वह मुख्यमंत्री से लें गारंटियों का हिसाब: जयराम ठाकुर
झूठी गारंटियां देने वालों को हिमाचल के लोग सिखाएंगे सबक
जन सेवा के लिए झूठी गारंटियों की नहीं सच्ची नीयत की जरूरत
ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को अब 3 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। प्रदेश के नेताओं के साथ-साथ कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी हिमाचल में जमावड़ा हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिमाचल सरकार से उनके 3 साल का हिसाब लेने और प्रदेशवासियों को बताएं कि उनकी कितनी गारंटियां पूरी हो चुकी हैं। गारंटियों का लाभ किसे मिल चुका है और कैसे मिल चुका है? क्या सरकार ने कोई गारंटी उस तरीके से पूरी की है जैसा कांग्रेस ने वादा किया था। कांग्रेस के आला कमान को हिमाचल प्रदेश सरकार से इस बात का भी आंकड़ा लेकर जारी करना चाहिए कि कितने युवाओं को ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी मिल चुकी है। कितने युवाओं को राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का लाभ मिल चुकाहै? कितनी महिलाओं को सम्मान निधि मिल गई है। ₹100 किलो के हिसाब से कितने किसानों का दूध खरीदा गया है। जब सेब के दाम बागवानों को ही तय करने की गारंटी दी थी तो 27 साल में सबसे कम रेट सेब का क्यों मिल रहा है?
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस आला कमान से आग्रह किया कि वह सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों में न पड़कर जमीनी हकीकत भी पता लगाएं। वह सरकार से पूछे कि प्रदेश में हिम केयर के तहत लोगों को इलाज क्यों नहीं मिल रहा है? लोग इलाज के लिए क्यों भटक रहे हैं? सरकार हिम केयर का पैसा क्यों नहीं जमा कर रही है? सरकार आपदा प्रभावितों को फौरी राहत तक क्यों नहीं दे पाई है? पूरे देश में संविधान बचाओ यात्रा चलाने वाली कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में नगर निगम और पंचायत चुनाव को टालकर हिमाचल प्रदेश के लोगों की संवैधानिक हकों को क्यों छीन रही है? कांग्रेस आला कमान को सरकार से यह भी पूछ कर प्रदेशवासियों को बताना चाहिए कि आज प्रदेश भर के पेंशनर सड़कों पर आने को क्यों लामबंद है? वह कौन सा गैर वाज़िब हक मांग रहे हैं? उन्हें उनके मेडिकल बिल और एरियर का भुगतान क्यों नहीं हो रहा है? हिमाचल प्रदेश में मित्रों के अलावा पूरा प्रदेश त्रस्त क्यों है?
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आला कमान प्रदेश वासियों को यह भी बताएं कि हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को मित्रों की सरकार क्यों कह रही है? प्रदेश में विकास के बजाय पीछे क्यों जा रहा है? पूरी सरकार ही कार्यवाहक ब्यूरोक्रेसी के भरोसे क्यों चल रही है? पूरी सरकार झूठ की वैसाखियों पर क्यों टिकी है? हिमाचल प्रदेश की सरकार के साथ ही साथ कांग्रेस वाला कमान को भी हिमाचल के साथ हुए इस छल का जवाब देना पड़ेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए, के विकास के लिए मंदिरों में जाकर कसमें खाने की जरूरत नहीं होती है। झूठी गारंटियां देने की जरूरत नहीं होती है। पांच साल हमने भी सरकार चलाई। हमने प्रदेश वासियों को गृहिणी सुविधा योजना, 125 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को बसों में आधा किराया, ग्रामीण क्षेत्रों में फ्री पानी, हिम केयर, सहारा योजना, शगुन योजना, प्रदेश की हर महिला को 60 साल से अधिक की उम्र के बाद बिना किसी आय सीमा के वृद्धा पेंशन देना, स्वावलंबन योजना, बेटी है अनमोल योजना, कन्यादान योजना जैसी जनहित की तमाम योजनाओं की कोई गारंटी नहीं दी थी। प्रदेशवासियों के लिए जो जरूरी था वो किया। पिछली सरकार पर कोई दोष नहीं मढ़ा। हमने कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया।
जब पूरी दुनिया में बड़ी-बड़ी सरकारों ने हाथ खड़े कर दिए, बड़ी सी बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बिना नोटिस के नौकरी से निकाल दिया। उस समय भी हमने नए कर्मचारियों की भर्ती की, एक भी कर्मचारी के एक दिन का भी वेतन नहीं काटा। इस सरकार ने कोविद के समय में अपनी जान की परवाह न किए बिना लोगों की मदद करने वाले लोगों को भी एक झटके में बेरोजगार कर दिया। सरकार अच्छी नीयत से चलती है गारंटियों से नहीं। दुर्भाग्य इस बात का है की सरकार की नीयत में ही खोट है।
-

Heart Attack से बचाएंगे ये तरीके, दिल भी रहेगा स्वस्थ
हेल्थः दिल का सेहतमंद रहना शरीर के सही कामकाज के लिए बेहद अहम है। यही खून पंप करता है और पूरे शरीर तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां (सीवीडी) दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं। हर साल करीब 1.8 करोड़ लोग इनसे जान गंवाते हैं। इन बीमारियों में पांच में से चार मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से होती हैं।
अमेरिका के कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार हम अच्छी डाइट, नियमित व्यायाम और तंबाकू से दूरी बनाकर जिंदगी की शुरुआती उम्र से ही दिल को होने वाले किसी भी नुकसान को कम कर सकते हैं। हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक जाने वाली खून की आपूर्ति अचानक रुक जाती है। खून का बहाव रुकने से ऑक्सीजन दिल तक नहीं पहुंच पाती और दिल की मांसपेशी को नुकसान हो सकता है। अगर तुरंत इलाज न मिले तो यह नुकसान स्थायी हो सकता है।
कैसे पहचानें कि हार्ट अटैक हो रहा है?
– हार्ट अटैक अलग-अलग लक्षणों के साथ हो सकता है। सबसे आम लक्षण है सीने में दर्द, लेकिन यह तेज चुभन जैसा दर्द नहीं बल्कि सीने पर दबाव और कसाव जैसा होता है।– कुछ महिलाओं को सीने के दर्द के साथ गर्दन और दोनों हाथों में भी दर्द महसूस हो सकता है।
– चक्कर आना, सिर हल्का लगना, ज़्यादा पसीना आना, सांस लेने में तकलीफ़ और घरघराहट शामिल हैं।
– हालांकि कई बार हार्ट अटैक अचानक होता है, लेकिन कभी-कभी इसके चेतावनी संकेत कई घंटे या दिन पहले भी दिख सकते हैं। ऐसा सीने का दर्द जो आराम करने पर भी ठीक न हो, एक संकेत हो सकता है।
हार्ट अटैक से बचाव कैसे करें
– हार्ट अटैक का खतरा कम करने के कई तरीके हैं, जैसे डाइट और एक्सरसाइज के जरिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करना।– कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद वह पदार्थ है जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए ज़रूरी है। लेकिन कुछ प्रकार का कोलेस्ट्रॉल अगर बहुत ज़्यादा हो जाए तो यह दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।
– कम वसा और ज्यादा फाइबर वाला आहार सुझाया जाता है। नमक का सेवन रोज 6 ग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।
– ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और सैचुरेटेड फैट वाली चीजें न खाएं, क्योंकि ये खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती हैं। इनमें मीट, केक, बिस्किट, सॉसेज, बटर और पाम ऑयल वाली खाने की चीजें शामिल हैं।
– संतुलित आहार में अनसैचुरेटेड फैट होनी चाहिए। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती है और धमनियों को खुला रखने में मदद करती है। इनमें ऑयली फिश, एवाकाडो, मेवे और वनस्पति तेल शामिल हैं।
-

Punjab News: बटाला गोलीकांड पर सांसद रंधावा का ऐलान, कल बंद रहेगा बटाला , देखें वीडियो
बटाला: बीते दिनों बटाला में हुए दर्दनाक गोलीकांड में दो नौजवानों की मौत और चार लोगों के घायल होने के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, लोकसभा सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा शनिवार को बटाला पहुंचे और मृतकों के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
पत्रकारों से बातचीत में सांसद रंधावा ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि बटाला में मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई ढीली रही है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रंधावा ने कहा कभी बटाला के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी।
उसी तरह आज फिर से हमें राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है, ताकि अपराधियों को सख्त संदेश दिया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वारदात से लोगों में गुस्सा गहरा है और कल बटाला शहर को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया है। उन्होंने अपील की कि बटाला बंद का हर कोई समर्थन करे और शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग में अपना योगदान दे।
-

Jalandhar News: Cabinet Minister Bhagat ने ADGP की आत्महत्या की दुखद घटना के विरोध में निकला Candle मार्च, देखें वीडियो
जालंधर : पंजाब के हरित विभाग मंत्री मोहिंदर भगत ने कैंडल मार्च का नेतृत्व किया, जिसमें हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पुराण कुमार की दुखद आत्महत्या का विरोध किया गया। उन्होंने बीजेपी सरकार की आलोचना की कि उसने दलित अधिकारियों और नागरिकों की रक्षा करने में असफल रहा।
यह मार्च श्रीराम चौक से प्रारंभ होकर लवकुश चौक पर समाप्त हुआ। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों ने भाग लिया। मंत्री के साथ मेयर विनीत धीर, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टिनु, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बद्दी, पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री व एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष दिनेश धल्ल भी मौजूद थे। इन सभी ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और मृतक अधिकारी और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की है।
मंत्री भगत ने कहा कि यह अधिकारी, जो एक दलित समुदाय से थे, “सिस्टम द्वारा इतनी कठोर रूप से प्रताड़ित किए गए थे कि उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।” उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की निष्क्रियता न केवल प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक है, बल्कि यह उसकी दलित विरोधी मानसिकता को भी उजागर करता है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमला का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भी इस पक्षपात का एक और चिंताजनक उदाहरण है, जो भी दलित समुदाय से हैं।
मंत्री ने केंद्र और हरियाणा में BJP सरकार पर आरोप लगाया कि वे भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं ने पूरे देश में दलित समुदायों के बीच भारी गुस्सा पैदा कर दिया है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की और अपराधीकरण का मामला दर्ज करने की अपील की ताकि उचित न्याय हो सके।
-

Punjab News: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पंजाबी गायक Babbu Maan, देखें वीडियो
बटाला: पंजाबी संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक बब्बू मान समाज सेवा की भावना लेकर डेरा बाबा नानक क्षेत्र में पहुंचे। उनके साथ गायक एल्ली मांगट और उनकी टीम भी मौजूद थी। क्षेत्र में उनके आगमन से लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार बब्बू मान और उनकी टीम ने पंचायत धर्मां बाढ़ और ठेठर गांवों का दौरा किया, जहां बाढ़ के दौरान कई लोगों के घर ढह गए थे।
उन्होंने घोषणा की कि वे उन परिवारों के घर दोबारा बनवाने की जिम्मेदारी स्वयं उठाएंगे। मौके पर बब्बू मान ने कहा मैं यहां मीडिया में दिखने नहीं, बल्कि सेवा करने आया हूं। पिछले दिनों मैं विदेश में था, लेकिन अब पंजाब लौटकर लोगों की सेवा का कार्य शुरू कर दिया है। उनकी इस पहल की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की और कहा कि बब्बू मान ने न केवल अपने गीतों से, बल्कि अपने कर्मों से भी पंजाबियों के दिल जीत लिए हैं।
-

राज्य में Digital Governance अभियान को मिली उपलब्धि, एक साल में दी गई 22.78 लाख सेवाएं
शिमला: वर्तमान प्रदेश सरकार के सार्वजनिक सेवाओं के डिजिटलीकरण अभियान को अभूतपूर्व सफलता हासिल हो रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में लोग अब घर बैठे ही सरकारी सुविधाओं का सुगमता से उपयोग कर पा रहे हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2024 में लोगों को रिकॉर्ड 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस को प्रमुखता प्रदान करते हुए राज्य के विभिन्न विभाग सक्रिय रूप से ऑनलाइन सेवा वितरण प्रणाली को अपना रही है। वर्ष 2023 में पोर्टल के माध्यम से लगभग 14.97 लाख सेवाएं प्रदान की गई। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 15 लाख तक पहुंच गई है और इस वर्ष के आगामी महीनों में वृद्धि का अनुमान है।
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ाया गया है। वर्ष 2022 में 113 सेवाएं प्रदान की जा रही थी और वर्ष 2025 में ऑनलाइन सेवाओं की संख्या बढ़कर 436 हो गई है। वर्तमान सरकार के कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त इन सेवाओं में चार गुणा की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में यह संख्या 217 और वर्ष 2024 में 251 दर्ज की गई। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि हिमाचल डिजिटल शासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने कहा कि डिजिटल सेवाओं से नागरिकों की सरकारी सुविधाओं तक पहुंच में क्रांतिकारी बदलाव आया है। इन सेवाओं के माध्यम से नागरिक किसी भी स्थान से कभी भी आवेदन कर सकता है। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही हैं। ये सेवाएं प्रदेशभर में लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुलभ, पारदर्शी और कुशल डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित कर रही है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सभी विभागों को कागज, उपस्थिति और नकदी रहित व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग द्वारा कुछ तहसीलों में शुरू की गई एक पायलट परियोजना के तहत अब बिना सरकारी कार्यालय जा कर संपत्ति का पंजीकरण करवाना संभव हो गया है। सरकार की इस पहल को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए अन्य विभागों को भी इसी तरह की डिजिटल नवाचारों का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
-

संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
धर्म: इस समय हर जगह दीवाली की तैयारियां चल रही हैं। भारतीय पंचाग के मुताबिक, कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। इस दिन अहोई माता का व्रत रखा जाता है। इस बार यह व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस साल कार्तिक मास की कृष्ण अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर दोपहर 12:24 मिनट पर शुरु होगी और इसका समापन 14 अक्टूबर 11:09 मिनट पर होगा। ऐसे में 13 को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। भारतीय हिंदू महिलाओं के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है क्योंकि माताएं इस दिन अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। शाम के समय तारों को अर्घ्य देने के बाद यह व्रत खोल दिया जाता है।संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत
यह व्रत बहुत ही खास माना जाता है। इस व्रत को करने से संतान खुशहाल रहती है और उम्र भी लंबी होती है। हर तरह के रोगों से भी उसकी रक्षा होती है। इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और बच्चे करियर में खूब तरक्की करते हैं। यह व्रत सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रखा जाता है और इस दौरान अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। तारों को जल देने के बाद यह उपवास खोला जाता है।पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन पूजा के लिए शुभ मूहूर्त शाम 5:33 से लेकर 7:08 तक रहेगा। मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटे 15 मिनट की होगी। इस दौरान तारों का दर्शन करके व्रत का पारण शाम को 6:28 मिनट से शुरु हो जाएगा। चंद्रोदय का समय रात 11:40 मिनट पर है। कुछ स्थानों पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलने की परंपरा है।अहोई माता की पौराणिक कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, अहोई माता का रुप नेवला के तौर पर दर्शाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि पुराने समय में एक महिला जो अपने पुत्रों की मां थी वो जंगल में मिट्टी खोदते समय गलती से साही के बच्चों को मार देती है। इसके बाद वह महिला देवी से क्षमा याचना करती है। उसकी तपस्या से खुश होकर देवी उसको आशीर्वाद देती है कि उसकी संतान सुरक्षित रहेगी। तभी से माताएं अहोई माता की पूजा करके अपनी संतान को लंबी उम्र और कल्याण की कामना करती है।
