Blog

  • CBI का एक्शन, खुद को PMO में Assistant Commissioner बताने वाले ठग पर FIR दर्ज

    CBI का एक्शन, खुद को PMO में Assistant Commissioner बताने वाले ठग पर FIR दर्ज

    नई दिल्ली:  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तैनात सहायक आयुक्त बताकर और लोगों को फोन किया। सीबीआई को दिसंबर 2022 में इस मामले की शिकायत मिली। जांच के दौरान एजेंसी को दो और लोगों का पता चला, जिन्हें फर्जी पीएमओ अधिकारियों के फोन आए थे। आरोपी ने ट्रूकॉलर पर खुद को पीएमओ अधिकारी के तौर पर भी रजिस्टर कराया था। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें मूल शिकायत 12 दिसंबर 2022 को अनिल कुमार शर्मा से मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोबाइल नंबर 70913-63733 का उपयोग करने वाले एक व्यक्ति को ट्रूकॉलर पर पीएमओ कार्यालय दिल्ली के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

    इसके बाद आरोपी ने एक सतिंदर कुमार से संपर्क किया और बदले में भुगतान की मांग करते हुए उसे नौकरी की पेशकश की। सीबीआई को यह भी पता चला कि राजस्थान के निवासी मोहर सिंह को पीएमओ में तैनात सहायक आयुक्त डॉ. प्रसाद पी. के नाम से एक व्यक्ति का फोन आया था। इसी तरह, फरीदाबाद के रहने वाले शेषनाथ श्रीवास्तव ने पीएमओ से कथित कॉल के ऐसे ही मामलों की सूचना दी। सीबीआई अधिकारी ने उल्लेख किया कि प्रारंभिक जांच करने के बाद उन्होंने आईपीसी की धारा 420 के साथ धारा 170, 511 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਲੈਂਟਰ ਦੀ ਛੱਤ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ 4 ਮਜ਼ਦੂਰ ਥੱਲੇ ਦਬੇ, ਇਕ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਲੈਂਟਰ ਦੀ ਛੱਤ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ 4 ਮਜ਼ਦੂਰ ਥੱਲੇ ਦਬੇ, ਇਕ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ੀਰਾ ਗੇਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲੈਂਟਰ ਪਾਉਂਦੇ ਸਮੇਂ ਛੱਤ ਡਿੱਗਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਛੱਤ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਮਲਬੇ ਥੱਲੇ 4 ਮਜਦੂਰ ਆ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਹਾਨ ਇਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜਖਮੀ ਮਜਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਕਾਲਾ ਸਟਰਿੰਗ ਵਾਲੇ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦੇ ਘਰ ਦੂਜੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਦੇ ਲੈਂਟਰ ਪਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅਚਾਨਕ ਛੱਤ ਡਿੱਗ ਪਈ। ਜਿਸ ਦੇ ਹੇਠਾਂ 4 ਮਜਦੂਰ ਆ ਗਏ। ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਇਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ।

  • कर्नल तरसेम जसवाल ने जरूरतमंद परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    कर्नल तरसेम जसवाल ने जरूरतमंद परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    सेंसोवाल में हुआ पुण्य का कार्य 
    ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक सरोकारों को अपनाते हुए सलोह गांव के  सेवानिवृत कर्नल तरसेम जसवाल ने सेंसोवाल के दो परिवारों को आर्थिक सहायता दी है। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज सेवी कर्नल ने गांव सैंसोबाल की सरिता पुत्री मन्जीत को शादी के लिए आर्थिक सहायता भेंट की है।तथा इसी दौरान नीलम पत्नी वैशाखी राम को आर्थिक सहायता दी गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डा. सतीश शर्मा, समाजसेवी जरनैल सिंह सलोह, गांव के उपप्रधान वलदेव राज ,विशनाराम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बता दें कि कर्नल तरसेम जसवाल अपनी नेक कमाई से हर माह पीड़ित मानवता की सेवा कर आर्थिक सहायता देते है। सेवा का क्रम निरंतर जारी है।

  • मीडिया द्वारा समय-समय पर सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों का जताया आभार

    मीडिया द्वारा समय-समय पर सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों का जताया आभार

    प्रेस क्लब ऊना ने उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित
    ऊना/सुशील पंडित: प्रेस क्लब ऊना की ओर से ऊना के होटल माया में आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजीव भनोट, सरोज मोदगिल एवं अन्य सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। 
    इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने प्रेस क्लाब के तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने समय-समय पर प्रेस क्लब की ओर से सम्मान और सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह 5 बार विधायक चुने गए हैं और स्थानीय मीडिया ने उनकी बात को ऊना के लोगों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर उन्होंने हमेशा प्रदेश हित को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि देश में राजनैतिक माहौल करवट ले रहा है और आने वाले चुनावों में विभिन्न राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान अब सिर्फ विकास कार्यों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाने की बात भी कही।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घोषणा पत्र के वायदों और गारंटियों को धरातल पर उतारने के लिए भरसक प्रयास करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की कर्ज की सीमा को घटाए जाने की निंदा की। 
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारों का केंद्र सरकार द्वारा हनन किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से एनपीएस की 10 हजार करोड़ रुपए की राशि भी प्रदेश सरकार को लौटाने की मांग की।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के समक्ष हर मंच पर अपने हक की आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार संसाधन जुटाने में पेश आ रही चुनौतियों को दूर करेगी और अतिरिक्त संसाधन जोड़ने के लिए लगातार प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कल्याणकारी राज्य का धर्म निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    इस दौरान पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जोगिंद्रनगर के विधायक सुरेंद्र पाल, बीसीसी हरोली के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर सहित क्लब के पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
  • जालंधर: कल इन इलाकों में 7 घंटे बिजली रहेंगी बंद

    जालंधर: कल इन इलाकों में 7 घंटे बिजली रहेंगी बंद

    जालंधर/वरुणः पावरकाम रविवार को फीडरों की मरम्मत करने जा रहा है। इसके चलते रविवार को कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। पावरकाम की ओर से इलाकों में 7 घंटे का शटडाउन रखा गया है तो कई इलाकों में 5 घंटे का शटडाउन रखा गया है। पावरकाम के अधिकारी ने कहा कि समय पर फीडरों की मरम्मत नहीं होगी तो, बड़ा फाल्ट आ सकता है। इसी के चलते S/Stn 66KV फोकल प्वाइंट नंबर 1 सिटी में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जबकि S/Stn 66KV टांडा रोड, एस/एसटीएन 132KV कहनपुर के तहत एस्टेट, कोटला रोड औद्योगिक क्षेत्र, शार्प चक, चारामंडी, स्टेट बैंक, उद्योग क्षेत्र, हरगोबिंद नगर, परशुराम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, चौक, औद्योगिक क्षेत्र, गौशाला रोड, ट्रिब्यून, बुलंदपुर रोड, GDPA, ढोगरी रोड, पठानकोट रोड, औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

  • 250 फुट गहरे बोरवेल में फंसी ढाई साल की रोशनी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    250 फुट गहरे बोरवेल में फंसी ढाई साल की रोशनी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    अहमदाबाद: गुजरात के जामनगर जिले के तमाचान गांव के वाडी इलाके में ढाई साल की बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक खुले बोरवेल में ढाई साल की मासूम बच्ची फंसी हुई है। जेसीबी से खुदाई के बाद क्षमता पूरी होने के बाद बच्ची को बचाने के लिए सेना की बुलाया गया है। बोरवेल की गहराई 250 फीट तक बताई जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर बोरबेल में फंसी मासूल बच्ची रोशनी को बचाने के लिए प्रार्थना भी की जा रही है। सेना की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाल ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि बच्ची को जीवित बचा लिया जाएगा।

    आ रही है रोने की आवाज

    जामनगर के तमाचान गांव के वाड़ी इलाके में एक लड़की के बोरवेल में गिरने से प्रशासन में हड़कंप है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मध्य प्रदेश के रहने वाले एक मजदूर परिवार की एक बच्ची गहरे बोरवेल में फंस गई। बोरबेल की गहराई काफी ज्यादा है। बच्ची के 25 से 30 फीट के बीच में फंसे होने का अनुमान है। बच्ची को बचाने के लिए पहले जेसीसी से खुदाई की गई लेकिन जेसीबी से खुदाई में दिक्कत आने के बाद अब सेना को बुलाया गया है और हिटाची की मशीन लगाई गई है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग समेत तमाम एजेंसियों की टीमें वहां मौजूद हैं।

    रोबोट के लिए रस्सी बनी बाधा

    बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना पर राजुला के महेशभाई अहीर रोबोट लेकर रेस्क्यू के लिए पहुंचे। रोबोट की मदद से बच्ची को बचाया जा सकता है, लेकिन बच्ची को रस्सी से बांधे जाने के बाद से रोबोट के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो गया। इसके बाद सेना को बुलाया गया है। रोशनी को बचाने के लिए प्रशासन के अधिकारी की मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए कोशिश की जा रही है।

  • ट्रेन हादसे में भावुक करने वाली वीडियो आई सामने, लाशों के ढेर से बेटे को ढूंढ रहा बुजुर्ग

    ट्रेन हादसे में भावुक करने वाली वीडियो आई सामने, लाशों के ढेर से बेटे को ढूंढ रहा बुजुर्ग

    भुवनेश्वर: बालासोर ट्रेन हादसे के पास एक स्कूल में लाशों के ढेर लगे थे। इन लाशों के बीच  53 वर्षीय पिता रवींद्र शॉ अपने बेटे गोविंदा शॉ को तलाश रहा था। उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे। सफेद चादरों से ढकी हर एक लाश का चेहरा खोलकर देखने के बाद वह बंद कर देता। यह शख्स बदहवाश था। चीख रहा था। कुछ लाशों के चेहरे इतने खराब थे कि उन्हें देखकर अपनी आंखें बंद कर लेते और फिर अगली लाश की ओर बढ़ जाते। ट्रेन हादसे के बाद आधी रात लाशों के ढेर के बीच पहुंचे यह शख्स दोपहर तक यही करते रहे। कुछ लोगों ने पूछा तो पता चला कि वह अपने बेटे को ढूंढ रहे हैं, जिसका कोरोमंडल ट्रेन हादसे के बाद से कुछ पता नहीं चल रहा था। दरअसल, रवींद्र शॉ अपने बेटे गोविंदा शॉ के साथ सफर कर रहे थे। दोनों बाप-बेटे परिवार पर हुए 15 लाख के कर्च को चुकाने के लिए कमाने निकले थे। बेटा लापता है और अब पिता बदहवास।

    रवींद्र शॉ ने जो बताया उसे सुनकर ही रूप कांप जाए, लेकिन उन्होंने जो देखा, जरा सोचिए कि उन पर तब क्या गुजरी होगी? रवींद्र शॉ ने बताया कि वह और उनका बेटा बैठकर भविष्य की चर्चा कर रहे थे कि कितना कमाना है और कितना बचाना है। वह कब तक अपना कर्ज उतार सकते हैं। तभी अचानक कानों को चीर देने वाली आवाज आई और ट्रेन हादसा हो गया। रवींद्र ने बताया कि उन्हें उसके बाद कुछ होश नहीं, कुछ मिनटों के लिए अंधेरा छा गया और उनका दिमाग सुन्न हो गया। जब होश आया तो सब तबाह हो चुका था। हर तरफ लाशें और शवों के टुकड़े पड़े थे। वह अपने बेटे को इन लाशों के टुकड़ों में ढूंढने लगे।

    कटे सर से लेकर धड़ों को वह गौर से देख रहे थे। किसी का कटा हाथ दिख जाता या पैर उसे भी गौर से देखते कि कहीं उनके बेटे के शरीर का कोई अंग तो नहीं। आधी रात तक वह बदहवाश ऐसे ही बेटे को खोजते रहे। उसके बाद वहां पहुंच गए जहां शवों का ढेर रखा गया था। रवींद्र पास के एक स्कूल में पहुंचे जहां दर्जनों लाशें ढकी रखी थीं। वह उनके बीच में गए और एक तरह से एक-एक करके लाशों को देखने लगे। लेकिन उन्हें उनका बेटा नहीं मिला। रवींद्र वहीं बैठकर रोने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें दिलासा दी और पीने के लिए पानी दिया। वह गुमसुम वहीं बैठ गए और फिर जो लाशें आती उन्हें देखने दौड़ पड़ते।

  •  असंगठित क्षेत्र व मनरेगा मजदूरों को कांग्रेस व इंटक पर पूरा भरोसा:जगत राम    

     असंगठित क्षेत्र व मनरेगा मजदूरों को कांग्रेस व इंटक पर पूरा भरोसा:जगत राम    

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश में गैर और असंगठित क्षेत्र  व मनरेगा मजदूरों को कांग्रेस व इंटक में पूरा भरोसा है इंटक यह बात राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव व प्रदेश इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने प्रेस नोट में कहीं और विस्तार से बताया कि गत दिनों हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण मजदूर यूनियन इंटक( रजिस्टर्ड नंबर 273) शिमला के सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखदेव सिंह सुक्खू को मिला। बाबा हरदीप सिंह प्रदेश इंटक के अध्यक्ष यूनियन के सभी वरिष्ठ सदस्य साथ में थे ।जगत राम ने कहा कि 1985 में ऊना में यह यूनियन गठित की गई थी और उसके लंबे संघर्ष के बाद 1996 में कांग्रेस ने भवन एवं निर्माण कामगारों के लिए एक्ट बनाया और उसके बाद 2009 में धूमल की सरकार ने हिमाचल में लंगड़ा बोर्ड गठित कर दिया ।स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बनने पर बोर्ड का पूर्ण गठन किया गया इसमें इंटक के और दूसरे यूनियनों के एक्ट के अधीन प्रतिनिता दी गई ।उस समय बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों पर दबाव बनाया जाता था कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को  बोर्ड के साथ पंजीकरण किया जाए और करोड रुपए का सेस इकट्ठा हुआ और करोड़ों रुपए के लाभ दिए गए इस प्रकार लोगों को पता चला  कि यह बोर्ड लोगों की भलाई के लिए सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह  ने ही बनाया था परंतु आरएसएस बीजेपी मोदी और जयराम की सरकार ने इस बोर्ड को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और सारे क्लेम यूनियनों द्वारा बोर्ड के साथ पंजीकरण को रोक दिया गया जो सरासर अन्याय है इसके लिए जो भाजपा सरकार ने आदेश दिए थे उनको सुखु सरकार भी आगे बढ़ा रही है इंटक यह कभी नहीं होने देगी कि मोदी सरकार द्वारा चलाई गई मजदूरों की जनविरोधी नीतियां चलने नहीं देगी इंटक इसके लिए लगातार संघर्ष कर रही है और हिमाचल मे 5-6 जगह पर हमने बड़े-बड़े प्रदर्शन किए ओर हजारों लोगों तक हमारे इंटक की बात गई इंटक मांग करती है  कि जो भाजपा सरकार ने जो वर्तमान सरकार ने मजदूरों के विरुद्ध जितने भी फैसले लिए उन को तुरंत रद्द किया जाए ।
  • पंजाबः रिश्वत मांगने के मामले में 3 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

    पंजाबः रिश्वत मांगने के मामले में 3 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

    फरीदकोटः विजिलेंस ब्यूरो ने बीते दिन फरीदकोट एसएसपी दफ्तर में दबिश दी थी। दरअसल, फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव के नाम पर 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और 20 लाख की वसूलने के मामले में यह कार्रवाई की गई। जिसके बाद अब पंजाब के फरीदकोट में कोटकपूरा सदर थाने में एसपी इन्वेस्टिगेशन गगनेश कुमार और डीएसपी सुशील कुमार, आईजी दफ्तर फरीदकोट की आरटीआई शाखा के इंचार्ज SI खेम चंद पराशर और 2 लोगों पर केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद अब 3 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बता दें कि SP गगनेश कुमार और डीएसपी सुशील को फरीदकोट से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है। जबकि आरोपी SI खेमचंद्र पराशर, संत मलकीत दास व जसविंदर फरार चल रहे है।

    सूत्रों के मुताबिक 7 नवंबर 2019 को गौशाला कोटसुखिया के संत बाबा दयाल दास की हत्या हुई थी। आरोप है कि इसी मामले में हरका दास डेरा के प्रमुख बाबा गगन दास को डरा धमका अधिकारियों की ओर से आईजी प्रदीप कुमार के नाम पर 50 लाख रुपए रिश्वत मांगी गई, लेकिन डील 35 लाख रुपए में हुई थी। इसमें से 20 लाख रुपए ले लिए गए हैं। अब 15 लाख लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन इसकी भनक IG को लग गई। उन्होंने तुरंत जांच रोक कर मामला विजिलेंस के ध्यान में लाया।

  • ऊना जिला की विभिन्न यूनियनों ने उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित

    ऊना जिला की विभिन्न यूनियनों ने उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित

    सरकार द्वारा विभिन्न टैक्स माफ करने के चलते सम्मान समारोह किया गया आयोजित
    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के मैहतपुर में आज ट्रक ऑपरेटर यूनियनों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि प्रदेश सरकार ट्रांसपोर्टर कल्याण बोर्ड बनाने को लेकर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि मामला कैबिनेट में विस्तार से विमर्श के लिए पेश किया जाएगा ताकि मामले पर उचित कार्रवाई अमल में लाकर बोर्ड स्थापित करने की दिशा में सरकार अग्रसर हो सके। उपमुख्यमंत्री ने यह बात सरकार द्वारा गुड्स टैक्स पर जुर्माना और ब्याज माफ करने के फैसले के चलते ऊना जिला की विभिन्न ट्रक यूनियनों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अपने संबोधन में कही। 
    इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सभी ट्रक यूनियनों से आग्रह किया कि ट्रक यूनियनों की कार्यप्रणाली को कंप्यूट्रीकृत किया जाए ताकि ट्रक यूनियनों का कार्य पारदर्शी हो सके और अनियमित्ताओं पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों से कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के लोगों के लिए है। इसलिए ट्रक मालिक भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। उन्होंने ट्रक यूनियनों से यह भी आग्रह किया कि तीन महीने में एक बार पदाधिकारी और सदस्य बैठक अवश्य करें और संवाद के द्वारा समस्याओं का हल निकालें।उन्होंने ट्रक यूनियन और ट्रक चालकों को आश्वासन दिया कि परिवहन विभाग के कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा। इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों को पहले ही हिदायत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि परिवहन विभाग के किसी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो मामले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
    उपमुख्यमंत्री ने आगामी समय में ट्रक चालकों और ट्रक यूनियन की तमाम दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में इलेक्ट्रिक बस-ट्रक पर 50 फीसदी अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा।इससे पूर्व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और जोगिन्द्र नगर के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न ट्रक यूनियनों के पदाधिकारी अविनाश मनण, कॉमरेड विजय शर्मा, सुरजीत सिंह, सतीश बिट्टू, बलजीत सिंह नागरा, पंकज दत्ता, सतीश गोगी, नरेश गुप्ता ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा गुड्स टेक्स की पैनलटी और ब्याज को माफ करने को लेकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। 
    पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यूनियनों को आगामी समय में पेश आने वाली दिक्कतों को भी उप-मुख्यमंत्री के सक्षम नेतृत्व में दूर किया जाएगा। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री से ट्रकों की विभिन्न भाड़े दी दरें तय करने को पॉलिसी बनाने का भी आग्रह किया ताकि विभिन्न विवादों से ट्रक यूनियनों को राहत मिल सके। इस दौरान पदाधिकारियों ने ट्रकों में जीपीएस की अनियमित्ता को दूर करने की भी मांग की। पदाधिकारियों ने ग्रीन टैक्स और टोलटैक्स आदि में भी राहत देने की मांग की। सभी पदाधिकारियों ने जनकल्याणकारी निर्णय लेने के लिए उपमुख्यमंत्री की कार्य शैली की सराहना की। 
    कार्यक्रम में जोगिन्द्र नगर के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री विनोद विट्टू, मंडलाध्यक्ष हरोली सतीश बिटटू, वीरेंद्र मनकोटिया, विभिन्न ट्रक यूनियनों के पदाधिकारी, ट्रक मालिक और चालक सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।