Blog

  • पंजाबः इस इलाके में मारपीट और फायरिंग मामले में हथियारों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो  

    पंजाबः इस इलाके में मारपीट और फायरिंग मामले में हथियारों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो  

    लुधियानाः थाना शिमलापुरी पुलिस ने चौपाई के बाहर हुए झगड़े दौरान की गई फायरिंग मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काबू किए व्यक्तियों से 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया है।

    इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए जसकरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि शिमलापुरी इलाके में फूड चोपाटी के बाहर हुए झगड़े के बाद आरोपियों द्वारा व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया था। जिस संबंध में मुकद्दमा नंबर 90 केस दर्ज कर 10 से 12 लोगों के खिलाफ जांच की जा रही थी।

    उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में आरोपी नवदीप मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जिसके चलते अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 2 की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने यह हथियार किसी बाहरी राज्य से खरीदा था और इस मामले की जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਆਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਅਰਦਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਆਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਅਰਦਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ 79 ਵੇਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਆਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਚ ਅਰਦਾਸ ਹੋਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵਲੋ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੰਥ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀਕਲਾ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ I ਭਾਈ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਅਤੇ ਅਮਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਢੋਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੰਥ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ,

    ਖ਼ਾਲਸਾ ਜੀ ਦੇ ਬੋਲ ਬਾਲੇ, ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਅਤੇ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਹਰਿਆਵਲ ਦਸਤੇ ਵਜੋਂ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਭਵਿੱਖ ਵਿਚ ਵੀ ਸਿੱਖੀ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਪ੍ਰਸਾਰ ਲਈ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇਗੀ। ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਿੱਖ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ

  • जालंधरः सरेआम बिक रहे गौं मास मामले में एक्शन में आई पुलिस, 2 को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः सरेआम बिक रहे गौं मास मामले में एक्शन में आई पुलिस, 2 को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, गणेश शर्मा: आदमपुर के गांव चौंमो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरेआम भारी मात्रा में 500-500 रुपए में गाय का मास बिक रहा था। जिसके बाद एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की अगुवाई में आदमपुर के डीएसपी विजय कंवर पाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में 2 व्यक्तियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान अबू टक्कर सद्दीकी और अनवरी अली के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

    बता दें कि देर रात आदमपुर गौशाला के कर्मी मीडिया को लेकर गांव में पहुंचे थे। जहां पर पाया गया था कि लोग घरों में गाय का मास बना रहे थे। जब गांव में महिला से पूछताछ की गई कि वह कहां से खरीद कर लेकर आते है तो उन्होंने इस मामले में किसी का नाम बताने से गुरेज किया। जिसके बाद गौशाला के कर्मी भड़क गए और उन्होंने घटना संबंधी पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने गांव चौंमो का बुरा हाल किया हुआ है। जहां सरेआम गाय का मास पकाया जा रहा है। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि गांव में 500-500 रुपए में गाय का मास मिलता है।

    वहीं जिस घर में गाय का मास पकाते हुए लोगों को पकड़ा तो पता चला कि वह यहां पर किराये पर रहते है। कहा जा रहा है कि गांव में देर रात गाय की हत्या कर उसका मास पकाया गया। जिसके बाद एक व्यक्ति से सख्ती में पूछताछ भी की गई। लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच कर अन्य लोगों को काबू करने के लिए टीमे गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा इस मामले में जिस भी व्यक्ति का नाम सामने आता है उसे बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने कहा जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः सरकार ने किसानों के लिए नए फरमान किए जारी, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकार ने किसानों के लिए नए फरमान किए जारी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने वन्य जीवों द्वारा किसानों की फसल बर्बाद किया जाने को लेकर पंजाब राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में कई फैसले लिए। उनमें से एक फैसला वन्य जीव यानी नीलगाय का शिकार ना होने देने का भी लिया है। जिसमें फसलों को खराब करने के कारणों में वन्य जीव नीलगाय के शिकार को लेकर पिछली सरकारों के नियमों में बदलाव करते हुए 12 बोर की बंदूक की बजाए अब 315 बोर की बंदूक से ही शिकार करने की अनुमति के निर्देश जारी किए गए है। अवैध शिकार को पूर्ण रूप से रोकने हेतु बंदूक का लाइसेंस लेने के नियमों में भी बदलाव किए गए है। जिसके तहत अब जमीन के मालिक के नाम पर ही विभाग द्वारा उसे शिकार की अनुमति हेतु लाइसेंस जारी किया जाएगा।

    इन आदेशों के तुरंत बाद से वन्य एवं जीव संरक्षण विभाग द्वारा 315 बोर की बंदूक के लाइसेंस के आवेदन आनलाइन/ऑफलाइन खोल दिए गए है। जिनमें विभागीय शर्तों को पूरा करने वाले जमीन मालिकों को ही एक वर्ष के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। वाइल्ड लाइफ के डीएफओ परमजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नए आदेश जारी करने की वजह यह भी है कि फसलों की बर्बादी के कारण बनने वाले वन्य जीव जैसे कि नीलगाय, सूअर के शिकार के लिए पहले 12 बोर की बंदूक का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाती थी।

    इन हालातों में शिकार के समय कई बार उक्त वन्य जीव नही मरते थे और केवल भयानक चोट के बाद काफी समय दर्द में रहने के बाद उनकी मौत होती है। अब मकसद यह है कि अगर जान-माल को नुकसान पहुंचाने वाले जानवर को मारना हो तो उसे एक ही गोली में मार दी जाए। इसलिए 315 बोर की बंदूक का अब शिकार के लिए इस्तेमाल करने की आदेश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि इस नए आदेश में अब जमीन के मालिकों को उनके नाम पर ही लाइसेंस मिलेगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕਰਿਆਨੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕਰਿਆਨੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਬਟਾਲਾ ਚ ਤੰਗ ਬਾਜ਼ਾਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਡੇਰਾ ਸਾਹਿਬ ਨੇੜੇ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਇਕ ਕਰਿਆਨਾ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਤਾ ਗਿਆ। ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਦੁਕਾਨ ਚ ਪਏ ਸਰੋਂ ਦੇ ਤੇਲ ਦੀਆ ਬੋਤਲਾਂ, ਦੇਸੀ ਘਿਓ, ਦਾਲਾਂ, ਸਰਫ, ਸਾਬਣ ਆਦਿ ਹੋਰ ਰਾਸ਼ਨ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਲੈਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਆਪਣੀ ਦੁਕਾਨ ਚ ਖਾਲੀ ਹੋਏ ਖਾਣੇ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਦੁਕਾਨ ਮਲਿਕ ਜੋਯਤੀ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰੋਜਾਨਾ ਦੀ ਵਾਂਗ ਅੱਜ ਜਦ ਸਵੇਰੇ ਦੁਕਾਨ ਖੋਲਣ ਪਹੁਚਿਆ ਤਾਂ ਬਾਹਰ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਬੂਹਾ ਤਾ ਬੰਦ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਤਾਲੇ ਟੂਟੇ ਸਨ ਅਤੇ ਜਦ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਖਿਲਰਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਦੁਕਾਨ ਚ ਚੋਰੀ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਦੁਕਾਨ ਚੋ ਦੇਸੀ ਘਿਓ, ਦਾਲਾਂ, ਸਾਬਣ ਆਦਿ ਸਾਮਾਨ ਅਤੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਕੰਡਾ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ । ਦੁਕਾਨ ਮਲਿਕ ਮੁਤਾਬੀਕ ਉਸਦਾ ਕਰੀਬ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਦੁਕਾਨ ਮਲਿਕ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਉਸ ਵਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਸੂਚਨਾ ਦਿਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • RBI के ऐलान के बाद लोगों को राहत, बैंकों की बढ़ी मुश्किलें

    RBI के ऐलान के बाद लोगों को राहत, बैंकों की बढ़ी मुश्किलें

    नई दिल्ली : प्रॉपर्टी पर लोन के मामले में रिजर्व बैंक ने ग्राहकों के हक में बड़ा फैसला लिया है। अब अगर लोन चुका देने के बाद प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट वापस देने में बैंक, एनबीएफसी या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां देरी करते हैं तो उन्हें ग्राहकों को हर्जाना देना पड़ेगा। रिजर्व बैंक ने इस संबंध में बुधवार की सुबह नया आदेश जारी किया है। रिजर्व बैंक ने यह ऑर्डर स्मॉल फाइनेंस बैंकों सहित सभी कमर्शियल बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों, एनबीएफसी, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों व एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनियों को भेजा है।

    दरअसल रिजर्व बैंक को इस बारे में शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राहकों के द्वारा लोन को पूरा चुका देने या सेटल करने के बाद भी बैंकों व एनबीएफसी आदि के द्वारा प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट देने में देरी की जा रही है। रिजर्व बैंक ने कहा कि इस देरी के चलते विवाद और मुकदमेबाजी जैसी स्थितियां पैदा हो रही है। सेंट्रल बैंक ने सभी संबंधित वित्तीय संस्थानों को ताजे ऑर्डर में रिस्पॉन्सिबल लेंडिंग कंडक्ट यानी जिम्मेदार कर्ज व्यवहार की याद दिलाई।

    आरबीआई के फेयर प्रैक्टिस कोड इस संबंध में साफ हिदायत देते हैं कि अगर ग्राहक प्रॉपर्टी लोन की सारी किस्तें चुका दें या लोन को सेटल करा लें तो ऐसी स्थिति में उन्हें तत्काल प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट मिल जाने चाहिए। सेंट्रल बैंक के ताजे आदेश में कहा गया है कि सभी रेगुलेटेड एंटिटीज को लोन की सारी किस्तें मिलने या सेटल होने के 30 दिनों के भीतर ग्राहकों को सारे ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट लौटाने होंगे। ग्राहकों को ये ऑप्शन दिया जाएगा कि वे अपनी सुविधा के अनुसार या तो संबंधित ब्रांच से डॉक्यूमेंट ले सकते हैं या फिर उस बांच या कार्यालय से ले सकते हैं, जहां डॉक्यूमेंट को फिलहाल रखा गया है।

  • पंजाबः I.N.D.I.A गठबंधन में कांग्रेस में हुआ विवाद, सिद्धू के बाद बिट्टू ने अपने नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः I.N.D.I.A गठबंधन में कांग्रेस में हुआ विवाद, सिद्धू के बाद बिट्टू ने अपने नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर हाईकमान के स्तर पर भले ही सहमति बनी हो, लेकिन पंजाब में अब भी नेताओं के सुर अलग-अलग हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जहां पंजाब में आप के साथ गठबंधन से इनकार कर चुके हैं। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गठबंधन को लेकर हाईकमान के फैसले का समर्थन किया था। अब इस मामले में लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू ने भी बयान दिया है।

     

    बिट्टू ने कहा कि अगर कोई कांग्रेस आलाकमान के फैसले से असहमत है तो उन्हें अपने पद का त्याग कर देना चाहिए। एक तरफ राजनेता पार्टी पदों का आनंद ले रहे हैं और दूसरी तरफ वे गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने इंडिया गठबंधन का समर्थन करते हुए कहा था कि पार्टी नेतृत्व का फैसला सर्वोपरि है। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा था कि संविधान की रक्षा और बड़े-बड़े संस्थानों की आजादी की रक्षा के लिए केंद्रीय नेतृत्व का फैसला सराहनीय है। चुनाव आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़े जाते हैं। हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए निहित स्वार्थ के तहत राजनीति करने वालों को चुनाव में हराने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

  • जालंधरः इस पॉश एरिया में Innocent Hearts School के बच्चों ने चोर को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः इस पॉश एरिया में Innocent Hearts School के बच्चों ने चोर को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में पॉश एरिया मॉडल में Innocent Hearts School के छात्रों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए छात्रों ने बताया कि आईफोन और ईयरपोड चोरी कर व्यक्ति एक्टिवा लेकर भाग रहा था। जिसे उन्होंने बाइक पीछे लगाकर आधे घंटे के बाद काबू कर लिया। इस दौरान काबू किए गया चोर काफी समय छात्रों को घूमाता रहा और कभी छात्रों को कहता रहा कि फोन उसने इस जगह पर घेरा तो कभी कहता फोन उसने उस जगह पर गिराया है।

    लेकिन छात्रों को व्यक्ति से फोन तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन ईयरपोड आरोपी से बरामद हो गए है। इस घटना संबंधी जानकारी थाना 6 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाने 6 के पुलिस अधिकारी आरोपी को काबू कर थाने ले गए है। उन्होंने आश्वासन दिया कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान फोन भी बरामद कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः स्कूल की दीवार के पास लगा पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी

    जालंधरः स्कूल की दीवार के पास लगा पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी

    जालंधर, ENS: शहर के नेहरू गार्डन स्कूल नजदीक आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल की दीवार पर लगा एक बड़ा पेड़ अचानक बीच सड़क आ गिरा। इस दौरान पास से गुजर रहे लोगों के हाथ-पैर फूल गए और जान बचाकर इधर-उधर भागे। मिली जानकारी के मुताबिक पेड़ दीवार के साथ लगी कार के ऊपर जा गिरा। गनीमत यह रही कि स्कूल के बच्चे और कार मालिक वहां मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। खबर लिखे जाने तक बड़ी मशक्कत से पेड़ को उठाया जा रहा है।

  • पंजाबः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानों को किया सील

    पंजाबः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानों को किया सील

    गुरदासपुरः जिला गुरदासपुर के अधीन आते कस्ब नगर कौंसल फतेहगढ़ चूड़िया के ईओ भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद की किराये वाली 4 दुकानें सील कर दीं। बातचीत करते हुए नगर परिषद ईओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि संबंधित दुकानदारों द्वारा सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानों में कोई भी पार्टीशन नहीं कर सकता और इन दुकानदारों ने नगर परिषद की दुकानों की दीवारों को तोड़कर एक कर लिया है, जो अंदर शोरूम बनाने की प्रक्रिया में थे। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के लिए ऐसा करना नियमों के खिलाफ है, जिसके चलते इन दुकानों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। उधर, मामले संबंधित दुकानदार ने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां नगरी में नगर परिषद की ऐसी कई दुकानें हैं, जिन्होंने ऐसा किया हुआ है।