Blog

  • जालंधर : नौसरबाजों ने की लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    जालंधर : गांव संग ढेसियां की रहने वाली भलविंद्र कौर पत्नी सुरिंद्र सिंह से नौसरबाज ने 4 लाख रुपए ठग लिए। भलविंद्र कौर ने बताया कि उसे 0014694761275 के नंबर से व्हाट्सअप पर फोन आया और बातों के दौरान अपने झांसे में लेकर कहा कि वे उसके बेटे जसप्रीत का दोस्त मनदीप आस्ट्रेलिया से है और वे उन्हें 9.10 लाख रुपए भेज रहा है। उसमें से 4 लाख रुपए लुधियाना अपने दोस्त को देने है। क्योंकि लुधियाना में 2 मंजिला कोई मकान बिक रहा है, जिन्हें पैसों की जरूरत है। उसने विदेश से 9.10 लाख रुपए की रसीद भी भेज दी और 2 दिन में पैसे उनके अकाऊंट में आ जाने के लिए बोला। इन पैसों में 4 लाख रुपए लुधियाना किसी को भेजने हैं। बाद में इसके 8967410226 से उसको फोन आया और कहा कि मनदीप ने 4 लाख रुपए भेजे है।

    उनके अकाऊंट पर भेज दो। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपना एच.डी.एफ.सी का अकाऊंट नंबर उसे भेजा भलविंद्र कौर ने बताया कि वे उन दोनों के झांसे में आ गई। उसने बैंक में जाकर दिए गए बैंक अकाऊंट में 4 लाख रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद जब उसके बेटे जसप्रीत सिंह का ऑस्ट्रेलिया से फोन आया उसने पैसों संबंधी उसे बताया। उसके बाद जसप्रीत ने अपने दोस्त मनदीप से पैसे के लेनदेन संबंधी पुष्टि की, जो मनदीप का कहना था कि उसने कोई पैसे की मांग ही नहीं की। इसके बाद उसके बेटे जसप्रीत ने बताया कि किसी नौसरबाज ने उन्हें ठग लिया है। उसके किसी भी दोस्त ने उनसे पैसे नहीं मांगे। इसके बाद तुरंत उसने गोराया पुलिस में उक्त नंबरों तथा पैसों संबंधी शिकायत दर्ज करवाई।

  • छठ पूजा में अर्घ्य देकर लौट रहे परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में छठ पूजा के समापन पर बड़ी वारदात हुई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें 6 लोगों को गोली लगी है। घायलों में दो महिला और 4 पुरुष हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

    पुलिस ने लोगों के पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले की है। बताया जाता है कि छठ पर अर्घ्य देकर एक परिवार के सदस्य अपने घर लौट रहे थे। अभी वे सभी घर के पास पहुंचे ही थे कि कुछ अपराधियों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग क्यों की गई, इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई है।

    फायरिंग में गोली लगने से 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है। फिलहाल सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है। मामले की जांच जारी है। इधर घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सदर अस्पताल पहुंच गया। मौके पर एसपी पंकज कुमार, एसडीएम निशांत कुमार और डीएम अमरेंद्र कुमार पहुंचे हुए हैं। एसपी पकंज कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः 100 फुटी रोड पर चलीं गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में कानून व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। वहीं बीते दिन लोगों को रंजीत एवेन्यू में एलईडी स्क्रीन पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल क्रिकेट मैच दिखाया जा रहा था, जिसमें अमृतसर के स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर अमृतसर मुलायम रोड पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में 2 व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं एक घायल युवक की पहचान कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। कुलजीत सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी हीरा सिंह नाम के व्यक्ति से पुरानी दुश्मनी थी।

    इस दुश्मनी को खत्म करने के लिए उन्होंने सोफ्टर सड़क पर बुलाया था, लेकिन वहां पर फिर से झगड़ा हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के द्वारा उस पर गोली मारी गई, जोकि उसकी टांग में लगी है। इस घटना में घायल युवक को उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उक्त घायल व्यक्ति को लेकर उसके परिवार द्वारा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। दूसरी ओर थाना बिडविजन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोफ्ट सड़के के ऊपर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हुए हैं और दोनों का बयान लेने के बाद पुलिस अपने कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी।

  • घाट क्षेत्र में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 15 नौका जलकर हुई खाक

    नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार तड़के एक घाट क्षेत्र में आग लगने से मछली पकड़ने वाली कम से कम 15 नौका जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि देर रात करीब एक बजे लगी आग पर सुबह 4 बजे तक काबू पा लिया गया।

    विशाखापत्तनम जिला अग्निशमन अधिकारी  ने बताया कि आग शहर के घाट क्षेत्र में लगी। जहां मछली पकड़ने वाली नौकाएं थीं। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा हमने 12 अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट से भी मदद ली। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

  • पंजाबः खुद को पुलिसकर्मी बता व्यक्ति ने कैमरामैन को मारे थप्पड़

    पुलिस जांच में हुआ उक्त व्यक्ति का खुलासा

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर रोड के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात व्यक्ति ने खूब हंगामा किया। उक्त व्यक्ति पर बाइक सवार कैमरामैन ने मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि वीडियो बनने के बाद व्यक्ति ने माफी भी मांगी। बताया जा रहा है कि उक्त हंगामा करने वाला व्यक्ति खुद को पुलिस कर्मचारी बताया था। इस दौरान वह जनकपुरी चौकी में तैनात होने की बात कहने लगा। जिसके बाद लोगों द्वारा जब चौकी में पता किया तो बताया गया कि उक्त व्यक्ति यहां तैनात नहीं है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए कैमरामैन विपिन ने बताया कि वह ग्यासपुरा से छठ पूजा की कवरेज करके बाइक पर वापस घर जा रहा था। अचानक ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर खाकी रंग की पगड़ी और बाकी सिविल कपड़ों में एक व्यक्ति उन्हें खड़ा मिला। उस व्यक्ति ने उसकी बाइक रोकी और लिफ्ट मांगी। विपिन ने बताया कि उसे वह व्यक्ति संदिग्ध लगा। उसने उसे लिफ्ट देने से मना कर दिया क्योंकि वह उसे जानता नहीं था। व्यक्ति ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताया और गुस्से में आकर उसको थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मारपीट करने के साथ गालियां दी।

    मौके पर मौजूद कई अन्य लोगों ने भी मारपीट की वीडियो बनाई। खुद को पुलिस कर्मचारी बता रहा व्यक्ति नशे की हालत में दिख रहा था। खुद का विरोध होता देख व्यक्ति एक चलती सरकारी बस में भी चढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ड्राइवर ने बस रोकी नहीं। लोगों के विरोध और वीडियो बनती देख व्यक्ति ने माफी मांगी। उसने बताया कि उसका नाम हरभजन सिंह है और वह जनकपुरी चौकी में तैनात है। जनकपुरी चौकी इंचार्ज बलौर सिंह ने कहा कि हंगामा करने वाला व्यक्ति उनकी पुलिस चौकी का नहीं है। वह नहीं जानते के यह व्यक्ति कौन है। इलाका में गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि यदि कोई पुलिस का नाम खराब कर रहा है तो रोका जाए।

  • जालंधरः इस इलाके में झगड़े दौरान NRI की मौ’त, देखें वीडियो

    4 सप्ताह पहले लौटा था मृतक NRI

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते पठानकोट बाईपास चौक के साथ लगते बीडीए एंक्लेव सोसाइटी में रविवार रात युवकों और एनआरआई के बीच झगड़ा हो गया। इस हाथापाई के दौरान एनआरआई बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एनआरआई को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चरणजीत सिंह 4 हफ्ते पहले इंग्लैंड से पंजाब में अपने भांजे के साथ आया था। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी नार्थ दमनवीर सिंह और थाना 8 के प्रभारी सुखदेव सिंह पहुंचे। जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजना दिया। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस की लड़ाई में मौजूद युवकों के लिए तलाश में जुट गई है।

  • जालंधरः सुबह-सुबह बच्चे चोरी के आरोप में लोगों ने व्यक्ति को किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों को ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सुबह-सुबह दोआबा चौक के पास व्यक्ति को बच्चा चोरी के आरोप में व्यक्ति को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए काबू किए व्यक्ति ने बताया कि वह बच्चा चोरी करने के लिए नहीं आया था, वह साईकिल चोरी करने के लगा था। जबकि बच्चे की मां ने कहा कि उक्त काबू किए व्यक्ति ने पहले बच्चे को उठाया था। इस दौरान बच्चा रोने लगा।

    वहीं बच्चे की मां अनिता ने कहा कि इस दौरान उक्त काबू किए व्यक्ति ने उसे देखा और बच्चा नीचे छोड़ दिया। जिसके बाद महिला के शोर की आवाज सुनते ही लोगों ने उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया है। घटना की सूचना पीसीआर टीम को दे दी गई है। वहीं पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और उक्त काबू किए व्यक्ति को थाना 8 में लेकर चली गई है। मामले की जानकारी पीसीआर टीम ने कहा कि उसे थाने में ले जाकर सख्ती से पूछताछ की जाएगी।  

  • आज का राशिफल, 20 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 20 नवंबर 2023

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज छठ पूजा का पारण है। आज रात 8 बजकर 34 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 26 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा, साथ ही आज शाम 4 बजकर 20 मिनट तक भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष- मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी को कोई सफलता मिलाने से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

    वृष- वृष राशि वालों आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगीǀ आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगे ǀ आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोड़ना होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती हैं, साथ में डिनर के लिए जायेंगे जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। आज अचानक व्यापार आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा। नया व्यापार शुरू करने का भी मन बनायेंगे।

    मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन-जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं । जो लोग रिलेशनसिप में हैं वे अपने साथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे जिससे आपके ऊपर उनका विश्वास और बढेगा। 

    कर्क- कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे । इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    सिंह- सिंह राशि वालों आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलाने के योग बने हुये है।

    कन्या- कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है । काम से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय अपने जरुरत का सामान लेना न भूले। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा । लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं।

    तुला- राशि आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवार वालें आपके विवाह की प्लानिंग करेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या आज सॉल्व हो जाएगी।

    वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। जिन चीजों केलिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैंǀ जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी ǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो ǀ आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।

    धनु- धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा । आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा । जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप लवमेट के लिए कोई गीत या गाना कंपोज़ कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आज अच्छा दिन हैं । बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

    मकर- मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है । आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी। 

    कुम्भ- कुम्भ राशि आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बनायेंगे।

    मीन- मीन राशि वालों आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय हैǀ सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दूसरे शहर में रह कर जॉब करने वालों को आज अपने परिवार से मिलाने का मौका मिलेगा। 

  • देश की महिलाओं को वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया तोहफा!

    नई दिल्लीः देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई सरकारी स्कीमें चलाई जा रही हैं। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि लाभार्थियों को वित्तीय सहायता देने वाली ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत महिला उद्यमियों को पहली प्राथमिकता दी जाती है।

    ‘पीएम स्वनिधि से समृद्धि’ कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मंजूरी पत्र वितरित करते हुए कहा कि नगर पालिकाओं के अधिकारियों को शामिल नहीं किए गए फुटपाथ पर बिक्री करने वालों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें इस योजना का लाभ उठाने में मदद करनी चाहिए। स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम पीएम-स्वनिधि योजना का एक अतिरिक्त घटक है। इसमें योजना के पात्र लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को उनके समग्र विकास और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए केंद्र सरकार की आठ योजनाओं तक पहुंच मुहैया कराई जाती है।

    वित्त मंत्री ने जन धन-आधार-मोबाइल (जे.ए.एम) तिकड़ी की शुरुआत को याद करते हुए कहा कि एक लाभार्थी आधार कार्ड हासिल करने के बाद एक बैंक खाता खोल सकता है और उसके खाते में केंद्र से सीधे वित्तीय सहायता भेजी जा सकती है जिससे लाभार्थी ‘बिचौलियों’ से बच सके। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उस चर्चित टिप्पणी का भी उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि केंद्र से किसी लाभार्थी को 100 रुपए भेजने पर भी उसे केवल 15 रुपए मिलते हैं और बाकी 85 रुपए ‘बिचौलियों और अन्य लोगों’ की जेब में जाते हैं।

    सीतारमण ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के संदर्भ में कहा कि इसे खासकर महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए बैंकों के माध्यम से लोन प्रदान करने के लिए पेश किया गया था।

    उन्होंने कहा है कि यह योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू है कि जो महिलाएं छोटे व्यवसाय चला रही हैं या व्यवसाय शुरू करने में रुचि रखती हैं, वे बैंक से संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा पीएम मुद्रा योजना योजना से लोन लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं। इस योजना के माध्यम से लाभ पाने वाले 100 लोगों में से 60 महिलाएं होंगी।

    पीएम मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।” गैर-कॉरपोरेट, गैर-कृषि लघु/ सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करने के लिए आठ अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की गई थी।

  • सुबह के नाश्ते में कभी न खाएं ये अनहेल्दी फूड, वरना बिगड़ सकती है सेहत

    Health Tips: सुबह उठने के बाद सभी एक पॉजिटिव शुरुआत चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहले लोग चाय पीते हैं। जिससे वो फ्रेश महसूस कर सकें। साथ ही एक नए दिन की शुरुआत ऐसी होनी चाहिए जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक फील कर सकें।

    इसके लिए लोग कोशिश करते है कि वो अपने नाश्ते को शाही तरीके से करें। क्योंकि दिनभर अच्छा फील करने के लिए अच्छा नाश्ता बेहद जरूरी है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। लेकिन इसके विपरीत अगर आप अनहेल्दी फूड्स के साथ आप अपनी सेहत के साथ दिन भी खराब कर लेते हैं। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कौन से फूड्स आपको दिन की शुरुआत में बिल्कुल भी नहीं खाने हैं…

    1. अगर आप सुबह नाश्ते में पैनकेक्स खा रहे हैं, तो समझ लें आगे चलकर इससे आपकी सेहत बिगड़ने वाली है। क्योंकि भागदौड़ के चलते लोग घर का बना हेल्दी नाश्ते नहीं कर पाते। ऐसे में लोग विकल्प के तौर पर ऐसे फूड्स ढूंढते हैं जो खाने में आसान हो। पैनकेक और वैफर्स इन्हीं में से एक है। बहुत से लोग सुबह नाश्ते में इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प नहीं है. इससे आपकी एनर्जी कम हो सकती है।

    2. अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती है। लेकिन सुबह खाली पेट चाय सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। सुबह चाय पीने की ये आदत लोगों को असहज महसूस करा सकती है। हालांकि, आप चाहें तो सुबह की चाय के साथ कुछ स्नैक्स खा सकते हैं। लेकिन खाली पेट सुबह चाय बिल्कुल न पिएं। इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। साथ ही यह ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है।

    3. ब्रेकफास्ट में आप कभी भी सीरियल को शामिल न करें। हालांकि बहुत से लोग इसे सुबह अपने नाश्ते का हिस्सा बनाते हैं। अधकितर लोग इसे एक हेल्दी विकल्प मानते हैं। लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। दरअसल, इसमें मौजूद शुगर की अधिक मात्रा और फाइबर की कम मात्रा आपकी सुबह की डाइट को गड़बड़ कर सकती है।