Home Punjab>Ludhiana Ludhiana: Vigilance ने ACP और उसके रीडर को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, देखे वीडियो

Ludhiana: Vigilance ने ACP और उसके रीडर को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, देखे वीडियो

0
Ludhiana: Vigilance ने ACP और उसके रीडर को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, देखे वीडियो

लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने महिला सेल की एसीपी निर्दोष कौर और रीडर बेअंत सिंह को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को बठिंडा जिले के गांव घुद्दा निवासी प्रीतपाल कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपना बयान दर्ज कराया कि पांच साल पहले उसके भांजे अश्वनी कुमार की शादी लुधियाना शहर की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद दोनों के संबंध खराब हो गए और उसकी पत्नी ने लुधियाना महिला सेल में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच प्रक्रिया के दौरान, उपरोक्त आरोपी रीडर बेअंत सिंह ने उसे महिला एसीपी से मिलवाया।

जिसके बाद रीडर ने शिकायतकर्ता से कहा कि अगर वह अश्वनी कुमार के खिलाफ दायर शिकायत को रद्द कराना चाहता है, तो उसे एक लाख रुपए की रिश्वत देनी होगी, लेकिन शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर रीडर ने 60,000 रुपए में काम करने पर सहमति जताई। 29.07.2024 को उक्त रीडर ने एसीपी की उपस्थिति में पहली किश्त के रूप में 30,000 रुपए ले लिए और शेष राशि 01.08.2024 को देने की डील तय हुई । शिकायतकर्ता ने रीडर और एसीपी द्वारा मांगी गई और स्वीकार की गई 30,000 रुपए की रिश्वत की रिकॉर्डिंग को भी विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया

एसएसपी संधू ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना रेंज में 1.08.2024 को दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस अधिनियम की धारा 61(2) के तहत एफआईआर संख्या 28 दर्ज की गई है। इसके बाद, विजिलेंस ब्यूरो टीम द्वारा जाल बिछा कर दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए की दूसरी किश्त लेने की कोशिश करते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here