Home Punjab>Ludhiana Punjab News: स्कूल से घर आ रही नाबालिग युवती से छेड़छाड़, देखें वीडियो

Punjab News: स्कूल से घर आ रही नाबालिग युवती से छेड़छाड़, देखें वीडियो

0
Punjab News: स्कूल से घर आ रही नाबालिग युवती से छेड़छाड़, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में 14 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला समाने आया है। आटो में बैठे व्यक्ति ने बच्ची को गलत तरीके से हाथ लगाने की कोशिश की। बच्ची ने इसका विरोध किया और वह मौके पर बहुत ज्यादा डर गई और घर आकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देती पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी बीते दिन दयाल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई के बाद घर आ रही थी जिसके लिए उसने आटो लिया। आटो में गरीबदास ढाबे के पास एक व्यक्ति चढ़ा जो थोड़ी देर बाद उसकी बेटी को गलत तरीके से छूने लगा। बेटी ने इसका विरोध किया और उक्त व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इस दौरान आटो में बैठी अन्य सवारियों ने भी इसका विरोध नहीं किया। इस दौरान बच्ची बुरी तरह डर गई और उसने घर आकर सारी जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची से व्यक्ति की पहचान पूछी, लेकिन बच्ची इतना डरी हुई है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने मांग की कि उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और इसी के साथ आटो वाले पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिसने मौके पर कुछ नहीं बोला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here