Blog

  • Punjab News: बस में सवार व्यक्ति के लाख रुपए लेकर निकली महिला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: बस में सवार व्यक्ति के लाख रुपए लेकर निकली महिला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के कस्बा सैला ख़ुरद से एक मामला सामने आया है। जहां बस में महिला पर पैसे चोरी के आरोप लगे है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक्सप्रेस कंपनी की बस में सवार महिला पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसने अपने बगल बैठे बुज़ुर्ग के बैग से एक लाख रुपये की रकम चुराई है। हालांकि महिला बस से उतर चुकी थी और पैदल सड़क पर जा रही थी, जिसे लोगों ने पकड़ लिया।

    वहीं बस में सवार व्यक्ति कह रहा हैकि लिफाफा फटा होने से उसे लगा कि व्यक्ति के पैसे निकाल लिए है। जिसके बाद उक्त बस चालक ने तुंरत बस महिला की ओर भगाई, जिसके बाद महिला को सड़क पर रोककर काबू कर लिया। जैसे ही कंडक्टर ने महिला को तालाशी देने के लिए कहा तो महिला ने तुरंत बस में पैसे फेंक दिए। जिसके बाद महिला आगे चली गई। व्यक्ति ने कहा कि उसके पास लिफाफे में एक लाख रुपए थे।

    लोगों ने आरोप लगाए है कि महिला ने ब्लेड मारकर पैसे निकाल लिए। व्यक्ति ने कहाकि दोनों के हाथों में पैसे देखकर उसे शक हुआ। दरअसल, बस में महिला पैसे छुपा रही थी। जिसके बाद बस में सवार लोगों ने जमकर हंगामा किया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं दूसरी ओर सैला ख़ुरद के चौकी इंचार्ज ओंकड़ सिंह ने बताया कि उनके पास किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

  • Stock markets में शुरुआत फ्लैट, Sensex-Nifty दोनों सुस्त

    Stock markets में शुरुआत फ्लैट, Sensex-Nifty दोनों सुस्त

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में आज फ्लैट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty सपाट कारोबार करते नजर आए। बाजार नियामक द्वारा जेन स्ट्रीट को भारतीय इक्विटी बाजारों से प्रतिबंधित करने के बीच भारतीय इक्विटी सूचकांकों ने शुक्रवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत धीमी गति से की। एनएसई निफ्टी-50 25,400 के ऊपर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 57 अंक बढ़कर 83,300 पर खुला।

    ओवरऑल मार्केट की बात करें तो बैंक निफ्टी 70 अंक बढ़कर 56,861 पर पहुंच गया। हालांकि, स्मॉल और मिडकैप ने सावधानी से कारोबार किया; निफ्टी मिडकैप 100 34 अंक या 0.06% गिरकर 59,649 पर खुला। शुरुआती कारोबार में, इस समय सेंसेक्स के शीर्ष शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, विप्रो, श्रीराम फाइनेंस समेत अन्य शेयर शामिल थे। दूसरी ओर, सेंसेक्स पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में ट्रेंट, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आयशर मोटर्स और मारुति सुजुकी शामिल हैं।

  • Punjab News: आज और कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    Punjab News: आज और कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज बारिश को लेकर 11 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मोहाली में 24 घंटे में पानी और टोबे में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। बुधवार शाम बलौंगी में जहां 11 साल के आर्यन और 10 साल की बच्ची राधे की बरसाती पानी में डूबकर मौत हो गई थी। जून के बाद जुलाई में भी मानसून मेहरबान है और पूरे महीने सामान्य से अधिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट जारी है।

    वहीं प्रदेश में लगातार बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शुक्रवार को पटियाला की हवा का एक्यूआई 41 के साथ प्रदेश में सबसे अच्छा रहा। बारिश से पहले जहां प्रदेश के विभिन्न शहरों का एक्यूआई माडरेट कैटगरी में था, वहीं अब वह बेहतर कैटगरी में पहुंच गया है। इसी तरह, बठिंडा का एक्यूआई स्तर 50 और खन्ना का 52 रहा, जबकि जालंधर का 62 एक्यूआई स्तर रहा। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के कारण हवा में मौजूद धूल के कण धो जाने से एक्यूआई में सुधार हुआ है।

    अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य है। इसके साथ ही, पिछले दिन बठिंडा में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, लुधियाना और पटियाला में 35.4 डिग्री, फरीदकोट में 34.5 डिग्री और जालंधर में 34.7 डिग्री रहा। इसके साथ ही वीरवार सुबह से दोपहर तक अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, हुशियारपुर और मोहाली में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। बता दें कि पिछले 3 दिनों में प्रदेश में सामान्य से 198 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

    आज पंजाब के 11 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, हुशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 6 दिनों तक पंजाब में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 6 और 7 जुलाई को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 8 और 9 जुलाई को भी कई स्थानों पर इसी तरह की बारिश जारी रह सकती है।विभाग ने पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें 7 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

    इसके साथ ही कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश यानी 12 सेंटीमीटर या उससे अधिक होने की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश का सबसे अधिक प्रभाव हो सकता है, उनमें अमृतसर, हुशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और रूपनगर शामिल हैं। इन जिलों को भारी बारिश और संभावित जलभराव के मामले में संवेदनशील माना जाता है। विभाग ने स्थानीय प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि भारी बारिश के दौरान किसी भी संभावित नुकसान से बचा जा सके।

  • Punjab News: एक्शन में आए CM Mann, भ्रष्टाचार मामले में DSP गिरफ्तार

    Punjab News: एक्शन में आए CM Mann, भ्रष्टाचार मामले में DSP गिरफ्तार

    फरीदकोट: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने सख्त रुख दिखाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते फरीदकोट में तैनात डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) राजनपाल को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी राजनपाल ने अपने खिलाफ दर्ज एक भ्रष्टाचार की शिकायत को रद्द करवाने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की थी।

    बता दें कि उन्होंने यह रिश्वत एसएसपी कार्यालय में शिकायत सेटल कराने के मकसद से दी थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने डीएसपी राजनपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सरकार ने इस मामले में सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित न रहते हुए विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। यह कार्रवाई भी उनकी “जीरो टॉलरेंस नीति” का ही हिस्सा है। इस कदम को राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि चाहे पद कितना भी ऊंचा क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं।

     

  • आज का राशिफल 4 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 4 जुलाई, 2025

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 50 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको किसी विशेष व्यक्ति से धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज महिलाओं को खुद के लिए समय मिलेगा, जिससे वो अपनी संगी-साथियों के साथ इंजॉय करेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा दिन है, उनको आज किसी टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन थोड़ा थकाने वाला रहेगा, उनको अपने काम के अतिरिक्त और भी किसी काम की जिम्मेदारी को पूरा करना होगा। आज आप बच्चों के साथ ख़ूब इंजॉय करेंगे, उनको कुछ नया सिखाने का प्रयास करेंगें।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आज आपके वो सारे काम बनेंगे जिनके लिए आप इतने दिनों से मेहनत कर रहे थे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, माता – पिता के आशीर्वाद से सब ठीक होगा। वकीलों के लिए आज अच्छा दिन है, किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में आप अच्छी प्रैक्टिस करेंगें। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से राहत मिलेगी, जिससे आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें। आज आपके घर पर विशेष आयोजन के लिए गुरुजनों का आगमन होगा। लवमेट के लिए आज बढ़िया दिन है, आज आप लोग साथ में मूवी देखने जा सकते है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। किसी जरुरी विषय के ऊपर आज आप जीवनसाथी के साथ चर्चा कर सकते है। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। छात्रों को आज अपने सहपाठी का सहयोग मिलेगा, जिससे उनका छूटा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज ऑफिस में आपके बॉस किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा करेंगें, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज आप माता – पिता को लेकर किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। जिनको शुगर की समस्या है, आज उनको ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग घर से दूर रहते है, उनको आज घर जाने का मौका मिलेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें, कुछ बातों को आज आप गुप्त रखें आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है, जल्द ही घर में मांगलिक कार्य होंगें। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है। आज आप अपने जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले करेंगें। लंबे समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी खास दोस्त से होगी, पुरानी यादें तरोताजा होंगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से धन लाभ होगा, भौतिक सुख की अधिकता बनी रहेगी। शादीशुदा रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, बच्चों के साथ आज आप बढ़िया टाइम स्पेंड करेंगें। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कुछ उतार – चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपको किसी अजनबी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। आज आप बाहर का फास्टफूड न खाएं, जिससे आपको समस्या हो। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जीवनसाथी के साथ आज आप बेहतर दिन बिताएंगे। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से इंजॉय करेंगें।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। आज आप अपने व्यापार को एक नये आयाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे व्यक्तियों को आज किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है। छात्रों को आज किसी अच्छे स्कूल कॉलेज में पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे माता – पिता गर्व महसूस करेंगें। समाज में कार्यरत व्यक्तियों को आज असहाय बच्चों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी, जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगें, घूमने भी जा सकते हैं। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार कर सकते है, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खास है, आज आप लोग अपने गृहकार्य से निवृत्त होकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगी। जो लोग विदेश में रह रहें हैं, उनको घर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपकी किसी समस्या का हल मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज आपको घर या फ़्लैट से जुड़ी बढ़िया डील मिलेगी, जिससे आपका सपना पूरा होगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी व्यक्ति से धन लाभ होगा, आपका परिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे वो अपनी पढ़ाई को और अच्छे से कर पाएंगें। आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ डिस्कस हो सकता है। आज बच्चे आपके काम में हाथ बटाएंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। जमीन – जायदाद को लेकर चल रहे विवाद में आज आप किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज आप भाई – बहनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते है। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। आज आपको व्यापारिक दृष्टि से बढ़िया धन लाभ होगा, लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, रिश्ते में नयापन आएगा। लंबे समय से चल रही किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान – पान को लेकर कोताही न बरतें। आज बच्चे आपसे अपने मन की बात को शेयर करेंगें, आपको उनके साथ दोस्त जैसा व्यव्हार करना चाहिए। परिवारजनों से आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। जिन व्यक्तियों के मन में नेगेटिव थॉट्स आते हैं , उनको आध्यात्म से जुड़ना चाहिए।


    मकर राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यो में सफलता मिलेगी, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी। आज आप घर के लिए भौतिक चीजों की खरीददारी करने मार्केट जायेंगें। जीवनसाथी के साथ आज आप सुकून के पल बितायेंगें, जो आपको ख़ुशी प्रदान करेंगें। पारिवारिक रिश्तों में खुशियां आएंगी, आप फैमली टूर प्लान कर सकते है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज थोड़ा हेक्टिक हो सकता है, क्योंकि नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। छात्र आज किसी बड़े कोर्स को करने के लिए, विदेश जाने का प्लान बना सकते है। आज आप किसी विशेष मामलें में अपने मित्र से मदद मांग सकते है, वो आपका सहयोग करेंगें।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप दिनचर्या से जुड़े सारे काम समय रहतें निपटा लेंगे, जिससे आप बाकी के काम कर पाएंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा, बच्चे आज आपको तंग नहीं करेंगे। कला जगत में संगीत से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशी से भरा रहेगा, आज आप अपने पैशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। समाज में कार्यरत लोगों को आज वरिष्ठ व्यक्तियों के माध्यम से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपका मन आध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे आंतरिक सुख की अनुभूति होगी। आज आपको किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। सोने –चांदी के व्यापार में अचानक धन लाभ होगा, भौतिक सुख में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, आज आप दोस्तों के साथ टूर पर जा सकते है। छात्रों को आज उनके सीनियर के मार्गदर्शन में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। आज आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का बढ़िया ऑफर मिलेगा, जिससे आपको दुगुना फायदा होगा। आज आप सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जंहा आपकी मुलाकात आपके परिचितों से होगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, जिससे आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें। आज आपको किसी असहाय बच्चे की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे उसको एक नया जीवन मिलेगा।

  • Punjab News: Car और Auto की आमने- सामने हुई भिड़ंत, 4 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Car और Auto की आमने- सामने हुई भिड़ंत, 4 की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर: तरनतारन रोड पर संगराना साहिब के पास एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस घटना मे 4 लोगों की मौत हो गई। जानकरी के अनुसार यह हादसा कार और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। ऑटो में सवार नौजवानों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

    मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी हर्षदीप कौर ने बताया कि ऑटो में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से चार की मृत्यु हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कई घायल अभी भी बेहोशी की स्थिति में हैं। मृतकों में एक परिवार ही के पति-पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और जानकारी के लिए प्रयास कर रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस द्वारा वाहन की पहचान और हादसे के कारण की जांच जारी है।

  • Canada में Punjabi युवक की हुई मौत, परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    Canada में Punjabi युवक की हुई मौत, परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के देहात इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक परिवार का युवक अच्छे भविष्य की तलाश मे कनाडा गया था। जहा उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान हरकमल के तौर पर हुई है।

    दादा के भाई गुरमीत सिंह ने कहा कि कल 2:30 बजे कनाडा से फोन आया था। हरकमल जिस ट्रांसपोर्ट में काम करता है, वह नजदीकी गांव दाखा के रहने वाले है। जिन्होंने फोन कर परिवार को हरकमल के निधन की सूचना दी थी। मृतक के दोस्त उसे अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन वह बच नहीं सका।

    उन्होंने बताया कि हरकमल की अटैक आने से मौत हो गई। कुछ महीने पहले ही हरकमल अपने दोस्त की शादी पर आया था। परिवार मृतक की शादी के लिए रिश्ता भी ढूंढ रहा था।

    वही चाचा शिंगारा सिंह ने कहा कि कल करीब साढ़े 12 बजे हरकमल की पिता के साथ फोन पर बात हुई थी। आज अचानक अढ़ाई बजे दाखा के ट्रांसपोर्टर का फोन आ गया कि हरकमल खाना खा रहा था, तभी अचानक उसे अटैक आ गया। मृतक का छोटा भाई 12वीं पास है और लुधियाना में ही रहता है। परिवार हरकमल के शव को लुधियाना लाने का प्रयास कर रहा है।

  • Haryana News: 90 पेटी अवैध शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 90 पेटी अवैध शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात शालीमार चौक के पास नाकाबंदी कर एक पिकअप चालक को 90 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार, निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि शराब सब्जियों की क्रेट के बीच छिपाकर चंडीगढ़ से उत्तराखंड ले जाई जा रही थी।

    थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध शराब तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई और संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में भरी सब्जी की क्रेटों के नीचे छिपाई गई शराब की पेटियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह शराब किसके इशारे पर ला रहा था और किन ठिकानों पर सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

  • सनातनियों ने जब जब भी मानवता दानवों से की, तब तब उनकी संतानों ने उसकी कीमत चुकाई : यति सत्यदेवानंद सरस्वती

    सनातनियों ने जब जब भी मानवता दानवों से की, तब तब उनकी संतानों ने उसकी कीमत चुकाई : यति सत्यदेवानंद सरस्वती

    ऊना/सुशील पंडित: 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ साधना तथा प्रशिक्षण शिविर व धर्म चर्चा के 8 दिवस पर सिंध प्रांत के राजा दाहिर की जीवनी पर चर्चा करते हुए यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी जी महाराज ने बताया कि मानवता वादी जब जब भी अपने आप को महान बनाते के चक्कर में मानवता ऐसे लोगों से करते हैं जो मानवता के लायक नहीं होते तब उसकी कीमत उनकी संतानों को चुकानी पड़ती है राजा दाहिर ने मुहम्मद के नवासों को अपने राज्य में उस वक्त शरण दी थी जब अरब में उनके साथ मारकाट की जा रही थी। उन नवासों को मारने के लिए कई हमले हुए बार बार राजा दाहिर अरब के आक्रांताओं को मार भागता था।

    कई वर्षों के बाद जब वो मुहम्मद के नवासे बड़े हुए और उनकी संख्या बड़ी और उधर से फिर अरब के आक्रांताओं का हमला हुआ तो नारा ए तकदीर का नारा देकर वो शरणार्थी नवासे उन अरब की सेना से मिल गए और राजा दाहिर को बंधी बना लिया तथा इसकी कीमत उनके राज्य की औरतों और बच्चों ने चुकाई।

    उनकी 50 हजार औरतें और बच्चियां बेड़ियों में बांधकर कंधार ले जाई गई और वहां पर उनको एक एक दो दो दीनार में बेचा गया है। यह कीमत आज भी हमारी बच्चियों चुका रही हैं। जो सत्ताधारी और प्रशासन अपने अपने राज्य में इनको अवैध रूप से शरण दे रहे हैं वहां यह लव जिहाद, क़त्ल और भूमि जिहाद जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह हमारे धर्माचार्यों और ब्यास पीठों की जिम्मेदारी थी कि समाज को झूठी कहानियों की जगह इन सत्य घटनाक्रम की सच्चाई बताते।

    आज समाज को आवश्यकता है जीवित और सच्चे धर्माचार्यों की जो समाज को कम से कम सत्य बताने की हिम्मत कर सही मार्गदर्शन कर सकें। इस अवसर पर आज के यजमान डिप्टी कमांडर सुरेन्द्र सिंह के साथ, गौतम ठाकुर, आयुष राणा, नमन, उमंग, के साथ गांव के लोगों ने आहुति डाल कर पुण्य अर्जित किया।

  • शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद बलराम शर्मा सुपरिटेंडेंट के पद पर नियुक्त

    शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद बलराम शर्मा सुपरिटेंडेंट के पद पर नियुक्त

    ऊना /सुशील पंडित: शिक्षा विभाग में विभिन्न स्कूलों में करीब 29 वर्षों से सेवाएं दे रहे जिला ऊना के गांव डठवाडा के रहने वाले मृदुभाषी बलराम कुमार शर्मा को विभाग से पदोन्नति मिली है। शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए बलराम कुमार वरिष्ठ सहायक के पद से पदोन्नति के बाद अधीक्षक ग्रेड दो(सुपरिटेंडेंट )पर पहुंचे हैं।

    बलराम कुमार शर्मा जिला ऊना के राजकीय बरिष्ट माध्यमिक विद्यालय रांयसरी में सेवाएं दे रहे थे, पदोन्नति के बाद राजकीय बरिष्ट माध्यमिक विद्यालय बसाल में अधीक्षक ग्रेड दो के पद पर नियुक्त हुए हैं जहां उन्होंने आज ज्वाइन किया है।उन की इस पदोन्नति पर स्टाफ व परिजनों ने बधाई है और उज्जवल भविष्य की कामना की है।