Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, नौजवान की मौत को लेकर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, नौजवान की मौत को लेकर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव रेड़वा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं इस मामले में परिवार ने काउंटर इंटेलिजेंस पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि 8 मई को काउंटर इंटेलिजेंस के टीम ने मृतक के साथ 2 अन्य नौजवान को हिरासत में लेकर उनकी बुरी तरह से पिटाई की थी। जिसके कारण व्यक्ति की मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाए है कि तीनों को छोड़ने के लिए पुलिस ने 60 हजार रूपए लिए थे। इस घटना में गांव रेड़वां निवासी 23 वर्षीय आकाशदीप सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल, 8 मई को काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने गांव के 3 नौजवान आकाशदीप सिंह, मेजर सिंह और गग्गु को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इनके पास अवैध हथियार हैं।

    https://youtu.be/Q8VdGthz7Es

    तीनों को मोगा स्थित काउंटर इंटेलिजेंस दफ्तर लाया गया, जहां उनके साथ बुरी तरह मारपीट करने के आरोप लगाए गए। पुलिस को तीनों से कुछ नहीं बरामद हुआ। आरोप है कि गांव के सरपंच की मौजूदगी में आकाशदीप से 10,000, मेजर सिंह से 20,000 और गग्गु से 30,000 वसूले गए। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया। पुलिस के डर के कारण तीनों युवक 9 मई से घर से फरार हो गए, ताकि उन्हें फिर से हिरासत में ना ले । इसी दौरान आकाशदीप सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। वह गांव में ही एक डॉक्टर से इलाज करवा रहा था। लेकिन सोमवार सुबह उसकी हालत और बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ होने लगी और खून की उल्टियां तेज हो गईं।

    परिवार वाले उसे कोट ईसेखा अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेजर सिंह रेत का काम करता हैं और आकाशदीप व गग्गु उनके साथ मजदूरी करते थे। बताया गया है कि गांव के पंचायत मेंबर सेवक सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि इन तीनों के पास अवैध हथियार हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, इन तीनों युवकों पर पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।आकाशदीप शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं।मीडिया को जानकारी देते हुए गग्गु ने बताया कि उन्हें 8 तारीख की सुबह सैलून से काउंटर इंटेलिजेंस टीम द्वारा उठाया गया। इसके बाद मेजर सिंह और आकाशदीप सिंह को भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि टीम ने उन पर आरोप लगाया कि उनके पास अवैध हथियार हैं। उन्हें मोगा के बस स्टैंड के पास स्थित एक दफ्तर में ले जाया गया,जहां उन्हें बुरी तरह पीटा गया। गग्गु ने आरोप लगाए कि उन्हें और मेजर सिंह को कम पीटा गया, लेकिन आकाशदीप सिंह के साथ बेहद क्रूरता की गई।

    शाम को सरपंच की मौजूदगी में उनके परिवार से 30 हजार रुपये, मेजर सिंह के परिवार से 20 हजार रुपये और आकाशदीप सिंह से 10 हजार रुपये लिए गए, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। गग्गु ने बताया कि पिछले 18 दिनों से वे घर के बाहर ही रह रहे हैं, ताकि पुलिस दोबारा उन्हें न उठाए। उन्होंने मांग की कि आकाशदीप सिंह और उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए। आकाशदीप के पिता कुलदीप सिंह ने मांग की है कि जब तक सरपंच, पंचायत मेंबर और काउंटर इंटेलिजेंस के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका परिवार अंतिम संस्कार नहीं करेगा। उन्होंने न्याय की मांग की है।सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, आकाशदीप को सांस की तकलीफ के कारण भर्ती किया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

  • Punjab News: 2 ड्रग तस्कर भाइयों के अवैध मकान को नगर निगम ने किया ध्वस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 ड्रग तस्कर भाइयों के अवैध मकान को नगर निगम ने किया ध्वस्त, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के अवैध मकानों को गिराने का सिलसिला भी जारी है। इसी के चलते अमृतसर के सुल्तानविंड इलाके में 2 ड्रग तस्कर भाइयों के मकान को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। अमृतसर में अब तक कई बड़े ड्रग तस्करों के मकान गिराए जा चुके हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सुल्तानविंड इलाके में ड्रग के कारोबार में शामिल 2 भाइयों हरपाल सिंह और जट्ट सिंह तथा जज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है और हरपाल सिंह फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जट्ट सिंह से 266 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई थी और जट्ट सिंह का भाई हरपाल सिंह ड्रग तस्करी के मामले में पुलिस को वांछित है और उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

    पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई के बाद अमृतसर नगर निगम द्वारा उसकी संपत्ति को गिराया जा रहा है जिसके चलते नगर निगम ने पुलिस को एक पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी, जिसके चलते अमृतसर पुलिस भी अमृतसर नगर निगम के साथ पहुंची है और ड्रग तस्करों के घरों को गिरा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी ड्रग तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उसी के चलते ये कार्रवाई निरंतर जारी है। अब तक जिले के कई बड़े नशा तस्करों के घर गिराए जा चुके हैं।

  • पंजाब सहित इन राज्यों में कल बजेंगें सायरन

    चंडीगढ़ः भारत-पाकिस्तान में भले ही तनाव कम हो गया है। लेकिन बॉर्डर के पास इलाकों को लेकर भारतीय सेना अलर्ट मोड पर है। इसी के चलते पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल यानी वीरवार शाम को मॉक ड्रिल की जाएगी। ये मॉक ड्रिल गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में होगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी। इस दौरान मॉक ड्रिल से पहले सायरन बजाए जाएंगे।

    ऐसे में सरकार ने 4 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। इन 4 राज्यों की सीमा ही पाकिस्तान से लगती है। भारत और पाकिस्तान के बीच 3,300 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा है। जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सीमा को नियंत्रण रेखा यानी एलओसी कहा जाता है। जबकि, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगनी वाली सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) कहलाती है।

    इससे पहले भी केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करने का ऐलान किया था। लेकिन 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए थे। लेकिन पाकिस्तान के 12 और आतंकी ठिकानों की लिस्ट तैयार है। पीओके से लेकर पाकिस्तान के अंदर तक आतंक की जड़ों को खत्म करने का ऑपरेशन चल रहा है।

  • Punjab News: Corona को लेकर Civil Surgeon ने जारी किए जरूरी निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: Corona को लेकर Civil Surgeon ने जारी किए जरूरी निर्देश, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः देश भर में एक बार फिर से कोरोना के मामले आना शुरू हो चुके हैं। जिसको लेकर पंजाब सरकार ने भी सभी अस्पतालों में कोरोना से निपने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी है। गुरदासपुर में अभी तक करोना कोई मामला सामने नहीं आया।

    सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। पूरा स्टाफ अलर्ट पर है। अस्पताल में वार्ड के सभी प्रबंध पहले ही कर रखे है, जरूरत पड़ी तो वार्डों को आइसोलेट भी किया जाएगा। करोना से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरों का पूरा पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलाहल स्थिति नियंत्रण में है।

  • Punjab News: विवाहिता ने ससुराल परिवार पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवाहिता ने ससुराल परिवार पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के गांव बेतू कदीम में विवाहिता महिला ने अपने ससुराल परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह बस्ती भट्टी वाली की रहने वाली है, जिसका विवाह 2 साल पहले बेतू कदीम में हुआ था। उसके 5 महीने का बच्चा भी है।

    ससुराल परिवार की ओर से अकसर ही उसे दहेज की मांग की जाती थी। जब वह दहेज लाने से मना करती थी तो परिवार की ओर से मारपीट की जाती थी। बीती दिनी भी ससुराल परिवार ने दहेज की मांग की, जब मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। जब इस संबंधी मायके परिवार को जानकरी दी तो, मायका परिवार भी वहां पहुंच गया। जहां ससुराल परिवार की और मायके परिवार से मारपीट की गई। घायल हालत में पीड़ित महिला को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद ससुराल परिवार को बुलेट मोटरसाइकिल भी दिया गया था, लेकिन अब कार के साथ-साथ 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है। पीड़ित महिला ने इंसाफ की मांग करते अपने ससुराल परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 2 युवकों को किया अगवा, परिजनों को मारपीट का Video भेज मांगे पैसे

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 2 युवकों को किया अगवा, परिजनों को मारपीट का Video भेज मांगे पैसे

    होशियारपुरः विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में होशियारपुर के एक परिवार से उनके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख ठगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक 5 महीने से लापता है। वहीं डोंकरों ने युवक की मारपीट का वीडियो भेजकर परिजनों से पैसों की भी मांग की है। जानकारी देते हुए पीड़ित साहिब सिंह के पिता सुच्चा सिंह निवासी दसूहा ने बताया कि उनका बेटा सुनहरे भविष्य के लिए अमेरिका जाकर काम करना चाहता है। इस दौरान उसकी मुलाकात जनवरी 2024 में करनाल के संघोई के ट्रैवल एजेंट दविंदर सिंह से हुई। एजेंट ने पहले इटली स्टडी वीजा का प्रस्ताव रखा और 12 लाख रुपए में डील तय हुई। एजेंट ने पासपोर्ट के साथ 2 लाख रुपए एडवांस लिए। बाद में उक्त एजेंट ने सितंबर 2024 में वीजा बंद होने की बात कहकर अमेरिका भेजने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए उसने 45 लाख रुपए मांगे। परिवार ने अक्टूबर में साहिब सिंह को अमेरिका के लिए रवाना किया। 15 सितंबर तक परिवार से उसकी बात होती रही। अब पिछले 5 महीने से साहिब सिंह की परिजनों से बात नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वह गोहाटी में लापता हुआ है। उसके साथ हरियाणा का एक अन्य युवक विराज भी है जिनकी कुछ दिनों पहले मारपीट का वीडियो परिजनों को आई जिसमें कुछ युवक पिस्तौल ताने दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों युवकों ने परिजनों से पैसों की मांग की है और कहा है कि इनको पैसे दे दो नहीं तो ये हमें मार देंगे। परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। परिवार की शिकायत पर दसूहा पुलिस ने एजेंट दविंदर सिंह और उसकी पत्नी रमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दविंदर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि रमनदीप कौर फरार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एजेंट पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को यह कहकर मना करता रहा कि अगर शिकायत दर्ज करवाई तो वह बेटे को जान से मार देंगे। जब 3 माह तक कोई हाल नहीं निकला तो 8 मार्च को हमारे द्वारा जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी जिसकी जांच दसूहा के डीएसपी द्वारा करकर 28 मार्च को मामला दर्ज किया गया।
  • Jalandhar News: मेन चौक पर रिकवरी कर्मियों ने नाबालिगों से छीनी एक्टिवा, देखें Live

    Jalandhar News: मेन चौक पर रिकवरी कर्मियों ने नाबालिगों से छीनी एक्टिवा, देखें Live

    शिकायत करने पर समझौता करवाने में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: महानगर में रिकवरी कर्मियों द्वारा भगवान वाल्मीकि चौक पर नाबालिग भाई-बहन से एक्टिवा छीनने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन किसी काम के सिलसिले से जा रहे थे। इस दौरान रिकवरी कर्मियों द्वारा रास्ते में ही दोनों से एक्टिवा छीन ली गई। रिकवरी कर्मियों का कहना है कि उनकी किश्त अधूरी रहती है, जिसके चलते एक्टिवा छीनी गई। वहीं घटना की शिकायत देने के लिए परिवार थाने पहुंचा। जहां पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़ित परिवार को समझौता करने के लिए कहा गया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बतायाकि उनके घर से बहन के साथ भाई सामान लेने के लिए आए थे। इस दौरान लक्की नाहर रिकवरी के कर्मियों ने एप्प के जरिए नंबर मोबाइल में डालकर रास्ते में रोककर गाड़ी रिकवर कर ली। जिसकी शिकायत देते के लिए थाना 4 में एएसआई मंजीत सिंह से बात की गई, लेकिन एएसआई द्वारा शिकायत नहीं दर्ज की गई। व्यक्ति ने कहा कि एएसआई ने कहाकि वह दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लें। आरोप है कि एएसआई मंजीत सिंह उन्हें कह रहे हैकि लोन खड़ा होने के चलते कर्मियों द्वारा एक्टिवा को रोका जा सकता है। पीड़ित का कहना है कि अगर रिकवरी कर्मियों ने पेंडिंग किश्त लेनी है तो वह इस मामले में घर पर आकर बात कर सकते है। वहीं उन्होंने कहा कि थर्ड पार्टी से किश्त लेने का कर्मियों को कोई अधिकार नहीं है। वहीं कोई रास्ते में गाड़ी रोककर छीन लेना गलत है। व्यक्ति ने कहा कि राजू नामक व्यक्ति का परिवार घर से एक्टिवा मांगकर लेकर गया था। लेकिन रास्ते में उनको रोकना ठीक नहीं है। व्यक्ति ने कहा कि अगर लक्की ने एक्टिवा की किश्त लेनी है तो वह उस पार्टी के लोगों से किश्त लें, लेकिन थर्ड पार्टी से एक्टिवा कर्मियों द्वारा कैसे छीनी जा सकती है। थर्ड पार्टी से अगर पैसे लेने है तो वह रिकवरी का ऑर्डर सेक्शन लेकर आए और उन्हें दिखाए। रिकवरी कर्मियों द्वारा एक्टिवा छीनने के चलते परिवार में डर का माहौल है। व्यक्ति ने कहाकि कर्मियों द्वारा एक तो एक्टिवा छीनी गई और लक्की नाहर द्वारा 5 हजार रुपए फीस मांगी जा रही है। वहीं दूसरी ओर लक्की नाहर मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई धक्का नहीं किया गया। लक्की नाहर ने बताया कि गाड़ी बांसा बाजार में रोकी गई। जिसके बाद उन्हें दफ्तर में बुलाया गया। जिसके बाद उनकी गाड़ी ली गई। वहीं 5 हजार रुपए लेने के मामले को लेकर लक्की ने कहा कि वह आरोप है। उन्होंने कहा कि रोहित नामक व्यक्ति ने फोन करके कहा कि कर्मियों की फीस लेकर उन्हें छोड़ दिया जाए। लक्की ने कहा कि डीलर को कहा जाता है कि कुछ पैसे लिए जाते है। व्यक्ति से 2 से 5 हजार तक सिक्योरिटी फीस ली जाती है। जिसके बाद उन्हें अन्य पैसे जमा करवाने के लिए महीने का समय दिया जाता है। जिसको लेकर मैसेज भी किया जाता है। अगर 63 हजार रुपए खड़े होते है तो उनकी सेटलमेंट कम पैसों में करवाई जाती है। वहीं कर्मियों को लेकर कहाकि उनके किसी कर्मी पर कोई मामला दर्ज नहीं है। लक्की ने कहा कि अगर केस हुआ तो थर्ड पार्टी को नहीं बल्कि फर्स्ट पार्टी को स्लिप दी जाती है और इस बार भी दी गई है। जिसके बाद आज गाड़ी छीनने के बाद मैनेजर को अपडेट कर दिया गया। बता दें कि रिकवरी कर्मियों द्वारा रास्ते में लोगों को रोककर उनकी एक्टिवा छीनने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी एक्टिवा छीनने के मामले सामने आए थे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों द्वारा भी समझौता करने की बात कही गई थी।  
  • CM Maan ने Sarkar Aapke Dwar में उठाया BBMB का मुद्दा, देखे Live

    CM Maan ने Sarkar Aapke Dwar में उठाया BBMB का मुद्दा, देखे Live

    पटियालाः पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने सरकार आपके द्वार प्रोग्राम में शिरकत की। इस दौरान सीएम मान ने जहां सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं पंजाब में घट रहे पानी के स्तर पर चिंता भी जताई। भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार से पहले किसी भी सरकार ने पानी के इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा यह निकला की पंजाब में पानी का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। जिससे आम किसानों के लिए बोर करना आसमान को छूने के बराबर है।

    वहीं पिछले तीन साल में पंजाब अपने हिस्से का केवल 60 से 65 प्रतिशत पानी इस्तेमाल करता था। इस साल पंजाब के लोगों ने पहली बार 95 फीसदी पानी इस्तेमाल किया है। जिसकी वजह हरियाणा को ज्यादा पानी देने से रोकना है। सरकार ने सूओं की सफाई के लिए फंड जारी कर दिए है। जिससे पानी की कमी से निजात मिलेगी। पंजाब में अब तक 700 किलोमीटर से अधिक पाइप लाइनें बिछाई गई है।

  • कोरोना केसों की बढ़ौतरी को लेकर Action में आए CM, बुलाई अहम मीटिंग

    कोरोना केसों की बढ़ौतरी को लेकर Action में आए CM, बुलाई अहम मीटिंग

    अंबालाः देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के मामलों में बढ़ौतरी हो गई है। वहीं हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है। दूसरी ओर कोरोना बढ़ रहे केसों को देखते हुए आज दोपहर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हेल्थ डिपार्टमेंट की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) सुधीर राजपाल भी मौजूद रहेंगे।

    जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ रहे केसों को लेकर अस्पतालों को नए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते है। गौर हो कि मंगलवार को राज्य में कोरोना के 16 केस सामने आने के बाद सरकार ने एडवाइजरी जारी की गई। सरकार ने कहा कि अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर, बेड, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स व अन्य दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), एन-95 मास्क, रिएजेंट किट, वीटीएम आदि मौजूद हों।

    इमरजेंसी और OPD में मास्क पहनने जैसे संक्रमण रोकथाम व नियंत्रण (IPC) प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाए। आइसोलेट मामलों में खासकर हाई रिस्क वाले लोगों (बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे, इम्यूनिटी कमजोर या अन्य बीमारियों वाले) की निगरानी हो। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ तैयारी पर बैठक करें।