Blog
-

Weekend Ka Vaar: बेटे अहान को देख Emotional हुई कुनिका, वायरल हुआ वीडियो
मनोरंजन: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आज बिग बॉस 19 में घरवालों की क्लास लेने के लिए आ रहे हैं। उनका इस बार वाला वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होगा। इसका एक प्रोमो भी सामने आया है जिसको देखकर फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है।अमाल और फरहाना पर बरसे सलमान
शनिवार यानी की आज सलमान ने कई घरवालों की क्लास लगाई है। शो के प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें वह अमाल मलिक और फरहाना भट्ट पर बरसते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच कुनिका सदानंद को इस बार सरप्राइज मिलने वाला है। इस वीकेंड उनके बेटे अयान लाल अपनी मां से मिलने के लिए आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि कुनिका अपने बेटे को देखकर इमोशनल भी हो जाती है।
जो वीडियो रिलीज हुआ है इसमें यह देखा जा सकता है कि सलमान खान कुनिका को बाकी घरवालों के साथ मिला रहे हैं। अपनी मां को देखकर अयान की आंखें नम हो गई हैं। अयान अपनी मां की गेम की तारीफ करते हुए भी दिख रहे हैं। कुनिका को बिग बॉस के घर में अच्छा परफॉर्म करते हुए वह बेहद खुश हुए हैं। उनका कहना है कि पूरा हिंदुस्तान कुनिका को देख रहा है। अयान ने यह भी बताया कि जिन किन्नर समाज के लिए कुनिका ने बतौर वकील केस लड़ा था वो भी उन्हें कॉल करके बताती है कि उन्हें कुनिका को देखकर बहुत अच्छा लगा है।Weekend Ka Vaar par Salman karenge Nehal ke selective game ko expose! ️
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje #Colors par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia#BB #BiggBoss #BB19 #BiggBoss19@BeingSalmanKhan @iamgauravkhanna… pic.twitter.com/IBqnR74Os5 — ColorsTV (@ColorsTV) September 6, 2025
खुद को कुनिका का बेटा बताते हुए अयान काफी लकी महसूस कर रहे हैं। मां-बेटे का ऐसा प्यार देखकर बाकी घरवालों की भी आंखें नम हो गई है। वहीं कुनिका भी अपने बेटे की बातें सुनकर रोती हुई दिख रही हैं। बता दें कि घरवालों ने इससे पहले कुनिका के बेटे को लेकर कई सारी बातें कही थी। ऐसे में अब उनके बेटे शो पर आ गए हैं तो यहां पर यह देखना दिलचस्प होगा कि बाकी घरवाले इस पर अब कैसे रिएक्ट करेंगे।Kunickaa ki aankhon mein nami aur chehre pe aayi muskaan, jab unse milne aaya ek special mehmaan!
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje #Colors par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia#BB #BiggBoss #BB19 #BiggBoss19@BeingSalmanKhan… pic.twitter.com/38ZI99CBYu — ColorsTV (@ColorsTV) September 6, 2025 -

Jalandhar West हल्के में “दबंग नेता” की शह पर सरेआम लूटा जा रहा निगम का खजाना
Ripan Dream Home की अवैध कालोनी पर कारवाई न करने का बनाया दबाव, CM तक पहुंचा मामला !
जालंधर (ens) : पंजाब सरकार की ओर से सैंट्रल हल्के से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए अपने ही विधायक को जेल की सलाखों के पीछे फैंक दिया और बाकी विधायकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा सबक दिया कि अगर कोई भी भ्रष्टाचार फैलाएगा तो उसके खिलाफ इसी तरह की कारवाई की जाएगी। मगर हकीकत में ऐसा बाकी हल्कों में देखने को नहीं मिल रहा है। वैस्ट हल्के में नगर निगम के करोड़ों रुपयों एक नेता को खुश करने के बदले ही डूब गए।
नगर निगम प्रशासन की ओर से इन रुपयों से शहर का विकास और बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का सपना था जोकि एक सपना ही रह गया। यहां एक दबंग नेता की शह पर सरेआम अवैध कालोनियां तथा बड़ी बड़ी अवैध बिल्डिंगे बनवाई जा रही है जिससे नगर निगम को चवन्नी तक हासिल नहीं हो रही पिछले एक साल से अगर बात करें तो यहां ईनक्शा पोर्टल पर अपलोड होने वाले नक्शों की संख्या न के बराबर रह गई। यहां लोग अपनी बिल्डिंग या अवैध कालोनी बनवाने के लिए ईनक्शा पोर्टल पर नहीं बल्कि एक दबंग नेता के दरवाजे पर पहुंच रहे हैं तांकि कोई प्रशासनिक अधिकारी तंग न कर सके।
काला सिंघया रोड पर रिप्पन कालोनी में किस नेता का हिस्सा ?
काला सिंघया रोड पर इच्छाधारी मंदिर के साथ 3 एकड़ की रिप्पन नामक कालोनी में एक नेता का हिस्सा होने का दावा किया जा रहा है। यह कालोनी एक कांग्रेसी नेता के रिश्तेदार द्वारा काटी जा रही है जिसका कोई भी नक्शा या लेआउट निगम से पास नहीं है। सारा खेल नेता की शह पर खेला जा रहा है यहां 10 से ज्यादा डीलर प्लाट खरीद चुके हैं जोकि 2 से 3 मरले के घर बना कर प्रवासियों को बेच रहे हैं। यह एरिया एग्रीकल्चर है जिसकी रजिस्ट्री छोटे प्लाटों में नहीं हो सकती मगर इसके बावजूज रजिस्ट्री दौरान भी नेता की ही सिफारिश करवाई जाती है और बिना औपचारिक्ता पूरी किए ही एग्रीकल्चर जमीन को छोटे प्लाटों में तबदील कर दिया जाता है।
शिकायत पर सिर्फ एटीपी ने कालोनी के नाम पर पीला रंग फेरा, चोरी अभी भी जारी
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा इस अवैध कालोनी की दो बार निगम कमिशनर को लिखती शिकायत की गई जिसमें तस्वीरें भी लगाई गई थी मगर एरिया की एटीपी ने कारवाई करने की बजाए कालोनी के बाहर लिखे नाम को पीले रंग से हटा दिया और अंदर सरेआम सड़के, सीवरेज, पानी के कनैक्शन मेन पाईप से चोरी करके लिए गए हैं और बिना सीएलयू, लेआऊट, नक्शा फीस जमा करवाए निगम का खजाना सरेआम लूटा जा रहा है।मेरे ध्यान में मामला नहीं, अगर कालोनी अवैध तो कारवाई जरुर होगी-मेयर
मामले सबंधी मेयर वनीत धीर ने कहा कि काला सिंघा रोड पर रिप्पन कालोनी सबंधी उन्हे जानकारी नहीं है अगर कालोनी अवैध है तो कानूनी कारवाई आवश्य होगी। -

Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर पहुंचे सासंद चन्नी, देखें Live
कांग्रेस की ओर से चन्नी को जारी हुई चिट्ठी को लेकर कही ये बात
जालंधर, ENS: शहर में भादों के महीने में शुक्ल पक्ष के 14वें दिन हर साल बाबा सिद्ध सोढल मेला आयोजित किया गया। इस बार सिद्ध सोढल मेला 6 सितंबर को शुरू हो गया। जिसको लेकर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। वहीं सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर पहुंचे। इस दौरान चन्नी ने लोगों को पावन दिवस की बधाई दी। वहीं कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने पत्र जारी करके चरणजीत सिंह चन्नी और धर्मवीर गांधी को विशेष तौर पर अपने अपने हलके में सरगरम रहने के आदेश जारी किए है। कांग्रेस हाईकमान की ओर जारी चिट्ठी को लेकर सासंद चन्नी ने कहा कि एक ही दायरे को इसके बारे में पता है, लेकिन उन्हें इसके बारे में कोई सूचना नहीं है। वहीं देहात इलाके में बाढ़ से प्रभावित गांवों की मदद को लेकर चन्नी ने कहा कि चिट्टी बेई का उन्होंने दौरा किया। इस दौरान शाहकोट में बांध टूटने का खतरा बना था, जिसकी बरपाई करवाई जा रही है। वहीं नकोदर में भी एक जगह बांध टूटने का खतरा था, जहां उसकी बरपाई करवाई गई। सासंद चन्नी ने कहा कि लोगों ने खुद बांध की बरपाई के लिए मदद की। नकोदर, शाहकोट फिल्लौर में कुक्कड़ पिंड सहित अन्य गांवों की फसलें बर्बाद हो गई। वहीं धक्का कालोनी में लोगों के घरों का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से इन इलाका निवासियों की मदद करने की अपील की है। कांग्रेस द्वारा रिलीफ फंड को लेकर कहा कि उन्होंने एनआरआई भाईयों की मदद से 4 ट्रक राशन के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रवाना किए है। -

Jalandhar News: बाढ़ से ग्रस्त लोगों के लिए सरकार ने जारी किए 5 करोड़, देखें Live
जालंधर, ENS: पंजाब में हुई भारी बारिश से 1400 गांव पानी में डूब गए। वहीं शहरी लोगों का भी काफी नुकसान हुआ है। पंजाब में बाढ़ से ग्रस्त हुए लोगों को मुआवजा देने के लिए सरकार ने 71 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। जिसमें से जालंधर के इलाका निवासियों को राहत देने के लिए 5 करोड़ रुपए जारी किए गए है।
इसी के चलते आज डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत बस्ती गुजां इलाके में पहुंचे। जहां बाढ़ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए घर के मालिक को 1.20 लाख रुपए, बर्तन और राशन दिया। वहीं जिन घरों में दरारें आई है, उन लोगों को 6500 रुपए, बर्तन और राशन दिया गया।
दरअसल, बस्ती गुजां के आर्या स्कूल के पास स्थित मीनू वालिया का घर बाढ़ आने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में महिला को घर बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर और कैबिनेट मंत्री द्वारा 1.20 लाख का चैक, बर्तन और राशन दिया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डिप्टी कमिशनर ने बताया कि घर को तैयार करने में अगर और पैसे लगे तो सरकार और एनजीओ द्वारा वह भी मदद की जाएगी।
-

Ashish Kapoor को कोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में हुई 14 दिन की जेल
मनोरंजन: टीवी एक्टर आशीष कपूर को रेप का आरोप लगने के बाद पुणे से गिरफ्तार किया गया था। अब उन्हें आज यानि 6 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित लड़की ने एक्टर पर आरोप लगाया है कि दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान वॉशरुम में लड़की के साथ रेप किया था।इन सीरियल्स में दिख चुके हैं आशीष
आशीष कपूर टीवी के मशहूर एक्टर हैं। सीरियल्स के अलावा उन्होंने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है। ‘कुर्बान’, ‘टेबल नंबर 21’, ‘इंकार’ जैसी फिल्मों में वह दिख चुके हैं। इसके अलावा ‘शश्श…फिर कोई है’, ‘ससुराल सिमर का 2’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘साथ फेरे’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी दिख चुके हैं।एक्टर का करवाया गया टेस्ट
बीते दिन एक्टर का एक मेडिकल पोटेंसी टेस्ट भी AIIMS में करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने यह बताया है कि उनकी रिपोर्ट कथित रेप मामले में एक जरुरी सबूत के तौर पर साबित होगी। आशीष कपूर ने अगस्त के महीने में अपने दोस्तों के साथ एक हाउस पार्टी की थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित की मुलाकात आशीष के साथ इंस्टाग्राम पर हुई और दोनों वहां पर दोस्त बने थे। बाद में पार्टी का प्लान बना और इसमें पीड़िता भी शामिल हुई। उसने ये दावा किया है कि घटना की वीडियो भी बनाई गई थी परंतु अभी तक पुलिस को कोई भी सबूत नहीं मिला है। -

Punjab News: 3 PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक 3 पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। जिसमें अजय राज सिंह, बलजीत सिंह और रिपुतपन सिंह सिद्धू का तबादला किया गया। देखें लिस्ट

-

Punjab News: शैलर की 300 फीट लंबी दीवार गिरी
संगरूरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं धूरी में बीती शाम भारी बारिश के कारण आम लोगों के घरों और बाजारों में पानी भर गया। दूसरी ओर मानवाला रोड पर एक शैलर की 300 फीट लंबी दीवार गिर गई। इसके कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी देते हुए शैलर शिव ओम इंडस्ट्री के मालिक राज कुमार ने बताया कि शैलर में बहुत सारी कीमती चीजें रखी हुई थीं। गनीमत यह रही कि दीवार गिरने से बचाव हो गया, लेकिन इतनी लंबी दीवार गिरने से वित्तीय नुकसान हो गया है। इसकी मरम्मत करवाने में अब कई दिन लगेंगे।
-

GST को लेकर अश्विनी वैष्णव का बयान, बोले – ‘PM ने Middle Class परिवारों को दिया तोहफा’
नई दिल्ली:.केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के रूप में आम नागरिकों को एक बहुत बड़ा उपहार दिया है। जीएसटी दरों में सुधार का ऐलान होने के बाद रेलवे और टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रैंस की गई है। इस दौरान उन्होंने जीएसटी में हुए नए सुधारों की काफी तारीफ की है। पीएम मोदी ने देश की सभी मिडिल क्लास फैमिलियों को बड़ा तोहफा दिया है।इन चीजों पर कम हुआ टैक्स
वैष्णव का कहना है कि किसी भी मिडिल क्लास के घर में कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें जैसे कि – एसी, फ्रिज, पॉवरबैंक, मोबाइल चार्जर, कूलर आदि होती है। इन सभी चीजों पर टैक्स कम हो गया है। इसके साथ ही घर की हर जरुरी चीजों पर टैक्स का भार भी कम हुआ है। रोटी, कपड़ा और मकान से जुड़ी हर चीज सस्ती हुई है। वैष्णव का कहना है कि पीएम ने जो लाल किले के प्राचीर से संकल्प लिया था अब उस ऐलान को हकीकत में बदला गया है। नवरात्र का पहला दिन सभी मिडिल क्लास परिवारों और देश के 140 करोड़ जनता के लिए बहुत ही खुशी वाला दिन होगा।
केंद्रीय मंत्री का कहना है कि जीएसटी के रिफॉर्म से देश की आर्थिक उन्नति में बहुत बड़ा फायदा होगा। हमारे देश की जीडीपी करीब 330 लाख करोड़ की है। इसमें से 202 लाख हमारा कंजम्पशन है। यदि ये खपत 202 लाख करोड़ का देश में 10 फीसदी के हिसाब से बढ़ेगी तो 20 लाख करोड़ एक्स्ट्रा जीडीपी देश में आएगी ऐसे में ये अपने आप में बेहद जरुरी है।LIVE: Union Minister Shri @AshwiniVaishnaw addresses press conference at BJP headquarters, New Delhi. https://t.co/ZLKhBlP7i8
— BJP (@BJP4India) September 6, 2025इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर में बढ़ेगा एक्सपोर्ट
देश में खपत बढ़ने से भी प्रोडक्शन बढ़ेगी और रोजगार भी तेज होगा। जीएसटी और इनकम टैक्स में छूह मिडिल क्लास फैमिली को फायदा देगी। अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर पर 6 गुना इलेक्ट्रोनिक्स प्रोडक्शन बढ़ी है जिसमें से मोबाइल बेट्री से लेकर ग्लास हर समान अब भारत में बन रहा है। 8 गुना इलेक्ट्रॉनिक्स समानों का एक्सपोर्ट भी बढ़ चुका है वहीं 25 लाख लोग इस सेक्टर में एक साथ काम भी कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने यह साफ तौर पर कह दिया है कि जो लोग जीएसटी में कम हुए रेट को आम लोगों तक नहीं पहुंचाएंगे तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की फॉरेन पॉलिसी को एक नया स्वरुप दे दिया है इसमें नेशनल इंटरस्ट भी है। पिछली 11 कॉन्फ्रेंसिंग फ्रेम वर्क पीएम ने रखे हैं जिसके चलते हम सभी के हितों की रक्षा हो पा रही है। अमेरिका में बहुत ज्यादा डेमोक्रेसी है। भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है ऐसे में इन दोनों देशों के बीच में अच्छे रिश्ते बने रहने स्वभाविक है। -

Punjab News: पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
श्री मुक्तसर साहिबः मलोट में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता द्वारा न केवल अपनी मंदबुद्धि नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया, बल्कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
जब मामला मोहल्ले वालों के ध्यान में आया तो उन्होंने बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद सिटी मलोट पुलिस को घटना की शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता की मां की 5 साल पहले मौत हो चुकी है और उसके 3 छोटे भाई-बहन हैं।
