Blog
-

Punjab News: जिम के बाहर स्कॉर्पियों सवार हमलावरों ने सरपंच की गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के कस्बा बाघापुराना में दिनदहाड़े गोलियां मारकर सरपंच का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास कोटकपूरा रोड पर स्थित एक जिम के बाहर स्कॉर्पियों सवार अज्ञात हमलावरों ने सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
इस घटना में गोलियां लगने से सरपंच की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरपंच हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव पत्तों हीरा सिंह वाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 12 बजे के आसपास हमालवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। अज्ञात हमलावर जिम के बाहर पहुंचे और उन्होंने सरपंच पर गोलियां चला दीं।
गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हरपिंदर सिंह बाघापुराना-कोटकपूरा रोड स्थित सूजन जिम के संचालक भी थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी थार गाड़ी में जिम पर पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, उसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में हरपिंदर सिंह हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं।
जानकारी के अनुसार, हैप्पी को पहले भी थ्रेट काॅल आई थी और इनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी है। आज हैप्पी दूसरे गाड़ी में आए तो हमलावरों ने माैका देख उन्हें माैत के घाट उतार दिया। बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
-

Punjab News: PRTC के 27 डिपो पर कर्मचारियों की भूख हड़ताल, की गेट रैली, देखें वीडियो
अमृतसरः शहर में PRTC और पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर गेट रैली की। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 28 तारीख की हड़ताल के सिलसिले में वे किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही प्राइवेट बसों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में प्राइवेट बसें लाना सरकारी ट्रांसपोर्ट को कमजोर करने जैसा है। इसी के साथ कर्मचारियों ने गिरफ्तार किए गए उनके साथियों की रिहाई की मांग की। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब के डिपो में गेट रैली की गई है।
PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन लीडर हीरा सिंह व युगराज सिंह ने कहा कि आज ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी के साथ मीटिंग होनी है। अगर मीटिंग में कोई हल नहीं निकला तो 9 मार्च से पंजाब के 27 डिपो में स्टेप-बाई-स्टेप तरीके से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उनकी मांग है कि निकाले गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए, आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए और किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली प्राइवेट बसों को कैंसिल किया जाए।
-

Jalandhar News: हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से सीमेंट मिक्सर वाहन की टक्कर, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पठानकोट हाईवे पर स्थित पंजाबी बाग के पास सीमेंट मिक्सर वाहन की सिलेंडरों से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर हाईवे पर जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट मिक्सर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान पीछे से आ रहा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक मिक्सर वाहन से टकरा गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में दोनों वाहन सड़क के बीच क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों वाहनों के सड़क के बीच खड़े होने के कारण जाम लग गया।
जिसके बाद राहगीरों ने हादसे की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स और मकसूदां थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए ट्रक चालक रणजीत सिंह ने बताया कि वह जालंधर से गैस सिलेंडर को लोड करके पठानकोट की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह पंजाबी बाग के पास पहुंचा तो आगे चल रहे सीमेंट मिक्सर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
उसने गैस सिलेंडर से लोड ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रक बेकाबू होकर मिक्सर में टकरा गया। उसने कहा कि गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीच रूक गए। सूचना पाकर मौके सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर कर जाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहन चालकों से बात की जा रही है। वाहन चालकों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar News: बच्ची से बातें करने के बहाने मां की बालियां छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार, देखें वीडियों
जालंधर, ENS: करतारपुर के आर्य नगर में बाइक सवार लुटेरों ने गली में खेल रही बच्ची से बातें की और बाद उसे लेने आई मां की बालियां लूट ली। वारदात के दौरान महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपी बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण भागने में कामयाब हो गए और घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। परिवार ने लूट की शिकायत थाना करतारपुर पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
करतारपुर आर्य नगर की रहने वाली सुरेंद्र कौर पति बृज लाल ने बताया कि उनकी बेटी गली में खेल रही थी और गली में महिलाएं भी बैठी हुई थी। उसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक आए बच्ची के पास आकर रुके और उस से बातें करने लग पड़े, जिसे देख सुरिंदर कौर बच्ची के पास गई तो बाइक सवार युवकों ने उसके कान से बालियां लूट ली।
बालियाँ लूटने के दौरान महिलाओं ने शोर मचाया लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण आरोपी भागने में कामयाब हो गए और वारदात के बाद भागते हुए आरोपी गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए, जिसकी शिकायत परिवार ने थाना को करतारपुर की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची करतारपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
-

Jalandhar News: इस इलाके में सड़क धंसने से गिरे वाहन चालक, आप पार्षद का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के बस्ती दानिशमंदा में शमशानघाट के बाहर सड़क बैठने के हादसे हो रहे है। जिसके के कारण आज भी ई-रिक्शा चालकों सहित कुछ वाहन चालक गड्ढों के कारण गिर गए। जिसके बाद लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर वार्ड नंबर 58 से पार्षद डॉक्टर मनीष ने बताया कि वाटर सप्लाई की पाइप प्रेशर कारण लीक हो गई। वहीं सड़क बैठने के कारण यहां पर पानी इकट्ठा हो गया। इस मामले को लेकर उनके द्वारा मेयर विनीत धीर और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के ध्यान में मामला लाया गया। जिसके बाद उन्होंने टीम भेजकर लीकेज को ठीक करवाने के निर्देश दिए।
पार्षद ने कहा कि पानी खड़ा होने के कारण लीकेज हो रही पाइपों को ढूंढ रहे और उसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने माना कि वह जानते है कि सड़क को ठीक करवाने के दौरान कुछ वाहन चालक लोग गिर गए और उन्हें चोटें आई है। पार्षद ने कहा कि वह सड़क को लैवल पर लाकर दोबारा से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वहीं लोगों द्वारा विरोध किए जाने को लेकर कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज के जन्मदिवस पर रोड़ को क्लियर किया गया था, लेकिन एलएनटी का काम कड़ी वाले चौक के पास 100 फीट तक पेडिंग था और उस दौरान काम को रूकवा दिया गया था। उस दौरान काम की कमी थी और जन्मदिवस के दौरान कोई हादसा ना हो उसको ध्यान में काम को रोका गया था।
इस दौरान मंदिर की कमेटी मेंबर द्वारा काफी सहयोग दिया गया था। पार्षद ने कहा कि 6 माह से गंदगी सड़क के नीचे जम गई है और वह दलदल बन गई। जिसके बाद पानी की लीकेज होने से सड़क बैठ गई। उन्होंने कहा कि सड़क पर बन रहे गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। बी एंड आर की टीम काम में जुट गई है। उन्होने कहा कि जेई और एसडीडीओ ने बताया कि 13 से 14 फीट तक निर्माण को ठीक करने के लिए 4 से 6 माह का समय लग जाता है।
ऐसे में मार्च के अंत तक या अप्रैल के पहले सप्ताह तक सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस दौरान लोगों दवारा सड़क का जल्द निर्माण करवाने की अपील की है। वहीं व्यक्ति ने कहा कि डेढ साल से सड़क का निर्माण चल रहा है। इस दौरान पार्षद ने बताया कि 20 साल से सड़क का निर्माण नहीं हुआ था, ऐसे में सड़क को ठीक करवाने का काम किया जा रहा है।
-

Oscar Awards में Priyanka Chopra को मिली ये जिम्मेदारी, Instagram पर की खास Post Share
मुंबईः प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड के सबसे बड़े मंच पर नजर आएंगी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेंजेटर के रुप में चुना गया है। यह सेरेमनी 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होंगी। प्रियंका चोपड़ा के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ग्विनेथ पाल्ट्रो, ऐन हैथवे, पॉल मेस्कल और विल आर्नेट जैसे बड़े नाम भी प्रेजेंटर की सूची में शामिल हैं।
अकादमी ने हाल ही में इन नामों की घोषणा की है। इससे पहले भी कई बड़े कलाकार जैसे एड्रियन ब्रॉडी, जेवियर बार्डेम, जोई सलदाना, क्रिस इवांस और डेमी मूर आदि के नाम सामने आ चुके हैं। इस बार शो को कोनन ओ ‘ब्रायन होस्ट करेंगे।
बता दें, प्रियंका के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वह साल 2016 में 88वें ऑस्कर में भी एक प्रेजेंटर के तौर पर नजर आई थीं। इसके अलावा वे गोल्डन ग्लोब और प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में भी ऐसी भूमिका निभा चुकी हैं। प्रियंका ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “द 2026 अकादमी अवॉर्ड्स” फैंस उनकी इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। वे अब ग्लोबल स्तर पर एक जाना-माना नाम हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘द ब्लफ’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। आने वाले समय में वे एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जो उनकी तेलुगु डेब्यू होगी।
-

Punjab News: नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद , देखें वीडियो
अमृतसरः क्राइम और नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पाकिस्तान सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को तोड़ते हुए 6 आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 5 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं।
इनमें ग्लॉक 9mm, PX5 30 बोर, टॉरस 9mm, ग्रेटा 9mm (पाकिस्तान निर्मित) और एक 30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। साथ ही 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार भी जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों ने हथियारों की आपूर्ति और वितरण को विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित किया।
पुलिस अब नेटवर्क की आगे-पीछे दोनों कड़ियों की जांच कर रही है ताकि पूरे गिरोह को उखाड़ा जा सके। इस मामले में एफआईआर थाना मकबूलपुरा में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ शून्य‑सहिष्णुता नीति पर कायम है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई से राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास को बल मिला है।
-

Punjab News: श्री दरबार साहिब में सोना धोने की सेवा शुरू, UK से आया जत्था, देखें वीडियो
अमृतसरः सिख धर्म के पवित्र स्थान श्री दरबार साहिब में लगे सोने की चमक बनाए रखने के लिए हर साल की तरह इस बार भी अरदास के बाद सोने की धुलाई और सफाई की सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा शिरोमणि कमेटी ने गुरु नानक निष्काम सेवा जत्था बर्मिंघम के हेड भाई महिंदर सिंह को सौंपी है। इस सेवा के लिए UK से 50 से ज्यादा सेवादारों का ग्रुप खास तौर पर अमृतसर पहुंचा है।
इस दौरान SGPC प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह धामी, श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह और दूसरे अधिकारी मौजूद थे। सेवादार पूरी श्रद्धा से श्री दरबार साहिब के गुंबदों और अन्य हिस्सों की सफाई करेंगे। इस सेवा की खास बात यह है कि सोने को साफ करने के लिए किसी केमिकल या रिएजेंट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। सोने को रीठा और नींबू के नेचुरल मिक्सचर से धोया जाता है, जिससे सोने की चमक बनी रहती है और उसे कोई नुकसान नहीं होता है। यह सेवा करीब 10 से 12 दिनों तक चलेगी। इस दौरान अकाल तख्त, दर्शनी देवरी घंटा घर और गुरुद्वारा बाबा अटल राय समेत कई हिस्सों की सफाई की जाएगी।
दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धनरेगा ने बताया कि बढ़ते हवा और पानी के प्रदूषण की वजह से सोने की परत काली पड़ जाती है, जिसकी वजह से हर साल यह सेवा की जाती है। इस मौके पर संगत से हवा और पानी को प्रदूषण से बचाने की भी अपील की गई ताकि पवित्र जगहों की खूबसूरती और पवित्रता बनी रहे।
-

Punjab News: PunBus और PRTC Bus कर्मियों ने फिर खोला मोर्चा, करेंगे भूख हड़ताल, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब में पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मियों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। बस कर्मियों द्वारा लगातार मांगों को पूरा करने की अपील की जा रही है। वहीं आज बस स्टैंड वर्कशॉप के गेट पर 2 घंटे के लिए गेट रैली की जा रही है। पंजाब भर में 10 से 12 बजे तक यह गेट रैली की जा रही है।
उनका कहना है कि मांगो को लेकर मीटिंग में आश्वासन मिला है, लेकिन मांगे लंबित है। मामले की जानकारी देते हुए जरनल सैकेटरी प्रवीण कुमार ने कहा कि आज 2 घंटे के लिए पंजाब भर में गेट रैली की जा रही है। उन्होंने कहा कि 400 बसें खराब हो चुकी है। बसों की कमी को लेकर बड़े स्तर पर नुकसान हो रहा है।
किलोमीटर स्कीम को लेकर कहा कि उनकी मांग की है कि सरकारी 10 हजार बसें सड़कों पर उतारी जाए और प्राइवेट सेक्टरों को दी जा रही किलोमीटर स्कीम की योजना को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि वह 9 मार्च को मोहाली में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वहां पर शांतमयी तरीके से भूख हड़ताल की जाएगी।
