Blog

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और 2 बाइक सवारों में हुई टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और 2 बाइक सवारों में हुई टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर: गढ़शंकर होशियारपुर रोड बाजार में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ 2 मोटरसाइकिलों की भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक होशियारपुर साइड से गढ़शंकर की तरफ आ रहा था, तभी उक्त स्थान पर पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रहे दोनों मोटरसाइकिलों को चपेट में ले लिया।‌जिसके कारण एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान चरणप्रीत सिंह पुत्र बावा सिंह गांव शेरगढ़ फतेहगढ़ के रूप में हुई है। वहीं हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। थाना गढ़शंकर पुलिस ने मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर रखवा दिया है।

     

     

     

  • UPSC में Ekansh Dhul का आया तीसरा Rank, CM Nayab Singh Saini ने दी बधाई, देखें वीडियो

    UPSC में Ekansh Dhul का आया तीसरा Rank, CM Nayab Singh Saini ने दी बधाई, देखें वीडियो

    पंचकूला : यूपीएससी रिजल्ट में एकांश ढुल का देश भर में तीसरा रैंक आया है। एकांश ढुल बीजेपी नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। बता दें कि पहले भी दो बार यूपीएससी में एकांश ढुल चयनित हो चुके हैं। 25 साल की उम्र में उन्होंने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

    एकांश के यूपीएससी में चयन होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने एकांश की सफलता के लिए कृष्ण ढुल को शुभकामनाएं दी है। कृष्ण ढुल ने सीएम सैनी का धन्यवाद भी किया है। एकांश ढुल ने देशभर में अपने देश का नाम रोशन कर दिया है।

     

     

     

     

  • आधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ हो रहा ऊना का स्वास्थ्य ढांचा

    आधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ हो रहा ऊना का स्वास्थ्य ढांचा

    ऊना, (6 मार्च) सुशील पंडित: स्वस्थ समाज किसी भी प्रगतिशील राज्य की सबसे बड़ी पहचान होता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार इसी सोच के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। चिकित्सा ढांचे के विस्तार, अत्याधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कई नवोन्मेषी पहलें की गई हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव जिला ऊना में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जहां क्षेत्रीय अस्पताल से लेकर उप-स्वास्थ्य केंद्रों तक व्यापक स्वास्थ्य नेटवर्क के माध्यम से लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा बताते हैं कि जिले में वर्तमान में एक क्षेत्रीय अस्पताल, पांच नागरिक अस्पताल, दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तीन कर्मचारी राज्य बीमा औषद्यालय, 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 138 उप-स्वास्थ्य केंद्र लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

    सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता

    डॉ. वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.(कर्नल) धनीराम शांडिल के प्रयासों से चिकित्सा के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। वे बताते हैं कि ऊना जिले में क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा अम्ब, चिंतपूर्णी, हरोली, गगरेट और बंगाणा में पांच नागरिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त दुलैहड़, कुगड़त, भदसाली, बीटन, धुसाड़ा, बसदेहड़ा, संतोषगढ़, दौलतपुर चौक, थानाकलां और पंजावर में दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 138 उप-स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके अलावा टाहलीवाल, गगरेट और मेहतपुर में 3 कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के माध्यम से पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है और उन्हें उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम पड़ रही है।

    स्वच्छता और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और गुणवत्ता सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत कायाकल्प योजना के माध्यम से अस्पतालों में साफ-सफाई, हाइजीन तथा संक्रमण नियंत्रण को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।

    स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर फोकस : उपायुक्त

    उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ऊना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिले में स्वास्थ्य संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने तथा दूरदराज क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, गुणवत्ता सुधार तथा राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सेवाएं सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले का स्वास्थ्य ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है। हमारा प्रयास है कि लोगों को घरद्वार के समीप बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।  
  • 590 करोड़ रुपये गबन में Anti Corruption Bureau ने 4 आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    590 करोड़ रुपये गबन में Anti Corruption Bureau ने 4 आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला : हरियाणा सरकार के कई विभागों से 590 करोड़ रुपये के गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा चार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया है। एंटी करप्शन की टीम के द्वारा रिमांड खत्म होने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

    एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा आज इस मामले में गिरफ्तार ऋषभ ऋषि ,अभय ,नरेश कुमार और मनीष जिंदल को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में नरेश कुमार पंचायत विभाग में सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत और मनीष जिंदल की प्राइवेट फॉर्म है वहीं ऋषभ ऋषि और अभय आईडीएफसी बैंक में काम कर चुके हैं।

    इस मामले में गिरफ्तार अभिषेक और स्वाति को पहले ही कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में से चार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

     

  • Iran- Israel War: Airport पर गिराईं Hypersonic मिसाइलें, लगातार बज रहे सायरन

    Iran- Israel War: Airport पर गिराईं Hypersonic मिसाइलें, लगातार बज रहे सायरन

    उधर, 6 बैलिस्टिक मिसाइलें तबाह, अमेरिका ने फिर दी धमकी

    तेहरान: खाड़ी में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध को 7 दिन हो गए हैं, लेकिन थमने का नाम नहीं ले रहा। ईरान की ओर से इजरायल पर लगातार मिसाइल और रॉकेट हमले किए जा रहे हैं। वहीं जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने इजरायल के तेल अवीव, हाइफा और यरुशलम जैसे बड़े शहरों को निशाना बनाया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है। इस बीच इजरायल ने ईरान की 6 बैलिस्टिक मिसाइलें तबाह करने का दावा किया है। वहीं यरूशलम में भी लगातार सायरन की आवाज सुनी जा रही है। इस बीच लेबनान में ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह ने भी मोर्चा खोल दिया है। दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह ने एंटी-टैंक मिसाइल से इजरायली सेना के एक सैन्य दल को निशाना बनाया, जिसमें तीन इजरायली सैनिक घायल हो गए। इससे साफ है कि यह संघर्ष अब कई मोर्चों पर फैलता जा रहा है। ईरान के एक ड्रोन कैरियर पर भी अमेरिका ने हमला किया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रियाद के पास स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाकर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को सऊदी एयर डिफेंस ने हवा में ही मार गिराया। यह वही एयर बेस है, जहां पहले अमेरिकी सैन्य विमान तैनात रहते थे। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है। उधर अमेरिका ने भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ईरान पर हमले और तेज हो सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस को सीधी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि वे हथियार डाल दें और ईरानी जनता के साथ खड़े हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग हथियार छोड़ देंगे, उन्हें माफी दी जाएगी, लेकिन अगर वे लड़ाई जारी रखते हैं तो उनका अंत तय है। ट्रंप ने दुनिया भर में मौजूद ईरानी राजनयिकों से भी अपील की कि वे शरण मांगें और एक ‘नए ईरान’ के निर्माण में मदद करें। उनका कहना है कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ईरान किसी भी पड़ोसी देश या अमेरिका के लिए खतरा न बने। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य ताकत अभी पूरी तरह इस्तेमाल ही नहीं हुई है। उनका कहना था कि अगर अभी तक लोगों को लग रहा है कि बहुत बड़ा हमला हो चुका है, तो उन्हें इंतजार करना चाहिए, क्योंकि आगे और भी बड़ा सैन्य अभियान आने वाला है। हेगसेथ ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है और जरूरत पड़ने पर यह अभियान लंबे समय तक चलाया जा सकता है।    
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में चली गोलियां, 4 घायल, 3 गाड़ियां टूटी, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में चली गोलियां, 4 घायल, 3 गाड़ियां टूटी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गांव भूदड़ में गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में खूनी टकराव हो गया। जहां 2 पक्षों में हुए विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गुरु साहिब की सेवा संभालने को लेकर विवाद हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं 3 गाड़ियों को शीशे तोड़ दिए गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी दीपिका ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की मोहिंदर सिंह प्रधान और दूसरे पक्ष के सरपंच अमनदीप सिंह का गोलक खोलने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान कारें क्षतिग्रस्त हुई है।

    हालांकि पुलिस का कहना है कि 2 लोग घायल हुए है, जबकि लोगों द्वारा घटना में 4 लोग घायल हुए है। पुलिस ने कहा कि वहीं गुरदेव सिंह और बलदेव सिंह के गोलियों के छर्रे लगे है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों से घायलों के बारे में असल जानकारी हासिल की जाएगी। घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बता दें कि आज ही मोगा में सरपंच का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। वहीं अब श्री मुक्तसर साहिब में गोलियां चलने की घटना सामने आई है।

    मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक गुरू घर की सेवा संभाल को लेकर यह विवाद काफी समय से चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब की कमेटी पहले महिंदर सिंह की अगुवाई में काम कर रही थी। इस दौरान गांव के कुछ अन्य व्यक्ति गुरू घर की सेवा-संभाल अपने हाथों में लेना चाहते थे। बताया जाता है कि आज यह पक्ष सरपंच अमनदीप सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंच गया। मौके पर पहुंचने के बाद गुरुद्वारा साहिब में लगे कैमरे उतार दिए गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। दोनों पक्षों में बहस के बाद मामला हाथापाई और फिर फायरिंग तक पहुंच गया।

    उधर, मौके पर पहुंचे थाना कोटभाई के एसएचओ दीपक कंबोज ने हालातों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की गोलक खोलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया है। एक पक्ष की अगुवाई महिंदर सिंह कर रहे हैं जबकि दूसरे पक्ष की अगुवाई सरपंच अमनदीप सिंह कर रहे हैं।

  • मुख्यमंत्री की घोषणा: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में Cardiology विभाग और PET स्कैन सुविधा

    मुख्यमंत्री की घोषणा: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में Cardiology विभाग और PET स्कैन सुविधा

    शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी स्थित मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारम्भ किया। इस विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक पर 28.44 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने यहां पर स्वयं पहली सर्जरी को देखा। इससे पूर्व, जिला शिमला के अटल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा और जिला कांगड़ा के मेडिकल कॉलेज टांडा में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चमियाणा में अब तक 151 तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में 92 ऑपरेशन रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से किए जा चुके है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एम्स दिल्ली के स्तर पर हाईएंड तकनीक का समावेश किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज रैफरल स्वास्थ्य संस्थान बनकर न रह जाएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को भी एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीक के बारे में और बेहतर जानकारी हासिल कर सकें। ‘‘बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को ठीक करने में समय लगता है। आरडीजी बंद होने के कारण प्रदेश के बजट से 10 हजार करोड़ कम हुए हैं, इसके बावजूद आने वाले समय में राज्य सरकार आधुनिक मेडिकल तकनीक पर तीन हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।’

    मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हृदय रोग विभाग स्थापित किया जाएगा। कॉलेज के सभी विभागों में पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। ऐसे सभी विभागों में जहां पीजी कोर्स शुरू करने के लिए प्रोफेसर नहीं है, उन्हें एकमुश्त रिलेक्सेशन (छूट) दी जाएगी, ताकि वहां पीजी कोर्स शुरू करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में एस.आर.शिप के पद भी बढ़ाए जाएंगे। नेरचौक में रेडियोलॉजी विभाग के साथ-साथ सभी विभागों को सशक्त किया जाएगा और डॉक्टरों, पैरा मेडिकल और टेक्नीशियन के पदों को भरा जाएगा।

    राज्य सरकार के नीतिगत फैसले के तहत सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी और एसआर शुरू की जाएंगी। राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए प्रयास कर रही है, ताकि प्रदेश के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। नेरचौक ट्रॉमा सेंटर में खाली पदों को भरा जाएगा, ताकि इमरजेंसी सेवाओं में सुधार हो सके। थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन के साथ-साथ लिनाक (LINAC) मशीन को शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही पैट स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपंड 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया है, जबकि सीनियर रेजिडेंट सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का स्टाइपंड एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये किया गया है।

    मेडिकल कॉलेज नेरचौक के डॉक्टरों और स्टाफ से भी संवाद किया और मेडिकल कॉलेज में विभिन्न सुविधाओं और कमियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। चिकित्सा शिक्षा के संबंध में मिले सुझावों को नीति में शामिल किया जाएगा, ताकि मरीजों को प्रदेश में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। इससे पूर्व वह आईजीएमसी शिमला, टांडा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से भी इसी तर्ज पर संवाद कर चुके हैं। मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के लिए 60-60 के सेक्शन बनाए जाएंगे। उसी अनुपात में स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

    इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक सोहन सिंह ठाकुर और बंबर ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, नरेश चौहान, लाल सिंह कौशल, जीवन ठाकुर, जगदीश रेड्डी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंघमार, सचिव प्रियंका बासु, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • जमीनी विवाद को लेकर महिला हॉकी खिलाड़ी का किया कत्ल

    जमीनी विवाद को लेकर महिला हॉकी खिलाड़ी का किया कत्ल

    चंडीगढ़ः सेक्टर-38 में महिला का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी थी और आज उसने टूर्नामेंट में खेलने के लिए जाना था। मृतक खिलाड़ी की पहचान तानिया के रूप में हुई है। आज उसे स्टेट लेवल प्रतियोगिता में खेलने के लिए जाना था। घटना को अंजाम बुआ के बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दिया। घटना की वजह पुश्तैनी मकान का विवाद बताई जा रही है। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को लिए भेजा।

    तानिया के पिता रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके 5 बच्चे हैं। तानिया ग्रेजुएशन कर चुकी थी। वह हॉकी की स्टेट लेवल खिलाड़ी थी। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह सेक्टर-38 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती है। दोनों परिवारों के बीच मकान के कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

    रवि ने बताया कि उनकी बहन का बेटा कृष्णा अकसर मकान को लेकर उनसे झगड़ा करता था। बीते दिन दोपहर को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते देखते विवाद बढ़ गया। कृष्णा और उसका परिवार मारपीट पर उतारू हो गया। रवि ने बताया कि वह अपनी बहन के परिवार को समझाने के लिए पहली मंजिल पर गए थे। जब वह नीचे लौट रहे थे तो उसी समय उनकी बेटी तानिया ऊपर की ओर आ रही थी। इसी दौरान कृष्णा, रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने मिलकर तानिया पर हमला कर दिया।

    झगड़े के दौरान कृष्णा ने तानिया की कमर के पास चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल तानिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बुआ के बेटे और परिवार के 6 सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    चंडीगढ़ यूटी की हॉकी एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि तान्या ग्रेजुएशन कर रही थी, उसका फाइनल ईयर था। यूटी की स्टेट टीम की सीनियर प्लेयर थी, फॉरवर्ड खेलती थी। अब नेशनल की तैयारी में लगी हुई थी। इसी सप्ताह कर्नाटक जाना था, लेकिन उससे पहले ही दुनिया को अलविदा करके चली गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही उसके साथी व टीम सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

    लुधियानाः जगराओं में लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा और कार का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को मृतक घोषित कर दिया गया।

    मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह के निवासी गांव गुडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक कार में फंस गई थी।

    वहीं बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर हुआ। लुधियाना की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा कार और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में युवक घायल, घर में चल रही शादी की तैयारियां, पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में युवक घायल, घर में चल रही शादी की तैयारियां, पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: गढ़ीवाल में परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार में काफी पैसे लगेंगे। गुर धयान सिंह ने बताया कि युवक उनकी दुकान पर काम करता था। जब वह सुबह अपने घर से दुकान के लिए निकला तो रास्ते में दो मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि युवक को तुरंत गढ़ीवालाल शर्मा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दसूहा के अस्पताल में ले जाया गया और फिर जालंधर के अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया। परिवार का कहना है कि युवक के इलाज के लिए अब उनके पास पैसे नहीं बचे हैं, जिसके कारण उन्होंने समाजसेवी संस्थानों और दानियों से मदद की अपील की है। गुर धयान सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की हालत इस समय बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि घर में कमाने वाला अकेला सदस्य हादसे का शिकार हो गया।

    घर में 21 तारीख को बेटी की शादी थी, लेकिन 10 तारीख के करीब यह हादसा हो गया। अस्पताल के भारी खर्चे के बाद अब युवक घर पर ही बेड पर है। दवाइयों और देखभाल (केयरटेकरे) का खर्च इतना ज्यादा है कि परिवार इसे सहन करने में असमर्थ है। “दवाइयों का खर्च बहुत ज्यादा है और परिवार में अब कोई और कमाने वाला नहीं है। हम अपनी क्षमता के अनुसार मदद कर रहे हैं, पर यह काफी नहीं है।” गुर ध्यान सिंह दुकान मालिक ने कहा कि पीड़ित युवक के परिवार और उसके साथियों ने समाजसेवी संस्थानों और सरकार से अपील की है कि इस कठिन घड़ी में उनका साथ दिया जाए ताकि युवक का इलाज पूरा हो सके और वह फिर अपने पैरों पर खड़ा हो सके।