Blog

  • Punjab News: ताला लगे घर में घुसे दो चोर, इलाका वासियों ने पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: ताला लगे घर में घुसे दो चोर, इलाका वासियों ने पकड़ा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आये दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है, चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच ताज़ा मामला ईसा नगर इलाके से सामने आया, जहां एक घर में दो चोरों ने चोरी करने की कोशिश की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए वार्ड नंबर 79 के पार्षद सिमरनजीत सिंह सिमू ने बताया कि घर में दो लोग गेट से अंदर घुसे, जिसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया।

    वहीं, मौके से लोगों ने पकड़ लिया। दोनों चोरों को बाहर निकाला गया और एक चोर मौके से भाग गया और दूसरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन चोरों ने कोई चोरी नहीं की है क्योंकि उन्हें मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

    अभी तक पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति के पास से कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ है।

     

     

     

  • बल्ह विधानसभा क्षेत्र: CM ने दियाड़गी में 14 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    बल्ह विधानसभा क्षेत्र: CM ने दियाड़गी में 14 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान, बल्ह के दियाड़गी में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

    नाबार्ड के अंतर्गत 25.99 करोड़ रुपये की लागत से शिमला-मंडी सड़क वाया तत्तापानी (चैल चौक से बग्गी) के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 6.96 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड के तहत नेहरा से फगोह वाया कुथल, बगला, लोअर नातन मार्ग तथा कांशा खड्ड पर मोटरेबल पुल सहित सड़क का उद्घाटन किया।

    उन्होंने 2.75 करोड़ रुपये की लागत से धनोटू में निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, तहसील बल्ह के चम्यार में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवार भवन, ग्राम पंचायत कोटली में 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित ‘अपना पुस्तकालय’, जाछ (झुंगी) में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं आवास भवन का उद्घाटन किया।

    निचली बेहली में 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक केन्द्र तथा 38-38 लाख रुपये की लागत से जाच और फंगवास में सामुदायिक केंद्रों का भी उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत पंडोह में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 3.08 करोड़ रुपये की लागत से तहसील सुंदरनगर की चौक, महादेव, अपर बेहली, चंबी, पलोहोटा, जय देवी तथा बलाना ग्राम पंचायतों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया।

    इसके साथ ही 3.14 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत तहसील बल्ह की ग्राम पंचायत धाबन और लोहारा तथा टांडा की बस्तियों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा 11.57 करोड़ रुपये की लागत से तहसील चच्योट की ग्राम पंचायत सैंज और नंदी के विभिन्न गांवों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना को भी लोगों को समर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 3.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली गडोग नाला से बरनोग सड़क का शिलान्यास भी किया।

     

  • देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, सरकार ने तेल कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया

    देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, सरकार ने तेल कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया

    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग से बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देश की तेल रिफाइनरियों को एलपीजी (रसोई गैस) का उत्पादन बढ़ाने के आदेश दिए हैं, ताकि देश में गैस की कमी न हो और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश सरकारी सूत्रों के अनुसार,  गुरुवार को जारी किए गए एक आदेश में सभी रिफाइनरियों को निर्देश दिया गया है कि वे एलपीजी का अधिक से अधिक उत्पादन करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि तैयार होने वाली एलपीजी गैस को केवल तीन सरकारी तेल कंपनियों को ही बेचा जाए। ये तीन कंपनियां हैं:
    • Indian Oil Corporation
    • Bharat Petroleum Corporation Limited
    • Hindustan Petroleum Corporation Limited
    इन कंपनियों के जरिए ही एलपीजी की सप्लाई देशभर के घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाती है। देश के पास पर्याप्त ऊर्जा भंडार सरकारी अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल भारत के पास कच्चे तेल, तेल उत्पादों और एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है। इसलिए अभी किसी बड़ी समस्या की स्थिति नहीं है। सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई प्रभावित होती है तो अन्य देशों से तेल की आपूर्ति बढ़ाई जा सके। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपने तेल आयात के स्रोत भी बढ़ाए हैं। रूस से बढ़ा कच्चे तेल का आयात भारत ने साल 2022 से रूस से कच्चा तेल खरीदना शुरू किया था। उस समय कुल आयात में रूस की हिस्सेदारी सिर्फ 0.2 प्रतिशत थी, लेकिन अब यह काफी बढ़ गई है। फरवरी महीने में भारत ने रूस से रोजाना लगभग 10.4 लाख बैरल कच्चा तेल आयात किया, जो कुल आयात का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा है। MRPL रिफाइनरी बंद होने की खबर गलत कुछ जगहों पर यह खबर सामने आई थी कि MRPL रिफाइनरी बंद हो गई है, लेकिन सरकारी सूत्रों ने इसे पूरी तरह गलत बताया है। Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited (MRPL) के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और रिफाइनरी सामान्य तरीके से काम कर रही है। इसके अलावा सभी रिफाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रसोई गैस पर निर्भर हैं करोड़ों घर भारत के ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस का इस्तेमाल होता है। एलपीजी मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का मिश्रण होती है। सरकार का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई में कोई समस्या आती है, तब भी देश में रसोई गैस की उपलब्धता बनी रहे और आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।      
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के IEC अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के IEC अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

    ऊना,( 6 मार्च) सुशील पंडित  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला ऊना में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के सिटी लेवल टेक्निकल सेल द्वारा किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न शहरी निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

    कार्यशाला की अध्यक्षता नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज ठाकुर ने की। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के विभिन्न प्रावधानों, उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए निकाय एवं वार्ड स्तर पर व्यापक आईईसी अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

    इस अवसर पर सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज कुमार ने बताया कि पात्र लाभार्थी पीएमएवाई -यू 2.0  के यूनिफाइड वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नजदीकी लोकमित्र केंद्र तथा संबंधित स्थानीय शहरी निकायों के माध्यम से भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निकाय एवं वार्ड स्तर पर लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से आईईसी सामग्री जैसे पम्पलेट, बैनर और होर्डिंग के जरिए लोगों को योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें।

    कार्यशाला में जिला ऊना के विभिन्न शहरी निकायों से बलजीत सिंह, आकाशदीप धीमान, राधा, मंजुल शर्मा, लोकेश कुमार, हरजिंदर सिंह, राधा रानी, सुनीता, आकाश भाटिया, अनीता कुमारी एवं ऋचि सहित अन्य कर्मचारियों सहित नगर निगम ऊना से अमनजीत, अंकिता, बबली, सुशील गुप्ता, अभिषेक तथा मनोज कौशिक भी उपस्थित रहे।

     

  • पीएम किसान निधि लाभार्थियों के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी: सतपाल धीमान

    पीएम किसान निधि लाभार्थियों के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी: सतपाल धीमान

    हिमाचल के किसानों को मिलेगा यूनिक आईडी, एग्रीस्टैक योजना लागू

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए अब ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बंगाणा उपमंडल के कृषि विभाग अधिकारी सतपाल धीमान ने स्पष्ट किया कि किसानों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को पारदर्शी तथा सुगम बनाने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक किसान को एक यूनिक पहचान संख्या (यूनिक आईडी) प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से किसानों को भविष्य में मिलने वाली सभी सरकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता का लाभ आसानी से मिल सकेगा। कृषि विभाग के अनुसार एग्रीस्टैक कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों की भूमि से संबंधित रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जाएगा। इससे किसानों का पूरा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। विभाग ने बताया कि किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर निशुल्क करवा सकते हैं। इसके लिए किसानों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। कृषि विभाग बंगाणा के विषयवाद विशेषज्ञ सतपाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों के लिए यह पंजीकरण करवाना अत्यंत आवश्यक है। जिन किसानों को सालाना 6000 रुपये की सहायता राशि मिल रही है, उन्हें अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री करवानी होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में पीएम किसान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ इसी यूनिक आईडी के माध्यम से दिया जाएगा। कृषि विभाग बंगाणा अधिकारी द्वारा यह भी स्पष्ट किया है कि जिन किसानों का डाटा इस पोर्टल पर दर्ज नहीं होगा, उन्हें आने वाले समय में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी किसानों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवा लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा केवल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे किसान भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं जो इस योजना के दायरे में नहीं आते हैं। एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण होने से किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और अन्य लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगे। कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। इससे प्रदेश के किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।    
  • 8 मार्च को नाहन बनेगा राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह का केंद्र

    8 मार्च को नाहन बनेगा राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह का केंद्र

    शिमला: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास निदेशालय के तत्वावधान् में 8 मार्च, 2026 को सिरमौर जिला के नाहन में राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।

    विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रदेश भर से लगभग 10,000 महिलाएं भाग लेंगी, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों की निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होंगी।

    प्रवक्ता ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के ऐतिहासिक संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि नाहन में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उनकी उद्यमिता और कौशल को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार अवसर भी उपलब्ध होंगे

     

     

     

     

  • Bollywood rapper-singer Badshah के गीत ‘टटिहरी’ को लेकर छिड़ा विवाद, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Bollywood rapper-singer Badshah के गीत ‘टटिहरी’ को लेकर छिड़ा विवाद, केस दर्ज, देखें वीडियो

    महिला आयोग ने जारी किया समन

    पंचकूलाः बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के विवादित गाने टटीरी को लेकर पंचकूला सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, समाजसेवी अभय चौधरी ने सेक्टर 20 थाने में गाने को लेकर आपत्ति जताते हुए शिकायत दी थी। जिसके बाद बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के द्वारा भी मामले में संज्ञान लिया गया था। महिला आयोग ने बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह को उनके हालिया हरियाणवी लोक गीत ‘टटिहरी’ पर उपजे विवाद के सिलसिले में समन जारी किया है। आयोग ने इस गाने की सामग्री पर आपत्ति जताते हुए बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से पानीपत की ‘नारी तू नारायणी’ संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है। इसके साथ ही, विवाद की गंभीरता को देखते हुए रोहतक के अधिवक्ता राज नारायण पंघाल ने भी इस मामले में मोर्चा खोलते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अपनी शिकायत भेजी है, जिससे बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति उठाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़ कर स्कूल बैग के साथ नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है। पूरे मामले को लेकर सहारण खाप ने भी ऐतराज दर्ज करवाया है।      
  • टीवीएस मोटर्स कंपनी ने मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, एस.पी. बददी विनोद धीमान ने की शुरुआत

    टीवीएस मोटर्स कंपनी ने मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, एस.पी. बददी विनोद धीमान ने की शुरुआत

    सचिन बैंसल, बददी, 6 मार्च। नालागढ़ उपमंडल के टीवीएस मोटर्स कंपनी में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक बददी विनोद कुमार धीमान ने शिरकत की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने सुरक्षा ने सुरक्षा झंडे का फहराया और कंपनी के समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आहवान किया। उन्होने सडक़ सुरक्षा, वर्कशॉप सुरक्षा व प्रदूषण मुक्त वातावरण बारे विस्तार से जानकारी दी और सभी कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद फायर ड्रिल का डैमो दिया गया वहीं डॉग शो का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी सुरक्षा माह बनाने का निर्णय लिया जिसके दौरान सेफटी स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, लिखित क्विज, सुरक्षा थीम पर आधारित कई प्रतियोगिताएं बच्चों की करवाई जाएंगी। इस माह का समापन 31 मार्च को भव्य तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक वाई एस गुलेरिया, जीएम ईआरएम वाई वासुदेव, प्लांट मैनेजर बीवी प्रसाद,गुरप्रीत सिंह, मैनेजर सेफटी सुशील द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।
    राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते एसपी बददी विनोद कुमार धीमान। 
    कैपशन-राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते एसपी बददी विनोद कुमार धीमान।
  • केमिकल कारखाने में भीषण विस्फोट, दर्जनों लोग घायल

    केमिकल कारखाने में भीषण विस्फोट, दर्जनों लोग घायल

    रत्नागिरी। महाराष्ट्र में एक भीषण हादसा हो गया है। जहां, रत्नागिरी जिले में एक रासायन कारखाने में हुए भीषण विस्फोट हो गया। जिससे 11 लोग घायल हो गये। विस्फोट के बाद कारखाने में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जिसके बाद राहत बचाव कार्य में जुट गई।

    कारखाने में हुए भीषण विस्फोट से घायल मजदूरों को पुलिस टीम ने पास के अस्पताल में इलाज के लियेेे भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। यह घटना मुंबई से करीब 250 किलोमीटर दूर लोटे परशुराम एमआईडीसी (रासायनिक क्षेत्र) स्थित डॉ. खान इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स (डीकेआईसी) इकाई में हुई। बताया जा रहा है कि विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के इलाकों में भी इसकी आवाज सुनी गई। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।

    आसपास के लोगों ने की मदद
    विस्फोट के तुरंत बाद, आसपास के लोगों और कारखाने के कर्मचारियों ने घायलों की मदद की। सभी 11 घायलों को, जिनमें से अधिकांश मजदूर थे, स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है ताकि विस्फोट के मूल कारण का पता चल सके

  • महाविद्यालय बंगाणा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यक्रम आयोजित

    महाविद्यालय बंगाणा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के कैरियर काउंसिल सेल की ओर से आज एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

    कार्यक्रम में चितकारा विश्वविद्यालय के रणनीतिक पहल निदेशक कार्यालय से डॉ. सुनील कौशल और प्रो. मनदीप सिंह सेम्भी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती उपयोगिता, आधुनिक तकनीकी विकास और इस क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व और अधिक बढ़ेगा तथा यह क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर प्रदान करेगा।

    मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने, डिजिटल कौशल विकसित करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।
    इस अवसर पर कैरियर काउंसिल सेल के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी, सदस्य कमलेश कुमार, प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर निकिता सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया तथा विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।