Blog

  • Trading Company में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

    Trading Company में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

    हांसीः जिले के गांव राखी शाहपुर में शुक्रवार सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, गांव राखी शाहपुर स्थित राजेश ट्रेडिंग कंपनी में अचानक आग लगने से दुकान में रखा करीब एक करोड़ रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    दुकान मालिक राजेश निवासी राखी शाहपुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 1:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि दुकान के अंदर से तेज लपटें उठ रही थीं और आग तेजी से फैल रही थी। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।

    दमकल कर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था। राजेश ने बताया कि उनकी दुकान में कीटनाशक दवाइयां, खाद-बीज, हार्डवेयर, सैनिटरी का सामान तथा अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं रखी हुई थीं। यह सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने बताया कि दुकान में करीब एक करोड़ रुपए का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

     

  • लोगों को बड़ा झटका: घरेलू और कमर्शियल LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी

    लोगों को बड़ा झटका: घरेलू और कमर्शियल LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः  इजरायल और ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की आवाजाही ठहर सी गई है। ऐसे में भारत की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सभी तरह के गैस सिलेंडरों के दाम में वृद्धि की घोषणा की है। आज यानी 7 मार्च 2026 से 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल या हलवाई सिलेंडर के दाम में तो 115.50 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को देशभर में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में भारी उछाल आया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੇਂਦਰ ਵੱਲੋਂ ਐਲਪੀਜੀ ਸਿਲੰਡਰ ਮਹਿੰਗੇ: ਘਰੇਲੂ ਗੈਸ ‘ਚ ₹60 ਤੇ ਵਪਾਰਕ ਸਿਲੰਡਰ ‘ਚ ₹115 ਦਾ ਵਾਧਾ

    अचानक से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं और यह बढ़ोतरी इतनी है कि आपके महीने भर का बजट हिल सकता है। सरकार ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। आज से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, जो सिलेंडर पहले 853 रुपये का मिलता था, अब उसके लिए 913 रुपये चुकाने होंगे। यह बढ़त आम आदमी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि अप्रैल 2025 के बाद पहली बार कीमतों में बदलाव देखा गया है। सिर्फ घर की रसोई ही नहीं, बल्कि बाहर खाना पीना भी महंगा हो सकता है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बड़ी वृद्धि हुई है।

    अब कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये का मिलेगा। इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों, होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों पर पड़ेगा। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम तो 6 दिन पहले यानी एक मार्च को ही 28 रुपये बढ़ाए गए थे। इससे एक महीने पहले यानी पहली फरवरी से इसके दाम में 49 रुपये और पहली जनवरी से इसके दाम में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी। मतलब कि तीन ही महीने में यह 303.50 रुपये महंगा हो गया है।

     

  • आज का राशिफल, 7 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 7 मार्च 2026

    पंचांग के अनुसार, आज 7 मार्च 2026 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ-साथ पंचमी तिथि भी रहेगी. साथ ही वृद्धि योग, ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, विडाल योग, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, बालव करण और कौलव करण रहेगा. हालांकि, आज किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 7 मार्च 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

    मेष राशि: यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो समय रहते अपने मन की बात कह दें. यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी. हालांकि, आपके सीधेपन का लोग आज फायदा उठाएंगे, इसलिए चालक व्यक्तियों से सावधान और सतर्क रहें. बता दें कि आज व्यापार में विस्तार और भवन परिवर्तन के योग हैं.

    वृषभ राशि: आज आप अपने कारोबार से जुड़ा जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. साथ ही बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. उम्मीद है कि अपनों का साथ आपके मन को शांति देगा. शाम तक धन लाभ होना भी संभव है.

    मिथुन राशि: आज धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी. विवाह प्रस्ताव भी संबंधों में बदल सकते हैं. दिन खत्म होने से पहले मनचाही नौकरी मिलने के भी आसार हैं. आज के दिन आपको लोगों से अपनी प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी.

    कर्क राशि: आज इस राशि के जातकों को लेन-देन के मामलों में सावधानी से काम लेना होगा. आपकी तरक्की को देखकर विरोधी आपसे जलेंगे. हालांकि, कार्यस्थल पर नए लोगों का सहयोग मिलेगा. शाम तक पूंजी निवेश से आपको धन लाभ होगा.

    सिंह राशि: कारोबार में आज के दिन आपको मनचाही सफलता मिलेगी. आपकी मदद करने के लिए लोग तत्पर रहेंगे. आप आज किसी विवाह समारोह में भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, पुराने निवेश से लाभ की जगह नुकसान हो सकता है.

    कन्या राशि: आज आपको सावधान और सतर्क रहना होगा क्योंकि विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की सोचेंगे. आज किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें, नहीं तो नुकसान हो सकता है. हालांकि, कार्यक्षेत्र में आपकी सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे.

    तुला राशि: मनचाहा कार्य न मिलने से आपका मन खिन्न रहेगा. आज किसी के भी विवाद में दखल न दें, अन्यथा आप परेशानी में फंस सकते हैं. दिनभर पुराने रोगों से आप पीड़ित रहेंगे. हालांकि, संगठन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

    वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास की कमी के कारण सही समय पर फैसले नहीं ले पाएंगे. हालांकि, कार्य का विभाजन करेंगे तो सरलता से काम हो जाएंगे. आज के दिन आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.

    धनु राशि: लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पत्रकारिता, लेखन और रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत उपयुक्त है. दिन खत्म होने से पहले धन संचय के योग हैं.

    मकर राशि: आज उल्लास व उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी. बता दें कि दिनभर मकर राशि वालों के परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.

    कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को अपने विचारों को शुद्ध करने की जरूरत है. दिन खत्म होने से पहले प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी. किसी महिला मित्र की सहायता से जरूरी कार्य पूरे होंगे. हालांकि, आज नौकरी में बदलाव होने के भी योग हैं.

    मीन राशि: इस राशि के जातकों को सफलता पाने के लिए आज 7 मार्च 2026 को और अधिक मेहनत करनी होगी. शाम तक आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे. हालांकि, पुराने विवाद आज उभर सकते हैं, इसलिए अनावश्यक बहस में फंसने से बचें.

  • Kota Medical College बना जंग का मैदान, खूब चले हॉकी-डंडे… मचा हंगामा

    Kota Medical College बना जंग का मैदान, खूब चले हॉकी-डंडे… मचा हंगामा

    राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के अंदर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों व स्टाफ में दहशत फैल गई।

    इमरजेंसी वार्ड में घुसकर की मारपीट
    जानकारी के अनुसार, कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि 6 से 7 युवकों का एक ग्रुप पहले इमरजेंसी वार्ड का गेट तोड़कर अंदर घुसा। उनके हाथों में हॉकी और डंडे थे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लात-घूंसों और डंडों से हमला करने लगे। अचानक हुई इस घटना से इमरजेंसी वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में घबराहट फैल गई।

    CCTV में कैद हुई पूरी घटना
    अस्पताल में हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि इमरजेंसी वार्ड के अंदर दोनों गुट आपस में मारपीट कर रहे हैं। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि काफी देर तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा।

    मोहल्ले के झगड़े ने लिया बड़ा रूप
    पुलिस के अनुसार यह विवाद मोहल्ले में शुरू हुआ था। महावीर नगर थाना के सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि संतोषी नगर निवासी प्रद्युमन उर्फ भगत गोस्वामी की पत्नी रेखा गोस्वामी पार्षद हैं। मोहल्ले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

    इसी दौरान भगत के एक रिश्तेदार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इससे पड़ोसी मनोज, भीम और उनके साथियों को गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

    झगड़े में कई लोग हुए घायल
    इस झगड़े के दौरान भगत के भतीजे के सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके अलावा दोनों पक्षों के कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। इसके बाद एक पक्ष पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने चला गया, जबकि दूसरा पक्ष इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया।

    अस्पताल में फिर भड़क गया विवाद
    कुछ देर बाद भगत के रिश्तेदार भी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई और विवाद दोबारा मारपीट में बदल गया। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने भगत पर धारदार हथियार से पांच से ज्यादा वार कर दिए।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला
    घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल भगत को तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं भगत के रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

     

     

  • Judge के सामने कभी नहीं रोए Rajpal Yadav, बोले – ‘मनगढ़ंत कहानियों पर विश्वास न करें’

    Judge के सामने कभी नहीं रोए Rajpal Yadav, बोले – ‘मनगढ़ंत कहानियों पर विश्वास न करें’

    मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से निकलने के बाद एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे हुए कई आरोपों का खंडन किया है। अब राजपाल यादव ने खुलासा किया है कि वो जज के सामने कभी नहीं रोए और न ही उन्होंने अदालत को ये बताया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं।

    राजपाल को लेकर किया गया था दावा

    चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जब तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था तो ऐसी खबरें सामने आई थी कि वो अपने हालातों पर बात करते हुए एक्टर रो पड़े थे। राजपाल ने इमोशनल होते हुए कहा था कि – सर क्या करुं? मेरे पास पैसे नहीं हैं कोई उपाय भी नहीं दिखता। यहां हम सब अकेले हैं कोई दोस्त नहीं है। इस संकट से मुझे खुद ही डील करना होगा।

    राजपाल यादव ने कही ये बात

    अब न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने इन रिपोर्ट्स को गलत और बेबुनियाद बता दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां फैलाई गई हैं। जिन लोगों को इस मामले में कुछ पता ही नहीं है वो इंटरनेट पर फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

    मनगढ़ंत कहानियों पर न करें विश्वास

    सोशल मीडिया पर फैली मनगढ़ंत कहानियों पर भरोसा न करें जो कुछ भी छप रहा है उसमें से कुछ वेल विशर्स ने फैलाया है जबकि कुछ ऐसे लोग फैला रहे हैं जिन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो लोग इसी तरह अपनी दुकानें चला रहे हैं। मैं उन सभी का सम्मान करता हूं राजपाल के चेहरे को देखकर सिर्फ हंसी आनी चाहिए। इससे ज्यादा की उम्मीद मत कीजिए। राजपाल यादव ने ये भी कहा है कि मुश्किल समय में इंडस्ट्री ने उनका काफी साथ दिया। एक्टर को परिवार से काफी तगड़ा सपोर्ट भी मिला है। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया है। राजपाल यादव की बात करें तो 12 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद वो अंतरिम जमानत पर बाहर आ चुके हैं हालांकि उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। 18 मार्च को उनके केस की अगली सुनवाई होने वाली है।      
  • Health Tips: सेहत के लिए मीठा और स्वादिष्ट पपीता कैसे चुनें? जानें आसान तरीके

    Health Tips: सेहत के लिए मीठा और स्वादिष्ट पपीता कैसे चुनें? जानें आसान तरीके

    Health Tips: पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन A, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोजाना पपीता खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और त्वचा पर भी प्राकृतिक चमक आती है। यह दाग-धब्बों को कम करने में भी मददगार माना जाता है। हालांकि, कई बार लोग बाजार से पपीता खरीदकर लाते हैं लेकिन उसका स्वाद मीठा नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी हर बार मीठा और पका हुआ पपीता खरीदना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे दिए गए तरीकों से आप आसानी से मीठा पपीता पहचान सकते हैं।
    1. पपीते के रंग को ध्यान से देखें
    पपीता खरीदते समय सबसे पहले उसके रंग पर ध्यान दें।
    • अगर पपीता पूरी तरह पीला या हल्का नारंगी रंग का है, तो इसका मतलब है कि वह अच्छी तरह पका हुआ है और स्वाद में मीठा होगा।
    • अगर पपीता अभी थोड़ा हरा है लेकिन उस पर पीली धारियां या धब्बे दिखाई दे रहे हैं, तो समझ लें कि वह पेड़ पर पकना शुरू हो गया था और घर लाने के बाद भी पककर मीठा हो सकता है।
    • वहीं अगर पपीता पूरी तरह गहरे हरे रंग का है, तो वह अभी कच्चा है और उसका स्वाद फीका हो सकता है।
    1. हल्के हाथ से दबाकर चेक करें
    पपीता खरीदते समय उसे हल्के हाथ से दबाकर जरूर देखें।
    • अगर पपीता थोड़ा नरम महसूस होता है, तो वह खाने के लिए तैयार है।
    • अगर वह बहुत सख्त है, तो इसका मतलब है कि वह अभी कच्चा है और उसे पकने में समय लगेगा।
    • वहीं अगर पपीता बहुत ज्यादा मुलायम या पिलपिला लगे, तो संभव है कि वह अंदर से खराब हो चुका हो।
    1. खुशबू से भी पहचान सकते हैं
    पके हुए पपीते की पहचान उसकी खुशबू से भी की जा सकती है। पपीते के ऊपरी हिस्से के पास से सूंघकर देखें।
    • अगर वहां से हल्की और मीठी खुशबू आ रही है, तो पपीता मीठा और पका हुआ होगा।
    • अगर कोई खुशबू नहीं आ रही, तो वह अभी पूरी तरह नहीं पका है और उसका स्वाद फीका हो सकता है।
    • अगर बहुत तेज या शराब जैसी गंध आए, तो इसका मतलब है कि पपीता ज्यादा पक गया है या खराब होने लगा है।
    1. छिलके की चमक और बनावट देखें
    पपीता लेते समय उसके छिलके पर भी ध्यान दें।
    • पके हुए और ताजे पपीते का छिलका चिकना और हल्का चमकदार होता है।
    • अगर छिलके पर बहुत ज्यादा झुर्रियां या बड़े काले धब्बे हैं, तो इसका मतलब है कि पपीता पुराना हो सकता है।
    • हालांकि, छोटे-छोटे भूरे धब्बे होना सामान्य है और कई बार यह पपीते के मीठा होने का संकेत भी होता है।
    1. वजन से भी करें पहचान
    पपीता उठाकर उसका वजन भी जरूर महसूस करें। अगर देखने में पपीता छोटा है लेकिन उठाने पर अपनी साइज के हिसाब से भारी लगता है, तो इसका मतलब है कि उसमें रस ज्यादा है और वह अच्छी तरह पका हुआ है। ऐसे पपीते का स्वाद आमतौर पर मीठा होता है।    
  • महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मान सरकार की खास पहल

    महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मान सरकार की खास पहल

    चंडीगढ़: भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू किया गया ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ राज्य भर में महिलाओं के बीच ज़बरदस्त उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और अपनी मेहनत से पहचान बनाने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम के पहले चरण में 2 से 6 मार्च तक पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में समारोह आयोजित किए गए, जहाँ विभिन्न व्यवसायों और स्वरोजगार से जुड़ी लगभग 11,700 महिला उद्यमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

    इस पहल को व्यापक समर्थन मिला है और पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (PSRLM) के पोर्टल के माध्यम से 28,000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं। अब कार्यक्रम के अगले चरण में 23 जिलों में 2,300 महिलाओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जहाँ प्रत्येक जिले से 100 उत्कृष्ट महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा।

    कार्यक्रम का अंतिम चरण 18 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे पंजाब की शीर्ष 100 महिला उद्यमियों को सम्मानित करेंगे। चयनित प्रत्येक महिला को उनकी उद्यमशील उपलब्धियों के लिए 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पंजाब सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को केवल एक दिन के आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण को समर्पित महीने भर के उत्सव के रूप में मना रही है।

     

  • Ludhiana News: इस इलाके में धड़ल्ले से खुली अवैध लॉटरी की दुकान

    Ludhiana News: इस इलाके में धड़ल्ले से खुली अवैध लॉटरी की दुकान

    लुधियाना। जिले में सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी सट्टेबाज किसी न किसी तरीके से अपना अवैध कारोबार जारी रखे हुए हैं। वहीं, ताजा मामला ताजपुर रोड का सामने आया हैं। जहां पर झुग्गियों के नजदीक एक चारदीवारी वाले प्लॉट के अंदर टेबल रखकर सरेआम सट्टे का कारोबार चलाया जा रहा है।

    हैरानी की बात तो यह है कि इस अवैध कारोबार संबंधी पूरे इलाके को पता है, लेकिन संबंधित थाना टिब्बा रोड को पता नहीं चल पा रहा। अब इसे जानबूझकर की गई अनदेखी कहें या मिलीभगत, अब यह तो समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल धड़ल्ले से सट्टेबाजी का कारोबार किया जा रहा है। चर्चाएं हैं कि इस कारोबार को एक टी अक्षर के नाम वाले व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। अगर उक्त सट्टे के किंगपिन टी नामक व्यक्ति से पूछा जाए तो वह एक बी अक्षर से शुरु होने वाले नाम के मीडिया कर्मी की उक्त सट्टे की दुकान होने की बात कहकर धोंस जमाता है।

    वहीं लुधियाना के कमिश्नर द्वारा सभी थानों को गलत तत्वों पर पहल के आधार पर एक्शन लेने के आदेश दिए हुए हैं। लेकिन फिर भी थाना टिब्बा रोड के अधीन आते इलाके में सरेआम सट्टेबाजी का कारोबार चल रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा इस मामले में एक्शन नहीं लिया गया है।

  • क्या Nishant Kumar बनेंगे नए CM? पिता के इस्तीफे के बाद संभालेंगे पार्टी की कमान

    क्या Nishant Kumar बनेंगे नए CM? पिता के इस्तीफे के बाद संभालेंगे पार्टी की कमान

    नई दिल्ली: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सियासत में आने को लेकर चर्चा लंबे समय से चल रही है। बिहार चुनाव से पहले भी निशांत के सियासी आगाज को लेकर कयासों का लंबा दौर चला था। अब नीतीश कुमार ने जब राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है और उनका दिल्ली की सियासत में जाना तय हो गया है। बिहार के सियासी हलकों में निशांत का नाम भी फिर से चर्चा का सेंटर प्वाइंट बन गया है।

    क्या निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी सीएम

    नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद अब निशांत कुमार का नाम डिप्टी सीएम की रेस में बताया जा रहा है। निशांत के सियासी डेब्यू की तारीख भी पास-पास आते तय हो चुकी है। शुक्रवार को पटना में जेडीयू नेताओं, विधायकों की बैठक में भी निशांत के राजनीति में आने की डिमांड उठी है। इस पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह कहा है कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे।

    मीटिंग में बताई डेब्यू की तारीख

    संजय झा ने इसी मीटिंग में निशांत के सियासी डेब्यू की तारीख भी बताई है। उन्होंने यह भी कहा है कि निशांत कुमार साच मार्च को जेडीयू की सदस्यता औपचारिक रुप से ले सकते हैं। बैठक में विधायक नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से मायूस नजर आए। मीटिंग के दौरान कुछ विधायकों ने अपनी बात रखी। विधायकों ने सीएम नीतीश से राज्यसभा जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

    सीएम नीतीश कुमार ने दिया विधायकों को भरोसा

    सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों को भरोसा दिया है कि हम राज्यसभा में जा रहे हैं लेकिन बिहार आएंगे ही। उन्होंने आश्वस्त किया है कि आप लोगों को कोई भी परेशानी नहीं होगी। चिंता मत करो। सीएम नीतीश ने कहा कि हम सबकुछ देखते रहेंगे। हमने कितना काम किया है। सबका ध्यान रखेंगे ही। जेडीयू विधायकों को भावुक होता देखकर नीतीश कुमार बैठक में बोले कि हम तीन हाउस में चले गए थे।

    उन्होंने कहा कि एक ही जगह हम नहीं गए थे। राज्यसभा जाना चाहते थे। आप लोग परेशान मत होइए। सीएम नीतीश ने कहा कि आप लोग की चिंता जैसे पहले करते थे वैसे ही आगे भी करते रहेंगे।

     

  • बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने के लिए रहेंगे एकांतवास में… जानें वजह

    बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने के लिए रहेंगे एकांतवास में… जानें वजह

    Dhirendra Krishna Shastri News: सनातन धर्म के प्रचार और अपने दिव्य दरबार के लिए प्रसिद्ध Dhirendra Krishna Shastri को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही एक महीने के लिए सभी तरह के संपर्क से दूर रहने वाले हैं। इस दौरान वे मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहेंगे। इतना ही नहीं, इस समय में न तो कोई कथा होगी और न ही उनका प्रसिद्ध दिव्य दरबार लगेगा।

    बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे दिव्य साधना
    मिली जानकारी के मुताबिक, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश से दूर देवभूमि Uttarakhand के पवित्र धाम Badrinath Temple की बर्फीली पहाड़ियों में एकांतवास करने जा रहे हैं। वहां वे लगभग एक महीने तक रहकर भगवान की भक्ति और गहन साधना करेंगे।

    इस दौरान वे पूरी तरह एकांत में रहेंगे और किसी से भी संपर्क नहीं रखेंगे। बताया जा रहा है कि इस साधना के समय वे अपने आध्यात्मिक अभ्यास और ईश्वर की आराधना में पूरा समय लगाएंगे।

    मई महीने में शुरू हो सकती है साधना
    खबरों के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मई महीने में इस विशेष साधना के लिए बद्रीनाथ की पहाड़ियों की ओर रवाना हो सकते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने खुद भी अपनी गुप्त साधना के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद से उनके भक्तों में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

    गुरु की आज्ञा से करेंगे तप
    हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि उन्हें अपने गुरु की आज्ञा मिली है, इसलिए वे एक महीने के लिए बद्रीनाथ की पहाड़ियों में तप करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के जिस मोड़ पर वे इस समय खड़े हैं, वहां खुद को साधना और तप करना बहुत जरूरी हो गया है।

    उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार ऐसे रास्ते और परिस्थितियां सामने आती हैं जो इंसान को भटका सकती हैं। इसलिए खुद को मजबूत बनाने और मन को स्थिर रखने के लिए साधना बहुत जरूरी है।

    मोबाइल, टीवी, कथा और लोगों से मिलना सब रहेगा बंद
    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस एक महीने की साधना के दौरान वे सब कुछ त्याग देंगे। इस दौरान वे मोबाइल फोन, टीवी, इंटरव्यू, कथा और लोगों से मिलने-जुलने से पूरी तरह दूर रहेंगे। उनका पूरा समय केवल तप, साधना और ईश्वर की भक्ति में ही बीतेगा।

    नई ऊर्जा और नए विचारों के साथ लौटेंगे
    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि एक महीने की साधना पूरी करने के बाद वे वापस लौटेंगे और नई ऊर्जा, नए विचारों और नई तैयारी के साथ काम शुरू करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि वापस आने के बाद वे समाज और सनातन धर्म के लिए कुछ नया करने की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे।