Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में 2 पक्षों में भारी हंगामा, दामाद पर लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में 2 पक्षों में भारी हंगामा, दामाद पर लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: राजा गार्डन में 2 पक्षों में भारी हंगामा हो गया। जहां मामूली बात को लेकर भारी हंगामा हो गया। वहीं अन्य पड़ोसी ने कहा कि एक्टिवा निकालने को लेकर विवाद हुआ। दरअसल, गाड़ी निकालने को लेकर परेशानी आ रही थी और पड़ोसी ने एक्टिवा पीछे करने को लेकर कहा था। जिसके बाद दूसरे पड़ोसी के घर के दामाद द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान व्यक्ति ने कहाकि 2 दिन पहले उसके साथ भी उक्त व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया और उसे देख लेने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि वह शराब पीकर विवाद करता है। व्यक्ति ने कहा कि अभी उसकी सगाई हुई है और आकर गली में बीचों-बीच गाड़ी खड़ी कर देता है।

    व्यक्ति ने कहा कि वह कामकाज करने वाला व्यक्ति है और वह शांत होकर चला गया। आज पीड़ित परिवार द्वारा आरोप लगाए गए पड़ोसी के दामाद द्वारा हुल्लड़बाजी की जाती है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि पड़ोसी के दामाद से मोहल्ला निवासी परेशान है। पीड़ित महिला ने कहा कि दमा की मरीज है और पड़ोसियों के दामाद द्वारा ऊंची आवाज में डीजे लगाए जाते है। आए दिन वह परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी द्वारा धमकी दी गई कि उनके दामाद के पास 2 पिस्टल है और गोलियां चला देगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे पक्ष से बात करके चली गई। पीड़ित का कहना हैकि पुलिस द्वारा उनका पक्ष नहीं जानने की कोशिश की गई।

    दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताए गए। उन्होंने कहा कि दामाद कोई नशा नहीं करता। उन्होंने कहा कि दामाद द्वारा किसी को कोई धमकी नहीं दी गई और ना ही कोई तोड़फोड़ की गई। व्यक्ति ने कहा कि उनके द्वारा किसी का कोई नुकसान नहीं किया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जायजा लेकर मौके से चली गई। पुलिस के जाने के बाद घटना को लेकर हंगामा जारी रहा। व्यक्ति द्वारा मामले को राजीनामा करने की बात कही गई। लेकिन पहले पक्ष द्वारा कोई समझौता ना करने की बात कही जा रही है।

     

  • सांसद खेल महोत्सव की स्मरणिका का भव्य विमोचन, राज्यपाल और सीएम रहे मौजूद

    सांसद खेल महोत्सव की स्मरणिका का भव्य विमोचन, राज्यपाल और सीएम रहे मौजूद

    चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का संयुक्त रूप से विमोचन किया।

    सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 सितंबर से 25 सितंबर, 2025 तक किया गया। राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों के प्रति समर्पण की भावना और उभरते खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध करवाने के उनके ध्येय के अनुसार लगातार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेल भारत में पहली बार केवल पदक या प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि युवा विकास और राष्ट्र निर्माण की राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बने हैं। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और राष्ट्रीय खेल नीति जैसी पहले इस बात का प्रमाण है कि खेल अब नेतृत्व और समाज दोनों के केंद्र में हैं।

     

     

  • Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो के IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो के IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं जारी आदेशों के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो के 3 अधिकारियों के तबादलें किए गए, जिनमें आईपीएस और पीपीएस अधिकारी शामिल है। आदेशों के अनुसार आईपीएस रवजोत ग्रेवाल को एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। वहीं पीपीएस जगतप्रीत सिंह को सीनियर सुपरिटेंडेंट फिरोजपुर में तैनात किया गया। इसी तरह पीपीएस सीनियर सुपरिटेंडेंट मंजीत सिंह को अमृतसर में तैनात किया गया। देखें लिस्ट

  • Punjab News: घर में बीड़ी पीना पड़ा महंगा, आग लगने से झुलसा व्यक्ति, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में बीड़ी पीना पड़ा महंगा, आग लगने से झुलसा व्यक्ति, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः बाबा गद्दिया टैंकी के पास घर में व्यक्ति झुलस गया। हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सुभाष नामक परिजन ने बताया कि घर में पीड़ित बीड़ी पी रहे थे। इस दौरान अचानक चिंगारी से आग लग गई और वह हादसे में झुलस गए।

    जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्तीक करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों द्वारा 50 प्रतिशत मरीज झुलस गया है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि पीड़ित कमरे में बिस्तर पर बैठकर बीड़ी पी रहे थे।

    इस दौरान माचिस की तीली गिरने से अचानक गद्दी में आग लग गई। इस घटना में वह गंभीर रुप से झुलस गए। व्यक्ति ने बताया कि घटना के दौरान वह काम पर गया हुआ था। घर में बच्चों ने कमरें में धुंआ निकलते देखा और उसे फोन किया। जिसके बाद पड़ोसी ने घर में जाकर आग बुझाई और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद जालंधर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया।

     

  • Punjab News: Institute को चोरों ने बनाया निशाना, AC सहित अन्य सामान लेकर फरार

    Punjab News: Institute को चोरों ने बनाया निशाना, AC सहित अन्य सामान लेकर फरार

    श्री मुक्तसर साहिबः शहर के बूड़ा गुज्जर रोड पर स्थित बांसल रिजॉर्ट के सामने इंस्टीट्यूट में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने बंद पड़े इंस्टीट्यूट में घटना को अंजाम दिया। देर रात चोर ताले तोड़कर इंस्टीट्यूट में घुसे और वहां से एयर कंडीशन, फ्रिज की मोटर तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना आज सुबह पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार बूड़ा गुज्जर रोड पर बांसल रिजॉर्ट के सामने स्थित यह इंस्टीट्यूट पिछले कुछ वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। इंस्टीट्यूट के मालिक सुरिंदर कुमार बांसल ने बताया कि यह संस्थान केंद्र सरकार की योजना के तहत मिलने वाली सीटों पर निर्भर था। फिलहाल वह योजना बंद होने के कारण संस्थान भी बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट के आगे खाली पड़ी जगह में उन्होंने सब्जियां आदि उगा रखी हैं। शुक्रवार सुबह जब वे रोजाना की तरह वहां पौधों को पानी देने पहुंचे तो देखा कि इंस्टीट्यूट के कमरों के ताले टूटे हुए थे।

    अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोर कई कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। सुरिंदर बांसल के मुताबिक चोरों ने इंस्टीट्यूट में लगा स्प्लिट एयर कंडीशन, फ्रिज की मोटर और एक पेटी में रखा अन्य सामान भी चोरी कर लिया। बांसल ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इंस्टीट्यूट को चोरों ने निशाना बनाया हो। इससे पहले भी गत वर्ष यहां चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी और लूटपाट की घटनाओं के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। चोरी की घटना का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया बुजुर्ग महिला का ATM Card, देखें वीडियो

    अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया बुजुर्ग महिला का ATM Card, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस की ओर से एटीएम फ्रॉड मामले में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के लिए जनता से मदद मांगी है। पुलिस ने आरोपी का वीडियो जारी कर जानकारी देने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की है। 14 जनवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया है।

    इसके बाद आरोपी ने अंबाला सिटी के बड़ौदा स्थित एक बैंक के एटीएम ने करीबन 1 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पुलिस स्टेशन सेक्टर-5 पंचकूला में 17 जनवरी 2026 को एफआईआर नंबर 7 दर्ज की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहित की धारा 318 (4) के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति का वीडियो जारी करके आम जनता से उसकी पहचान करने में अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी को भी वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति के बारे में कोी जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को संपर्क करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा उन्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा।

     

     

  • प्लॉट E-Neelami से पहले बुनियादी सुविधाएं पूरी करना जरूरी : Right To Service Commission

    प्लॉट E-Neelami से पहले बुनियादी सुविधाएं पूरी करना जरूरी : Right To Service Commission

    चंडीगढ़: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने एक महत्वपूर्ण मामले में टिप्पणी करते हुए कहा है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा किसी स्थान पर विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना अत्यंत गंभीर प्रशासनिक चूक है। आयोग ने कहा कि किसी भी प्लॉट को ई-नीलामी में डालने से पहले उस क्षेत्र के आवश्यक विकास कार्य पूरे होने चाहिए ताकि आवंटी समय पर निर्माण कार्य शुरू कर सकें।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला फरीदाबाद के सेक्टर-76/77 में ई-नीलामी के माध्यम से खरीदे गए प्लॉट से संबंधित है, जिसमें आवंटी केशव शर्मा ने आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी कि विकास कार्य अधूरे होने के बावजूद उन्हें कब्जे का प्रस्ताव भेज दिया गया। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि यह स्पष्ट है कि एचएसवीपी ने विकास कार्य पूरे किए बिना ही प्लॉट की ई-नीलामी कर दी और बाद में कब्जा देने का प्रस्ताव भी जारी कर दिया, जो कि उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।

    आयोग ने यह भी पाया कि आवंटन पत्र की शर्तों के अनुसार यदि आवेदन प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर कब्जा नहीं दिया जाता है तो एचएसवीपी को आवंटी को ब्याज देना होता है। हालांकि फरीदाबाद में कई मामलों में यह ब्याज नहीं दिया जा रहा था। आयोग के हस्तक्षेप और आदेशों के बाद ही एचएसवीपी ने ऐसे मामलों में ब्याज देना प्रारम्भ किया है।

    मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने यह भी कहा कि इस स्थिति के लिए उस समय के एस्टेट ऑफिसर या एचएसवीपी की ई-नीलामी सेल की भूमिका की जांच आवश्यक है, क्योंकि विकास कार्यों की स्थिति स्पष्ट किए बिना ही प्लॉट को नीलामी के लिए स्वीकृति दी गई। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि 12 अगस्त 2022 को तत्कालीन मुख्य प्रशासक, एचएसवीपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को विकास कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद समस्या लंबे समय तक बनी रही, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

    आयोग ने अपने आदेश में यह भी उल्लेख किया कि एक अन्य मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने एचएसवीपी के कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि एचएसवीपी को “नो प्रॉफिट-नो लॉस” के सिद्धांत पर किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है, लेकिन उसका आचरण कई मामलों में लाभ-केन्द्रित प्रतीत होता है, जो मध्यम और निम्न आय वर्ग के हितों के विपरीत है।

    मामले में आयोग ने हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट, 2014 के तहत उपलब्ध अधिकारों का प्रयोग करते हुए शिकायतकर्ता केशव शर्मा को 5,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह राशि एचएसवीपी द्वारा 15 दिनों के भीतर अदा की जाएगी तथा इसकी अनुपालन रिपोर्ट 24 मार्च 2026 तक आयोग को भेजनी होगी। आयोग ने यह भी कहा कि प्रारम्भिक रूप से यह राशि एचएसवीपी अपने कोष से दे सकता है और बाद में जिम्मेदार अधिकारियों से इसकी वसूली की जा सकती है।

    आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कब्जा देने की तिथि वापस लेने, वसूले गए एक्सटेंशन शुल्क की वापसी या विलंबित कब्जे पर ब्याज भुगतान जैसे मामलों में कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    साथ ही आयोग ने एचएसवीपी को यह भी सलाह दी है कि ई-नीलामी के माध्यम से प्लॉट खरीदने वाले आवंटियों के मामलों में ब्याज संबंधी नीति की समीक्षा की जाए। वर्तमान में ऐसे आवंटियों को केवल 5.5 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज मिलता है, जबकि ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से प्लॉट प्राप्त करने वाले आवंटियों को तीन वर्ष बाद 9 प्रतिशत ब्याज मिलता है। आयोग का मानना है कि इस विषय में संतुलित और न्यायसंगत नीति बनाने की आवश्यकता है।

    आयोग ने अपने आदेश में यह भी कहा कि एचएसवीपी को विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों में ई-नीलामी के माध्यम से एचएसवीपी को हजारों करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है, इसलिए विकास कार्यों में देरी न केवल आर्थिक रूप से हानिकारक है बल्कि इससे आवंटियों में असंतोष और अनावश्यक मुकदमों की स्थिति भी पैदा होती है।

    आयोग ने उम्मीद जताई है कि एचएसवीपी शीघ्र विकास कार्य पूर्ण कर आवंटियों को राहत प्रदान करेगा और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने देगा।

     

  • Iran-Israel War को लेकर Khushboo Patani ने लोगों की दी सलाह, बोली – ‘ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं’

    Iran-Israel War को लेकर Khushboo Patani ने लोगों की दी सलाह, बोली – ‘ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं’

    मनोरंजन: दुनियाभर में इन दिनों ईरान और इजरायल के बीच में घमासान युद्ध चल रहा है। इस युद्ध को लेकर चर्चा भी चल रही है। इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। भारत के कई शहरों में लोग खामेनेई की मौत पर मातम मना रहे हैं। भारत सरकार की ओर से अभी तक ईरान-इजरायल अमेरिका के बीच में छिड़ी जंग पर रिएक्शन नहीं आया है। सरकार की चुप्पी पर विपक्ष भी सवाल उठा रहा है। उधर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को इंडिया वापिस लाने की लगातार कोशिश कर रहा है।

    सोशल मीडिया पर भड़की खुशबू पाटनी

    अब इसी बीच एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खूशबू ने देश के लोगों को जंग से जुड़ी बातों को समझाते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने साफ कहा है कि ईरान हमारा देश नहीं है। इस जंग को धर्म की लड़ाई से न जोड़े में क्योंकि राजनीति में पर्सनल चीजों को नहीं देखा जाता। ये मामला आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा कॉम्पेलक्स है। उन्होंने देशवासियों को अपने हिंदूस्तान के साथ खड़े होने की अपील की है।

    देशवासियों से की अपील

    खुशबू ने पोस्ट में लिखा कि – ‘जिसे लड़ना है उसे लड़ने दो जब तक भारत सीधे इस इरान-इजरायल अमेरिका के युद्ध में शामिल नहीं है। हमें इमोशनल रुप से कूदने की जरुरत नहीं है। ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं है। ये पावर, सिक्योरिटी और रीजनल इंफ्लुएंस का खेल है। इसे धर्म की लड़ाई समझना बहुत ही बड़ी गलती है। असल में ये जियोपॉलिटिक्स, मिलिट्री स्ट्रैटिजी और ग्लोबल अलांयस का मामला है। जो आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा जटिल होता है। सोशल मीडिया पर इसे धर्म बनाकर बेचा जा रहा है लेकिन देशों के फैसले तेल, शक्ति संतुलन, सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभुत्व से तय होते हैं’।
    ‘ईरान हमारा देश नहीं है। किसी दूसरे देश की राजनीति के लिए अपने ही देशवासियों से लड़ाई समझदारी नहीं है। याद रखिए मुश्किल समय में कोई बाहरी देश आपको बचाने के लिए नहीं आएगा। अपने देश के साथ खड़े रहिए। भावनात्मक नहीं समझदार रहिए’। खूशबु ने कैप्शन में लिखा कि – ‘तब युद्ध होता है दुनिया बंट जाती है। युद्ध ज्यादातर राजनीतिक होता है पर्सनल नहीं जब तक कि आप गुलाम न हो सोचो और फिर काम करो’।

    निडर होकर हर मुद्दे पर राय रखती है खुशबू पाटनी

    खुशबू पाटनी हर मुद्दे पर निडर होकर बोलती है। खासतौर पर तब जब मामला देश से जुड़ा है। वो भारतीय सेना की पूर्व मेजर है। वो भारतीय सेना में लगभग 12 सालों तक कार्यरत रही। आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट करियर शुरु किया फिर मेजर बनी। अब वो सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस, सामाजिक कार्यों से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती है। खुशबू परिवार के साथ खेती बाड़ी के काम में भी हाथ बंटाती है।  
  • Jalandhar News: फोन ना देना पड़ा महंगा, हमलावारों ने जमकर की तोड़फोड़, घायल महिला की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फोन ना देना पड़ा महंगा, हमलावारों ने जमकर की तोड़फोड़, घायल महिला की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के सुदामा विहार में होली पर्व के दिन गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां बाप-बेटे को नौजवानों को अपना फोन ना देना महंगा पड़ गया। इस घटना में हमलावारों ने युवक की पिटाई की। लोगों द्वारा मामला शांत करवाने के बाद देर रात हमलावारों ने नौजवान के घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। वहीं नौजवान की बुआ के घर पर भी जमकर तोड़फोड़ की और घर से गहने व नगदी लेकर फरार हो गए। घटना में ईंट लगने से महिला गंभीर घायल हो गई और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

    सुदामा विहार के रहने वाले अनिल कुमार ने कहा कि वह चिकन की दुकान चलाता है। इस दौरान उसकी चलाता पर 3 से 4 नौजवान आकर उससे फोन मांगने लगे। जिसमें शौकत सहित अन्य नौजवान बेटे को कहने लगे कि वह अपना फोन दे, उन्होंने किसी को फोन करना है। पीड़ित का आरोप हैकि वह गांजा बेचने का कारोबार करते है और उसने अपना फोन देने से मना कर दिया। इस दौरान बेटे को नौजवानों ने थप्पड़ मार दिया और हंगामा करने लगे। जिसके बाद लोगों ने मामला शांत करवा दिया। इस मामले को लेकर होली पर्व की रात उक्त हमलावार घर पर आ गए और हमला कर दिया।

    इस घटना में पीड़ित की पत्नी घायल हो गई। जिसके बाद घर में हमलावारों द्वारा तोड़फोड़ की गई। घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पहले उपचार के बाद घर भेज दिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पत्नी को डॉक्टरों द्वारा मृतक घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान ननकाई देवी के रूप में हुई है।

    पीड़ित के अनुसार सभी आरोपी नशे बेचते है और पूरी मार्किट में तोड़फोड़ की गई। घटना के दौरान 80 से अधिक हमलावारों ने हमला करते हुए जमकर ईंट-पत्थर बरसाएं। पीड़ित का आरोप है कि बहन के घर पर जाकर भी हमलावारों ने तोड़फोड़ की और घर से 14 हजार की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत थाना 7 की पुलिस को दी गई। करण ने कहा कि 3 से 4 नौजवान नशे का कोरबार करते है और वह उससे फोन मांगने लगे, लेकिन जब उसने मना किया तो हमलावारों ने उस पर थप्पड़ जड़ दिया।

    जिसके बाद बुआ ने बचाव किया तो हमलावारों ने उन पर भी हमला किया गया। इस दौरान देर रात हमालवारों ने घर पर आकर तोड़फोड़ की और मां को बेहरमी से पीटा। हमलावारों ने मां पर ईंट से हमला किया और वह गंभीर घायल हो गई। घटना में मां की मौत हो गई। मृतक परिवार यूपी का रहने वाला है। नौजवान ने कहा कि वह दिन में ऑटो चलाते है और शाम को चिकन की दुकान करते है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त नौजवान विहार के रहने वाले है और वह गांजे व शराब बेचने का कारोबार करते है। शारदा ने कहाकि भतीजे उसके घर के सामने चिकन की दुकान चलाता है। जिसके बाद नौजवान भतीजे से फोन मांगने लगे। भतीजे ने फोन देने से मना किया तो उसे थप्पड़ जड़ दिया।

    जिसके बाद वह आवाज सुनकर बाहर आई और उनके हाथ जोड़ कर भतीजे को छोड़ने के लिए गुहार लगाती रही। इस दौरान हमालवारों ने भतीजे की पिटाई कर दी। घटना के बाद देर रात हमलावारों ने पहले भाई के घर पर हमला किया और उसके बाद वह उसके घर में आ गए। हमलावारों ने उसके घर पर तोड़फोड़ की और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए। आरोप है कि घर से 14 हजार की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना में भाभी की बीते दिन दोपहर 3 बजे मौत हो गई। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। उक्त आरोपी कृष्णा नगर और सुदामा विहार के रहने वाले है।

  • Tripple Murder मामले में Gangster Vijay Gehlot हुआ कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    Tripple Murder मामले में Gangster Vijay Gehlot हुआ कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला: बुर्ज कोटिया में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में दिल्ली से गैंगस्टर नंदू गैंग के गैंगस्टर विजय गहलोत को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर नंदू के सदस्यों गैंगस्टर विजय गहलोत को दिल्ली तिहाड़ जेल से पंचकूला कोर्ट लाया गया है।

    साल 2024 में गैंगस्टर नंदू के लोगों के द्वारा तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। आरोपी विनीत उर्फ विक्की नाम के युवक को मारने आए थे परंतु इसमें तीर्थ और निया नाम की युवती को अचानक गोलियां लग गई थी।

    ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी हैं।