Blog

  • Punjab News: विवादों में Civil Hospital, महिला डॉक्टर पर बदसलूकी के आरोप, इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में Civil Hospital, महिला डॉक्टर पर बदसलूकी के आरोप, इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में इलाज में देरी और डॉक्टर के कथित गलत व्यवहार से नाराज लोगों ने बीती रात इमरजेंसी के बाहर धरना दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। धरना दे रहे लक्की कपूर, अरुण शर्मा और पूर्व पार्षद मंगतराय ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को टोकन देकर घंटों बैठा दिया जाता है, लेकिन यह नहीं बताया जाता कि उनका नंबर कब आएगा। उनका कहना है कि कई बार मरीजों को दोपहर में टोकन दिया जाता है और नंबर शाम या देर रात में आता है।

    प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इमरजेंसी में कई बार सफाई सेवक ही मरीजों को स्टिच (टांके) लगा देते हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उनका कहना है कि सरकार भले ही लोगों के लिए हेल्थ कार्ड जैसी योजनाएं बना रही है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि वह लोहारा में इलेक्ट्रॉनिक का काम करता है।

    उसे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह निजी डॉक्टर के पास गया। एक्स-रे करवाने पर हड्डी में फ्रैक्चर सामने आया। गुरमीत के मुताबिक वह शाम करीब 6 बजे सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा, लेकिन इमरजेंसी में मौजूद महिला डॉक्टर ने उसे करीब तीन घंटे तक इंतजार करवाया।

    इस दौरान डॉक्टर कभी चाय पीने चली गईं तो कभी अपनी सीट से उठ जाती थीं। बाद में उनसे गलत व्यवहार किया गया, जिसके चलते लोगों को धरना देना पड़ा। लक्की कपूर ने आरोप लगाया कि जब डॉक्टर को कहा गया कि मामले की शिकायत एसएमओ से करेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि “जाओ, जो कहना है एसएमओ से कह दो।”

    हालांकि बाद में अस्पताल प्रशासन की ओर से सरकारी डॉक्टर अजय मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मामला शांत कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से सुधार का आश्वासन मिला है, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो फिर से धरना दिया जाएगा।

  • Punjab News: दीवार पर ड्रिल के साथ कील पर हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवार पर ड्रिल के साथ कील पर हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड खांसी कलां इलाके में पड़ती चावला कॉलोनी में घर की दीवार पर ड्रिल के साथ कील ठोकने की आवाज को बंद करने को दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कील ठोकने वाले व्यक्ति ने 15-20 व्यक्तियों को लेकर पड़ोसी पर ईंट- पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए 48 वर्षीय पीड़ित भूपेंद्र की पत्नी ने बताया के होली के त्योहार से एक दिन पहले पड़ोसी अपने घर की दीवार पर ड्रिल मशीन के साथ कील लगा रहा था। जिसकी आवाज उनके घर में भी आ रही थी। जिसको लेकर पीड़ित भूपेंद्र ने उनको ड्रिल मशीन सुबह चलाने के लिए कहा। जिसको लेकर दोनों पड़ोसियों की आपस में बहस भी हुई।

    जिसको कुछ ही समय में मोहल्ले के लोगों ने समझा बूझाकर शांत कर दिया और वह अपने घर में आ गए। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि एक दिन बाद होली वाले दिन आरोपी साहिल ने प्लानिंग के साथ 15 से 20 लड़कों को बुलाकर उनके घर पर ईटों के साथ हमला कर दिया। जब पीड़ित अपने घर से बाहर निकाला तो ईटों के साथ उसे पर भी हमला किया। हमले के चलते पीड़ित के ऊपर बैठकर उसके सिर पर हमला किया गया।। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसका पति जख्मी हालत में बेहोश हो गया तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

  • Punjab News: शादी समारोह में शराब चोरी के आरोप को लेकर MLA के PA का आया बयान, देखें वीडियो वायरल

    Punjab News: शादी समारोह में शराब चोरी के आरोप को लेकर MLA के PA का आया बयान, देखें वीडियो वायरल

    लुधियानाः जगराओं में विधायक के पीए पर मशहूर स्नेह मोहन रिसॉर्ट में शादी समारोह में गंभीर आरोप लगाए है। जिसको लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में विधायक के पीए पर शादी समारोह से शराब की बोतल उठाकर कार की डिक्की में रख कर ले जाने का आरोप लगा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शराब की बोतल उठाकर लाने वाला रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार का पीए है। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।

    वीडियो वायरल होने के बाद विधायक हाकम सिंह ठेकेदार का पीए सामने आया। उसका कहना है कि शराब की बोतल उठाकर लाने वाला वो नहीं है बल्कि ड्राइवर है। पीए का कहना है कि वो वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। विधायक के पीए कमल ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा वीडियो में पिट रहा शख्स मैं नहीं हूं। मैं तो उस दिन उस शादी में गया ही नहीं था। यह वीडियो 12 दिन पुराना है।

    घटना ड्राइवर जस्सा के साथ हुई थी जिसका विवाद सुलझ चुका था। ड्राइवर और विधायक साहब से लोगो ने इस गलती के लिए माफी भी मांग ली थी। वीडियो में कुछ लोग शराब की बोतल लेकर आने वाले को कुछ लोग पीट भी रहे हैं। मान चंदन नामक आईडी से शेयर हुई इस वीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है लेकिन अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।

    वायरल हो रहे वीडियो में एक मैरिज पैलेस के बाहर सुबह के वक्त भारी हंगामा होता दिख रहा है। कुछ लोग एक नौजवान को घेरकर पीट रहे हैं। वीडियो के ऊपर पंजाबी में लिखा है- क्या किसी विधायक का पीए या करीबी शादी से बोतलें उठाते पकड़ा गया? इस पोस्ट के नीचे कमेंट सेक्शन में लोग धड़ल्ले से रायकोट विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के PA कमल का नाम लिख रहे हैं, जिससे विधायक की छवि पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

     

     

     

  • 9 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदलें, तरनजीत सिंह संधू को मिली अहम जिम्मेदारी

    9 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदलें, तरनजीत सिंह संधू को मिली अहम जिम्मेदारी

    अमृतसरः दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल आज बदल दिए गए हैं। इनमें दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी. कुमार सक्सेना को दिल्ली से हटाकर लद्दाख का नया एलजी नियुक्त किया गया है। जबकि तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से की गई घोषणा के अनुसार, पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे।दिल्ली के उपराज्यपाल की इस नई नियुक्ति को प्रशासनिक और सियासी हलकों में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

    इनके अलावा बिहार में 2 बड़े राजनीतिक उलटफेर हुए। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार से हटाने के बाद आरिफ मोहम्मद खान को अभी कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने से पहले यहां के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी अपना इस्तीफा दे दिया।

    इनकी जगह तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। फिलहाल बोस को भी कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया है। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

     

     

  • आज का राशिफल, 6 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 6 मार्च 2026

    आज का दिन मुख्य रूप से वर्क एफिशिएंसी, स्वास्थ्य और आर्गेनाइजेशन पर केंद्रित रहेगा। कन्या राशि के चंद्रमा परिश्रम पर ध्यान दिलाएंगे और समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से सुलझाने में मदद करेंगे। हालांकि, कुंभ राशि में वक्री बुध की उपस्थिति सोशल नेटवर्क और प्रोफेशनल बातचीत में गलतफहमी पैदा कर सकती है। रात के समय तुला राशि में चंद्रमा का जाना सामाजिक तालमेल और संतुलन लाएगा।

    मेष राशि: आज आपका पूरा ध्यान वर्क एफिशिएंसी और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर रहेगा। आप एक प्रॉब्लम सॉल्वर के मूड में होंगे, जिससे अपने वर्कस्पेस को व्यवस्थित करने में आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। सकारात्म्क पक्ष यह है कि आपकी एफिशिएंसी सातवें आसमान पर रहेगी और आप उन गलतियों को भी पकड़ लेंगे जिन्हें अक्सर दूसरे नजरअंदाज कर देते हैं। करियर में आपका डिसिप्लिन आपको ट्रैक पर रखेगा और आपकी मैनेज करने की क्षमता सीनियर्स की नजर में आपको खास बना सकती है। सावधानी के तौर पर, वक्री बुद्धदेव की उपस्थिति आपके सोशल नेटवर्क में गलतफहमी पैदा कर सकती है। परफेक्शन के चक्कर में टीममेट्स को परेशान न करें। आर्थिक रूप से, बैंक बैलेंस की ऑडिट करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन स्पेक्युलेटिव इन्वेस्टमेंट से बचें। प्रेम संबंधों में पार्टनर की मदद करने से नजदीकियां बढ़ेगी। रात में तुला राशि के चंद्रमा आपको सोशली मैग्नेटिक बनाएंगे।

    वृषभ राशि: आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव को प्रभावित करेंगे, जो सात्विक काम और मूल सोच के लिए शुभ है। आपके क्रिएटिव आइडियाज को ठोस नतीजों में बदलने की क्षमता बेमिसाल रहेगी। प्रोफेशनल फ्रंट पर, जब दूसरे लोग हाई-वोल्टेज कुंभ एनर्जी में परेशान होंगे, तब आपका स्थिर रहना ही आपकी जीत होगी। आपके साथी आपको एक भरोसेमंद शक्ति के रूप में देखेंगे। नकारात्मक पक्ष में, दसवें भाव में वक्री बुध प्रोफेशनल कम्युनिकेशन में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। रात में ज्यादा सोच-विचार करने से बचें, क्योंकि इससे मेंटल थकान हो सकती है। आर्थिक रूप से, ठोस और ट्रेडिशनल एसेट्स पर फोकस करें और ‘जल्द पैसा कमाने’ के लालच से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें और स्ट्रेस-ईटिंग से बचें। प्रेम संबंधों में बच्चों के साथ समय बिताएं या पार्टनर के साथ फिटनेस रूटीन प्लान करना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा।

    मिथुन राशि: आज आपका ध्यान घर के कामों को व्यवस्थित करने और इमोशनल सिक्योरिटी पर रहेगा। आप एक ‘नर्चरिंग’ मोड में होंगे। आपकी राशि के स्वामी बुध वक्री हैं, इसलिए आज बड़े ट्रैवल या लीगल सम्बंधित यात्राओं से बचना चाहिए। हालांकि, आपकी इंटेलेक्चुअल शार्पनेस कमाल की रहेगी, जिससे आप मुश्किल जानकारी को भी आसानी से समझ लेंगे। नकारात्मक पक्ष यह है कि तेज जुबान से किसी मेंटर या परिवार के सदस्य के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में घर के बजट प्लानिंग के लिए समय सही है, लेकिन हायर एजुकेशन या ट्रैवल से जुड़े बड़े निवेश में जल्दबाजी न करें। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। एडमिनिसस्ट्रेटिव काम निपटाने के लिए दिन का उपयोग करें। रात में माहौल रोमांटिक रहेगा, पार्टनर के साथ मस्ती-मजाक को प्राथमिकता दें।

    कर्क राशि: आज आपकी नेटवर्किंग और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आपकी बात करने का स्टाइल प्रभावशाली होगा, जिससे आप दूसरों को आसानी से मना लेंगे। हालांकि, आठवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा कुछ छिपे हुए वित्तीय राज या जॉइंट फाइनेंस को लेकर गलतफहमी पैदा कर सकता है। ऑफिस ड्रामा से दूर रहें, क्योंकि वक्री बुध छोटी बात को बड़ा विवाद बना सकता है। आर्थिक रूप से पुराने पेंडिंग बिल क्लियर करने पर ध्यान दें और हाई-रिस्क कामों से बचें। सेहत के मामले में मेंटल एक्टिविटी ज्यादा होने से सिर-दर्द हो सकता है। मेडिटेशन का सहारा लें। करियर में आप सीनियर्स को अपने लॉजिक से इम्प्रेस करेंगे। रात का समय घर की शांति और परिवार के साथ दिल की बात करने के लिए परफेक्ट है।

    सिंह राशि: आज दिन का समय फाइनेंशियल ऑडिटिंग के लिए सबसे अच्छा है। आपका दिमाग उन जगहों को आसानी से पहचान लेगा जहां थोड़ा खर्चा कम किया जा सकता है। सातवें भाव में वक्री बुध साथी के साथ अहंकार की लड़ाई या गलियों में गड़बड़ी के संकेत दे रहा है। अपनी मर्जी दूसरों पर न थोपें। लग्न में केतु की वजह से थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है, इसलिए दूसरों की बातों को दिल पर न लें। करियर में आप एक “नेगोशिएटर” की भूमिका में होंगे। शाम का वक्त नेटवर्किंग के लिए इस्तेमाल करें, क्योंकि आपकी बातों में वजन होगा। प्रेम संबंधों में पैसों को लेकर तनाव हो सकता है, शांत रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से गला और गर्दन का हिस्सा सेंसिटिव रह सकता है, ठंडे पेय पदार्थों से बचें।

    कन्या राशि: चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आप ‘सेल्फ-ऑडिट’ मोड में रहेंगे और अपने स्वास्थ्य व पर्सनैलिटी को सुधारने पर ध्यान देंगे। आपकी एनालिटिकल पावर बेमिसाल रहेगी। हालांकि, छठे भाव में वक्री बुध टेक्निकल एरर्स और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं। करियर में अपनी एफिशिएंसी से सीनियर्स को इम्प्रेस करेंगे, बस गॉसिप से दूर रहें। आर्थिक मामलों में किसी को उधार देने या बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स साइन करने से बचें। पर्सनल अकाउंट्स का ऑडिट करना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में आप फीडबैक को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं, इसलिए शब्दों में नरमी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हल्का खाना लें, क्योंकि पाचन तंत्र संवेदनशील रह सकता है।

    तुला राशि: सुबह का समय एकांत और गहरे काम के लिए बेहतर है। जटिल समस्याओं को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। रात में जब चंद्रमा आपकी राशि में आएगा, आपका प्राकृतिक और व्यक्तिगत आकर्षण वापस लौट आएगा। सावधानी रखें कि पांचवें भाव की वक्री ऊर्जा विशेष निवेश या ‘रातों-रात अमीर’ बनने वाली स्कीमों में धोखा दे सकती है। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ किसी भी तरह के ड्रामा से बचें और विनम्र रहें। करियर में प्रैक्टिकल कामों पर फोकस करें। अपने आइडियाज को पेश करने के लिए वक्री बुध के खत्म होने का इंतजार करें। सेहत के मामले में लोअर बैक का ध्यान रखें और भारी सामान न उठाएं।

    वृश्चिक राशि: दिन का समय नेटवर्किंग और ग्रुप प्रोजेक्ट्स को फाइनल करने के लिए शानदार है। लोग आपके आइडियाज को पसंद करेंगे और आपको करियर में ठोस फायदे मिलेंगे। हालांकि, चौथे भाव के ग्रहों के कारण पारिवारिक माहौल अशांत रह सकता है। घर के पुराने मुद्दे या ‘ब्लेम गेम’ से दूर रहना ही समझदारी है। आर्थिक रूप से संपत्ति या होम-इम्प्रूवमेंट पर अचानक खर्च होने के योग हैं, सावधान रहें। रात में चंद्रमा बारहवें भाव में जाएंगे, जो ध्यान और गहरी नींद के लिए अच्छा है। प्रेम संबंधों में पारिवारिक तनाव को पार्टनर के साथ रिश्ते के बीच में न आने दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है और हल्का खाना लें।

    धनु राशि: आज आपका ध्यान करियर और मान-सम्मान पर रहेगा। आप अपनी काबिलियत सबको दिखाएंगे और मुश्किल कामों को निपटाने में सफल होंगे। हालांकि, तीसरे भाव में ग्रहों का जमावड़ा ईमेल या बातचीत में गलतफहमी और टेक ग्लिच पैदा कर सकता है। बहुत ज्यादा वादे करने से बचें। आर्थिक रूप से निवेश के रिटर्न को रिव्यू करें, लेकिन कोई बड़ी खरीदारी न करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ दिमागी और हल्की-फुल्की बातें संबंधों में ताजगी देगी स्वास्थ्य के लिए नर्वस सिस्टम को आराम दें और डीप ब्रीडिंग करें। करियर में आप एक ‘एक्सपर्ट’ की तरह काम करेंगे, बस दूसरों को अपने विजन से जोड़ना सीखें।

    मकर राशि: आज का दिन फ्यूचर प्लानिंग और मेंटर्स से सलाह लेने के लिए अच्छा है। आप चीजों को बड़े नजरिए से साफ-साफ देख पाएंगे। रात को चंद्रमा के दसवें भाव में जाने से आपकी प्रोफेशनल अथॉरिटी बढ़ेगी। सावधानी यह रखनी है कि दूसरे भाव में वक्री बुध पैसों के लेन-देन में गलती करवा सकता है। बैंक ट्रांसफर और इनवॉइस डबल-चेक करें। बातों में कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें और इमोशनल स्पेंडिंग से बचें। प्रेम संबंधों में अपने सपने पार्टनर के साथ शेयर करें, लेकिन करियर का तनाव घर न पहुंचाएं। सेहत के मामले में गला और गर्दन सेंसिटिव हो सकते हैं। करियर में आप एक स्ट्रेटजिस्ट की भूमिका में रहेंगे। जब दूसरे आपा खोएं, तब भी आप प्रोफेशनल बने रहें।

    कुंभ राशि: आपकी ही राशि में सूर्य, मंगल, राहु और बुध का गोचर आपको काफी मुखर और प्रभावशाली बनाएगा। मंगल का जोश आपको कठिन काम शुरू करने की हिम्मत देगा। हालांकि, वक्री बुध के कारण आपकी बातों को अहंकार समझा जा सकता है। लोगों से बहस करने से बचें। आर्थिक रूप से संसाधनों का उपयोग लॉन्ग-टर्म स्थिरता के लिए करें, स्टेटस सिंबल पर पैसे न उड़ाएं। प्रेम संबंधों में आपका ज्यादा एनर्जेटिक होना पार्टनर के लिए भारी हो सकती है, इसलिए एक कदम पीछे हटना बेहतर है। करियर में आप एक लीडर होंगे, लेकिन बॉस बनने के बजाय टीम को साथ लेकर चलें। सेहत के लिहाज से ज्यादा कैफीन से बचें और पर्याप्त नींद लें।

    मीन राशि: आज साझेदारी और बिजनेस एसोसिएट्स के साथ काम करते वक्त डिटेल्स पर पूरा ध्यान दें। कॉन्ट्रैक्ट्स की बारीकियां पकड़ने में आप सफल रहेंगे। बारहवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा मानसिक बेचैनी और अचानक खर्च का संकेत दे रहा है। आर्थिक रूप से दान-पुण्य में अपनी जेब का ख्याल रखें और पुराने कर्ज चुकाने को प्राथमिकता दें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें और छुपी हुई बातों का सच खोजने से बचें। सेहत के मामले में फिजिकल एनर्जी कम महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त नींद लें। करियर में ऑफिसियल क्लैरिटी और पेपरवर्क पर ध्यान दें। रात के समय करियर स्ट्रेस को ऑफिस में ही छोड़ दें।

  • Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

    Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

    जालंधरः महानगर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार खेतों में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    चालक पर नशे में ट्रैक्टर चलाने का लगा आरोप
    मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक पर आरोप है कि वह नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

    तीन घंटे तक खेतों में पड़े रहे शव और घायल
    बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक मृतक का शव और घायल व्यक्ति खेतों में ही पड़े रहे। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने जब उन्हें देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: पंजाब में 7 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया ऐलान

    Punjab News: पंजाब में 7 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया ऐलान

    चंडीगढ़, 5 मार्च 2026: पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में 7 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने जा रही है। इस महत्वपूर्ण घोषणा की जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इन मेडिकल कॉलेजों के स्थापित होने से राज्य में मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नया बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब के विद्यार्थियों को राज्य में ही बेहतर मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

    सरकारी, पीपीपी और निजी मॉडल पर बनेंगे मेडिकल कॉलेज

    स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित सात मेडिकल कॉलेजों में से दो सरकारी मेडिकल कॉलेज होंगे। इसके अलावा दो मेडिकल कॉलेज पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाए जाएंगे, जबकि तीन मेडिकल कॉलेज निजी और अल्पसंख्यक संस्थाओं द्वारा स्थापित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इन नए संस्थानों से पंजाब में मेडिकल शिक्षा का दायरा काफी बढ़ेगा और भविष्य में डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी।

    होशियारपुर में बनेगा शहीद उधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

    डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि होशियारपुर में शहीद उधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना का निर्माण कार्य 20 मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है और इसे पूरा होने में लगभग 24 महीने का समय लगेगा। उम्मीद है कि यह परियोजना मार्च 2028 तक पूरी हो जाएगी। इस परियोजना के लिए सरकार ने ₹274.75 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी दी है। इसमें 300 बेड वाला आधुनिक अस्पताल और एक मेडिकल कॉलेज शामिल होगा, जिसमें हर साल 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

    परियोजना लागत में सरकार ने बचाए लगभग ₹250 करोड़

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जब इस परियोजना की शुरुआती लागत का आकलन किया गया था, तब इसकी अनुमानित लागत करीब ₹550 करोड़ बताई गई थी। लेकिन पंजाब सरकार ने विस्तृत समीक्षा के बाद लागत को घटाकर लगभग ₹274 करोड़ कर दिया। इस तरह सरकार ने लगभग ₹250 करोड़ की सार्वजनिक धनराशि की बचत की है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनता के पैसे के सही उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

    कपूरथला, संगरूर और एसबीएस नगर में भी बनेंगे मेडिकल कॉलेज

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कपूरथला में एक और सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा संगरूर और एसबीएस नगर में दो मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल के तहत बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इसी तरह लेहरागागा में जैन अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने संबंधित संस्था के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने के बाद भूमि लीज पर दी है। इसके अलावा मलेरकोटला में मुस्लिम अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना है, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। वहीं लुधियाना के पास एक निजी मेडिकल कॉलेज भी स्थापित किया जा रहा है।

    एमबीबीएस सीटों की संख्या में होगा बड़ा इजाफा

    डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इन सात नए मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से पंजाब में एमबीबीएस सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। वर्तमान में राज्य में 13 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें लगभग 1900 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। इन नए कॉलेजों के शुरू होने से राज्य में लगभग 600 नई एमबीबीएस सीटें और बढ़ जाएंगी। इससे पंजाब के विद्यार्थियों को विदेशों जैसे यूक्रेन, चीन और नेपाल में जाकर मेडिकल पढ़ाई करने की जरूरत कम पड़ेगी।

    मौजूदा मेडिकल कॉलेजों को किया जाएगा अपग्रेड

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि पटियाला, अमृतसर और फरीदकोट के मौजूदा मेडिकल कॉलेजों को पोस्टग्रेजुएट संस्थानों के स्तर तक अपग्रेड किया जा रहा है। इससे इन संस्थानों में सुपर-स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। होशियारपुर में बनने वाले नए मेडिकल संस्थान में पांच मंजिला अस्पताल भवन और तीन मंजिला मेडिकल कॉलेज भवन बनाया जाएगा। इसमें आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम भी होगा। इसके अलावा अस्पताल में आईसीयू, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और साइकियाट्री सहित कई विभाग होंगे। मरीजों की बेहतर जांच के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • Punjab News: मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

    Punjab News: मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

    चंडीगढ़, 5 मार्च 2026: मध्य पूर्व के कई देशों में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच वहां फंसे पंजाब के लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पूरे मामले की निगरानी और समन्वय के लिए राज्य के दो वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विदेशों में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के वापस लाया जा सके। राज्य सरकार के अनुसार, मौजूदा स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू कर दी गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से मध्य पूर्व में फंसे लोगों के परिवार सरकार से संपर्क कर सकते हैं और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे सरकार को प्रभावित लोगों की स्थिति की जानकारी मिलेगी और उन्हें आवश्यक सहायता देने में आसानी होगी।

    दो वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

    मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार इस हेल्पलाइन की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) आर.के. जायसवाल को सौंपी गई है। उन्हें हेल्पलाइन का कुल प्रभारी बनाया गया है ताकि सभी कॉल और शिकायतों की निगरानी सही तरीके से की जा सके। इसके अलावा गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को इस पूरे अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मुख्य काम केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर रखना और यह सुनिश्चित करना होगा कि विदेशों में फंसे लोगों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।

    विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क

    नोडल अधिकारी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में रहें। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि मध्य पूर्व के देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, उनकी जानकारी राज्य सरकार को समय-समय पर मिलती रहे। सरकार का कहना है कि विदेश मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे राहत और निकासी अभियान पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि किसी पंजाबी को विशेष सहायता की आवश्यकता होती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

    हेल्पलाइन पर आने वाली सभी कॉल का रिकॉर्ड रखा जाएगा

    सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि हेल्पलाइन पर आने वाली सभी कॉल का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। हर कॉल को गंभीरता से सुना जाएगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों तक मामला तुरंत पहुंचाया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति के मामले को विदेश मंत्रालय या किसी अन्य सरकारी विभाग तक पहुंचाने की जरूरत होगी, तो नोडल अधिकारी इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। इससे प्रभावित परिवारों को समय पर मदद मिलने की उम्मीद है।

    सरकार ने पंजाबियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम उन पंजाबियों और उनके परिवारों की मदद के लिए उठाया गया है जो मध्य पूर्व और अन्य देशों में मौजूदा संकट की स्थिति के कारण मुश्किल में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य इन लोगों को हर संभव सहायता और समर्थन देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब सरकार अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विदेशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि किसी भी पंजाबी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।

    परिवारों को भी मिलेगी पूरी सहायता

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल विदेशों में फंसे लोगों की ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों की मदद के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। हेल्पलाइन के माध्यम से परिवार अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर सरकार से सहायता मांग सकेंगे। पंजाब सरकार का कहना है कि संकट की इस स्थिति में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है, ताकि राज्य के नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।
  • Punjab News: चोरों ने एक घर में बोला धावा, लाखों के गहने व नगदी ले हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने एक घर में बोला धावा, लाखों के गहने व नगदी ले हुए फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुर। जिले में आये दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच मोहल्ला शालीमार नगर से चोरी की खबर सामने आई है। जहां, चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाया और घर से सोने के गहने, आधा किलो चांदी और 30 हजार कैश चोरी कर फरार हो गये।

    मिली जानकारी के अनुसार परिवार वालों को 2.5 से 3 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य नौकरी करते हैं और आज जब वे घर से निकले तो उन्हें दोपहर में फोन पर घर में चोरी की जानकारी मिली और जब वे मौके पर आए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर से सोने-चांदी के गहने और 30 हजार कैश गायब थे। उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

     

     

     

  • परिवार से परेशान हुए Youtuber Anurag Dobhal, Video के जरिए बयां किया अपना दर्द

    परिवार से परेशान हुए Youtuber Anurag Dobhal, Video के जरिए बयां किया अपना दर्द

    मनोरंजन: यूट्यूबर अनुराग डोबाल मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर बताया था कि वो पिछले 1 साल से मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे हैं। उन्हें हैरास किया जा रहा है। वो अपना परिवार, पैसा सब खो चुके हैं। खुद के लोगों ने उन्हें इतना परेशान किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा। ये टॉर्चर अब उनसे सहन नहीं होता। अब बीते दिन अनुराग ने यूट्यूब पर 2 घंटे लंबा वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है।

    Read In English : https://encounternews.in/india/youtuber-anurag-dobhal-uk07-rider-shares-disturbing-video-claims-family-harassment-over-inter-caste-marriage/

    अनुराग को किया गया टॉर्चर

    वीडियो में वो बुरी तरह से रोते हुए दिख रहे हैं। निजी जिंदगी में मची हलचल को लेकर किसी कदर टूट गए हैं। साफ नजर आता है। अनुराग ने कहा कि ये उनका आखिरी वीडियो है। उन्होंने यूट्यूब छोड़ दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि वो सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। यूट्यूबर की बातें सुनकर फैंस डर गए हैं। उन्होंने कहा कि वो उन्हें हैरेस करने वालों को एक्सपोज करेंगे। उन्होंने अपने पैरेंट्स और भाई बहनों पर भी टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वो कहते हैं पिछले कुछ महीनों से मेरी जिंदगी में बड़े बदलाव हुए हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक कर छोड़ेगी। अनुराग ने खुलासा किया कि महज 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था। ये उनकी जिंदगी का मुश्किल दौर था। वो अपनी पढ़ाई को लेकर फैमिली की ओर से प्रेशर फील करते थे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाने लगे। सोशल मीडिया पर पत्नी रितिका से मिले जो कि उनकी फैन थी। फैन बनकर रीतिका ने उन्हें 2-3 साल तक लगातार मैसेज किए। एक दिन उन्होंने जवाब दिया है। फिर उन्होंने 2 साल तक डेट किया शादी का फैसला लिया लेकिन परिवार इसके लिए सपोर्टिव नहीं था।

    परिवार नहीं चाहता था शादी

    अनुराग ने बताया कि उनकी शादी से 6 दिन पहले उनके पेरेंट्स ने इसे अटैंड करने से मना कर दिया था। ऐसे में उन्होंने पूरी सेरेमनी खुद मैनेज की। वो कहते हैं कि – ‘मेरे से हाथ जुड़वाए, पैर पड़वाए सारे रिश्तेदारों के सामने मुझसे सॉरी कहलवाया। मां-पापा ने इस हद तक टॉर्चर किया। कहा कि ना हम खुश रहेंगे न तुझे रहने देंगे। ये सब इसलिए क्योंकि मैंने इंटर-कास्ट मैरिज की थी। अनुराग के अनुसार, उनके पेरेंट्स ने ये रिश्ता नहीं स्वीकारा। उन्हें और रितिका को घर में नहीं आने दिया। अनुराग ने दावा किया है कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। ये भी बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़ चुकी है’। उन्होंने रोते हुए कहा कि – ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी मम्मी पापा, कलम भाई और श्रेया होंगे। मेरे किसी से कोई लेना देना नहीं है। मैं काफी डिप्रेशन में हूं मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस फीलिंग को कैसे मिटाऊं इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है। दिमाग एकदम खत्म हो गया है। वीडियो में अनुराग ने सबूत भी पेश किए। कैसे उनके भाई कलम ने उनका सब कुछ ले लिया। उनकी प्रॉपर्टीज, डॉगी सब छिन लिए’।

    पत्नी के नाम लिखा इमोशनल मैसेज

    उन्होंने एक मैसेज को भी पिन किया है। इसमें लिखा था कि – ‘मेरे जाने के बाद श्रेया मां पापा काफी बातें कहेंगे। झूठे बोलेंगे लेकिन मैं गलती नहीं हूं रितिका तुम्हें कई लोगों ने इंफ्लुएंस किया तुमसे झूठ बोला लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया है। मैंने तुम्हारे लिए सब कुछ किया लेकिन तुमने दूसरों पर भरोसा किया गलत फैसले लिए और मुझे छोड़ दिया मुझे अपने बच्चे से प्यार था। वो मेरी आखिरी उम्मीद थी। काश तुम मुझ पर भरोसा करती। मेरे साथ खड़ी रहती मेरे जाने के बाद मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड लेना और सच के लिए बोलना। मैं कभी तुम्हें गलत साबित नहीं करना चाहता लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े होकर अपने सम्मान के लिए लड़ना। रितिका और अनुराग की पिछले साल मई में शादी हुई थी। सितंबर में कपल ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाऊंस की थी’।