Blog

  • Airspace बंद, भारत में फंसी West Indies की Team, कोच ने जताई नाराजगी

    Airspace बंद, भारत में फंसी West Indies की Team, कोच ने जताई नाराजगी

    नई दिल्लीः टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। लेकिन इसके बाद अभी भी टीम भारत में ही फंसी हुई है। दरअसल, एयर स्पेस बंद होने के कारण खिलाड़ी अपने घर वापस नहीं लौट पाए हैं। दरअसल ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण तनाव काफी बढ़ चुका है। इस कारण भारत से विदेशी उड़ान बाधित हैं। इसी को लेकर वेस्टइंडीज के कोच ने अब एक्स के माध्यम से मदद की गुहार लगाना शुरू कर दिया है।

    आज वेस्ट इंडीज के दिग्गज खिलाड़ी और टीम कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईसीसी से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बस घर जाना है। सैमी ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी टीम को आईसीसी से कोई अपडेट नहीं मिला है कि वे कब घर जा सकते हैं। उसकी थोड़ी देर बाद सैमी ने फिर एक्स पर पोस्ट किया और अथॉरिटी, बोर्ड और सरकारों से जवाब मांगा। उन्होंने दोपहर 2.42 पर पोस्ट करते हुए पूछा कि कितना समय और लगेगा।

    उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा,”कम से कम कोई अपडेट तो दी जाए। हमें कुछ तो बताइए। आज, कल, अगले हफ्ते कब हम लौटेंगे। 5 दिन हो चुके हैं।” वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी की चिंता साफ है कि कम से कम उन्हें जानकारी दी जाए कि आखिर वह और उनकी टीम कब घर लौट पाएगी। क्या इंतजाम किए जा रहे हैं और कैसे उन्हें वापस भेजा जाएगा?

    बता दें कि मंगलवार, 3 मार्च को क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने पहली बार अपनी स्थिति बताई थी। उन्होंने कहा कि वे आईसीसी और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षित यात्रा के लिए काम कर रहे हैं। बोर्ड ने कहा, ‘ये पाबंदियां गल्फ क्षेत्र में सुरक्षा खतरे की वजह से हैं, जिससे कई इंटरनेशनल फ्लाइट रूट्स बदलने पड़े हैं।’

  • Punjab News: अयोध्या रवाना हुई “धर्म जोड़ो यात्रा” 1400 से अधिक श्रद्धालु करेंगे रामलल्ला के दर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: अयोध्या रवाना हुई “धर्म जोड़ो यात्रा” 1400 से अधिक श्रद्धालु करेंगे रामलल्ला के दर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः पवित्र भगवान वाल्मीकि तीर्थ से आज दूसरी “धर्म जोड़ो यात्रा” बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस यात्रा का आयोजन भगवान वाल्मीकि बाणी प्रचार महासभा, अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि मज़हबी-सिक्ख धर्म समाज और पवित्र वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा के रवाना होते समय मीडिया से बातचीत में धार्मिक नेताओं ने बताया कि इस विशेष रेल गाड़ी में लगभग 1440 श्रद्धालु अयोध्या जा रहे हैं, जो भगवान वाल्मीकि जी और भगवान श्री राम जी की स्तुति करते हुए अयोध्या पहुंचेंगे और वहां रामलल्ला के दर्शन करेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करना और समाज में धार्मिक साझेदारी, एकता और भाईचारे का प्रेम फैलाना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान वाल्मीकि जी की बाणी का प्रचार करने के साथ-साथ समाज को एकजुट रहने का संदेश भी देंगे।

    आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालु 7 तारीख को शाम 5:30 बजे अयोध्या से वापसी के लिए रवाना होंगे, जबकि 8 तारीख को पुनः पवित्र वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर पहुँच कर नतमस्तक होंगे और उसके बाद अपने-अपने घरों और आश्रमों को लौटेंगे। इस मौके पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरा माहौल “जय वाल्मीकि” और “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा। आयोजकों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए समूची संगत का धन्यवाद किया और सभी की खुशहाली व चढ़दी कला के लिए अरदास की।

     

     

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

    होशियापुरः जिले के गांव अलाहाबाद में फोन पर धमकियां देने को लेकर विवाद बढ़ गया। इस मामले को लेकर देर रात दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। इस घटना में जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं एक पक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका लड़का नाबालिग है। परिवार का आरोप है कि दूसरी पार्टी की ओर से उसे फोन पर धमकियां मिल रही थी कि उन्हें देख लेंगे।

    परिवार ने आरोप लगाए है कि जब वह खुद दूसरे पक्ष के घर मामले को सुलझाने के लिए गए तो दूसरी पार्टी ने लोगों द्वारा उनके साथ हाथापाई की और बुरी तरह पिटाई की गई। घटना में घायल लोगों उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की शिकायत दोनों पक्ष द्वारा पुलिस को दे दी गई है। इस मामले को लेकर थाना सदर के एएसएचओ ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है। दोनों पार्टी के बयानों के आधार पर जल्द FIR दर्ज कर दी जाएगी।

  • Himachal News: पीरनिगाह में श्रद्धालुओं का ट्रक पहाड़ी से पलटा, 13 घायल 

    Himachal News: पीरनिगाह में श्रद्धालुओं का ट्रक पहाड़ी से पलटा, 13 घायल 

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अन्तर्गत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में कुरूक्षेत्र हरियाणा से आए श्रद्धालुओं का ट्रक पलट गया जिसमें 13 श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में संजय पुत्र राजू निवासी गांधी नगर पेहोवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे यह व अन्य श्रद्धालु कैंटर/ट्रक संख्या (एच आर 45 वी-1564) में सवार होकर पीरनिगाह में माथा टेकने पहुंचे थे। ट्रक को साहिब सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी झांसा सड़क सिटी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा चला रहा था।

    जब वह पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद वापस निकले तो ट्रक कैंटर चालक ने पीर निगाह की उतराई के एक मोड़ पर ट्रक को तेज रफ्तारी व लापरवाही से काटा तथा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ खाई की ओर पलट गया । जिससे ट्रक/कैंटर के पीछे बाडी में बैठी सवारियां खाई में गिर गईं। इस हादसे में कैंटर ड्राईवर सहित 13 श्रद्धालु घायल हो हुए हैं जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया जिनमें 9 लोगों का क्षेत्रिय अस्पताल ऊना में जबकि 4 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं शिकायत के आधार पर कैंटर चालक खिलाफ वीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, क्या CM पद से देंगे इस्तीफा?

    Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, क्या CM पद से देंगे इस्तीफा?

    नई दिल्ली: नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – पिछले दो दशक से ज्यादा समय से राज्यसभा जाना चाह रहा हूं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी उसे पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। इन सबके बीच पटना में भारी बवाल की स्थिति बन गई है। सीएम आवास के बाहर भी बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ रहा है। जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को वहां से भागना पड़ा। बीजेपी कोर्ट से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी जेडीयू समर्थकों ने रोक दी। Read In English : https://encounternews.in/india/nitish-kumar-resigns-as-bihar-chief-minister-set-to-transition-to-rajya-sabha/ इन सबके बीच अब पटना में बवाल की स्थिति बन चुकी है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ा रहा है। जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को वहां से भागना पड़ा वहीं बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी जेडीयू समर्थकों ने रोक दी।

    राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं नीतीश

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए राजनीति में अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने की ख्वाहिश जताते हुए साफ कर दिया है कि वो अब दिल्ली की राह पकड़ेंगे और बिहार की नई सरकार को अपना मार्गदर्शन देंगे।

    नीतीश कुमार से मिले अमित शाह

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। नॉमिनेशन के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच चुके हैं। ग्रह मंत्री अमित शाह गेस्ट हाउस में बीजेपी और जेडीयू के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि – ‘नीतीश कुमार ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भर दिया है। बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति निर्माण की गहरी समझ राज्यसभा की कार्यवाही को और प्रभावी बनाएगी। आपकी गरिमामयी उपस्थिति से एनडीए के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी’।    
  • Himachal News: ट्रक की टक्कर से तीन युवक घायल 

    Himachal News: ट्रक की टक्कर से तीन युवक घायल 

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते अम्वोटा चौंक पर स्कूटी सवार तीन नाबालिग युवक एक ट्रक से टकरा गये जिस में युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज अम्बोटा चौंक में एक स्कूटी जिसे एक नाबालिग चला रहा था व स्कूटी पर दो अन्य युवक भी सवार थे, स्कूटी सवार युवक आशापुरी बाईपास की तरफ से विना दाहिने बायें देखे अम्बोटा चौंक को क्रास करने लगे तो दौलतपुर की तरफ से एक ट्रक तेज रफ्तार से आया जिस ने स्कूटी को टक्कर मार दी । जिस में स्कूटी सवार तीनों युवकों को चोटें आईं है व ट्रक ड्राईवर ट्रक को मौके से भगा कर ले गया । वहीं पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के ब्यान पर स्कूटी चालक नाबालिग लडके व ट्रक के चालक नामालूम व्यक्ति के खिलाफ

    वीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 250 एकड़ में फैले सरकारी भेड़ फार्म से मिलेगा लोगों को रोजगार, देखें वीडियो

    Punjab News: 250 एकड़ में फैले सरकारी भेड़ फार्म से मिलेगा लोगों को रोजगार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहाड़ी कंडी इलाके में जहां लोगों को रोजगार के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस कंडी इलाके में सरकार द्वारा बनाया गया सरकारी भेड़ फार्म उनके लिए रोजगार का जरिया बन गया है। एनिमल हस्बैंड्री डिपार्टमेंट द्वारा बनाया गया यह भेड़ फार्म 64 सालों से कंडी पहाड़ी इलाके के लोगों को रोजगार दे रहा है और उनका पालन-पोषण कर रहा है। इसकी खूबसूरती और मनमोहक नजारे को देखने के लिए कई अधिकारी भी दूर-दूर से आते हैं।

    पठानकोट में तैनात डिस्ट्रिक्ट सेशंस जज जतिंदर पाल सिंह खुरमी ने भी इस भेड़ फार्म का दौरा किया और अधिकारियों ने इस फार्म के काम का जायजा लिया। इस मौके पर जानकारी देते हुए एनिमल हस्बैंड्री डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार और असिस्टेंट डायरेक्टर सुधीर कुमार ने मिलकर बताया कि यह भेड़ फार्म पंजाब सरकार द्वारा 1962 में 250 एकड़ जमीन पर बनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह सेमी-हिली एरिया होने की वजह से यहां नौकरी के मौके कम हैं, जिसकी वजह से यह भेड़ फार्म इस एरिया के लोगों को नौकरी के मौके भी देता है।

    उन्होंने कहा कि इस भेड़ फार्म में अच्छी ब्रीड की मादा और नर भेड़ें रखी जाती हैं, और भेड़ पालकों को अच्छी ब्रीड के नर भेड़ बेचकर अच्छी ब्रीड पालने के लिए बढ़ावा दिया जाता है। जिससे भेड़ पालकों को अच्छी ब्रीड की भेड़ें पैदा करके मार्केट में फायदा होता है, उन्होंने कहा कि सरकार भेड़ पालकों को लोन भी देती है ताकि वे अपना फार्म खोल सकें और अपने परिवार का अच्छे से ख्याल रख सकें।

     

     

     

  • Punjab News: ब्लॉक समिति के Chairman और Vice Chairman चुनाव में आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: ब्लॉक समिति के Chairman और Vice Chairman चुनाव में आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के बीडीपीओ दफ्तर में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को लेकर आज चुनाव करवाए गए। जहां चुनाव को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। इस चुनाव में आप पार्टी ने कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल पर धांधली के आरोप लगाए है। वहीं आप पार्टी द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। इस चुनाव में आजाद खड़े सुरिंदर पाल सिंह और कांग्रेस से निशा रानी वाइस चेयरमैन ने चुनाव में जीत हासिल की। कांग्रेस विधायक बलविंदर धालीवाल ने कहा कि इस चुनाव में सुरिंदर पाल को बसपा, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस की ओर से समर्थन दिया गया था और उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की।

    इस दौरान उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त किया। आप पार्टी ने आरोप लगाए है कि कांग्रेस विधायक ने वोटों में धांधली की है। वहीं प्रशासन द्वारा समिति मेंबर को गेट से बाहर रखा गया और गेट को बंद कर दिया गया। जिसके बाद भारी हंगामा होने के बाद आप पार्टी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए बीडीपीओ ने बताया कि इस चुनाव में सुरिंदर को 12 वोट हासिल हुई और आप पार्टी से अजय कुमार को 9 वोट हासिल हुई। ऐसे में इस ब्लॉक समिति चेयरमैन का चुनाव में आजाद चुनाव लड़ रहे सुरिंदर पाल ने जीत हासिल की है। वहीं वाइस चेयरमैन के चुनाव में कांग्रेस से निशा रानी और आप पार्टी से जसपाल सिंह में से निशा रानी ने जीत हासिल की। ऐसे में अब फगवाड़ा से विधायक भी कांग्रेस से है और वाइस चेयरमैन भी कांग्रेस से ही है।

    वहीं आजाद चुनाव में जीत हासिल करने वाले सुरिंदर पाल को भी कांग्रेस का समर्थन मिला है। आप पार्टी के उम्मीदवार ने बीडीपीओ को पत्र लिख चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए दोबारा से चुनाव करवाने की अपील की है। उन्होंने पत्र लिखकर आरोप लगाए है कि कांग्रेस के विधायक बलविंदर धालीवाल ने अपने पद का नाजायज फायदा उठाते लेते हुए नियमों की उल्लंघना करते हुए गलत वोट डलवाई है। ऐसे में आप उम्मीदवार ने दोबारा से चुनाव करवाने की अपील की है।

     

     

  • लूट के इरादे से युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लूट के इरादे से युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने लूट के इरादे से की गई युवक की हत्या के मामले को सिर्फ कुछ घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया जा चुका है।

    वहीं वारदात में शामिल उसका फरार नाबालिग साथी भी क्राइम ब्रांच की टीम ने काबू कर लिया है। पुलिस के द्वारा मामले की गहनता से जांच चल रही है और वारदात में इस्तेमाल होने वाला हथियार, खून से सने कपड़े और छिना गया मोबाइल फोन बरामद करना बाकी है।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक युवक पर अज्ञात युवकों के द्वारा हमला किया गया है। जांच में सामने आया कि 29 साल का दीपक अमेठी (उत्तर प्रदेश) जो की वर्तमान समय में ढकोली में किराए पर रह रहा था और चंडीगढ़ में स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत था। 2/3 मार्च देर रात करीबन 2 बजे बाइक रोककर एक मित्र के साथ फोन पर बातचीत शुरु की।

    इस दौरान दो अज्ञात युवकों ने उस पर तेजधार चाकुओं के साथ हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। गंंभीर रुप से घायल दीपक को तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर थाना सेक्टर-5 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरु की गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तुंरत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोशन निवासी गोपालगंज हाल के किराएदार ढकोली को वारदात के मात्र छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपी को 4 मार्च को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े तथा छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया जाना बाकी है। शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपियों ने नशे का सेवन किया था।

    जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी रोशन पर पूर्व में नाबालिग रहते हुए थाना सेक्टर-5 और सेक्टर-14 में लूट के तीन मामले दर्ज हैं। अब तक की जांच में मृतक और आरोपियों के बीच में किसी भी तरह की व्यक्तिगत रंजिश भी सामने नहीं आई। शुरुआती जांच के अनुसार, यह वारदात सिर्फ लूट के उद्देश्य से अंजाम दी गई थी और दीपक के द्वारा विरोध करने पर हत्या दी गई थी।

    आज क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी नाबालिग को भी काबू कर लिया है। मुख्य आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने आरोपी को पकड़ने में जरुरी भूमिका निभाने वाले क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 इंचार्ज दलीप सिंह, एसआई राकेश, एएसआई राजेश, मुख्य सिपाही परवेश, सिपाही लोकेश और सिपाही सचिन की खास तौर पर सराहना की है।

    पंचकूला पुलिस कमिशनर शिवास कविराज ने कहा कि अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है जो भी कानून को चुनौती देगा उसके खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है और ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और पेशेवर तरीके से काम कर रही है। भविष्य में भी ऐसे अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी रहेगा।

     

     

  • Punjab News: मारपीट मामले में कांग्रेस पार्षद काबू

    Punjab News: मारपीट मामले में कांग्रेस पार्षद काबू

    लुधियानाः जिले के रायकोट में घरेलू विवाद को लेकर कांग्रेसी पार्षद को पुलिस ने काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई माता-पिता से मारपीट के आरोप में पुलिस ने पार्षद गुरजंत सिंह जंटा को रायकोट सिटी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका बेटा पिछले कई दिनों से उनके साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर एसडीएम की कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

    इस मामले पर पार्षद गुरजंट सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद था, जोकि जल्द सुलझ जाएगा। यह विरोधियों द्वारा जानबूझ कर उछला जा रहा है आने वाले समय में गलतफैली दूर हो जाएगी। आरोपी पर अपने एनआरआई माता-पिता से मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 और 170 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दे कि पार्षद के माता-पिता, जसपाल कौर और जीवन सिंह, इंग्लैंड में रहते हैं और हाल ही में अपने रायकोट स्थित घर आए थे।

    बताया जा रहा है कि परिवार में घरेलू विवाद को लेकर पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते पार्षद गुरजंत सिंह जंटा पिछले कुछ दिनों से अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर रहे थे। पीड़ित माता-पिता के अनुसार, बुधवार रात विवाद उस समय और बढ़ गया जब गुरजंत सिंह जंटा ने कथित तौर पर मारपीट के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए।

    इससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ और उन्होंने तुरंत रायकोट सिटी पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया। रायकोट सिटी थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि पार्षद के माता-पिता जसपाल कौर और जीवन सिंह ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है।