Blog

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

    बरनालाः भदौड़ के पंजगराई के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय नवरीत सिंह पुत्र हर्जिंदर सिंह और करनवीर सिंह पुत्र जगदीश सिंह देर रात कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान समराला के पास उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और तेज रफ्तार के कारण दूर खेतों में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार सवार नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि ये नौजवान अपने दोस्तों को चंडीगढ़ से अपने साथ लेकर गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब होले मोहल्ला के लिए जाना था, लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। बता दें कि मृतक नौजवानों का जन्म एक ही दिन 26 अगस्त 2005 को हुआ था और उनकी मौत भी एक ही दिन एक ही समय पर हुई। इन नौजवानों की मौत का समाचार सुनते ही गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।

  • Meta के नए Ray-Ban Glasses बने दुनिया के लिए खतरा, Experts ने किया अलर्ट

    Meta के नए Ray-Ban Glasses बने दुनिया के लिए खतरा, Experts ने किया अलर्ट

    टेक्नोलॉजी: एआई और स्मार्ट ग्लासेज को लेकर दुनिया में तेजी से बदलाव होते जा रहे हैं। Meta के Ray-Ban स्मार्ट ग्लास को नेक्स्ट जेनेरेशन टेक्नोलॉजी बताया जा रहा है परंतु अब इन्हीं ग्लासेज को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसने प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Meta Rayban स्मार्ट ग्लासेज से रिकॉर्ड होने वाली कुछ वीडियो क्लिप्स इंसान बैठकर भी देख रहे हैं यानी की जो लोग स्मार्ट ग्लास पहन रहे हैं वो खुद भी निगरानी का हिस्सा बन सकते हैं। 27 फरवरी को स्वीडन की अखबर में Svenska Dagbladet की एक इनवेस्टिगेशन में Meta Ray Ban पार्टनरशिप और उसके AI ग्लासेज के काम करने के तरीके को भी देखा गया है। जांच में सामने आया है कि इन ग्लासेज से रिकॉर्ड हुए फुटेज कई लोगों तक पहुंचती है जिनमें एआई को ट्रेन करने वाले ह्यूमन ट्रेनर भी शामिल हैं।

    सबकुछ हुआ कैमरे में रिकॉर्ड

    केन्या के नैरोबी में स्थित एक कंपनी से जुड़े कुछ अनोनिमस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने ऐसे वीडियो देख हैं जिसमें लोग अपनी सबसे पर्सनल और संवेदनशील स्थितियों में दिखते हैं। रिपोर्ट्स में ऐसी वीडियोज का भी जिक्र हुआ है कि जहां कपड़े बदलते हुए या पार्टनर के साथ प्राइवेट मोमेंट्स रिकॉर्ड हुए हैं और उसे मेटा में ट्रेनिंग के नाम पर ह्यून मॉडरेटर देख रहे हैं। ऐसे पल जिसमें मेटा के स्मार्ट ग्लास पहनने वाले यूजर शायद बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि कैमरा चालू हो। इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि Sama नाम की कंपनी मेटा की केन्याई सब-कॉन्ट्रैक्टर है जो ऐसे कर्मचारियों को उपलब्ध करवाती है। ये तस्वीरों और वीडियो में चीजों की पहचान करके मेटा के एआई को ट्रेन करते हैं। हजारों लोग स्क्रीन पर बॉक्स बनाकर अलग-अलग ऑब्जेक्ट पहचानते हैं। यह डेटा बाद में एआई सिस्टम को दिया जाता है ताकि उसके मॉडल अच्छे हो पाए।

    ग्लासेज में दिखा सबकुछ

    एक कर्मचारी ने रिपोर्ट में बताया है कि उसने वीडियो देखे जिनमें लोग बाथरुम में जा रहे थे या कपड़े उतार रहे थे हालांकि उसने यह भई कहा था कि उसे नहीं पता था कि वीडियो में कैद लोग जानते थे या नहीं कि उन्हें रिकॉर्ड किया जा रहा है लेकिन यह साफ है कि वो शायद नहीं चाहेंगे कि उनकी यह फुटेज कही ओर न देखी जाए। रिपोर्ट में बाकी कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव शेयर किए हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि उसने एक वीडियो देखा जिसमें एक आदमी ने अपने स्मार्ट ग्लास बेडसाइड कैबिनेट पर रख दिए और कमरे से बाहर चला गया और कुछ देर बाद एक महिला कमरे में आकर कपड़े बदलने लगी। डेटा एनोटर्टर्स को दिखाए गए वीडियो में क्रेडिट कार्ड की जानकारी और सेक्स गतिविधियों की भी फुटेज शामिल थी। कुछ वीडियो यूजर ने जानबूझ कर रिकॉर्ड किए होंगे लेकिन माना जा रहा है कि कई मामलों में यह रिकॉर्डिंग बिना पूरी जानकारी या सहमति के हो गई। ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों में रिकॉर्ड हुई फुटेज यदि लीक हो जाए तो यह बहुत ही शर्मनाक और खतरनाक साबित होगी।

    ऐसे स्मार्ट ग्लासेज क्या है?

    Meta ने Ray-Ban के साथ मिलकर यह स्मार्ट ग्लास बनाए हैं। देखने में ये सामान्य सनग्लास जैसे लगते हैं लेकिन इनके अंदर छोटे कैमरे माइक्रोफोन और स्पीकर लगे होते हैं। यूजर इन ग्लास के मदद से फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। वॉयस कमांड से AI Assistant से सवाल पूछ सकता है।

    टेक कंपनियों की सलाह

    मेटा का कहना है कि कंपनी प्राइवेसी को लेकर गंभीर है। कंपनी ने दावा किया है कि यूजर डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि रिकॉर्डिंग के समय LED लाइट जाती है ताकि लोगों को पता चल पाए लेकिन प्राइवेसी एडवोकेट्स का यही कहना है कि यह पर्याप्त नहीं है क्योंकि समस्या सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं है बल्कि उस डेटा के इस्तेमाल की भी है।

    कानून अभी भी है पीछे

    नई टेक्नोलॉजी अक्सर कानून से तेज दौड़ती है। स्मार्ट ग्लास भी उसी का उदाहरण है। भारत सहित कई देशों में सार्वजनिक जगह पर वीडियो रिकॉर्डिंग कानूनी है लेकिन जब कैमरा किसी के चेहरे पर लगा हो और हर समय चालू हो सकता है तब स्थिति अलग हो जाती है। कानून अभी तक इस तरह की डिवाइस के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है।

    क्या होने वाला है फ्यूचर?

    टेक कंपनियां स्मार्ट ग्लास को अगले बड़े कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म के रुप में देख रही है। जिस तरह प्लेटफॉर्म ने दुनिया बदल दी है। उसी तरह आने वाले समय में स्मार्ट ग्लास भी रोजर्मरा की जिंदगी का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन इसके साथ एक बड़ा सवाल भी जुड़ चुका है। यदि हर व्यक्ति के चेहरे पर कैमरा होगा तो क्या दुनिया एक बड़े सर्विलांस नेटवर्क में बदल जाएगी और शायद यही वह सवाल है जिसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।
  • भतीजे ने चाची की गोली मारकर की हत्या, घटना के बाद खुद थाने में किया Surrender, बताई ये वजह

    भतीजे ने चाची की गोली मारकर की हत्या, घटना के बाद खुद थाने में किया Surrender, बताई ये वजह

    मेरठः शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक 17 साल के भतीजे ने अपनी ही 32 साल की चाची की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा और कनपटी में सटाकर तमंचे से 2 गोली मारी और फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, 4 साल पहले मोदीनगर की रहने वाली पूजा की शादी धर्मेंद्र त्यागी निवासी हस्तिनापुर के गणेशपुर गांव से हुई थी। पूजा का 6 महीने का बेटा है। घर में पूजा के ससुर राजकुमार त्यागी (65) अपने 2 बेटों देवेंद्र और धर्मेंद्र के परिवार के साथ रहते हैं। धर्मेंद्र खेती करते हैं। देवेंद्र फौज में है। दो दिन पहले ही देवेंद्र छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर वापस गया था। देवेंद्र के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम हिमांशु है। जबकि, छोटे बेटे ने चाची की हत्या की है। सुबह करीब 9:20 बजे सभी घर के कामों में व्यस्त थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़े तो पूजा त्यागी बेडरूम में फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। इतने में 17 साल का भतीजा तमंचा लेकर फरार हो गया।

    वहीं पति धर्मेंद्र त्यागी पत्नी की लाश देखकर बेसुध हो गए। वह रो-रोकर कहते रहे- एक हंसते-खेलते परिवार को भतीजे ने उजाड़ कर रख दिया। पति धर्मेंद्र ने बताया कि भतीजे ने हत्या क्यों की, ये नहीं समझ पा रहे। मैं सुबह मिठाई खरीदने के लिए बाजार गया था। मवाना में मिठाई ले रहा था, तभी मुझे घर से फोन आया कि पूजा को गोली मार दी गई है। मेरा बड़ा भाई उस वक्त बाथरूम में था। मैंने मिठाई वहीं हलवाई की दुकान पर छोड़ी और घर आया। देखा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। मेरी पत्नी पूजा भतीजे की ममेरी बहन है, जिस भतीजे ने गोली मारी है, मेरी पत्नी पूजा उसकी मामा की बेटी थी। उसी घर से मेरा रिश्ता हुआ था।

    वहीं हत्या के बाद भतीजे ने मवाना थाने में सरेंडर कर दिया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आए दिन चाची से कहासुनी होती थी, झगड़ा करती थी। इसी वजह से दोनों में मन-मुटाव हुआ तो तमंचे से गोली मार दी। फिर भागकर मवाना थाने आ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। तमंचा कहां से मिला, पुलिस ये पता कर रही है।

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में चला गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में जमकर बरसाए ईट-पत्थर, 3 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में चला गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में जमकर बरसाए ईट-पत्थर, 3 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः होली के पर्व के दिन मोहल्ला पीपा रंगी में 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। वहीं हादसे में परिवार के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में घायल पिता और उसके 2 बेटे शामिल है। मोहल्ला पीपा रंगी फगवाड़ा के रहने सुरंदिर कुमार ने बताया कि उनके बेटे के साथ बीते दिन दोपहर को पहले भी विवाद हुआ था। इस दौरान 5 नौजवान बेटे के पीछे खंडे लेकर भागे थे।

    पिता ने कहा कि सुमित नामक व्यक्ति और उसके साथियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। पिता ने कहा कि जब बेटे पर हमला करने के लिए सुमित साथियों सहित भागा तो उसने बेटे का बचाव करके उसे घर में कमरे में बिठा दिया। जिसके बाद एक घंटे के बाद इकट्ठे होकर 5 लोग घर पर आ गए और उन्होंने घर पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर बरसाए।

    इस दौरान घर पर हमलावारों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उनका बुलेट तोड़ दिया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सरेआम घर पर ईट-पत्थर बरसाए गए। घटना के दौरान उसके खुद पर ईंट लगने से चोट लगी। पीड़ित ने बताया दीवार फांदकर घर का दरवाजा खोला। इस दौरान तेजधार हथियार से भी हमला किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि सुमित बदमाशी कर रहा है। वहीं पीड़ित साहिल ने बताया कि सुमित, तुषार, लाला, विक्रम उर्फ पव्वा साथियों के साथ घर में घुस गए और उनके घर पर जमकर हमला किया।

    पीड़ित ने कहा कि वह घर के बाहर भाई के साथ खड़ा था। इस दौरान सुमित ने अचानक उसे धक्का मार दिया। जिसके बाद सुमित साथियों को लेकर घर पर आ गया उनके घर पर जमकर तोड़फोड़ की। वहीं भाई ने बताया कि वह छुड़वाने के लिए आया तो उस पर भी हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार विक्रम असलहा लेकर घर में आ गया और धमकियां देने लग गया। पीड़ित ने बताया कि उक्त हमलावार पहले 2 अलग पक्षों पर हमला कर चुके है। घटना की शिकायत थाना सिटी की पुलिस को दे दी गई है।

  • Jalandhar News: Social media influencer Nancy Grewal की मौत को लेकर मां ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Social media influencer Nancy Grewal की मौत को लेकर मां ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कनाडा में रहने वाली जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नैन्सी ग्रेवाल लासेल के विंडसर में घर में घुसकर चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की ओंटारियो के लासेल में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावारों द्वारा घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं इस घटना के बाद मृतक नैंसी की मां मीडिया के सामने आई और चौकाने वाले खुलासे किए।

    मां तेजिंदर कौर ने कहाकि दुश्मनों ने बेरहमी से बेटी का कत्ल किया। बेटी अस्पताल भी नहीं पहुंची पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां ने खुलासा किया है कि नैंसी के दुश्मन वहां गुरुद्वारा साहिब में बैठे है। मां का आरोप है कि जसवीर सिंह रोडे का सांडू अवतार सिंह बेटी से दुश्मनी रखता था और वह चाहता था कि वह उससे माफी मांगे। मां ने कहा कि बेटी गरीबों की मसीहा थी और उनकी मदद करती थी। मां ने कहा कि वह सच के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी। मां का कहना है कि विनसर में खालीस्तानी गुरुद्वारा भरा हुआ है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਨੈਂਸੀ ਗਰੇਵਾਲ ਦੇ ਕਤਲ ਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਆਇਆ ਸਾਹਮਣੇ!

    बेटी पर पहले भी हमला हो चुका है और उस दौरान घर में आग लगाई गई थी, लेकिन वह उस दौरान बच गई थी। वहीं अब बेटी की रेकी करने के लिए उसे घर पर भेजा गया था और उसने मुंह ढका हुआ था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगे देखकर वह डरकर भाग गया। मां ने कहा कि बेटी 2018 में कनाडा में गई थी और नर्स का कोर्स किया था। जिसके बाद वह पैरामिड कंपनी में सुबह नौकरी करती थी और देर शाम केयर पार्ट वेयर कंपनी में नौकरी करती थी। आखिरी बार 2 तारीख को बेटी से उनकी फोन पर बात हुई थी।

     

  • संदिग्ध परिस्थितियों में नदी से व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    संदिग्ध परिस्थितियों में नदी से व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    सतनाः जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठरा गांव में सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घलघला नदी के पास बरामद हुआ। मृतक की पहचान कोठरा निवासी 45 वर्षीय कौशलेंद्र सिंह उर्फ डब्लू के रूप में हुई है, जो बुधवार रात करीब 12 बजे घर से निकले थे। सुबह करीब 7 बजे गांव के कुछ लोग टहलने के लिए निकले, तो उन्हें नदी किनारे कौशलेंद्र का शव पड़ा मिला। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

    जानकारी देते परिजनों ने बताया कि कौशलेंद्र बुधवार रात किसी काम से घर से बाहर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह उन्हें सूचना मिली कि कौशलेंद्र मृत हालत में नदी के किनारे पड़ा हुआ है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कौशलेंद्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

    ग्रामीणों की सूचना पर जैतवारा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हत्या तथा हादसे, दोनों पहलुओं से मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

     

  • Punjab News: ढाबे पर Bike से टक्कर के बाद छिड़ा विवाद, युवक ने निकाली Pistol, देखें CCTV

    Punjab News: ढाबे पर Bike से टक्कर के बाद छिड़ा विवाद, युवक ने निकाली Pistol, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के मुंडिया चौकी के अधीन आते न्यू सुंदर नगर इलाके में एक ढाबे पर चाय पीने आए युवकों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में एक युवक ने सरेआम पिस्टल तान दी जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    जानकारी देते ढाबा मालकिन नेहा के मुताबिक दोपहर के समय करीब 7-8 युवक चाय पीने आए थे। उनकी हरकतों से लग रहा था कि उन्होंने नशा किया हुआ था। जब उन्हें टोकते हुए कहा कि जिन्हें चाय पीनी है वही अंदर रहें बाकी बाहर जाएं। इस दौरान बाहर निकले हुए उनकी कार बाइक से टकरा गई जिसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ। इस झगड़े से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

    वहीं पीड़ित गुलफाम ने बताया कि वह ढाबे पर चाय पीने गया था। इसी दौरान कार सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्होंने गुलफाम की खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक गिर गई और उसका इंडिकेटर टूट गया। जब गुलफाम ने नुकसान का हर्जाना मांगा तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए।

    घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें एक भारी शरीर वाला युवक लोगों के साथ बदतमीजी करता दिख रहा है। बहस के बीच वह अपनी जेब से पिस्टल निकालता है और लोगों को डराता है। हालांकि कुछ देर बाद उसने पिस्टल वापस जेब में रख ली और मारपीट जारी रखी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंडिया चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौके पर लड़ाई-झगड़ा जरूर हुआ है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में जो हथियार दिख रहा है वह असली पिस्टल नहीं बल्कि पिस्टल वाला लाइटर था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

     

  • आखिर अब तक क्यों नहीं हो रहा Khamenei का सुपूर्दे-ए-खाक, Israel ने दी चेतावनी

    आखिर अब तक क्यों नहीं हो रहा Khamenei का सुपूर्दे-ए-खाक, Israel ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली : इजरायल और अमेरिकी हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में हर कोई परेशान है। अब उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी अचानक आया फैसला चर्चा का विषय बन चुका है। शोक समारोह और सुपूर्दे खाक और सुपूर्दे खाक की तैयारियों को ईरान ने आखिरी समय में अगले आदेश तक टाल दिया है। वैसे तो ऑफिशियल तौर पर कहा गया है कि तैयारियां चल रही है परंतु अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुपूर्दे खाक को अचानक रोकना पड़ गया।

    सुरक्षा के पीछे हैं कई गंभीर कारण

    विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे सुरक्षा से जुड़ गंभीर कारण हो सकते हैं। खासतौर पर उस समय जब इजरायल की ओर से बेहद कड़ी चेतावनी दी गई है कि ईरानी शासन के द्वारा नियुक्त किया जाने वाला कोई भी नया नेता यदि इजरायल के खिलाफ आक्रामक नीति अपनाता है तो वह उसके निशाने पर होगा। ईरान के एक अधिकारी ने सरकारी टीवी के साथ बात में बताया है कि सुपुर्दे खाक की तैयारियां तेहरान में चल रही है और जैसे ही हालात अनुकूल होंगे। नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई के पार्थिव शरीर को रखने की व्यवस्था की जा रही है। यह वही विशाल परिसर है जहां ईरान के बड़े धार्मिक और राष्ट्रीय आयोजन होते रहे हैं। आम तौर पर ईरान में सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल होते हैं इसलिए सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर खास इंतजाम किए जाते हैं लेकिन इस बार हालात सामान्य नहीं हैं। ईरान और इजरायल के बीच में युद्ध अपने चरम पर है और यही कारण है कि अंतिम संस्कार को लेकर भी अभूतपूर्व सतर्कता बरती जा रही है।

    इजरायल ने दी चेतावनी

    इसी के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज का बयान माहौल को और ज्यादा गंभीर बन गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ईरानी शासन के द्वारा नियुक्त किया जाने वाला कोई भी नेता जो इजरायल को खत्म करने की योजना को आगे बढ़ाएगा। उसे निशाना बनाया जाएगा। काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ईरानी शासन का कोई भी नया नेता जो इजरायल अमेरिका और क्षेत्र के देशों को धमकाने की कोशिश करेगा या ईरानी जनता को दबाएगा वह इजरायल के लिए साफ लक्ष्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उस नेता का नाम क्या है और वह कहां छिपा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इजरायल की सेना को पहले ही हर तरह की कार्रवाई के लिए तैयार रहने का आदेश दिया जा चुका है। काटज ने बताया कि प्रधानमंत्री और उन्होंने मिलकर इजरायली रक्षा बलों को निर्देश दिए हैं कि वो हर संभव तरीके से मिशन को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

    मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा तनाव

    ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता युद्ध पूरे मध्य पूर्व के लिए चिंता का विषय बन गया है। कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। यदि हालात और बिगड़ते हैं तो इसका असर वैश्विक राजनीति, ऊर्जा बाजार और सुरक्षा व्यवस्था पर भी पड़ेगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही कि खामेनेई को सुपुर्दे खाक कब किया जाएगा। ईरान का नया सर्वोच्च नेता कोई बनेगा यह भी आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के लिए यह बहुत जरुरी माना जा रहा है। यदि ईरान जल्द ही नए नेता की घोषणा करेगा तो उसके बाद अंतिम संस्कार का कार्यक्रम तय हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इजरायल की ओर से दी गई चेतावनियां यह संकेत दे रही हैं कि क्षेत्र में तनाव फिलहाल कम होने वाला नहीं है। वैसे तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में तैयारियां चल रही हैं और सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालत पर नजर रख रहे हैं।
  • Punjab News: रणजीत के एनकाउंटर मामले में High Court ने DGP को किया तलब

    Punjab News: रणजीत के एनकाउंटर मामले में High Court ने DGP को किया तलब

    गुरदासपुरः पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। अदालत ने कहा कि रणजीत सिंह का शव कई दिनों से सिविल अस्पताल पड़ा हुआ है। इसलिए तुरंत पोस्टमार्टम करवाना जरुरी है। सीजीएम ने तुरंत सिविस अस्पताल के एसएमओ को आदेश देते हुए पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों का बोर्ड बनाने के निर्देश जारी किए थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਨਕਾਊਂਟਰ ਮਾਮਲਾ : ਪੰਜਾਬ–ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਅਹਿਮ ਸੁਣਵਾਈ, ਡੀਜੀਪੀ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਪੇਸ਼!

    वहीं रणजीत मुठभेड़ मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने डीजीपी पंजाब गौरव यादव को आज तलब किया है। डीजीपी गौरव यादव को दोपहर 2 बजे तक जवाब देने का समय दिया गया है। ऐसे में आज दोपहर को डीजीपी वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए हाईकोर्ट को जवाब तलब करेंगे। रणजीत सिंह के एनकाउंटर को लेकर परिवार द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे है और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में खूनी झड़प, घर में घुसकर बरसाए पेट्रोल बम, 20-22 हमलावरों पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में खूनी झड़प, घर में घुसकर बरसाए पेट्रोल बम, 20-22 हमलावरों पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के थाना डिवीजन नंबर-6 के अंतर्गत आते धूरी लाइन इलाके में पुरानी रंजिश के चलते करीब 20-22 हमलावरों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर तेजधार हथियारों और पेट्रोल की बोतलों से लैस होकर आए थे। आरोपियों ने न केवल परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की बल्कि घर में घुसकर तोड़फोड़ की और घर को आग लगाने की नीयत से पेट्रोल की बोतलें भी फेंकी। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद आरोपियों समेत 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते मोहल्ला संतपुरा निवासी राज गोसाईं ने बताया कि 2 मार्च की शाम वह अपने भाई रजित गोसाईं और परिवार के साथ घर पर मौजूद था। घर के बाहर उसका भांजा अमन कुमार और शिवम खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अजय उर्फ काशी, हैप्पी, चीनू और उनके साथी तेजधार हथियारों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब भांजों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब राज गोसाईं बाहर आया, तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित राज गोसाईं ने बताया कि हमलावरों का इरादा बेहद खतरनाक था। अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने सबसे पहले घर के बाहर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी जबरन घर के भीतर दाखिल हो गए और घरेलू सामान की जमकर तोड़फोड़ की। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने घर के अंदर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी ताकि घर को आग के हवाले किया जा सके। इसके अलावा परिवार के सदस्यों पर ईंटों और पत्थरों से भी हमला किया गया। पुलिस ने राज गोसाईं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 115(2), 117(2), 118(1), 324(4) धारा 191(3),190 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जिसमें अजय उर्फ काशी, चीनू, हैप्पी, कृष्ण बावा, तेंडू, परमजीत, सपना उर्फ शरली, भेदकरण, विकास, विष्णु तथा 10-11 अन्य अज्ञात साथी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा सके।