Blog

  • आज का राशिफल, 5 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 5 मार्च 2026

    राशि-चक्र में आज का दिन मुख्य रूप से खुद को व्यवस्थित करने और दैनिक कार्यों में परफेक्शन लाने का है। कन्या राशि के चंद्रदेव हमें याद दिलाएंगे कि बड़ी सफलता अक्सर छोटी-छोटी बारीकियों में छिपी होती है। कार्यक्षेत्र में आपकी तार्किक क्षमता और परिश्रम की सराहना होगी, हालांकि वक्री बुधदेव के कारण संवाद में थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है। आर्थिक मामलों में यह समय निवेश के बजाय बजट बनाने और पुराने हिसाब-किताब को क्लियर करने के लिए उपयुक्त है। इस ऊर्जा को संभालने के लिए मानसिक स्पष्टता और धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है।

    मेष राशि: आज का पूरा फोकस अनुशासन अपनाने और काम की बारीकियों पर रहने वाला है। जब तक चंद्रदेव कन्या राशि में हैं, आप अपने छठे भाव (स्वास्थ्य और सेवा का क्षेत्र) में उनकी उपस्थिति के कारण काफी व्यवस्थित महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में शुक्रदेव और शनिदेव की स्थिति आपको थोड़ी गंभीर और एकांतप्रिय बना सकती है। कपल्स के बीच गहरी और विकासशील बातें होंगी, वहीं सिंगल्स सतही आकर्षण के बजाय किसी स्थिर व्यक्तित्व की तलाश करेंगे। करियर में तरक्की आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता से मिलेगी। मंगलदेव आपको ऊर्जा देंगे, लेकिन किसी भी नई डील पर साइन करने से पहले डॉक्युमेंट्स को ठीक से पढ़ लेना ही सही होगा। आर्थिक रूप से वक्री बुधदेव की वजह से फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।

    वृषभ राशि: आज का दिन रचनात्मकता को अनुशासन के साथ जोड़ने और शांत संकल्प का है। सुबह से ही चंद्रदेव आपके पांचवें भाव (शिक्षा और सृजन का क्षेत्र) में रहकर आपकी प्रतिभा को निखारने में मदद करेंगे। प्रेम संबंधों में शुक्रदेव और शनिदेव की युति संबंधों में ठहराव और गंभीरता लाएगी। आप अपने साथी के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। करियर में तरक्की मिल-जुलकर काम करने और पुरानी फाइल्स को निपटाने से मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के साथ तालमेल बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि वक्री बुध वैचारिक मतभेद पैदा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में धन आगमन की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, इसलिए दिखावे के खर्च से बचें। शरीर के पोश्चर पर ध्यान दें।

    मिथुन राशि: आज का दिन घर की सुख-सुविधाओं और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने का है। चंद्रदेव आपके चौथे भाव (सुख और माता का स्थान) में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप आंतरिक शांति की तलाश करेंगे। लव लाइफ में सप्पोर्टिव बातें रहेंगी। आप अपने साथी के साथ घर की साज-सज्जा या भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे। करियर में तरक्की के लिए आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर बहुत ध्यान देना होगा। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए साथियों के साथ कोई गलतफहमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। आर्थिक रूप से लॉन्ग-टर्म बजट बनाने के लिए आज का दिन शुभ है। मंगलदेव आपको काम पूरे करने का साहस देंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई फाइनेंशियल फैसला न लें।

    कर्क राशि: आज का दिन पराक्रम दिखाने और अपने संवाद कौशल को बेहतर बनाने का है। चंद्रदेव आपके तीसरे भाव (साहस और पराक्रम का क्षेत्र) में रहकर आपको नई ऊर्जा और प्रेरणा देंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक भरोसा बहुत जरूरी है। छोटी यात्राएं या साथ में बिताया समय संबंधों को मजबूती देगा। करियर में तरक्की आपकी मेहनत और सही रणनीति से होगी। मंगलदेव आपको मुश्किल कामों को समय पर पूरा करने की हिम्मत देंगे, लेकिन वक्री बुध के कारण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। आर्थिक ऑडिट करें और अपनी बचत योजनाओं का रिव्यू करें। राहु के प्रभाव में आकर किसी भी सट्टेबाजी से दूर रहें। गले और कंधो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    सिंह राशि: आज का फोकस फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और पारिवारिक सुख के इर्द-गिर्द घूमने वाला है। चंद्रदेव आपके दूसरे भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) में हैं, जो आपको सोच-समझकर बोलने की सलाह दे रहे हैं। लव लाइफ में आपकी ईमानदारी और मैच्योर व्यवहार संबंधों को नया आयाम देगा। शाम का समय जीवनसाथी के साथ निवेश या बचत की बातों के लिए शुभ है। करियर में तरक्की के लिए आपको अपने काम की मेहनत पर ध्यान देना होगा। सूर्यदेव और मंगलदेव की स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली बनाएगी, लेकिन सहकर्मियों पर हावी होने से बचें। आर्थिक मामलों में पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

    कन्या राशि: आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपको अद्भुत स्पष्टता और मानसिक शक्ति देंगे। आज आप खुद को बेहतर बनाने और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने पर पूरा जोर देंगे। प्रेम संबंधों में आप बहुत मैच्योर व्यवहार करेंगे और पार्टनर की जरूरतों को समझेंगे। करियर में तरक्की आपकी एनालिटिकल सोच और सटीक फैसलों से होगी। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए नई शुरुआत के बजाय पुराने पेंडिंग कामों को खत्म करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन रुको और देखो वाला है। बड़े निवेश के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। अपने नर्वस सिस्टम को आराम देने के लिए रात को पूरी नींद लें।

    तुला राशि: आज का फोकस आत्म-चिंतन और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने का है। चंद्रदेव आपके बारहवें भाव (व्यय और एकांत का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जो आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में पार्टनर की बातों को गहराई से सुनें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। शाम का समय कपल्स के लिए सुखद और सुकून भरा रहेगा। करियर में तरक्की रिसर्च और पर्दे के पीछे रहकर किए गए कामों से मिलेगी। मंगलदेव और सूर्यदेव आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे, लेकिन वक्री बुध की वजह से अफवाहों पर ध्यान न दें। आर्थिक मामलों में बजट का सख्ती से पालन करें, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन सामाजिक विस्तार और लाभ प्राप्ति के लिए बहुत शुभ है। चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव (आय और सिद्धि का क्षेत्र) में रहकर आपकी इच्छाओं की पूर्ति का संकेत दे रहे हैं। लव लाइफ में रोमांस और दोस्ती का सबसे अच्छा तालमेल रहेगा। सिंगल्स की मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। करियर में तरक्की टीम वर्क और सही नेटवर्किंग से मिलेगी। आपकी राशि स्वामी मंगलदेव, आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने की शक्ति देंगे। आर्थिक मामलों में निवेश के पुराने फैसले अब लाभ दे सकते हैं, लेकिन नई डील में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज करें।

    धनु राशि: आज का पूरा ध्यान करियर की तरक्की और प्रोफेशनल इमेज को निखारने पर रहेगा। चंद्रदेव आपके दसवें भाव (कर्म और यश का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जो आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा एक्टिव करेंगे। लव लाइफ में अपने पार्टनर को काम के साथ-साथ थोड़ा समय भी जरूर दें ताकि सामंजस्य बना रहे। करियर में तरक्की आपकी कार्यकुशलता और ईमानदारी से होगी। सूर्यदेव और बुधदेव की स्थिति दिखाई दे रही है कि आपके विचार काफी ऊंचे हैं, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने के लिए मेहनत करनी होगी। आर्थिक मामलों में संपत्ति से जुड़े कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। घुटनों या जोड़ों में हल्की तकलीफ हो सकती है।

    मकर राशि: आज का दिन भाग्य का साथ और नई सीख लेकर आ रहा है। चंद्रदेव आपके नौवें भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) में हैं, जो आपके दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाएंगे। लव लाइफ में दूर की यात्रा या धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के योग हैं। करियर में तरक्की नई योजनाएं बनाने और अपनी स्किल्स को अपग्रेड करने से मिलेगी। मंगलदेव द्वितीय भाव में हैं और राहु के साथ उन्हीं के नक्षत्र में हैं इसलिए आर्थिक मामलों में व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाएं और भावनाओं में बहकर किसी को उधार न दें। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन बेहतर है, लेकिन मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय ध्यान जरूर करें।

    कुंभ राशि: आज का फोकस खुद के सुधार और गहरी भावनात्मक समझ पर केंद्रित रहने वाला है। चंद्रदेव आपके आठवें भाव (परिवर्तन और शोध का क्षेत्र) में हैं, जिससे आप कुछ गुप्त रहस्य या पुरानी चीजों को सुलझाने में सफल होंगे। लव लाइफ में ईमानदारी ही रिश्तों को मजबूती देगा। शाम को पार्टनर के साथ किसी गहरी समस्या का समाधान निकल सकता है। करियर में तरक्की के लिए आपको अपनी रणनीति को गुप्त रखना होगा। मंगलदेव आपकी राशि में हैं, जो आपको असीम ऊर्जा देंगे, लेकिन क्रोध से बचें। आर्थिक मामलों में अचानक खर्च आने की संभावना है, इसलिए इमरजेंसी फंड तैयार रखें। रात की नींद पूरी लें।

    मीन राशि: आज का दिन साझेदारी और संबंधों में तालमेल बिठाने का है। चंद्रदेव आपके सातवें भाव (विवाह और साझेदारी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप दूसरों के साथ सहयोग करने के मूड में रहेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और कपल्स एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। करियर में तरक्की नई पार्टनरशिप और टीम के साथ मिलकर काम करने से मिलेगी। आपकी राशि में शुक्रदेव और शनिदेव की युति आपको अनुशासित रहने और अपनी क्रिएटिविटी को ठोस रूप देने में मदद करेगी। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने बजट और एसेट्स का रिव्यू जरूर करें। गले या गर्दन में अकड़न हो सकती है।

  • Punjab News: पॉश इलाके में car ने दो व्यक्तियों को कुचला, देखें वीडियो

    Punjab News: पॉश इलाके में car ने दो व्यक्तियों को कुचला, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के पॉश इलाके में कार सवार की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर शाम रानी झांसी रोड पर ओमेक्स के बाहर चल रही पार्टी में कुछ युवकों का विवाद हो गया था।

    यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि गाड़ी में सवार युवकों ने दो व्यक्तियों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित सचिन तलवार ने बताया कि उसे दोस्त का फोन आया था कि उसका झगड़ा ओमेक्स में चल रही पार्टी में किसी के साथ हो गया है। जब वह मामला शांत करवाने लगा, तो कार सवार युवकों ने उनको गाड़ी से कुचल दिया।

    वही मौके पर मौजूद लोगों ने जब इस घटनाक्रम की वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो कार सवार युवकों ने उन्हें भी धमकाना शुरू कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को इस घटना की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुट गई है।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: मेन चौक पर युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः बस्ती शेख कोट मोहल्ला में गौतम ने बीते दिन फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार का कहना है कि मकान मालिक ने उस पर चोरी के झूठे आरोप लगाकर 50 हजार रुपये की माँग करनी शुरू कर दी थी, जिसके चलते परेशान चल रहा था और उसने उसी परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

    इसके बाद पुलिस द्वारा मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज न किए जाने को लेकर आज परिजनों द्वारा श्री गुरु रविदास चौक पर शव को रखकर प्रदर्शन किया गया। परिजनों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर लंबा जाम लग गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस जब तक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर लेती, उनका धरना जारी रहेगा। काफी समय तक लगे धरने के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ थाना 5 में मामला दर्ज कर लिया।

    जिसके बाद परिजनों द्वारा धरना समाप्त किया गया। वहीं इलाके के पूर्व पार्षद ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। ऐसे में अब हमें प्रशासन को बनती कार्रवाई को लेकर कुछ समय देना चाहिए। उन्होंने कहा प्रशासन ने अगर उनकी बात नहीं सुनी तभी मजबूर होकर परिवार को श्री गुरु रविदास चौक पर धरना लगाना पड़ा।

     

     

  • कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

    कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

    लुधियाना: Aam Aadmi Party (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता Baltej Pannu ने बुधवार को मोहन दई अस्पताल में इलाज करा रहे एक नशा विरोधी कार्यकर्ता से मुलाकात की। यह कार्यकर्ता नशा तस्करों के हमले में घायल हुआ था। पन्नू ने पीड़ित और उनके परिवार से मिलकर एकजुटता जताई और पंजाब सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और नशा मुक्ति मोर्चा के सदस्य भी मौजूद रहे।

    पन्नू ने कहा कि Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त और लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दोहराया कि ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान अपने निर्णायक चरण में है और राज्य से इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए पन्नू ने कहा कि वे या तो पंजाब छोड़ दें या कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि सरकार बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां कर रही है, संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं और एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त सजा दिलाई जा रही है। नशा मुक्ति मोर्चा के लगभग 1.5 लाख वालंटियर इस अभियान में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

     

  • मेहनतकश हाथों को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा, बच्चों के सपनों में भरे रंग

    मेहनतकश हाथों को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा, बच्चों के सपनों में भरे रंग

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के बसाल में नरेश कुमार का एक छोटा-सा घर है। छह सदस्यों के इस परिवार की रोज़ी-रोटी नरेश के रंग-रोगन के काम पर ही टिकी है। महीने की करीब 10 से 12 हजार रुपये की आमदनी में घर चलाना ही मुश्किल था, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का खर्च उनके लिए एक बड़ी चिंता बन गया था।

    बेटी पूजा एमए करना चाहती थी। बेटा आईटीआई की सोच रहा था। दोनों पढ़ना चाहते थे, आगे बढ़ना चाहते थे, लेकिन घर की हालत देखकर अपनी जरूरतें दबा लेते थे। पूजा कहती हैं कि मन तो था आगे पढ़ने का, लेकिन कई बार लगा कि पापा पर बोझ न बन जाऊं।

    इसी बीच हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से मिली आर्थिक सहायता ने इस परिवार की बड़ी चिंता दूर कर दी। फीस और पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए नरेश कुमार के परिवार को बोर्ड से 1 लाख 8 हजार रुपये की मदद मिली।नरेश बताते हैं कि वे बोर्ड में पंजीकृत मजदूर हैं। वहीं से उन्हें जानकारी मिली कि बच्चों की पढ़ाई के लिए सहायता मिलती है। जब यह सहायता मिली तो बच्चों की पढ़ाई का रास्ता आसान हो गया।

    अब घर का माहौल बदल चुका है। पूजा डिग्री कॉलेज ऊना से एमए इकोनॉमिक्स कर रही हैं और प्रोफेसर बनने का सपना संजोए हुए हैं। बेटा गगरेट से आईटीआई कर रहा है और अपने पैरों पर खड़ा होने की तैयारी में है। नरेश अब अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करते हैं। वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रति आभार जताते हुए कहते हैं कि सरकार की इस योजना की बदौलत उनके  बच्चे पढ़ पा रहे हैं, उनके लिए इससे बड़ी खुशी  क्या हो सकती है। यह कहानी सिर्फ नरेश की ही नहीं है। ऊना जिले में उनके जैसे सैकड़ों मजदूर परिवारों के लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सुख दुख का पक्का साथी और सहारा है।

    कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से श्रमिकों को मिल रहा व्यापक लाभ : कंवर

    हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हजारों पंजीकृत निर्माण कामगारों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है।

    उन्होंने कहा कि बोर्ड शिक्षा सहायता, मातृत्व लाभ, विवाह सहायता, चिकित्सा सहायता और पेंशन जैसी कई योजनाओं के माध्यम से कामगारों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है, ताकि वे अपने परिवार के साथ बेहतर जीवन यापन कर सकें।

    सुनिश्चित कर रहे कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से न छूटे: उपायुक्त

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ पात्र निर्माण कामगारों तक पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन समन्वय और जागरूकता पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र कामगार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

    कामगारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं

    ऊना के जिला श्रमिक कल्याण अधिकारी अमन शर्मा ने बताया कि लाभार्थियों को पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के तहत योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के तहत स्वयं के विवाह और दो बच्चों के विवाह के लिए 51–51 हजार रुपये, मातृत्व व पितृत्व सुविधा, चिकित्सा सहायता में 50 हजार से 5 लाख रुपये तक तथा शिक्षा सहायता में पहली कक्षा से पीएचडी तक 8400 से 1.20 लाख रुपये तक आर्थिक मदद दी जाती है।

    इसके अलावा 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1 हजार रुपये पेंशन, सदस्य की मृत्यु पर आश्रितों को 2 से 4 लाख रुपये, अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये, बेटी जन्म उपहार योजना के तहत 51 हजार रुपये, विधवा पेंशन, होस्टल सुविधा तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

     

  • Jalandhar News : Sarvodya Hospital में इलाज को लेकर मरीज ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News : Sarvodya Hospital में इलाज को लेकर मरीज ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाकर मरीज और उसके परिवार वालों ने हंगामा किया है। मरीज शीतल का कहना है कि उसे रसौली थी जिसका इलाज करवाने के लिए वह 2 साल पहले यहां पर आई थी।

    यहां डॉक्टरों ने उसे किडनी की समस्या बता दी। मरीज ने बताया कि मेरी बाजू में डब्बी जैसा कुछ लगा दिया और मेरा डायलसिस करना शुरु कर दिया। इसके बाद मेरी मां पर प्रैशर बनाया गया कि तुम्हारी बेटी की किडनी खत्म हो गई है इसलिए अपनी एक किडनी दान दे दो।

    शीतल ने बताया कि शक होने पर वह अस्पताल से छुट्टी लेकर चली गई। अब जगह-जगह भटक रहे हैं। बाकी अस्पतालों से टेस्ट भी करवाए तो किडनी ठीक निकली लेकिन बाजू में डब्बी लगी होने के कारण कोई इलाज नहीं कर रहा है। शीतल ने बताया कि वह शादीशुदा है और बटाला में उसका ससुराल है। इस पर वह जालंधर में रह रही है।

    मरीज ने बताया कि मेरा नाम शीतल है। मैं बटाला में अपने ससुराल और गाखला पुल के पास अपने मायके में रहती है। साल 2024 में मैं सर्वोदया अस्पताल में भर्ती हुई थी। मेरा ऑपरेशन होना था लेकिन डॉक्टर ने मेरा ऑपरेशन करने की जगह मुझे डायलिसिस पेशेंट बना दिया।

    मेरी किडनी बिल्कुल सही थी फिर भी उन्होंने कहा कि किडनी में समस्या है और हाथ में डायलिसिस के लिए डिब्बी फिट कर दी। यहां तक की उन्होंने मेरी मां पर भी दबाव बनाया कि वह अपनी किडनी मुझे दान कर दे। आज हम डॉक्टर से बात करने आए थे लेकिन चार घंटे इंतजार कराने के बाद भी डॉक्टर न तो हमसे मिले और न ही हमारी बात सुनी।

    गलत इलाज और इस डिब्बी के कारण मैं पंजाब के 10 बाकी अस्पतालों के चक्कर लगा चुकी हूं लेकिन कहीं भी मेरा इलाज नहीं हो पा रहा है मैं बस इतना चाहती हूं कि मेरा सही ऑपरेशन हो और मैं ठीक हो सकूं। शीतल की मां सौरन ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को सिर्फ रसौली और यूरिन रुकने की समस्या थी लेकिन जालंधर के सर्वोदया अस्पताल के डॉक्टर ने सात महीने तक गलत इलाज किया और किडनी खराब होने का झूठा दावा कर जबरदस्ती डायलिसिस का केस बना दिया है।

    उन पर अपनी किडनी बेटी को दान करने के लिए दबाव बनाया गया और धमकियां दी गई। इस गलत इलाज और हाथ में फिट की गई डायलिसिस मशीन के कारण अब पंजाब के बाकी 10 अस्पताल भी बेटी का ऑपरेशन करने से मना कर रहे हैं।

    नेशनल प्रेजिडेंट एंटी क्राइम और एंटी करप्शन सुरिंदर सिंह कैरों ने आरोप लगाया कि यहां 2024 में एक लड़की का गलत इलाज किया गया। परिवार का यह दावा है कि लड़की को सिर्फ रसौली और यूरिन संबंधी समस्या थी लेकिन डॉक्टर ने झूठा दावा किया कि उसकी किडनी फेल हो गई है और बाजु में मशीन फिट कर जबरन डायलिसिस शुरु कर दिया जिससे परिवार के 8-10 लाख रुपये खर्च हो गए और उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा।

    बाहर से जांच कराने पर पता चला कि किडनी में कोई खराबी नहीं थी और अब जब संगठन के लोग इस मामले पर बात करने आए तो डॉक्टर ने समाधान के बजाय पुलिस बुला ली। संगठन ने मांग की है कि डॉक्टर सारा खर्च वापिस करे और लड़की का सही इलाज करवाए नहीं तो अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

    थाना बरादरी के पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि लोगों की शिकायत पर वो सर्वोदया अस्पताल के बाहर पहुंचे। यहां से परिवार से मिले और उनकी बात सुनी। परिवार वालों ने बताया कि महिला को बच्चेदानी में रसौली थी जिसके कारण उन्हें बाथरुम में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उनका इस अस्पताल में इलाज चल रहा था और उनका इलाज अच्छे से नहीं किया गया।

    परिवार से शिकायत की कॉपी ले ली है। हम मामले की जांच करेंगे। अस्पताल की गलती निकली तो बनती कार्रवाई जरुर करेंगे।

     

  • Holi के मौके पर मशहूर Actor पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, शेयर की Emotional Post

    Holi के मौके पर मशहूर Actor पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, शेयर की Emotional Post

    मनोरंजन : होली पर जहां देशभर में जश्न का माहौल है वहीं टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। करणवीर के पिता और जाने-माने महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। करणवीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की खबर साझा की है। पिता के लिए उन्होंने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है और एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

    एक्टर ने जताया शोक

    करणवीर ने लिखा कि – पिता को खोने पर करणवीर काफी दर्द में हैं। उन्होंने पोस्ट में अपनी तकलीफ बयान की है। करणवीर ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसमें फादर-सन की काफी अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है। करणवीर ने बताया कि उनकी जिंदगी में उनके पिता का कितना अहम रोल है। उनके पिता ने जिंदगी में उनका हमेशा साथ दिया है। उन्हें हिम्मत और हौसले के साथ जिंदगी जीने का तरीका सिखाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by KARANVIR BOHRA (@karanvirbohra)

    पिता को याद करते हुए करणवीर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि – पापा आपसे बहुत प्यार करता हूं आपकी कमी मुझे कितनी ज्यादा खलेगी उसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता। जिन लोगों ने भी अपने माता-पिता को खोया है वो जानते हैं कि यह कितना दर्दनाक होता है लेकिन इस दर्द में भी मुझे इस बात का सुकून है कि आपने एक खूबसूरत जीवन जिया है। आपने हमें वैसे ही अलविदा कहा है जैसे आप हमेशा से चाहते थे शांति से और बिना किसी को परेशान किए।

    इमोशनल हुए करणवीर

    एक्टर ने आगे लिखा कि – ‘आपने दीदी और मुझे वो सब कुछ सिखाया जो सच में मायने रखता है चाहे जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो जाए कभी उम्मीद मत छोड़ना गिरने पर फिर से उठ खड़े होना। एनर्जी, पैशन और पॉजिटिविटी के साथ जीना, कभी हार न मानना, आपका हौसला बुलंद था। आपने यह सुनिश्चित किया है कि वही हौसला मुझमें भी जिंदा रहे। करणवीर बोहरा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि – दीदी और मैं काफी प्राउड और ब्लेस्ड महसूस करते हैं हम हमेशा ग्रेटफुल रहेंगे हमने आपके बच्चों के रुप में जन्म लिया है। पापा मेरी जान, मेरा दिल तुझ पर कुर्बान हमेशा। बता दें कि करणवीर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स उन्हें इस मुश्किल घड़ी में स्ट्रांग रहने की सलाह दे रहे हैं।    
  • Punjab News: होली पर हुड़दंगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, किए वाहन जब्त

    Punjab News: होली पर हुड़दंगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, किए वाहन जब्त

    मोगाः पंजाब भर में होली का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं जिले में पुलिस द्वारा हुल्लड़बाजों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। इस दौरान पुलिस ने हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे और कुछ लोगों के वाहन भी जब्त किए। ट्रैफिक इंचार्ज के साथ-साथ पीसीआर इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर खेमचंद पराशर एवं ट्रैफिक विंग के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह ने बताया कि ट्रिपल राइडिंग और हुड़दंग में शामिल करीब 45 वाहनों के चालान काटे गए।

    वहीं पीसीआर पुलिस ने 6 वाहनों को जब्त भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों द्वारा बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रंग उड़ाते हुए हुड़दंग और हुल्लड़बाजी की जा रही थी, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। हुल्लड़बाजी की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य प्वाइंट्स पर तैनात रही।

    पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने पूरी सख्ती बरती। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक पीसीआर और ट्रैफिक टीमों ने मिलकर 45 बाइक सवारों के चालान काटे हैं। वहीं पीसीआर विंग पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग समेत नियमों की अनदेखी करने वाले 6 लोगों के वहां जब्त किया गया है।

     

  • Iran-Israel-America War: दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर फिर हुआ ड्रोन हमला

    Iran-Israel-America War: दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर फिर हुआ ड्रोन हमला

    तेल अवीव: अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध आज 5वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसी दौरान सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको की रास तनूरा रिफ़ाइनरी पर फिर एक ड्रोन हमला हुआ है। यह दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। दो दिन पहले भी इस रिफ़ाइनरी पर ईरानी ड्रोन से हमला किया गया था। रास तनूरा रिफाइनरी सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरीज़ में से एक है। यहां रोज़ाना लगभग 5.50 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन किया जाता है।

    दूसरी ओर ईरान ने पूर्व सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनई के बेटे मुज़तबा ख़ामेनई को नया सर्वोच्च नेता चुने जाने का दावा किया है, जबकि इसकी आधिकारिक पुष्टि ख़ामेनई के अंतिम संस्कार के बाद ही होगी। वहीं इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़हाक काट्ज़ (Israel Katz) ने कहा है कि अगर अली ख़ामेनई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा, उसे भी समाप्त कर दिया जाएगा। काट्ज़ ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इज़राइल उसे ढूंढ निकालेगा।

  • क्या Khamenei की मौत के बाद बेटे को मिलेगी Supreme Leader की गद्दी, इस वजह से तेज हुई अटकलें

    क्या Khamenei की मौत के बाद बेटे को मिलेगी Supreme Leader की गद्दी, इस वजह से तेज हुई अटकलें

    नई दिल्ली: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर अटकलें शुरु हो गई हैं। इसी बीच असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने संकेत भी दिया है कि नए सुप्रीम लीडर का चयन लगभग पूरा हो चुका है। बता दें कि ये असेंबली ईरान का सुप्रीम लीडर चुनने का काम करती है। खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान का कार्यकारी सुप्रीम लीडर बनाया गया है। वहीं अब ईरान की बागडोर खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई के हाथ जाती दिख रही है। बता दें कि ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में खामेनेई के साथ-साथ उनकी बीवी, बेटी, बहू और नातिन की भी मौत हो गई थी परंतु उनका बेटा मोजतबा खामेनेई अभी भी जिंदा और सुरक्षित है।

    जल्द हो सकता है नए लीडर का ऐलान

    बुधवार को ईरानी सरकार टीवी से बात करते हुए असेंबली एक्सपर्ट्स के सदस्य अयातुल्ला अहमद खातमी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि – सुप्रीम लीडर की पहचान बहुत ही जल्द की जाएगी। हम एक नतीजे के करीब हैं हालांकि देश की स्थिति युद्ध की स्थिति है। ईरानी सूत्रों के अनुसार, अयातुल्लाहह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई इस दौड़ में सबसे आगे और प्रभावशाली व्यक्ति बनकर उभरे हैं। मोजतबा अब तक हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में सुरक्षित बच गए हैं। वो ईरानी मौलवी तंत्र के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माने जाते हैं।

    आखिर कौन हैं मोजतबा खामेनेई?

    मोजतबा खामेनेई ने ईरान के पवित्र शहर कोम के मदरसों से पढ़ाई की है। उनके ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ बहुत ही अच्छे संबंध है। यही कारण है कि उन्हें अपने पिता के उत्तराधिकारी के रुप में सबसे प्रबल उम्मीदवार देखा जा रहा है।

    ईरानी कुर्द समूहों की अमेरिका से रणनीतिक चर्चा

    सूत्रों की मानें तो यह योजना ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका और इजरायल ईरान के ठिकानों पर बम और मिसाइल से हमले कर रहे हैं। दो सूत्रों ने कहा है कि इस ऑपरेशन का लक्ष्य ईरान में इस्लामिक शासन के विरोधियों को मौका देना हो सकता है। खासतौर पर तब जब सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और बाकी शीर्ष अधिकारियों के मारे जाने की बात कही जा रही है।