Blog

  • Punjab News: लोगों पर रौब जमाती फर्जी महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    Punjab News: लोगों पर रौब जमाती फर्जी महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में पंजाब पुलिस की आड़ में फर्जी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों पर रौब जमाया जा रहा है। हाल ही में ट्रांसपोर्ट नगर में एक फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया था और थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वहीं अब खन्ना के आनंद नगर की रहने वाली फर्जी महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। मिली
    जानकारी के अनुसार खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर लोगों को डरा-धमका रही थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਖੰਨਾ ਵਿੱਚ ਨਕਲੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਣ ਕੇ ਰੌਬ ਜਮਾਉਣ ਵਾਲੀ ਔਰਤ ਕਾਬੂ

    आरोपी महिला की पहचान प्रिया निवासी आनंद नगर, खन्ना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिया काफी समय से खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर इलाके के लोगों पर रौब जमाती थी। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि वह अक्सर पुलिस की वर्दी पहनकर घूमती थी और खुद को इंस्पेक्टर बताकर लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देती थी। प्रिया के व्यवहार से इलाके में डर का माहौल बना हुआ था और लोग परेशान थे। जिसके बाद मोहल्ला निवासियों ने एकजुट होकर खन्ना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिया को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान उसके पास से इंस्पेक्टर रैंक की वर्दी भी बरामद हुई है। पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले में जल्द खुलासा करेंगे। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी महिला ने अब तक कितने लोगों को खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर डराया या धोखा दिया है।

     

     

     

  • Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने बाप-बेटे पर किया तेजधार हथियार से हमला, एक काबू

    Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने बाप-बेटे पर किया तेजधार हथियार से हमला, एक काबू

    श्री मुक्तसर साहिब: जिले में आए दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं श्री मुक्तसर साहिब में बाइक सवार लुटेरों ने कार सवार बाप-बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दरअसल, देर रात अबोहर रोड बाईपास पर बाइक सवार 6 से 7 लुटेरों ने कार में जा रहे पिता-पुत्र को लूटने की कोशिश की। जब पिता-पुत्र लुटेरों से बचकर भागने लगे, तो उन्होंने कार के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी।

    कार रुकने के बाद बदमाशों ने युवक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। जब आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, तो लुटेरे भागने लगे, लेकिन उनमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Punjab News: तेजधार हथियार और बाइक सहित 5 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: तेजधार हथियार और बाइक सहित 5 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंडियां कलां चौकी की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल सिंह चड्ढा उर्फ लाला निवासी एम.आई.जी फ्लैट जमालपुर, जगजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गोविंद नगर, भामियां कलां, अनमोल रतन सिंह उर्फ अनमोल निवासी बॉबी कॉलोनी, मोहित निवासी सरपंच कॉलोनी, ताजपुर,करमजीत सिंह उर्फ कम्मु निवासी ग्रीन सिटी, भूखड़ी के रूप में हुई है।

    पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और हमले के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चार तेजधार हथियार बरामद किए हैं। थाना जमालपुर के मुख्य अधिकारी के नेतृत्व में चौकी मुंडियां कलां के इंचार्ज ने सूचना मिलने के बाद मुस्तैदी दिखाई। पुलिस को खबर मिली थी कि हथियारों से लैस कुछ युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को धर दबोचा।

    हालांकि इनका एक साथी पारस सिंह मौके से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का छठा सदस्य पारस सिंह निवासी फिल्लौर जालंधर मौके से भाग निकला। पारस पर पहले से ही चोरी और झपटमारी के 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है जिसमे एक ब्लैक स्प्लेंडर,एक बिना नंबर की स्प्लेंडर और एक हीरो पैशन प्रो, दो लोहे की किरपान और दो खास तरह की लोहे की रॉड, जिन पर साइकिल की गरारियां फिट की गई थीं जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इनसे लुधियाना में हुई कई अन्य झपटमारी और चोरी की वारदातों का खुलासा होगा।

     

     

  • Punjab News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, 3 रौंद बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, 3 रौंद बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर में अपराध पर नकेल कसते हुए सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अड्डा खाई वाला इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी बस्ती बाग वाले के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ सिटी थाने में पहले से केस दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल ने कुछ समय पहले सुनील कुमार के घर के बाहर गोलियां चलाई थीं, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

    इसके बाद पुलिस टीम ने अड्डा खाई वाला इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंची तो एक कार में सवार संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी के पास अवैध पिस्तौल कहां से आई और वह आगे किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • अनियंत्रित होकर पलटा Chemical से भरा टैंकर, 2 किलोमीटर तक दिखी लपटें, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    अनियंत्रित होकर पलटा Chemical से भरा टैंकर, 2 किलोमीटर तक दिखी लपटें, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    नागौरः नेशनल हाईवे-458 पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दीं। प्रशासन ने हाईवे को दोनों तरफ से अस्थायी रूप से बंद कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 4 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर 6 एम्बुलेंस भी तैनात रखी गईं थी। जानकारी देते सुरपालिया थानाधिकारी सुमन चौधरी ने बताया कि टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही सुरपालिया थाना पुलिस और नगरपरिषद की दमकलें मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए चार दमकलों को लगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, हालांकि तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टैंकर ड्राइवर लुकमान खान (निवासी बाड़मेर) समय रहते बाहर निकल गया, जिससे जनहानि टल गई। थानाधिकारी के अनुसार, टैंकर गुजरात के गांधीधाम से 30 टन ‘एमिके’ केमिकल लेकर सोनीपत (हरियाणा) जा रहा था। मोड़ पर संभवतः किसी जानवर के आ जाने से ड्राइवर संतुलन खो बैठा और टैंकर पलट गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।  
  • Punjab News: Social media influencer Nancy Grewal का विदेश में चाकू मारकर कत्ल

    Punjab News: Social media influencer Nancy Grewal का विदेश में चाकू मारकर कत्ल

    जालंधर, ENS: कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल लासेल के विंडसर में घर में घुसकर चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की ओंटारियो के लासेल में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावारों द्वारा घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार नैन्सी ग्रेवाल मुल्लापुर की रहने वाली थी और वो आम आदमी पार्टी में सक्रिय रही हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    नैन्सी ग्रेवाल ने समाज सेवा से करियर शुरू किया और उसके बाद पंजाबी सिंगर बन गई। स्टेज प्रोग्राम करती थी। 2015 तक उसने स्टेज प्रोग्राम किए। आम आदमी पार्टी से जुड़ी और उसके बाद वो कनाडा चली गई। कनेडियन मीडिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी। नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਕੈਨੇਡਾ – ਜਾਣੋ ਕੌਣ ਸੀ, ਨੈਂਸੀ ਗਰੇਵਾਲ, ਜਿਸਦੀ ਚਾਕੂ ਮਾਰਕੇ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ!
    कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने नैन्सी ग्रेवाल के परिवार व उसके दोस्तों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी के पास इस घटना के बारे में कोई जानकारी या सीसीटीवी की फुटेज है, तो वे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करें।        
  • Punjab News: इस इलाके में खेली गई खूनी होली, चली गोलियां, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में खेली गई खूनी होली, चली गोलियां, 2 की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः देश भर में जहां होली का त्योहार रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जा रहा था, वहीं फिरोजपुर के कर्मा गांव में यह त्योहार रंगों के बजाय खून से मनाया गया। इस अवसर पर गोलियों की आवाज के बजाय, बंदूकें दागी गईं और जुलूस की खुशी मातम में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई है।

    पुलिस के मुताबिक, बच्चों की लड़ाई में जब दोनों पक्ष मामला सुलझाने के लिए इकट्ठा हुए तो कहासुनी में दो लोगों की गोलियां लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय खिलारा उर्फ मुन्ना (निवासी- गांव कड़मा) और जज सिंह (निवासी- गांव टिब्बी कलां) के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही एसएसपी भूपिंदर सिंह, एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह, डीएसपी सुखविंदर सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चों की लड़ाई का मामला बताया जा रहा है।

    पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान लेने लिए जा रहे हैं। मृतक खिलारा के दो बेटे और दो बेटियां था। जानकारी मुताबिक उसके खिलाफ करीब 8 आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को गांव में हुई लड़ाई के सिलसिले में दो गुट इकट्ठे हुए थे और उसी दौरान गोलियां चल गई, जिसमें खिलारा की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष ने झगड़े में जज सिंह को मार दिया। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

     

     

  • Punjab News: घर के बाहर हूटर बजाने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, 6 के खिलाफ केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर हूटर बजाने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, 6 के खिलाफ केस दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः होली के पर्व पर देर रात घर के बाहर कार चालक द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, कार चालक को हूटर बजाने रोका गया। जिसके बाद हूटर बजाने का विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित व्यक्ति ने थाना माडल टाउन की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। करीब 10 दिन के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 नामजद सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता राकेश शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 फरवरी 2025 की रात करीब 1:15 बजे आरोपी फॉर्च्यूनर कार (PB-10-JW-7818) में उसके घर के बाहर आए और लगातार हूटर बजाने लगे। हूटर की तेज आवाज से उसकी करीब 90 वर्षीय दादी सत्तिया देवी और उसका बेटा काफी घबरा गए। जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 15 मिनट बाद आरोपी दोबारा लौटे और घर के बाहर तोड़फोड़ करते हुए उसकी पिटाई कर दी। उसके घर के बाहर खड़ी का के शीशे पर भी एक युवक ने मुक्का मारा।

    ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी पहले आता है फिर पुलिस मुलाजिम से हाथ मिलाता है फिर गाली गलोच करता है। पुलिस ने इस मामले में बिनीत शर्मा, ऋत्विक सरीन (पुत्र मुकेश कुमार, निवासी मॉडल टाउन एक्सटेंशन, लुधियाना), रोहन आहूजा, अनीश सहगल तथा 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना माडल टाउन की पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धारा 332C, 126(2), 351(2), 191(2) और 190 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और भूमिका के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

         
  • Punjab News: Golden Temple में होला मोहल्ला पर अलौकिक दृश्य, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple में होला मोहल्ला पर अलौकिक दृश्य, देखें वीडियो

    अमृतसरः होली का त्योहार भले ही पूरे देश में रंगों के साथ मनाया जाता है, लेकिन सिख धर्म में इसी अवसर को होला मोहल्ला के रूप में आदब और शान के साथ मनाया जाता है। अमृतसर में सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब में होला-महल्ले के दौरान एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। गुलाब के फूलों और अत्तार की महक से पूरा प्रांगण जैसे सुगंधित हो उठा था। इस मौके पर पालकी साहिब को सजा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुखासन के लिए श्री अकाल तख्त साहिब ले जाया गया।

    संगत द्वारा फूलों की वर्षा की गई और अत्तार छिड़का गया। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक हर उम्र की संगत इस आध्यात्मिक पल की गवाह बनी। इस दौरान ऐसा एहसास हो रहा था मानो श्री हरिमंदर साहिब खुशबू की चादर से ढक गया हो। देश-विदेश से आई संगत ने इस पवित्र दर्शन को अपनी ज़िंदगी का यादगार पल बताया।

    सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में फूलों और अत्तार की महक ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जबकि श्री आनंदपुर साहिब में निहंग सिखों के करतबों ने सभी का मन मोह लिया। देशी हो या विदेशी, हर कोई इस अनोखे नज़ारे को देखकर खुद को खुशकिस्मत समझ रहा था। संगतों का कहना था कि इस तरह का अलौकिक नज़ारा दुनिया के किसी और कोने में देखने को नहीं मिलता।

     

     

  • शेयर बाजार में आया उछाल निफ्टी 24.651 के पार 

    शेयर बाजार में आया उछाल निफ्टी 24.651 के पार 

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 5 मार्च को शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 550.27 अंक बढ़कर 79,666.46 पर पहुंचा गया, वही निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर पहुंच गया।

    शेयर बाजार में आई मजबूती के चलते अदाणी समूह के अधिकांश स्टॉक्स बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड करते दिखे। अदाणी एंटरप्राइजेज 0.73% की तेजी के साथ करीब ₹2,091.60 पर पहुंच गया। अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.75% की बढ़त के साथ लगभग ₹887.20 पर कारोबार करता दिखा. इसी तरह अदाणी टोटल गैस 0.92% ऊपर रहा। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में भी तेजी रही और यह 2.08% की बढ़त के साथ करीब ₹1,464.20 पर ट्रेड करता दिखा।