Blog

  • Iran-Israel-America War: हिंद महासागर में हमला या हादसा, जहाज IRIS Dena डूबा, 101 लापता, 78 घायल

    Iran-Israel-America War: हिंद महासागर में हमला या हादसा, जहाज IRIS Dena डूबा, 101 लापता, 78 घायल

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में ईरान अमेरिका और इस्राइल के टकराव के बीच एक बड़ा अपडेट हिंद महासागर से आया है। यहां रहस्यमयी तरीके से एक ईरानी जहाज ‘IRIS Dena’ डूब गया है। इस घटना से बड़ा समुद्री संकट पैदा हो गया। श्रीलंका के तट के पास हिंद महासागर में हुई इस घटना में 101 लोग लापता और 78 घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 32 गंभीर रूप से घायल हैं। आईरिस देना मौदगे श्रेणी का फ्रिगेट है, जो भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित मिलान 2026 बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास में भाग लेने के बाद ईरान लौट रहा था।

    इससे पहले, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सेना ने डूबते ईरानी जहाज पर सवार 32 लोगों को बचा लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी डॉ.अनिल जसिंघे ने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर है, 7 का आपातकालीन उपचार चल रहा है और अन्य को मामूली चोटों के लिए इलाज किया जा रहा है। श्रीलंका नौसेना के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि मिली जानकारी के अनुसार 79 लोगों को बचाकर अस्पताल लाया गया है, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। माना जा रहा है कि 101 अन्य लोग लापता हैं और जहाज डूब गया है।

    जानकारी के मुताबिक लगभग 180 क्रू मेंबर वाले इस युद्धपोत ने बुधवार सुबह ‘डिस्ट्रेस कॉल’ भेजा था। इसके बाद श्रीलंका ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। विदेश मंत्री ने बताया कि बचाव अभियान के लिए श्रीलंका नौसेना के दो जहाज और एक विमान तैनात किए गए हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहाज डूबने की असली वजह क्या थी। इस बीच आशंका जताई जा रही है कि इस ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से अटैक किया गया था। कहा जा रहा है कि जहाज अमेरिका-इजराइल के ईरान पर चल रहे हमलों का हिस्सा बनकर निशाना बना है। हालांकि अभी न तो श्रीलंकाई सरकार ने और न ही किसी अन्य ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

    इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कोलंबो से करीब 115 किलोमीटर दक्षिण स्थित गाले के मुख्य अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि बचाए गए नाविकों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी जा सके। नौसेना प्रवक्ता बुद्धिका संपत ने कहा कि श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री दायित्वों के तहत बचाव अभियान चलाया क्योंकि यह क्षेत्र हिंद महासागर में उसके सर्च एंड रेस्क्यू जोन में आता है।

  • Iran-Israel-America War: व्यापारिक संबंध को लेकर Trump की Spain को चेतावनी

    Iran-Israel-America War: व्यापारिक संबंध को लेकर Trump की Spain को चेतावनी

    वॉशिंगटनः ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिका और उसके पारंपरिक सहयोगी देशों के संबंधों में दरार के संकेत मिल रहे हैं। स्पेन द्वारा अपने वायुसेना अड्डे के इस्तेमाल की अनुमति न देने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए अपने सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं दी तो अमेरिका स्पेन के साथ सभी व्यापारिक संबंध समाप्त कर सकता है।

    व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्पेन का रवैया ‘बहुत खराब’ रहा है और अमेरिका उसके साथ व्यापार बंद करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा, “हम स्पेन के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते।” अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप प्रशासन वास्तव में इस कदम को लागू करेगा या यूरोपीय संघ के सदस्य देश के साथ व्यापार रोकने के लिए किस प्रकार की प्रक्रिया अपनायी जाएगी।

    ट्रंप के बयान से दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ गया है। स्पेन सरकार पहले भी ट्रंप की उस मांग का विरोध कर चुकी है, जिसमें उन्होंने नाटो देशों से अपने रक्षा खर्च को बढ़ाने को कहा था। ट्रंप ने कहा कि वह ‘आज ही या कल’ स्पेन से जुड़े सभी व्यापारिक लेन-देन रोक सकते हैं। ट्रंप और अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया कि अमेरिका कानूनी रूप से स्पेन से आयातित वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा सकता है।

    ट्रंप ने स्पेन की आलोचना करते हुए कहा कि उसने अपने रक्षा खर्च को जीडीपी के 5 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग को स्वीकार नहीं किया, जबकि कई अन्य यूरोपीय देशों ने ऐसा किया है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार 2025 में अमेरिका ने स्पेन को लगभग 26 अरब डॉलर का निर्यात किया, जबकि स्पेन से अमेरिका को लगभग 21 अरब डॉलर का आयात हुआ। स्पेन के प्रमुख निर्यातों में दवाइयां और जैतून का तेल शामिल हैं।

  • Punjab News: होली खेल रहे हुड़दंगियों ने पूर्व सैनिक पर किया ईंट से हमला

    Punjab News: होली खेल रहे हुड़दंगियों ने पूर्व सैनिक पर किया ईंट से हमला

    मोगाः पंजाब भर में आज होली का पर्व शांतिमय ढंग से मनाया जा रहा है। हालांकि इस पर्व के दौरान राज्य के अलग अलग जगहों से घटनाएं सामने आई है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा हुल्लड़बाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। वहीं सिटी साउथ थाने के बराड़ कॉम्प्लेक्स में होली खेल रहे हुल्लड़बाजों द्वारा पूर्व सैनिक पर ईंट से हमला कर दिया। इस घटना में वह घायल हो गया। घायल की पहचान लखबीर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी बराड़ कॉम्प्लेक्स के रूप में हुई है। घायल पूर्व सैनिक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

    आरोप है कि पूर्व सैनिक बाजार से लौटा था और अपने घर जाने के लिए लोगों ने रास्ता मांगा था। जिसके बाद यह विवाद हो गया और उन पर ईंट से हमला कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति के गले में पहनी हुई सोने की चेन और हाथ में पहनी हुई अंगूठी भी गायब हो गई। लखबीर सिंह ने कहा कि वह दोपहर को बाजार से सब्जी व अन्य सामान लेकर मोटर साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था।

    इस दौरान जब वह अपनी गली में पहुंचा तो वहां पर रहने वाले प्रवासी लोग होली के त्यौहार को लेकर गली में जमावड़ा बनाए हुए थे और रंग गुलाल उड़ा रहे थे। जब उसने उन लोगों से रास्ता देने की बात कही तो वह लोग उसे गाली देने लगे। इसी बात को लेकर बहसबाजी बढ़ गई और रंग गुलाल खेल रहे लोगों ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान हुल्लड़बाजो में से किसी एक ने ईंट उठाकर उसके मुंह पर मार डाली। उसके शोर मचाए जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। मामले में दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Semi-Final मुकाबले से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Indian Players, देखें वीडियो

    Semi-Final मुकाबले से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Indian Players, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सुपर-8 के वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जिसके बाद अब भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबला इंगलैंड टीम के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले अभिषेक शर्मा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इस अहम मैच से पहले अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन और अक्षर पटेल भी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे।

    इन तीनों ही खिलाड़ियों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया ताकि सेमीफाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल की टिकट को हासिल किया जा सके। इस विश्व कप की लगातार 3 पारियों में ‘शून्य’ पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 15 रन बनाए, जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेली। इसके बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध 10 रन बनाए। ऐसे में फैंस को नॉकआउट मैच में इस सलामी बल्लेबाज से खासा उम्मीदें हैं।

    दूसरी ओर ईशान किशन ने नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद जिम्बाब्वे के विरुद्ध सुपर-8 मैच में 38 रन की पारी खेली थी। देश को उनसे आगामी मुकाबले में बड़ी पारी की आस है। बता दें कि भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 3 मुकाबले अपने नाम किए। पिछले 2 वर्ल्ड कप से इंग्लैंड बनाम भारत सेमीफाइनल मुकाबले का विजेता ट्रॉफी अपने नाम करते आया है।

    वहीं टीम इंडिया ने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 10 को जहां जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं सिर्फ 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में अब तक 2 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से एक को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है तो वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

  • इस्राइली F-35 ने किया ईरानी लड़ाकू ढेर, पायलट की चूक, ‘दोस्त’ ने ही गिराए 3 फाइटर जेट

    इस्राइली F-35 ने किया ईरानी लड़ाकू ढेर, पायलट की चूक, ‘दोस्त’ ने ही गिराए 3 फाइटर जेट

    हमले की चेतावनी के बाद सीरिया का लेबनान सीमा बंद

    नई दिल्लीः पश्चिम एशिया की धरती पर जंग की आहट अब और तेज हो गई है। इस्राइल और अमेरिका के ईरान पर लगातार हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई पांचवें दिन भी जारी है। बमबारी तेज है और ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान कई सप्ताह तक चल सकता है। वहीं इजायरल के हमले की चेतावनी के बाद सीरिया का लेबनान सीमा बंद कर दिया गया है। IDF ने कहा कि इजरायली एयर फोर्स के F-35I फाइटर जेट (“अदीर”) ने तेहरान के ऊपर एक ईरानी एयर फोर्स के YAK-130 फाइटर जेट को मार गिराया। उसने कहा कि यह F-35 (“अदीर”) फाइटर जेट द्वारा किसी इंसान वाले फाइटर एयरक्राफ्ट को इतिहास में पहली बार मार गिराने की घटना थी। ईरान ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। रॉयटर्स को सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरामको की सबसे बड़ी घरेलू रिफाइनरी स्थित रास तानूरा पर बुधवार को एक अज्ञात मिसाइल से फिर से हमला किया गया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि परिसर में किस चीज से हमला हुआ, जिसे ड्रोन हमले के कारण सोमवार को बंद कर दिया गया था। वहीं अमेरिका ने कुवैत में फ्रेंडली फायर हादसे की पुष्टि की है। यूएस मिलिट्री के अनुसार कुवैत ने गलती से 3 अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। हालांकि घटना को लेकर कुवैत पहले ही इसकी पुष्टि कर चुका है। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया है। एक वायरल वीडियो में विमान को गिरते और पायलट को बचकर पैराशूट से उतरते देखा गया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत के ऊपर 3 अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों के गिरने का कारण दुश्मन की कार्रवाई नहीं, बल्कि मित्र देश कुवैत के एक एफ-18 हॉर्नेट द्वारा की गई गलती थी। बताया जा रहा है कि कुवैती पायलट ने अनजाने में तीन मिसाइलें दाग दीं, जिससे ये अमेरिकी विमान क्रैश हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमानों के चालक दल पैराशूट की मदद से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। इसके बाद कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि “अमेरिका के कई लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हुए हैं।” हालांकि इसकी वजह क्या रही या फिर किसने इन्हें मार गिराया, इसको लेकर कुछ बताया नहीं गया था। यूएस सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, “एपिक फ्यूरी को जवाब देने के इरादे से उड़ान भर रहे 3 यूएस-15ई स्ट्राइक ईगल कुवैत के ऊपर एक फ्रेंडली फायर का शिकार हो गए।”
  • Iran के इस शहर में दफनाए जाएंगे Khamenei, जानें दिन और समय

    Iran के इस शहर में दफनाए जाएंगे Khamenei, जानें दिन और समय

    नई दिल्ली : यूएस इजरायल जंग में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अली अयातुल्ला अली खामेनेई को देश के सबसे पवित्र शहरों में से एक में दफनाने की तैयारी हो रही है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी का हवाला देते हुए एएफपी ने बताया कि उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा जो उत्तर-पूर्वी शहर है। इसी शहर में खामेनेई का जन्म हुआ था। इसी जगह पर उनके पिता को इमाम राजा दरगाह के अंदर दफनाया गया था। खामेनेई ने 36 साल तक ईरान का नेतृत्व किया और पिछले दिनों शुरु हुए यूएस-इजरायल हमलों के दौरान 86 साल की उम्र में मारे गए। उनकी मौत का ऐलान यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर किया था। बाद में ईरानी शासन ने इसकी पुष्टि की थी। खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने से पहले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कथित तौर पर अपने टेलीग्राम अकाउंट पर कहा कि तेहरान में एक बड़ी विदाई सेरेमनी होगी।

    इस दिन होगा अंतिम संस्कार

    रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी समय के अनुसार, आज रात 10 बजे खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इमाम खुमैनी मस्जिद में 3 दिन का विदाई समारोह होगा। सुपुर्द-ए-खाक किए जाने का प्रोग्राम अभी चल रहा है जिसका ऐलान किया जाएगा।

    ईरान का धार्मिक सेंटर है मशहद

    ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर मशहद देश के सबसे जरुरी धार्मिक सेंटर में से एक है। यहां इमाम रजा की दरगाह है जो शिया इस्लाम का एक बड़ा तीर्थस्थल है जहां हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। खामेनेई ईरान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले राष्ट्रध्यक्ष थे और 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से सिर्फ दूसरे सुप्रीम लीडर थे। देश के सबसे बड़े अधिकारी के तौर पर उनके पास रक्षा, अर्थव्यवस्था और शिक्षा जैसे जरुरी सरकारी मामलों पर आखिरी अधिकार था। तीन दशकों से ज्यादा समय तक उन्होंने ईरान के पॉलिटिकल सिस्टम पर मजबूत पकड़ बनाकर रखी और पूरे मिडिल ईस्ट में अपना असर बढ़ाया।

    मिडिल ईस्ट में मची भारी उथल-पुथल

    एक अनुमान के अनुसार, मिडिल ईस्ट में चल रही जंग में 500 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। ईरान यूएस के हमले का जवाब मिडिल ईस्ट के अरब देशों को निशाना बनाकर बार-बार मिसाइल और ड्रोन हमले करके दे रहा है।  
  • Punjab News: BMW और बाइक की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: BMW और बाइक की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः फुलावल चौक के पास तेज रफ्तार BMW कार का कहर देखने को मिला। जहां BMW कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय लाल जी निवासी मोती बाग कालोनी के रूप में हुई है। मृतक लाल जी परिवार का इकलौता बेटा था और पूरे घर का खर्च वही उठाता था। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से माली था और काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। परिजनों ने रोते हुए बताया कि लाल जी के पिता काम करने में असमर्थ हैं क्योंकि उनके हाथ में रॉड डली हुई है। घर में बूढ़ी मां और लाचार पिता का भविष्य अब अंधकार में डूब गया है। वह रात करीब 11:30 बजे अपनी शिफ्ट खत्म कर घर जा रहा था तभी मौत बनकर आई लग्जरी कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक BMW कार सवार युवक पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर घर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इंसाफ की मांग को लेकर आज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना दिया और यातायात ठप कर दिया। करीब 2 घंटे तक चले भारी हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार के असली मालिक को भी पूछताछ के लिए बोलाया है ताकि हादसे के समय कार कौन चला रहा था इसकी पूरी पुष्टि हो सके।पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने कहा मेरा बेटा ही घर चलाता था अब हम किसके सहारे जिएंगे हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए और उस रईसजादे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिसने मेरे बेकसूर बेटे को मार डाला।  
  • Jalandhar News: PPR Market में युवकों की हुई लड़ाई, हथियार बरामद, पुलिस ने किया राउंडअप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PPR Market में युवकों की हुई लड़ाई, हथियार बरामद, पुलिस ने किया राउंडअप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में होली का पर्व मनाया जा रहा है। मंदिरों में फूलों की होली खेली गई, वहीं लोगों द्वारा गुलाल के रंग से पर्व को मनाया गया। वहीं पीपीआर मार्किट में होली के पर्व पर 2 पक्षों में झड़प हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के कब्जे से हथियार बरामद किए। इस दौरान पुलिस युवकों को राउंडअप करके थाने ले गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी के हाथ में किरपाण पकड़ी हुई है जो कि युवकों के कब्जे से बरामद की गई।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें युवकों की लड़ाई की सूचना मिली थी। जिसके बाद युवकों के कब्जे से हथियार बरामद किए गए है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को मौके पर छुड़वाया गया। युवकों को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा 4 युवकों को काबू किया गया है। वहीं पुलिस ने कहाकि ने कहाकि थाना 7 में युवकों को काबू करके ले जाया जा रहा है। वहीं दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आज एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल खुद पीपीआर मार्किट में हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।

    इस दौरान अल्कोहल मीटर से शराब का सेवन करने वालों की जांच करके कार्रवाई की गई। हर साल की तरह इस बार भी पुलिस द्वारा होली के पर्व पर हथियार बरामद किए गए है। एडीसीपी हरविंदर सिंह अगुवाई में जोन 2 में अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी करके हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह शांतिमय ढंग से इस पर्व को मनाए। लड़ाई झगड़े करने वाले हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी होली के पर्व का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।

     

  • बीयर गार्डन के बाहर चली गोलियां, भारतीय-अमेरिकी छात्रा समेत 4 की मौत

    बीयर गार्डन के बाहर चली गोलियां, भारतीय-अमेरिकी छात्रा समेत 4 की मौत

    ऑस्टिनः अमेरिका के टेक्सास राज्य स्थित ऑस्टिन के एक भीड़भाड़ वाले बार में हुई। ऑस्टिन में एक बीयर गार्डन के बाहर हुई गोलीबारी में मारे गए 4 लोगों में एक 21 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र भी शामिल है। 21 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्रा की पहचान सविता शान के रूप में हुई है। ऑस्टिन की मूल निवासी और ऑस्टिन स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय में dual डिग्री की पढ़ाई कर रही थी। उसकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई में कुछ ही महीने बचे थे और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उसे प्रबंधन सूचना प्रणाली और अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर रही एक उत्कृष्ट छात्रा नेता के रूप में वर्णित किया था।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस हमले के पीछे के स्पष्ट मकसद का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संदिग्ध के ईरान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। जांच अधिकारियों के हवाले से सामने आया है कि 53 वर्षीय हमलावर की पहचान नदिएगा डायगने के रूप में हुई है। घटना के वक्त उसने ऐसे कपड़े पहने हुए थे जिन पर ईरानी झंडे का डिजाइन बना था और “प्रॉपर्टी ऑफ अल्लाह” लिखा हुआ था।

    पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय हमलावर नडियागा डियाग्ने, जो सेनेगल मूल का अप्रवासी था, ने शहर के एक बीयर गार्डन के बाहर अपनी कार खड़ी की और आंगन में बैठे लोगों पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह कार से बाहर निकला और राहगीरों पर राइफल से गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही मार गिराया। संघीय जांच एजेंसी (FBI) इस मामले में ‘आतंकवादी गठजोड़’ और अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे मौजूदा तनाव से इसके संभावित कनेक्शन की बारीकी से जांच कर रही है।

    टेक्सास विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जिम डेविस ने कैंपस समुदाय को भेजे ईमेल में शान की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह दुनिया को बदलने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने उन्हें प्यार करने वाले माता-पिता की बेटी और कई लोगों की वफादार दोस्त बताया। ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें संभावित आतंकी कड़ी और हमलावर की पृष्ठभूमि की पड़ताल शामिल है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

     

  • भक्तिमय और रंगों से सराबोर नजर आया पतंजलि योगपीठ, Baba Ramdev ने अमेरिका पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    भक्तिमय और रंगों से सराबोर नजर आया पतंजलि योगपीठ, Baba Ramdev ने अमेरिका पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    हरिद्वारः देश भर में आज होली का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं पतंजलि योगपीठ का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और रंगों से सराबोर नजर आया। दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने अनुयायियों के साथ फूलों की होली खेली और पूरे परिसर में खुशियों की बौछार कर दी। इस दौरान मंच से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे चारों तरफ रंग-बिरंगे फूलों की महक फैल गई। सुबह से ही देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। भजन-कीर्तन और देशभक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए।

    माहौल ऐसा था जैसे आध्यात्म और उत्सव एक साथ जीवंत हो उठे हों। वहीं पतंजलि योगपीठ में फूलों की होली खेलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव ने इजरायल–ईरान तनाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल दो देशों का नहीं बल्कि अमेरिका और उसके नेतृत्व की दादागिरी का परिणाम है। उन्होंने कहा, “हम अनादि काल से प्रेम और सद्भाव की होली खेलते आए हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज दुनिया के कई हिस्सों में खून की होली खेली जा रही है।”

    दरअसल, मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इजरायल, ईरान और अमेरिका सहित पूरा मिडिल ईस्ट अशांति की आग में जल रहा है। सड़कों पर खून बह रहा है और विश्व समुदाय तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जता रहा है। “अमेरिका डॉलर के वर्चस्व से दुनिया चलाना चाहता है।” बाबा रामदेव ने अमेरिकी नीतियों पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि अमेरिका चाहता है कि पूरे विश्व में डॉलर का वर्चस्व बना रहे।

    उन्होंने कहा, “अमेरिका चाहता है कि पूरा विश्व डॉलर में व्यापार करे। जो उसकी नहीं मानेगा, उसे खत्म करने की बात करता है। यह वैश्विक शांति के लिए खतरनाक सोच है।” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संदर्भ में उन्होंने कहा कि किसी भी देश के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाना समाधान नहीं हो सकता। बाबा रामदेव ने कहा कि दुनिया के सभी धर्मों के प्रमुख धर्मगुरुओं और बड़े राजनीतिक नेताओं को आगे आकर युद्ध रोकने की पहल करनी चाहिए।