Blog

  • Punjab News: इस इलाके में लोगों ने धूमधाम से मनाई होली, युवाओं को दिया ये खास संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में लोगों ने धूमधाम से मनाई होली, युवाओं को दिया ये खास संदेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः होली का पवित्र त्योहार बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग इकट्ठा हुए और रंगों से खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। वहीं सभी ने राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली भी खेली गई। इस दौरान इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने देश, पंजाब और अपने इलाके के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी गिले-शिकवे दूर करने और प्यार बढ़ाने का मौका है। उनके इलाके पूर्वी से उनका 30-35 सालों से प्यार भरा रिश्ता रहा है और यह इलाका उनका परिवार है।

    इस मौके पर उन्होंने युवाओं से नशे के गलत रास्तों से दूर रहकर पंजाब की तरक्की में योगदान देने की अपील की। ​​इस बीच, होली मनाने आई शीतल ने कहा कि यह त्योहार खुशी और प्यार का प्रतीक है। भारत में होली बहुत शानदार तरीके से मनाई जाती है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग एक समुदाय के तौर पर एक साथ इस त्योहार को मना रहे हैं, जो सच में प्यार और एकता की मिसाल है।

  • होली पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, युवाओं को खदेड़ा, देखें वीडियो

    होली पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, युवाओं को खदेड़ा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः होली के पर्व पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 15 और 16 सेक्टर सहति सुखना लेक में हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खदेड़ा। दरअसल, आज रंग-बिरंगे रंगों से सराबोर लोग मस्ती में झूमते दिखे। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हुड़दंगबाजी और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क नजर आई, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाया जा सके।

    शहर की सड़कों पर होली का जश्न मनाया गया, जिसमें हुड़दंग, नाच-गाना, और रंग-गुलाल का दौर चला। सुरक्षा और सतर्कता: पुलिस ने शहर के मुख्य स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की, जिससे हुड़दंगबाजों पर नियंत्रण रहे और शांति बनी रहे। 15 और 16 सेक्टर में डीएसपी और एसएचओ को खुद घटना स्थल पर होली खेल रहे हुल्लड़बाजों को खदेड़ा गया।

    इस दौरान पुलिस के हाथों में लाठियां भी दिखाई दीं। पुलिस का कहना हैकि उक्त नौजवान इलाके के रहने वाले नहीं है और वह इस इलाके में हुल्लड़बाजी करने के लिए आए है, जो उन्हें यहां नहीं करने दी जाएगी। इसी तरह सुखना लेक में पुलिस अधिकारी नौजवानों को हुल्लड़बाजी करने से रोक रहे हैं और उन्हें वहां से भेजा जा रहा है।

  • Punjab News: पुलिस पर फायरिंग करके कार सवार नौजवान फरार, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस पर फायरिंग करके कार सवार नौजवान फरार, केस दर्ज, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के चीमापुर में फायरिंग पुलिस और कार चालकों में फायरिंग हुई। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के एसएचओ मंजीत सिंह बॉर्डर के पास से सर्च करके देर रात लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में 2 कारों में पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तालाशी लेने की पुलिस ने कोशिश की।

    इस दौरान एक कार चालक ने भागने की कोशिश की गई। जहां युवकों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर नौजवान फरार हो गए। हालांकि पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। डीएसपी ने बताया कि घटना में सिमरनजीत सिंह पुत्र मुख्यतार सिंह और सुखजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह की पहचान हुई है, हालांकि तीसरा व्यक्ति को नामजद किया गया है।

    आरोपियों के खिलाफ थाना वल्टोहा में एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी ने कहा कि उनकी टीम ने देर रात आरोपियों के ठिकानों पर रेड भी की गई। हालांकि आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Sachin Tendulkar के बेटे की शादी में छाई बहन Sara, होने वाली दुल्हन ने भी लूटी Limelight

    Sachin Tendulkar के बेटे की शादी में छाई बहन Sara, होने वाली दुल्हन ने भी लूटी Limelight

    खेल: क्रिकेट के भगवान के तौर पर जाने-जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में बनने का कारण हैं उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी। जी, हां होली के मौके अर्जुन तेंदुलकर शादी करने वाले हैं। अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेंगे। परिवार इन दोनों की शादी की सारी तैयारी भी कर चुका है। होली के मौके पर अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की रस्मों का आगाज भी हो चुका है। बीते दिन ही परिवार के लोगों ने अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की मेहंदी की रस्म अदा की है। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शानदार आउटफिट में भी दिखे हैं।

    सारा तेंदुलकर के लहंगे ने मचाया बवाल

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जैसे ही सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर मीडिया के सामने आई। वैसे ही हंगामा मच गया। सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर का लहंगा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं सानिया चंडोक के आउटफिट पर भी लोगों की नजर ठहरी हुई है। फैंस पूछ रहे हैं कि सानिया चंडोक और सारा तेंदलुकर ने अपना डिजाइनर लहंगा कहां से लिया है। सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर की ज्वैलरी के बारे में लोग लगातार बात कर रहे हैं। दूसरी ओर देसी अंदाज में अर्जुन तेंदुलकर ने भी महफिल लूट ली है।

    वायरल हुआ मेहंदी लुक

    सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक का मेहंदी लुक वायरल हो रहा है। मेहंदी के लिए सानिया ने खास लहंगा पहना था। सानिया चंडोक ने मेहंदी सेरेमनी के लिए खास पेस्टल पिंक कलर का लहंगा चोली पहना हुआ था इसमें वो एकदम गॉर्जियस नजर आ रही थी। सोनिया ने गोल गले की जरी वर्क चोली के साथ घेरदार लहंगा पहना था। इसके साथ ही स्टाइलिश लुक वाला दुपट्टा ड्रेप भी उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

    शादी में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

    दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई नेताओं को शादी के लिए निमंत्रण दिया है।    
  • Punjab News: Sidhu Moosewala की तस्वीर से होली खेलते छोटे शुभ की Post Viral, लिखा भावुक संदेश

    Punjab News: Sidhu Moosewala की तस्वीर से होली खेलते छोटे शुभ की Post Viral, लिखा भावुक संदेश

    मानसाः एक ओर जहां पूरा देश रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मना रहा है, वहीं दूसरी ओर पंजाब के दिवंगत गायक Sidhu Moosewala के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा की गई एक भावुक पोस्ट ने माहौल को गमगीन कर दिया।

    होली के अवसर पर की गई इस पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें छोटे शुभ अपने बड़े भाई शुभदीप सिंह सिद्धू की तस्वीर पर रंग लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखे संदेश ने लाखों फैंस की आंखें नम कर दीं। पोस्ट में भावुक शब्दों में लिखा गया कि छोटे शुभ को यह भी नहीं पता कि जिस तस्वीर पर वह रंग लगा रहा है, वह उसके बड़े भाई की है।

    इस संदेश में आगे लिखा, कभी-कभी भगवान ऐसे पल दिखाते हैं कि दिल रोता भी है और हल्के से मुस्कुराता भी है, आज ये छोटे-छोटे हाथ अपने बड़े भाई की तस्वीर पर रंग लगा रहे हैं… उन्हें अभी तक नहीं पता कि जिस चेहरे को वो इतने प्यार से देख रहे हैं वो उनका अपना बड़ा भाई है, एक बेटे की याद दिल के कोने-कोने में बसती है, तो दूसरे की मासूम मुस्कान आंखों के सामने नई उम्मीद जगा देती है। दिल में दर्द तो है लेकिन साथ ही गर्व भी है कि हमारे दोनों बेटे लाखों दिलों की धड़कन हैं और दोनों के बीच अनमोल प्यार है और हम हमेशा भगवान से यही दुआ करते हैं कि हमारे बेटे का रंग, उसकी सोच और उसका प्यार हमेशा ऐसे ही लोगों के दिलों में बना रहे… क्योंकि कुछ रिश्ते समय के साथ खत्म नहीं होते, वो हमेशा के लिए दिलों की धड़कन बन जाते हैं।

    पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने लिखा कि मूसेवाला आज भी अपने गीतों और यादों के जरिए लोगों के दिलों में जिंदा हैं। होली जैसे खुशियों के पर्व पर आई इस पोस्ट ने यह साबित कर दिया कि सिद्धू मूसेवाला सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की भावना थे — और रहेंगे।

    गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की असामयिक मृत्यु के बाद भी उनके प्रति लोगों का प्रेम और सम्मान कम नहीं हुआ है। त्योहारों और खास मौकों पर उनके परिवार या आधिकारिक पेज से साझा की जाने वाली पोस्टें फैंस को भावुक कर देती हैं।

     

  • Punjab News: बस स्टैंड के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः बस स्टैंड के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 मिनट पहले उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के बाहर व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

    पुलिस के अनुसार मृतक बैंच पर बैठा हुआ था और उसके नाक से खून बह रहा था। पुलिस अधिकारी ने आशंका जताते हुए कहा कि हो सकता है कि अटैक आने से व्यक्ति की मौत हुई हो। मृतक की तालाशी के दौरान सिविल अस्पताल की एक डॉक्टरी पर्ची बरामद हुई है, जिसमें राज लिखा हुआ है।

    वहीं पर्ची पर 2 नंबर लिखे हुए थे, लेकिन दोनों नबंरों पर पुलिस द्वारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने कहा कि ऑटो चालक ने बताया कि उसने आधा घंटा पहले ही व्यक्ति को यहां देखा था। जिसके बाद वह सवारी छोड़कर वापिस आया तो देखा व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान के लिए शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है।

     

  • Jalandhar News: Indian Oil के टैंकर से Diesel चोरी, सौरव नामक व्यक्ति कर रहा 70 रुपए लीटर सप्लाई, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: Indian Oil के टैंकर से Diesel चोरी, सौरव नामक व्यक्ति कर रहा 70 रुपए लीटर सप्लाई, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: महानगर के सूच्ची पिंड डीजल चोरी करके बेचा जा रहा है। इसकी वीडियों भी सामने आई है। जहां देर रात डीजल चोरी करके बेचा जा रहा है। वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि व्यक्ति कैनी लेकर आता है और डीजल भरवाकर ले जाता है। बताया जा रहा हैकि चोरी का डीजल देर रात सस्ते दामों में बेचा जा रहा है। सूच्ची पिंड में इंडियल ऑयल के बाद दुकान पर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वायरल वीडियो में व्यक्ति दुकान को लेकर उजागर कर रहा है। व्यक्ति बता रहा है कि डीजल के टैंकर से चोरी डीजल निकाला जा रहा है।

    जिसके बाद व्यक्ति कई लोगों को रोक लेता है और दिखाता है कि व्यक्ति डीजल भरकर कैनी में लेकर जा रहे थे। इस दौरान व्यक्ति कह रहे है वह पैसे देकर डीजल लेकर जा रहे है। जब व्यक्ति ने पूछा कि कितने पैसे दिए है तो उक्त लोगों ने बताया कि वह 70 रुपए लीटर डीजल खरीदकर ले जा रहे है। इस दौरान घटना स्थल पर डीजल का टैंकर भी व्यक्ति ने दिखाया है और व्यक्ति बता रहे है कि उक्त दुकानदार द्वारा मौत का खेल देर रात को खेला जा रहा है। ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा है।

    इस दौरान व्यक्ति को बताया कि वह अपना नाम बताए और कहने लगा कि बाऊ से आप बात कर लों। व्यक्ति ने कहा कि क्या वह टैंकर को आग लगाना चाहते है। वहीं सामने व्यक्ति ने इंडियन ऑयल के टैंकर भी दिखाए। इस दौरान अन्य काबू किए व्यक्तियो ने बताया कि वह ड्राइवर है। लोगों ने बताया कि लंबा पिंड का रहने वाला सौरव नामक व्यक्ति डीजल चोरी करके बेचा है। इस दौरान रिक्की और रोबिन ड्राइवर भी सस्ते दामों में डीजल लेने के लिए आए थे। ऐसे में डीजल चोरी की घटना ने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है।

  • Punjab News: जवानों पर चढ़ा होली का रंग, Indo-Pak Border पर शहीदों के परिवारों के साथ मनाया त्योहार, देखें वीडियो

    Punjab News: जवानों पर चढ़ा होली का रंग, Indo-Pak Border पर शहीदों के परिवारों के साथ मनाया त्योहार, देखें वीडियो

    पठानकोटः होली का त्यौहार रंगों का त्योहार है। इस त्यौहार को हर कोई अपने परिवार के साथ बड़ी खुशियों से मनाता है। वहीं दूसरी ओर अपने घरों से दूर हमारी सीमा के प्रहरी इस त्यौहार में अपनों से दूर रहकर भी इस होली का त्योहार अपने साथियों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। ऐसा कुछ ही देखने को मिला पठानकोट के साथ लगते इंडो-पाक बॉर्डर के बमियाल सेक्टर की पहाड़ीपुर पोस्ट पर, जहां पर बीएसएफ के जवानों की ओर से होली मनाई गई।

    जिसमें देश की खातिर अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों के शहीद परिवार भी इंडो पाक सीमा पर पहुंचे जहां पर होली के रंगों का तिलक लगाकर देश भक्ति के गीतों पर नाचकर होली की शुभकामनाएं सभी को दी और पूरा इलाका भारत माता की जय से गूंज उठा।

    शहीद परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव रविंदर विक्की ने बताया कि होली के त्यौहार पर हम कई बार उन लोगों को भूल जाते हैं जिनकी वजह से आज हम त्यौहार मना रहे हैं। इसलिए उन लोगों को भी याद करके उनके परिवारों के साथ होली मनाकर हम एक अच्छा संदेश देते हैं। इसी के चलते बीएसएफ पोस्ट पर शहीदों के परिवारों के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम अपने देश के जवानों के साथ होली मना रहे हैं।

    इससे जहां शहरी परिवारों को जहां आकर ऐसा लगता है कि वो अपने शहीद हुए बच्चों के साथ हैं, वहीं इन जवानों को भी परिवार की कमी महसूस नहीं होती और उनका मनोबल भी बढ़ता है। इसी के साथ होली पर जवान भी ओर सक्रीय होते हैं, ताकि विरोधी देश किसी तरह की कोई अनहोनी घटना को अंजाम न दे। उन्होंने सभी को खुशी और प्रेम के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

  • लूट के इरादे से युवक की हत्या, 6 घंटे में पुलिस ने काबू किया मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

    लूट के इरादे से युवक की हत्या, 6 घंटे में पुलिस ने काबू किया मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने तुरंत और सख्त कार्रवाई करते हुए लूट के इरादे से की गई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को सिर्फ 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि हमें गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दीपक बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इस दौरान रात करीबन 2 बजे सेक्टर-12 स्थित कृषि भवन की ओर जाने वाली सड़क पर दो अज्ञात युवकों ने बाइक सवार दीपक पर तेजधार हथियारों के साथ हमला किया है।

    उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घायल अवस्था में दीपक को तुरंत सेक्टर-6 में स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के भाई ने थाना सेक्टर-5 में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका 33 साल का भाई दीपक निवासी अमेठी उत्तर प्रदेश जो कि वर्तमान में ढकोली में किराए पर रह रहा था।

    पंचकूला में स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत था परंतु देर रात लूट के इरादे से उस पर हमला किया गया। थाना सेक्टर-5 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोशन निवासी गोपालगंज बिहार हाल के किराएदार ढकोली को वारदात के मात्र 6 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी को कल अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया जा पाए। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश चल रही है। सभी क्राइम यूनिट्स को भी अलर्ट कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश की जा रही है। दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पंचकूला में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि – जो भी अपराधी कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पंचकूला पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धा है और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त और तुरंत कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

  • Vignan College के पास आग लगने से 12 दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    Vignan College के पास आग लगने से 12 दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    बाचुपल्लीः तेलंगाना के बाचुपल्ली में निजामपेट सर्कल के पास मलकाजगिरी में भीषण आग लगने से 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दरअसल, आधी रात लगी आग के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 3 दमकल स्टेशनों से विभाग गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। कुकाटपल्ली दमकल स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि विग्नान कॉलेज के पास आग लग गई है और हमने दमकल वाहन भेज दिए हैं। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने में जुटे हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद हम और अधिक जानकारी देंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, 26 फरवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित रोड नंबर 36 पर मंगल्या गौरी साड़ी शोरूम में आग लग गई थी। जिला अग्निशमन अधिकारी-2 (डीएफओ-2) अजमीरा श्रीदास के अनुसार, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने के लिए काम कर रही हैं।