Blog

  • होली की पूजा के लिए निकले व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    होली की पूजा के लिए निकले व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    बुलंदशहरः जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली में होली के पर्व पर कत्ल की घटना सामने आई है। जहां आज सुबह होली की पूजा के लिए निकले 40 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान सिकंदराबाद निवासी अनिल भाटी पुत्र तेजवीर के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, अनिल भाटी बुधवार सुबह अपने घर से गांव जौली में होली की पूजा करने गए थे। पूजा के बाद जब वह जेवर रोड से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने अनिल के पेट और सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े।

    कुछ देर बाद राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

     

     

     

     

  • Punjab News: दुकान में घुसने से टोकना पड़ा महंगा, Goli Gang ने घर पर बरसाईं ईंटें, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में घुसने से टोकना पड़ा महंगा, Goli Gang ने घर पर बरसाईं ईंटें, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के जनता नगर इलाके में मामूली विवाद ने उस समय सघर्ष का रूप ले लिया जब कुछ युवकों ने एक दुकानदार के घर पर हमला कर दिया। विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि दुकानदार ने युवकों को अपनी दुकान के भीतर से शॉर्टकट लेने से मना किया था। आरोप है कि इलाके के गोली गैंग से जुड़े युवकों ने रात के अंधेरे में पीड़ित के घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और जान से मारने की धमकियां दीं। जानकारी देते पीड़ित जिंदर यादव ने बताया कि उनकी दुकान गली के बिल्कुल मोड़ पर स्थित है। दुकान के दरवाजे 2 तरफ खुलते हैं जिससे गली का कोना कटता है। कुछ दिन पहले कुछ नौजवान बिना इजाजत दुकान के अंदर से होकर दूसरी तरफ निकलने लगे। जब जिंदर यादव ने उन्हें रोका और कहा कि दुकान के अंदर से रास्ता बनाकर मत जाओ तो वे युवक भड़क गए और बहस करने लगे। तब लोगों ने आकर मामले को शांत करवा दिया। विवाद के बाद उसी रात करीब 10:30 बजे 15 से 20 युवक जिंदर यादव के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। युवकों ने घर को घेरकर पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और जमकर धमकियां दीं। पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद हमलावरों के हौसले पस्त नहीं हुए। 2 दिन बाद रात के समय फिर से 3 युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने आते ही घर पर ईंटें मारनी शुरू कर दीं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर बेखौफ होकर पत्थरबाजी करते और गालियां देते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमला करने वाले युवक इलाके में गोली गैंग के नाम से मशहूर हैं और आए दिन लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नंबर 6 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित द्वारा दिए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Punjab News: सरपंच हत्याकांड में पुलिस और शूटर में चली गोलियां, 2 घायल

    Punjab News: सरपंच हत्याकांड में पुलिस और शूटर में चली गोलियां, 2 घायल

    तरनतारनः सिद्धू फार्म में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले में पहले ही पुलिस 2 आरोपियों को काबू कर चुकी है। वहीं आज पुलिस की हत्याकांड में शामिल शूटर और उसके साथी के साथ मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ विधानसभा हलका खडूर साहिब के अंतर्गत गांव घड़का के पास हुई।

    जहां शूटर ने पुलिस पर AK 47 से फायरिंग की। वहीं पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में शूटर सहित उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान शूटर मनप्रीत सिंह और गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सरपंच के कत्ल मामले में अब तक 4 शूटर सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

    वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 18 फरवरी को तरन तारन के सिद्धू फार्म में एक शादी समारोह के दौरान सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने में पूरी तरह से जुटी हुई थी। इसी बीच, सदर पट्टी पुलिस स्टेशन से मिली सूचना के आधार पर 2 संदिग्धों को देखा गया।

    जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की और भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई गोलीबारी में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। पूछताछ करने पर पता चला कि घायलों में से एक की पहचान गुरदेव सिंह बावा और दूसरे की मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उनके पास से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

  • Punjab News: पॉश इलाके में Filmy Style में थार सवारों ने Travel Agent का किया अपहरण

    Punjab News: पॉश इलाके में Filmy Style में थार सवारों ने Travel Agent का किया अपहरण

    तरनतारन: तरनतारन के पॉश इलाके दीप एवेन्यू के फेज 2 में रहते एक ट्रैवल एजेंट को काले रंग की थार में आए महिला समेत 4 लोगों ने कथित तौर पर फ़िल्मी स्टाइल में अगवा कर लिया और उसे जालंधर ले गए। हालांकि उसके ले जाते समय जब ट्रैवल एजेंट की पत्नी ने कार सवारों से उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने अपने आप को सीआईए के कर्मचारी जालंधर की पुलिस बताई। मामला स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा तो थाना सिटी तरनतारन के मुखी इंस्पेक्टर नवदीप भट्टी ने अपनी टीम के साथ अगवा करने वालों की भीड़ से देर रात जालंधर के एक घर में से अगवा किए गए ट्रैवल एजेंट को छुड़वा कर परिवार के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पैसे के झगड़े को लेकर विवाद हुआ है। ट्रैवल एजेंट की पत्नी हरप्रीत कौर के अनुसार, महिला ने अपनी पहचान एक पुलिस अधिकारी के रूप में दी। पीड़ित मनदीप सिंह की पत्नी और भाभी ने बताया कि मनदीप सिंह घर के बाहर खड़ा था और रिश्तेदारों को छोड़ने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान थार गाड़ी रुकी और एक महिला एवं 3 अन्य व्यक्तियों ने मनदीप को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो महिला खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहने लगी वह जालंधर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 लेकर जा रही है।

    दूसरी ओर अगवा करने वालों द्वारा मारपीट का शिकार व्यक्ति का मेडिकल करवाया जा रहा है और पुलिस ने महिला समेत 4 अनजान व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। अगवा किए गए मनीदीप सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया कि काले रंग की कार उनके घर के सामने खड़ी हो गई। उससे पहले वे उनके घर आए संबंधित जो वापस जा रहे थे, उनसे मिल रहे थे। काले रंग की उक्त थार गाड़ी नंबर पीबी10 एचसीयू 7811 में से एक महिला समेत 4 लोग उतरे और रिश्तेदारों को मिल रहे थे।

    उनके पति मनदीप सिंह को धक्का देकर गाड़ी में बिठा लिया। उसने उनकी पहचान पूछी तो उक्त लोगों ने सुनिश्चित किया कि वे जालंधर से आए हैं और उन्हें गाड़ी से हटा कर उनके पति को लेकर चले गए। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना सिटी थाना दी तो इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कथित अगवा करने वालों द्वारा मनदीप सिंह की पत्नी के फोन पर किए गए कॉल के आधार पर पुलिस ने उसकी पकड़ शुरू कर दी और देर रात जालंधर के एक घर से मनदीप सिंह को बरामद कर लिया।

    थाने के मुखी ने बताया कि मनदीप सिंह का किसी साथी से पैसे का लेन-देन था। जिस कारण कुछ लोग उन्हें थार में अगवा कर ले गए थे। उसे पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और यदि उनके साथ कोई मारपीट हुई है तो उसका मेडिकल कराकर पता चल जाएगा। फिलहाल मनदीप सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के साथ-साथ वारदात की जगह लेने वाली थार को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1758 अंक लुढ़का Sensex, Nifty में भी आई गिरावट

    शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1758 अंक लुढ़का Sensex, Nifty में भी आई गिरावट

    नई दिल्लीः शेयर बाजार में बुधवार, 4 मार्च को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी लाल निशान पर खुले। आज सेंसेक्स 1,758.22 अंक गिरकर 78,480.63 पर आ गया; निफ्टी 530.85 अंक गिरकर 24,334.85 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।

    सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत बढ़कर 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। नेशनल शेयर मार्केट पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2 मार्च, 2025 को 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

    वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 8,593.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में संघर्ष के गहराने के कारण शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225 1.59% गिरा, जबकि टॉपिक्स 1.61% की गिरावट दर्ज की गई।

    दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7.24% गिर गया, जिससे पिछले दिन की भारी बिकवाली का सिलसिला जारी रहा, जब सूचकांक ने 19 महीनों में अपना सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज किया था। इजरायल-ईरान तनाव के बीच सोमवार 2 मार्च को सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 1048 अंकों की गिरावट के साथ 80,238.85 अंक पर और निफ्टी 312.95 अंक की गिरावट के साथ 24,865.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

  • Jalandhar News: होला मोहल्ला में पुलिस ने AK-47 वाली बाइक की काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: होला मोहल्ला में पुलिस ने AK-47 वाली बाइक की काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: होला मोहल्ला मेले के दौरान हुल्लड़बाजी रोकने के लिए प्रशासन और महापुरुषों द्वारा लगातार अपील की जा रही है। लेकिन दोनों के बार-बार अनुरोध के बावजूद हुल्लड़बाजी के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। वहीं शाहकोट के युवक की AK-47 लगी बाइक को पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब में रोक लिया। दरअसल, वह शाहकोट से अपने दोस्त के साथ होला महल्ला पर माथा टेकने के लिए आया था। उसकी पहचान दिलजीत के रूप में हुई है। श्री आनंदरपुर साहिब की एंट्री पर पुलिस ने हुड़दंगियों को रोकने के लिए स्पेशल नाकाबंदी कर रखी है। इस दौरान अजीब बाइक आती देख पुलिस ने युवकों को रोक लिया। बाइक के आगे-पीछे कहीं पर भी नंबर नहीं था।

    इस पर पुलिस ने युवकों से पूछा कि कहां से आए हो तो उन्होंने बताया कि जालंधर के शाहकोट से माथा टेकने के लिए आए हैं। युवक ने बताया कि वह शाहकोट में ही वेल्डिंग का काम करता था। उसने बताया कि खुद ही AK-47 बनाकर बाइक पर फिट की थी। युवक ने बताया कि वेल्डिंग करते हुए ही उसने सरिए के पीस जोड़कर AK-47 तैयार की थी। होला महल्ला पर जाने से पहले इसे बाइक के आगे शॉकर के साथ वेल्डिंग से जोड़ लिया और इस पर लाइटें लगा लीं।

    इसके अलावा भी पुलिस ने बाइक पर लगाए गए प्रेशन हॉर्न के बारे में पूछा तो युवक ने जवाब दिया कि ये भी उसने खुद ही लगाए हैं। पुलिस ने कहा कि तुम्हारी बाइक के आगे और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं है। जब पुलिस ने पीछे देखा तो नंबर प्लेट की जगह ही नहीं मिली। जब आगे देखा तो नंबर की जगह होला महल्ला लिखवा रखा था। पुलिस ने युवकों का चालान काटने और समझाने के बाद उन्हें छोड़ दिया। कितने का चालान काटा है इसकी जानकारी पुलिस की तरफ से साझा नहीं की गई। श्री आनंदरपुर साहिब में 5 मार्च को गुरु की लाडली फौज महल्ला सजाएगी। इस दौरान सिख युद्ध कला के जौहर दिखाए जाएंगे। इससे पहले श्री आनंदरपुर साहिब में दीवान चल रहे हैं।

    यहां पर माथा टेकने के लिए पूरे पंजाब सहित देश-विदेश से सिख संगत पहुंच रही है। वहीं कुछ युवक बड़े-बड़े ट्रैक्टर सजाकर और उन पर स्पीकर लगाकर भी पहुंच रहे हैं। कई युवक ओवरस्पीड मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए भी सड़कों पर नजर आ रहे हैं। महल्ले के दौरान भीड़ में हादसे से बचाव के लिए जिला रोपड़ पुलिस ने जगह-जगह स्पेशल नाकाबंदी की है। जहां भी बिना नंबर, मॉडिफाई बाइक और ट्रैक्टर नजर आ रहे हैं, उन्हें रोका जा रहा है और चालान काटे जा रहे हैं।

  • Punjab News: Rapido बुक करके चाकू के बल लूट करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: Rapido बुक करके चाकू के बल लूट करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

    मोहाली: जिले के गांव बड़ा माजरा में चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को बलोंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डीएसपी करन संधू ने बताया कि उक्त आरोपियों ने मोहाली फेज 7 से रैपिडो मोटरसाइकिल बुक की और बड़ा माजरा गांव में पहुंचे।

    वहां किसी खाली जगह पर बाइक चालक को रोककर चाकुओं की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

     

     

     

     

  • Jalandhar Bypass पर युद्ध में मारे गए खामेनेई व निर्दोष लोगों की याद में निकाला मार्च, Trump का जताया विरोध, देखें वीडियो

    Jalandhar Bypass पर युद्ध में मारे गए खामेनेई व निर्दोष लोगों की याद में निकाला मार्च, Trump का जताया विरोध, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना शहर में पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रही जंग और हिंसा के खिलाफ माहौल गरमाया हुआ है। इसी युद्ध के विरोध में जालंधर बाईपास में भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष (ईरान-इजरायल विवाद) के दौरान मारे गए मुस्लिम समुदाय के प्रमुख व्यक्तित्वों अयातुल्ला खामेनेई और अन्य निर्दोष लोगों की याद में निकाला गया। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में अयातुल्ला खामेनेई की तस्वीर पकड़ी हुई थी और उनके पक्ष में नारे लगाए जा रहे थे। इसी के साथ ट्रंप और ईजराइल के खिलाफ भी नारे लगाए गए और उसकी तख्तियों को आग लगाई।

     

    इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह धोखे से उनके रहबर अयातुल्ला खामेनेई, उनकी बेटी और छोटी सी पोती को मारा है, वो मरकर भी उनके दिल में जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक ट्रंप, ईजराइल और उसके नेता का खातमा नहीं हो जाता तब तक वह ईद का जश्न नहीं मनाएंगे। उन्होंने सख्त लहजे से कहा कि ट्रंप का पुतला फूंकने के बाद में बच्चा बच्चा उनके मुंह पर थूकेगा और अपना विरोध जताएगा। उन्होंने कहा कि हिंदूस्तान में भी कई बार जंग हुई है, परन्तु यहां ऐसा नहीं हुआ कि किसी के घर में घुसकर उसे खाना खाते हुए परिवार के साथ मार दिया जाए, यह बहुत ही गलत है। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि दुबई में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया जाए।

     

     

     

  • Haryana News: नवजात बच्ची के शव को कूड़े में फेंकने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: नवजात बच्ची के शव को कूड़े में फेंकने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस ने सैक्टर-19 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची के शव के मामले को सुलझा लिया है। सेक्टर-19 चौकी पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है।

    जानकारी अनुसार, 28 फरवरी को नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह जब सुबह करीब 9 बजे जेसीबी की मदद से कचरा उठा रहा था, तभी उसे एक हरी चादर में लिपटा हुआ नवजात बच्ची का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सैक्टर-20 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी का सुराग लगाया।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रिंस, जो मूल रूप से सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और पंचकूला की एक निजी कंपनी में काम करता है, उसकी पत्नी ने 23 फरवरी को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे 26 फरवरी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने बच्ची का सम्मानजनक अंतिम संस्कार करने के बजाय, उसके शव को उसी दिन इंडस्ट्रियल एरिया के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया था।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि नवजात के शव को इस प्रकार लावारिस छोड़ना न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के भी विरुद्ध है। सैक्टर-20 थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 94 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंस को आज उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनला के चोगावां रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक गांव मिदियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम करके अपने घर लौट रहा था। मृतक का भतीजा अकाशदीप सिंह उसे लेने के लिए मोटरसाइकिल पर गया था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल को साइड मार दी, जिससे उसके चाचा ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भतीजे ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

    हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।