फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि वत्सलभाई पंचाल लिफ्ट से बाहर निकल रहे थे। जैसे ही उनका एक पैर बाहर निकला और वे पूरी तरह बाहर आने वाले थे, लिफ्ट अचानक ऊपर की ओर तेज गति से चल पड़ी। इससे उनका शरीर बाहर की ओर फेंका गया और वे जमीन पर गिर पड़े। बस कुछ सेकंड का फासला था नहीं तो वे लिफ्ट और दीवार के बीच फंसकर बुरी तरह कुचल जाते। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में वत्सलभाई को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं, हालांकि यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी उनकी जान सुरक्षित है। इस हादसे के बाद सरदार हाईट्स सोसायटी के निवासियों में डर का माहौल है। कई लोग लिफ्ट की नियमित जांच न होने और मेंटेनेंस की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सोसायटी चेयरमैन ने बताया कि लिफ्ट की मरम्मत के लिए कंपनी से संपर्क किया गया है, लेकिन घटना से पहले कोई बड़ी शिकायत नहीं थी। यह घटना गुजरात में लिफ्ट सुरक्षा पर फिर से बहस छेड़ रही है। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में कई लिफ्ट हादसे हो चुके हैं, लेकिन नियमित मेंटेनेंस की कमी अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है।पैर बाहर निकालते ही अचानक चल पड़ी लिफ्ट, देखें दिल द ह ला ने वाली CCTV#LiftAccident #CCTVFootage #ShockingIncident #SafetyAlert #BuildingSafety #AccidentNews #BreakingNews #ViralVideo pic.twitter.com/mOK6CxUde6
— Encounter India (@Encounter_India) March 4, 2026
Blog
-

पैर बाहर निकालते ही अचानक चल पड़ी Lift, देखें दिल दहलाने वाली CCTV
वलसाडः गुजरात के वलसाड से रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो सामने आई है। दरअसल, सरदार हाईट्स (गुजरात हाउसिंग बोर्ड संकुल) की साबरमती बिल्डिंग में बड़ा लिफ्ट हादसा हो गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, लिफ्ट में व्यक्ति मौजूद था, इस दौरान अचानक लिफ्ट से बाहर निकलते समय हादसा हो गया और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में निवासी वत्सलभाई पंचाल को गंभीर चोटें आईं, लेकिन चमत्कारिक रूप से उनकी जान बच गई। -

Iran-Israel-US War: फ्रांस ने तैनात किया Rafale Fighter Jets, Air Defense Systems और Airborne Radar Systems
नई दिल्लीः अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के साथ शुरू हुई जंग आज पांचवें दिन में प्रवेश कर गई है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले जारी रखे हैं तो ईरान भी तगड़ा जवाब दे रहा है। पूरे मिडिल ईस्ट तक इस जंग की आग पहुंच चुकी है। ईरान ने अरब देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। मिडिल ईस्ट में ईरान के हमलों के बीच फ्रांस ने संयुक्त अरब अमीरात में अपने बेस की रक्षा के लिए राफेल फाइटर जेट तैनात किए हैं। फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने इसकी घोषणा की है।
उन्होंने फ्रांस के परमाणु-संचालित विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल को बाल्टिक सागर से मेडिटेरेनियन (भूमध्य सागर) की ओर रवाना करने का आदेश दिया है। यह कदम सहयोगी देशों की संपत्तियों और हितों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है, जहां ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष तेजी से फैल रहा है। मैक्रों ने फ्रेंच टीवी पर प्री-रिकॉर्डेड स्पीच में कहा कि चार्ल्स डी गॉल अपने एयर विंग (राफेल फाइटर जेट्स सहित) और एस्कॉर्ट फ्रिगेट्स के साथ जाएगा।
पिछले कुछ घंटों में मध्य पूर्व में राफेल फाइटर जेट्स, एयर-डिफेंस सिस्टम्स और एयरबोर्न रडार सिस्टम्स तैनात किए गए हैं। हम जरूरत पड़ने पर यह प्रयास जारी रखेंगे। मैक्रों ने साइप्रस पर ब्रिटिश एयर फोर्स बेस पर हमले का हवाला दिया। साइप्रस यूरोपीय संघ का सदस्य है, जिसके साथ फ्रांस ने हाल ही में स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप साइन की है। उन्होंने कहा कि यह हमारा समर्थन मांगता है।
इसलिए मैंने साइप्रस के तट पर अतिरिक्त एयर-डिफेंस एसेट्स भेजने का फैसला किया है, साथ ही फ्रेंच फ्रिगेट लैंग्वेडॉक भी शाम तक वहां पहुंच जाएगी। फ्रांस ने यूएई में भी अपनी मौजूदगी मजबूत की है। फ्रेंच विदेश मंत्री जीन-नोएल बारोट ने बताया कि यूएई में फ्रांस की नौसेना, वायुसेना और थलसेना के सैकड़ों जवान तैनात हैं। अल-धफरा एयर बेस (अबू धाबी के पास) पर स्थित राफेल फाइटर जेट्स को अब यूएई के ऊपर एयर सिक्योरिटी ऑपरेशंस के लिए मोबिलाइज किया गया है। ये जेट्स फ्रेंच खासकर ईरानी ड्रोन्स और हमलों से बेसेज की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
-

Punjab News: हुल्लड़बाजों पर पुलिस सख्त, जगह-जगह लगे नाकों पर हो रही Checking, देखें वीडियो
मोहालीः होली का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। जहां लोग रंगों से खुशियां मनाते नजर आते हैं, लेकिन कुछ लोग इस त्योहार पर हुड़दंग मचाते हैं, जिनसे त्योहार का सारा मजा खराब हो जाता है। इन लोगों से निपटने के लिए मोहाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है। पुलिस ने मोहाली में अलग-अलग जगहों पर खास नाकेबंदी की है, ताकि कोई भी व्यक्ति हुल्ड़बाजी न कर सके और त्योहार को खराब न कर सके।
जानकारी देते हुए थानेदार रूपिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी मोहाली और बड़े अधिकारियों के निर्देश पर शहर के जगह-जगह पर नाकाबंदी की गई है। इस दौरान मटोर एरिया में 24 घंटे नाकाबंदी चल रही है। वहीं जो लोग हुल्ड़बाजी करते हैं उनके खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। हर वाहन की जांच की जा रही है और अगर कोई भी संदिग्ध चीज पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक उन्होंने करीब 6 मोटरसाइकिलें इंपाउंड की हैं और कई के चालान काटे गए हैं।
इस कार्रवाई से काफी फर्क पड़ा है और लोग खुदको सेफ महसूस कर रहे हैं और परिवार शांति के साथ होली खेल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि माता-पिता अपने बच्चों को बाइक चलाने से पहले यह पता कर लें कि वे कहां गए हैं और क्यों गए हैं, ताकि कोई भी अनहोनी होने से पहले उसे रोका जा सके। इसी के साथ उन्होंने परिवारों से अपील की कि बच्चों को हुल्ड़बाजी से रोकना चाहिए और इस त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।
-

होली के रंगों ने खराब कर दिए हैं आपके मंहगे कपड़े? ये Tricks दूर करेंगे समस्या
लाइफस्टाइल: होली को अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। होली पर सबसे ज्यादा टेंशन कपड़ों पर रंग लगने की होती है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं और कुछ लोग तो केमिकल वाले हार्ड रंगों के साथ भी होली खेलते हैं। होली के दिन रंग लगाने और उड़ाने में भी बहुत मजा आता है लेकिन इस दौरान यदि गलती से आपके महंगे कपड़ों पर रंग लग जाए तो पूरा मजा ही किरकिरा हो जाता है।ठंडे पानी के साथ धोएं
होली के दिन अक्सर ऐसा होता है जिसके कारण से लोगों को अपनी मनपसंद के कपड़े भी कूड़े में फेंकने पड़ जाते हैं लेकिन अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है क्योंकि घर पर कुछ आसान तरीकों के जरिए आप अपने कपड़ों पर चढ़ा हुआ रंग लग गया है तो सबसे पहले कपड़ों को ठंडे पानी के साथ धोएं। ऐसे कपड़ों को गर्म पानी में नहीं डालें। रंग लगे कपड़ों को हमेशा ठंडे बहते पानी के नीचे उल्टी ओर से धोएं। इससे रंग का बड़ा हिस्सा तुरंत निकल जाएगा।सिरका और डिटर्जेंट का घोल
रंग लगे हुए कपड़ों को एक बाल्टी ठंडी पानी में एक कप सफेद सिरका और थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट पाउडर मिला दें। दाग वाले कपड़े को इसमें लगभग 30 मिनट भिगोकर रखें। इसके बाद नॉर्मल तरीके से धो लें। सिरका दाग को तोड़ने में मदद करेगा और रंग हल्का कर देगा।टूथपेस्ट का इस्तेमाल
इसके अलावा रंग लगे कपड़ों पर आप सफेद नॉन जेल टूथपेस्ट को लगाकर हल्के हाथों के साथ ब्रश की मदद से रगड़ लें। कुछ देर तक कपड़े पर लगे रहने के बाद इसको आप नॉर्मल तरीके से धो लें। इसके बाद सुखा लें। टूथपेस्ट वाला नुस्खा छोटे और हल्के दागों के लिए काफी अच्छा रहेगा।बेकिंग सोडा और नींबू
नींबू और बेकिंग सोडा अक्सर ही कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। यह दोनों रंग के दाग को भी निकालने में काम आ सकते हैं। जिद्दी दाग पर बेकिंग सोडा छिड़क लें। इसके बाद उस पर थोड़ा नींबू का रस डालें। इसके बाद कपड़े को हल्के हाथ से रगड़ लें। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप कपड़े को ठंडे पानी से धो लें। यह तरीका सफेद या हल्के रंग के कॉटन कपड़ों के लिए असरदार साबित हो सकता है। -

Punjab News: संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा करते SHO की पलटी गाड़ी
फरीदकोटः फरीदकोट में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार का पीछा करते समय पुलिस कर्मियों की गाड़ी पलट गई। दरअसल, थाना सादिक पुलिस स्टेशन के कर्मियों द्वारा संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा किया जा रहा था।
इस दौरान बाइक सवारों का फिल्मी स्टाइल में पीछा करने के दौरान पुलिस कर्मियों की गाड़ी का अचानक संतुलन खो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। घटना में गाड़ी में सवार एसएचओ गुरलाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि एसएचओ सहित पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई है।
-

Holi की खुशियां गम में बदली, कमरे में सो रही महिला जिंदा जली
दौसाः जिले के डिडवाना गांव में होली के दिन दुखद समाचार सामने आया है जहां, बुधवार सुबह एक मकान के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में चारपाई पर सो रही महिला रीना देवी जिंदा जल गई। सूचना पर लालसोट सीआई पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
घटना डिडवाना गांव की आड़ी नली वाली ढाणी में पप्पू लाल सैनी के मकान के ऊपर बने एक कमरे में हुई। परिवार के सदस्यों को आग लगने का पता चलते ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग की लपटों से चारपाई पर सो रही रीना देवी पत्नी प्रकाश सैनी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लालसोट सीआई पवन कुमार जाट ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। महिला के शव को लालसोट जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, हादसे में 2 घायल, एक की टूटी टांग, देखें वीडियो
फगवाड़ाः शहर के लखनपुर में सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार गाड़ी का अचानक टायर फट गया और गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए सिमरपाल उर्फ रोमी ने बताया कि गाड़ी पेड़ से टकरा गई और उसका धर्म भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान तीर्थराम उर्फ साबी और मानक सिंह के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि हादसे में एक की टांग में फैक्चर आया है और दूसरे के सिर पर गहरी चोटें आई है।
परिजन ने कहा कि उन्हें सड़क हादसे के बाद फोन आया था, जिसके बाद वह खुद घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पीड़ित ने कहा कि गाड़ी का टायर फटने के बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
-

Punjab News: इंसाफ की गुहार, मृत बेटे के लिए मां खा रही ठोकरें, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, देखें वीडियो
होशियारपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे की मौत पर अपनी ही बहु पर शंका जताते हुए मृतक बेटे को इंसाफ दिलवाने के लिए एक मां पिछले 12 दिनों से भटक रही है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में मां और उसके परिवार ने पार्षद के साथ-साथ मीडिया का सहारा लिया है। मंगलवार दोपहर के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए मृतक राजेश कुमार (38) पुत्र सतनाम सिंह की मां ऊषा निवासी गली नंबर 17 मोहल्लाा टिब्बा साहेब ने अपने दूसरे बेटे रवि कुमार और इलाका पार्षद के साथ पत्रकारों के साथ बात करते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतक बेटे की लव मैरिज 2012 में हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था। उसी दौरान राजेश कुमार की पत्नी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करने लगी। उसी दौरान उसका अस्पताल में किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध हो गया। वह लगातार उसके बेटे राजेश को तलाक के लिए तंग करने लगी।
सिर्फ इतना ही नहीं एक बार वह घर छोड़कर अपने मायके अमृतसर भी चली गई थी। वह अपने बेटे राजेश और पार्षद के साथ बहू को घर लाने के लिए अमृतसर बहू के मायके पहुंच गई परंतु उनकी बहू और उनकी भाभी ने उन्हें बुरी तरह से बेइज्जत करके घर से बाहर निकाल दिया। उसी दौरान बहू एक बार फिर से अमृतसर से होशियारपुर में आ गई।
किसी प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करने लगी। बहू राजेश को फोन करके लगातार धमकियां देकर उससे तलाक मांग रही थी। राजेश होशियारपुर जालंधर रोड़ पर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 18 फरवरी को राजेश को उसकी पत्नवी सपना ने फोन करके कहा कि वह शाम को उसे हाल में मिलना चाहती है। उसी दिन से राजेश गायब चल रहा था।
वह राजेश की तलाश करते रहे परंतु रात करीबन 1 बजे उन्हें राजेश का शव बिजली बोर्ड के खेल मैदान के पास सुनसान स्थान पर मिला जिसको तुरंत पुलिस थाना मॉडल टाउन की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल होशियारपुर में पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है परंतु अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। ऊषा और उसके परिवार ने पुलिस को तीन दिन का समय देते हुए कहा है यदि तीन दिन में उन्हें इंसाफ नही मिला तो वह पुलिस के खिलाफ धरना लगाएंगे।
थाना प्रभारी मॉडल टाउन इंस्पैक्टर जैपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: होला-मोहल्ला पर श्री अकाल तख्त साहिब से सजाया भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो
निशान साहिब और पंज प्यारों की अगुवाई में कई श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
अमृतसरः शहर में खालसा जाहो-जलाल के प्रतीक होला-मोहल्ला के पावन मौके पर सचखंड श्री दरबार साहिब और SGPC के ऑर्गनाइजर्स ने सुरमई निशान साहिब और पंज प्यारों की अगुवाई में श्री अकाल तख्त साहिब से एक शानदार नगर कीर्तन सजाया। गुरु मर्यादा के अनुसार अरदास के बाद निकला यह नगर कीर्तन शहर के अलग-अलग बाजारों और बुर्ज बाबा फूला से होते हुए श्री अकाल तख्त साहिब पर खत्म होगा। इस नगर कीर्तन की खासियत यह है कि इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश नहीं किया जाता, बल्कि सुरमई निशान साहिब की लीडरशिप में पंथिक परंपरा के अनुसार ऑर्गेनाइजेशन्स हिस्सा लेते हैं। नगर कीर्तन में हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया और खालसा की रूहानियत और बहादुरी की परंपरा को नमन किया। प्रेसिडेंट, सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब डॉ. इंदरजीत सिंह गग्गुआनी ने बताया कि आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं अमृतसर में इस नगर कीर्तन का खास महत्व है। ऐतिहासिक रूप से, यह सुंदर निशान साहिब दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने बाबा राम सिंह जी को भेंट किया था। यह परंपरा महाराजा रणजीत सिंह के समय से लगातार चली आ रही है, जो आज भी पंथिक शान और खालसा विरासत की निशानी बनी हुई है। उन्होंने समूह संगत को होले-मोहल्ले की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। -

Jalandhar News: हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, मंदिरों में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: शहर में लोग ढोल की थाप पर लोगों द्वारा होली का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा हुल्लड़बाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते पीपीआर मार्किट सहित अन्य जगहों पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करते हुई नजर आई है। वहीं अल्कोहल मीटर से शराब का सेवन करने वालों की जांच करके कार्रवाई की गई। दूसरी ओर मॉडल टाउन गीता मंदिर लोगों ने फूलों से होली मनाई गई। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी हरविंदर सिंह ने कहा कि होली के पर्व पर नाकेबंदी की गई है ताकि लोग शांतिमय ढंग से होली का पर्व मना सके।
ऐसे में जोन 2 में अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी करके हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह शांतिमय ढंग से इस पर्व को मनाए। लड़ाई झगड़े करने वाले हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी होली के पर्व का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने कड़े सहित अन्य सामान नौजवानों से जब्त किए गए।
वहीं होली का पर्व महिलाओं द्वारा शांतिमय ढंग से गीत मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मनाया गया। मामले की जानकारी देते हुए राज ने कहा कि वह गीता मंदिर में हर साल होली का पर्व मनाने के लिए आती है। ऐसे में मंदिर में शांतिमय ढंग से इस पर्व को मनाया जाता है। वहीं आरती ने कहाकि वह मंदिर में होली का पर्व मनाने पहुंची, जहां होली के रंगों के साथ फूलों की होली खेली गई। इस पर्व का मंदिर में मनाने का आनंद की कुछ अलग है। इस दौरान बाइक पर स्टंट करने वाले और हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर है।
पुलिस ने होली खेलने वालों के अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और प्यार से मनाएं। इसी के साथ शहर के कई मंदिरों में होली के अवसर पर आयोजन किए गए हैं। जालंधर इस्कॉन मंदिर में फूलों से होली खेली गई। इससे पहले जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल ने दिव्यांग बच्चों के साथ होली के रंग लगवाए। डीसी होली से पहले विशेष बच्चों के बीच गए और उनसे रंग लगवाया। रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल और प्रयास स्कूल के दिव्यांग बच्चे डीसी के साथ होली की खुशी मनाते नजर आए। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को फल और पिचकारी आदि बांटकर उनके साथ होली की खुशियां सांझा की।