फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि वत्सलभाई पंचाल लिफ्ट से बाहर निकल रहे थे। जैसे ही उनका एक पैर बाहर निकला और वे पूरी तरह बाहर आने वाले थे, लिफ्ट अचानक ऊपर की ओर तेज गति से चल पड़ी। इससे उनका शरीर बाहर की ओर फेंका गया और वे जमीन पर गिर पड़े। बस कुछ सेकंड का फासला था नहीं तो वे लिफ्ट और दीवार के बीच फंसकर बुरी तरह कुचल जाते। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में वत्सलभाई को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं, हालांकि यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी उनकी जान सुरक्षित है। इस हादसे के बाद सरदार हाईट्स सोसायटी के निवासियों में डर का माहौल है। कई लोग लिफ्ट की नियमित जांच न होने और मेंटेनेंस की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सोसायटी चेयरमैन ने बताया कि लिफ्ट की मरम्मत के लिए कंपनी से संपर्क किया गया है, लेकिन घटना से पहले कोई बड़ी शिकायत नहीं थी। यह घटना गुजरात में लिफ्ट सुरक्षा पर फिर से बहस छेड़ रही है। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में कई लिफ्ट हादसे हो चुके हैं, लेकिन नियमित मेंटेनेंस की कमी अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है।पैर बाहर निकालते ही अचानक चल पड़ी लिफ्ट, देखें दिल द ह ला ने वाली CCTV#LiftAccident #CCTVFootage #ShockingIncident #SafetyAlert #BuildingSafety #AccidentNews #BreakingNews #ViralVideo pic.twitter.com/mOK6CxUde6
— Encounter India (@Encounter_India) March 4, 2026
पैर बाहर निकालते ही अचानक चल पड़ी Lift, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

वलसाडः गुजरात के वलसाड से रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो सामने आई है। दरअसल, सरदार हाईट्स (गुजरात हाउसिंग बोर्ड संकुल) की साबरमती बिल्डिंग में बड़ा लिफ्ट हादसा हो गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, लिफ्ट में व्यक्ति मौजूद था, इस दौरान अचानक लिफ्ट से बाहर निकलते समय हादसा हो गया और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में निवासी वत्सलभाई पंचाल को गंभीर चोटें आईं, लेकिन चमत्कारिक रूप से उनकी जान बच गई।
Leave a Reply