Blog

  • Punjab News: 13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटका मिला शव

    Punjab News: 13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटका मिला शव

    लुधियानाः शहर के दिल्ली रोड स्थित ढंडारी कलां इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब 13 वर्षीय बच्ची ने संदिग्ध हालातों में घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका की पहचान अंजली (13) निवासी ढंडारी खुर्द के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, अंजली 6वीं कक्षा की छात्रा थी और मंगलवार को परीक्षा देकर घर लौटी थी। परिवार के मुताबिक शाम को घर आने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली। जब तक उसे नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामला पंजाब पुलिस के थाना फोकल प्वाइंट अधीन चौकी ढंडारी के क्षेत्र में आता है।

    जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

  • Jalandhar News: सरपंच पर हमले के मामले में पुलिस ने किया आरोपी का Encounter, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरपंच पर हमले के मामले में पुलिस ने किया आरोपी का Encounter, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस द्वारा क्राइम के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं मेहतपुर इलाके गांव बूटे दी शन्ना के सरपंच महिंदर सिंह पर हमला करने वाले बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर किया। आरोपी की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ शीलू के रूप में हुई है। मेहतपुर के घुम्मन पैलेस के पास पुलिस की नाकाबंदी देख आरोपी भाग गया। जिसके बाद पीछे आती पुलिस देख को देखकर आरोपी ने गोली चला दी।

    जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ शीलू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज दौरान सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और बाइक बरामद किया है।

    एसएसपी हरिंदर सिंह विर्क ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी इलाके में देखा गया है। इसके बाद नाकाबंदी की गई। जब पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया, तो उसने गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा।

  • आज का राशिफल, 4 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 4 मार्च 2026

    आज होली का दिन उत्सव की मस्ती और भविष्य की ठोस योजना के बीच संतुलन बनाने का है। सुबह की शुरुआत होली के उत्साह के साथ होगी, लेकिन दोपहर बाद चंद्रदेव का कन्या राशि में जाना सभी राशि के जातकों को क्लीन-अप मोड और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों की ओर ले जाएगा। जहां करियर में तरक्की के लिए पुराने प्लान्स की समीक्षा करना जरूरी होगा, वहीं वक्री बुध के कारण निवेश या स्रोतों के मामले में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। इस ऊर्जा परिवर्तन के दौरान मानसिक शांति बनाए रखने के लिए हल्का भोजन और पर्याप्त जल का सेवन अनिवार्य है।

    मेष राशि: कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय न लें। सुबह की शुरुआत होली के उत्साह और सामाजिक मेलजोल के साथ होगी क्योंकि चंद्रमा आपके पांचवे घर में रहेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके छठे भाव (रोग, ऋण और शत्रु) में चले जाएंगे, जिससे आपका ध्यान स्वास्थ्य, पेंडिंग काम और अनुशासन की ओर बढ़ेगा। मेष राशि वाले आज अपना काम पूरा करने के जोश में रहेंगे। आपके स्वामी मंगलदेव, राहु के प्रभाव में हैं, इसलिए कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय न लें और सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद रखने से बचें। संबंधों में शुक्र और शनि की उपस्थिति थोड़ी गंभीरता लाएगी, जहां आप शांति और समय बिताने को प्राथमिकता देंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से, होली के भारी खान-पान के बाद पाचन और पेट का ख्याल रखना जरूरी है।

    वृषभ राशि: हॉबीज को समय देने के लिए दिन शुभ है। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके चौथे भाव में रहेंगे, जिससे आप घर और माँ संबंधी बातों पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके पांचवें भाव (विद्या, बुद्धि और संतान) में चले जाएंगे। यह गोचर रचनात्मक कार्यों और अपनी हॉबीज को समय देने के लिए बहुत शुभ है। आपका राशि स्वामी शुक्र, शनिदेव के साथ ग्यारहवें भाव में है, जो बताता है कि आपके मित्र और सामाजिक नेटवर्क आपकी तरक्की में सहायक होंगे। हालांकि,करियर भाव में वक्री बुध के कारण ऑफिस के ग्रुप्स पर कोई भी मैसेज सोच-समझकर भेजें। संबंधों में आज आप केवल मस्ती नहीं, बल्कि भविष्य के लिए ठोस वादे करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से गले और ठंडे पानी के सेवन का ध्यान रखें।

    मिथुन राशि: काम में परफेक्शन लाने की जरूरत है। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके तीसरे भाव (पराक्रम और संचार) में रहेंगे, जिससे आज आपका मन अपने छोटे भाई-बहनों के प्रति जा सकता है। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके चौथे भाव (सुख और माता) में चले जाएंगे, जिससे आपका ध्यान घर की शांति और साफ-सफाई पर केंद्रित होगा। आपकी राशि में वक्री गुरु होने के कारण धन का आगमन थोड़ा धीमा रह सकता है, इसलिए भारी खर्च से बचें। करियर में शुक्र-शनि की स्थिति बताती है कि आपको अपने काम में परफेक्शन लाने की जरूरत है। वक्री बुध के कारण यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और किसी अनजान से बहस न करें। स्वास्थ्य के लिहाज से नसों और फेफड़ों का ध्यान रखें।

    कर्क राशि: आप ज्यादा सक्रिय महसूस करेंगे। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे सुबह के समय आपका ध्यान आज अपने वित्त संबंधी विषयों पर जा सकता है। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके तीसरे भाव (पराक्रम और संचार) में चले जाएंगे, जिससे भाई-बहनों के साथ संवाद बढ़ेगा और आप ज्यादा सक्रिय महसूस करेंगे। आपके आठवें भाव में मंगल, राहु और वक्री बुध की उपस्थिति अचानक खर्च या गुप्त तनाव दे सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को दोबारा जांच लें। संबंधों में आप पार्टनर से एक गहरा और सच्चा साथ चाहेंगे। करियर में आज का दिन रिसर्च और भविष्य की प्लानिंग के लिए श्रेष्ठ है। हेल्थ के लिए धूल और रंगों से होने वाली एलर्जी से सावधान रहें।

    सिंह राशि: फाइनेंशियल सेविंग्स को लेकर गंभीर होंगे। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके लग्न में रहेंगे, जिससे आपका ध्यान आज अपने ऊपर और अपने सामाजिक परिवेश पर रहेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके दूसरे भाव (धन और परिवार) में चले जाएंगे, जिससे आप अपने बजट और फाइनेंशियल सेविंग्स को लेकर गंभीर होंगे। आपके सातवें भाव में सूर्य, मंगल और राहु की मौजूदगी पार्टनर के साथ ईगो के टकराव का संकेत दे रही है, इसलिए शांत रहना ही फायेदमंद है। करियर में साथियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें, क्योंकि आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। हेल्थ के लिए आंखों और गले का ध्यान रखें और बहुत ज्यादा ठंडी चीजों से परहेज करें।

    कन्या राशि: सेवा और समर्पण को महत्व देंगे। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके बारहवें भाव में रहेंगे, जिससे सुबह के समय थोड़ी थकान या आलस्य महसूस हो सकता है। दोपहर बाद चंद्रदेव आपकी अपनी राशि (पहले भाव) में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप ज्यादा व्यवस्थित महसूस करेंगे। आपके छठे भाव में वक्री बुध और अन्य ग्रहों का जमावड़ा सहकर्मियों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकता है। करियर के लिहाज से आज पुराने प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने और गलतियां सुधारने का दिन है। संबंधों में दिखावे के बजाय आपसी सेवा और समर्पण को महत्व देंगे। सेहत के लिहाज से बदन दर्द और पाचन का ख्याल रखें; होली के बाद हल्का भोजन लेना श्रेयस्कर रहेगा।

    तुला राशि: बड़े लाभ में देरी हो सकती है। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिससे सुबह सामाजिक मेलजोल और लाभ के योग बनेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके बारहवें भाव (व्यय और एकांत) में चले जाएंगे। यह गोचर आपको बाहरी शोर से दूर आत्म-चिंतन और विश्राम की ओर ले जाएगा। करियर में नए आइडियाज बहुत आएंगे, लेकिन वक्री बुध के कारण उन्हें लागू करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक रूप से बड़े लाभ में देरी हो सकती है, इसलिए अपनी बचत पर नजर रखें। संबंधों में पार्टनर की छोटी जरूरतों का ख्याल रखना बॉन्डिंग को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से पैरों में दर्द और नींद की कमी की समस्या हो सकती है।

    वृश्चिक राशि: अच्छी खबर मिल सकती है। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिससे प्रोफेशनल प्रतिष्ठा पर ध्यान रहेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके ग्यारहवें भाव (लाभ और मित्र) में चले जाएंगे। यह गोचर आपके सामाजिक नेटवर्क को मजबूत करेगा और पुराने संपर्कों से लाभ दिला सकता है। आपके चौथे भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष प्रभाव घर में तनाव पैदा कर सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। करियर में आज नेटवर्किंग का सहारा लें; मीडिया और मार्केटिंग वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक रूप से रुका हुआ पैसा मिलने में समय लग सकता है, लेकिन नए अवसर सामने आएंगे। स्वास्थ्य के लिए सीने और हृदय के हिस्से का ध्यान रखें।

    धनु राशि: सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके नौवें भाव में रहेंगे, जिससे मन में नए और बड़े विचार आएंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके दसवें भाव (कर्म) में चले जाएंगे। यह गोचर आपको प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को पूरी कुशलता से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। आपके तीसरे भाव में वक्री बुध संचार में गड़बड़ी कर सकता है, इसलिए सोशल मीडिया या ईमेल पर कुछ भी लिखने से पहले दो बार सोचें। करियर के लिहाज से इमेज सुधारने और नई रणनीतियां बनाने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक रूप से घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के लिए कंधो और हाथों के दर्द का ख्याल रखें।

    मकर राशि: प्रेम संबंधों में गंभीरता रहेंगी। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके आठवें भाव में रहेंगे, जिससे सुबह के समय थोड़ी बेचैनी हो सकती है। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके नौवें भाव (भाग्य और लंबी यात्रा) में चले जाएंगे, जिससे आपको मानसिक राहत और बड़ा नजरिया मिलेगा। आपके दूसरे भाव में ग्रहों की भीड़ आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने का संकेत दे रही है; वक्री बुध के कारण ऑनलाइन बैंकिंग में सतर्क रहें। करियर में आज नई चीजें सीखने का दिन है, खासकर शिक्षा या कानून से जुड़े लोगों के लिए। प्रेम संबंधों में गंभीरता रहेंगी और आप भविष्य की प्लानिंग करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से खान-पान और गले की स्थिति का ध्यान रखें।

    कुंभ राशि: अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके सातवें भाव (अपनी राशि) में रहेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके आठवें भाव (परिवर्तन और शोध) में चले जाएंगे। आपकी राशि में बैठे ग्रहों के कारण आप बहुत एनर्जेटिक महसूस करेंगे, लेकिन मंगल-राहु का प्रभाव आपको चिड़चिड़ा भी बना सकता है। करियर में आज नए काम शुरू करने के बजाय पुराने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से आज कोई बड़ा जोखिम न लें और अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। संबंधों में पार्टनर के साथ थोड़ा गैप महसूस हो सकता है, जहां ईमानदारी सबसे ज्यादा जरूरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द और आंखों की जलन के प्रति सावधान रहें।

    मीन राशि: आर्थिक रूप से अचानक खर्च के योग हैं। चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके छठे भाव में रहेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके सातवें भाव (साझेदारी और विवाह) में चले जाएंगे। यह गोचर पहले आपको एकांत में विचार और फिर दूसरों के साथ तालमेल बिठाकर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। आपकी राशि में स्थित शुक्र और शनि आपको रिश्तों में समझदारी देंगे। करियर में आप पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद करेंगे, जो कला और लेखन के क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। वक्री बुध के कारण जानकारी अधूरी हो सकती है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी रिसर्च करें। आर्थिक रूप से अचानक खर्च के योग हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य के लिए इन्फेक्शन और पैरों की थकान का ध्यान रखें।

  • Jalandhar News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, देखें वीडियो

    Jalandhar News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर के बस्ती शेख कोट मोहल्ला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कोट मोहल्ला के रहने वाले गौतम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गौतम बीते दिनों से परेशान चल रहा था और उसने अपनी परेशानी साझा नहीं की। वह मंगलवार शाम काम से घर लौटा और उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पांच की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    पारिवारिक सदस्य ने बताया कि गौतम पहले पत्नी से परेशान चल रहा था और ऊपर से मकान मालिक ने उस पर चोरी के झूठे आरोप लगाकर 50 हजार रुपये की माँग करनी शुरू कर दी थी, जिसके चलते परेशान चल रहा था और उसने उसी परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    वहीं, एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि थाना पांच की टीम को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि कोट मोहल्ला में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद थाना पांच की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और उसने अपनी परेशानी किसी से जाहिर नहीं की इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 7 मार्च को

    जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 7 मार्च को

    प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज और इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे विभिन्न पद

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 7 मार्च  (शनिवार) को प्रातः 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज और इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड  कंपनीज शामिल होगीं।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज में हाई प्रेशर मोल्डिंग मशीन ऑपरेटर के 3 पद भरें जाएँगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, इलेक्ट्रीशियन के 5 पदों के लिए आईटीआई, 2-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, फिटर के 7 पदों हेतु आईटीआई, 2-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35, सीएनसी ऑपरेटर के  पदों के लिए 12वीं/आईटीआई, 1-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, हेल्पर के 20 पदों के लिए 10वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष, बारिमैन के 3 पदों के लिए 5वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष, पाउरर के 3 पदों के लिए 5वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष और स्पेक्ट्रो मीटर ऑपरेटर के 2 पदों के लिए आईटीआई कोपा/डीसीए/12वीं नॉन-मेडिकल, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष होना अनिवार्य है।

    इसके साथ ही, इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स एग्जीक्यूटिव (एसबीआई क्रेडिट कार्ड) के  पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं/स्नातक, फ्रेशर और आयु 22-32 वर्ष निर्धारित की गई है।अक्षय शर्मा ने इच्छुक पात्र अभ्यर्थी से अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्रों तथा बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

    उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज के मो. 79868-08108 तथा इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड के मो. 95010-68369 पर संपर्क कर सकते हैं।इसके अलावा साक्षात्कार में आने-जाने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

     

  • Jalandhar News: India-US Trade Deal को लेकर परगट सिंह ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: India-US Trade Deal को लेकर परगट सिंह ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः कैंट से कांग्रेस MLA परगट सिंह ने प्रेस कांफ्रैंस की। इस दौरान प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया और यूएसए ट्रेड डील पर बात करने के लिए हम सब इकट्ठे हुए हैं। इसके बाद कहा कि पहले मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार ने पंजाब की कमर तोड़ी है। आज यूएसए के साथ देश की डील किसानों के साथ धोखा है। मोदी सरकार ने अमेरिका को फ्री एंट्री दी।

    इस डील के पीछे जरूर कोई न कोई राज छिपा हुआ होगा। वहीं, केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ट्रंप से डरते हैं, क्योंकि ट्रंप ने कितनी बार हमारे देश की बेइज्ज़ती की है लेकिन हमने कुछ नहीं कहा। इन सरकारों ने तो मीडिया का भी गला घोंटा हुआ है। इसके बाद कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि एक टीम में खेलो और हम सभी पंजाब के नेता एक टीम में खेलते हैं। जब हमारी सरकार केंद्र में आएगी, तो हम BJP के बनाए सभी लोगों को मारने वाले बिल रद्द कर देंगे।

     

     

  • पंजाब में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, 460 करोड़ की बड़ी परियोजना

    पंजाब में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, 460 करोड़ की बड़ी परियोजना

    चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग और वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज पंजाब के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर (आतिथ्य क्षेत्र) में एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के माध्यम से 460 करोड़ रुपये के बड़े निवेश की घोषणा की। यह निवेश महिंद्रा हॉलिडेज़ एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा, जो कंपनी का पंजाब में पहला निवेश है। मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से लगभग 700 रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी।

    – प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी

    इस प्रोजेक्ट के तीन मुख्य भाग होंगेः – एक प्रीमियम रिजॉर्ट के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश – 90,000 वर्ग फुट में फैले इस क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर के लिए 50 करोड़ रुपये का निवेश – अमृतसर में हरिमंदिर साहिब के निकट एक होटल के लिए 110 करोड़ रुपये का निवेश लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाने वाला रिजॉर्ट और कन्वेंशन सेंटर अमृतसर के वाघा रोड स्थित गांव खासा में तैयार किया जाएगा।

    – एसएसबी ग्रुप के मौजूदा प्रोजेक्ट

    संजीव अरोड़ा ने बताया कि एसएसबी ग्रुप द्वारा वर्तमान समय में अमृतसर में लगभग 120 कमरों वाले तीन होटल संचालित किए जा रहे हैंः – होटल फॉर्च्यून रणजीत विहार – रीजेंटा इन – रीजेंटा सेंट्रल पर्यटन और एमआईसीई क्षेत्र को बढ़ावा मंत्री ने कहा कि 90,000 वर्ग फुट का अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर पंजाब में एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंसेज, एक्जिबिशन्स) पर्यटन में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा। अमृतसर भारत के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक और विरासत स्थलों में से एक है, इसलिए इस प्रोजेक्ट से शहर बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, डेस्टिनेशन वेडिंग्स तथा कॉर्पाेरेट सम्मेलनों के लिए एक प्रमुख और पसंदीदा स्थान के रूप में उभरेगा। निवेश-अनुकूल माहौल को प्रोत्साहित करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा पंजाब में पहला निवेश राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों और व्यवसाय करने में आसानी के ढांचे में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।  
  • Himachal News: आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेला 9 मार्च को

    Himachal News: आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेला 9 मार्च को

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)ऊना में युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के सुनहरे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 09 मार्च को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में अप्रेंटिसशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
    आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अप्रेंटिसशिप मेले में विभिन्न नामी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें सुखजीत एग्रो इंडस्ट्रीज, प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज, जीएनए एक्सल्स लिमिटेड, रालसन इंडिया, कौशल रोलर फ्लोर मिल और इंटरनेशनल कार्ड एंड मोटर्स लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, मैकेनिक ट्रेक्टर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स, कोपा, कारपेंटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर ट्रेडों से कोर्स पूर्ण कर चुके सभी पुरुष व  महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के प्रावधानों के अनुसार वृतिका देय होगी। अंशुल भारद्वाज ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

  • Punjab News: साउथ सिटी रोड पर 47 अवैध दुकानें पर चलेगा बुलडोजर, इतने दिनों का मिला अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    Punjab News: साउथ सिटी रोड पर 47 अवैध दुकानें पर चलेगा बुलडोजर, इतने दिनों का मिला अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के पॉश इलाके साउथ सिटी और नहर किनारे (NH-95A से NH-44 को जोड़ने वाली सड़क) पर बने अवैध निर्माणों पर अब सख्त कार्रवाई होने जा रही है। लुधियाना सिटीजन काउंसिल की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका (PIL No. 85 of 2024) के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

    ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) ने 47 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची जारी कर दी है और साफ कहा है कि अगर मालिकों ने खुद निर्माण नहीं हटाया तो विभाग उन्हें सील करेगा या गिरा देगा। कार्रवाई का पूरा खर्च संबंधित मालिकों से वसूला जाएगा।

    हाईकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट
    हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करते हुए ग्लाडा ने बताया कि फिरोजपुर रोड से लाधोवाल रोड तक नहर के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे और निर्माण पाए गए हैं।

    जांच के दौरान सामने आया कि 21 प्रतिष्ठानों ने निर्माण को नियमित (रेगुलराइज) कराने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन नियमों के अनुसार उनकी अर्जी खारिज कर दी गई। 3 प्रतिष्ठानों को पहले जारी किए गए सर्टिफिकेट भी रद्द कर दिए गए हैं। अब इन सभी पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

    इन 47 प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई
    ग्लाडा के सर्वे में जिन प्रतिष्ठानों और प्रॉपर्टी डीलरों के नाम सामने आए हैं, उनमें कई दुकाने, रेस्टोरेंट, कैफे, प्रॉपर्टी ऑफिस, बैंक और अन्य व्यावसायिक संस्थान शामिल हैं।

    इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं
    नूमी, सरताज स्वीट्स, सौनी सेंटर, विपन पूरी, विपिन पूरी, तनेजा प्रॉपर्टीज, रणजोध सिंह, जसलीन चौधरी, तनेजा प्रॉपर्टी एडवाइजर, जग्गी एस्टेट्स, भाग्य होम्स, गोयल प्लाई स्टोर, फार्च्यून लैंड डेवलपर्स, आरके वाइन्स, जुगनू, जे-9 (अर्बन वाइब्स), नीलाम प्रॉपर्टीज, ली एंट्रेज, द विंटर गार्डन, बबा चिकन, कैप्टेन रियल एस्टेट, रिगल प्रॉपर्टीज, Baskin Robbins, डीबीएन प्रॉपर्टीज, बेक फ्रेश, डे-नाइट 24/7, आरसी मेडिकेयर, सीएक्सवे सैलून एंड स्पा, कोठारी मार्बल्स (JIM & SPA), बेल्जियन वाफल, ऑल डे कॉफी कंपनी, तत्त्वम, इट न मीट, HDFC Bank, चावला एवी सॉल्यूशन, रनवीर लिखी डिजाइन, बसरा प्रॉपर्टीज, सुखमणि प्रॉपर्टीज, छब्बरा प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स, जसकरन देओल, Subway, ग्रीन हाउस कैफे, डेकोन गैलरी (बाइक स्टूडियो), एक्सटेसी (डांस स्टूडियो), जीरो कोर्टयार्ड (ओबरा रेस्टोबार, लीला सैलून), करण पूरी (DE KARTINOZ), चावला चिकन, तलवार प्रॉपर्टीज, क्लब-91 (स्नूकर, बाइक्स), जेएम क्रिएशंस (अनऑथराइज्ड कंस्ट्रक्शन), गार्डन ग्रिल (हॉट एन स्पाइसी) और रजनीश स्याल।

    बिना नोटिस के होगी सख्त कार्रवाई
    ग्लाडा अधिकारियों के अनुसार, Punjab Regional and Town Planning and Development Act, 1995 के तहत विभाग को अधिकार है कि वह अवैध निर्माणों पर सीधे कार्रवाई करे। चूंकि हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया जा चुका है, इसलिए अब किसी भी समय इन इमारतों को सील या ढहाने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। इसके लिए अलग से नोटिस देने की आवश्यकता नहीं होगी।

    इलाके में बढ़ी हलचल
    इस कार्रवाई की खबर के बाद साउथ सिटी और नहर किनारे के इलाकों में हलचल तेज हो गई है। कई कारोबारी अपने दस्तावेज तैयार करने में जुट गए हैं, जबकि स्थानीय लोग प्रशासन की सख्ती को शहर की योजना और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जरूरी कदम मान रहे हैं। आने वाले दिनों में यह कार्रवाई लुधियाना में अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी मिसाल बन सकती है।

     

     

     

  • मुख्यमंत्री Sukhu बोले– पूर्व सैनिक और शहीद परिवार हमारी शान

    मुख्यमंत्री Sukhu बोले– पूर्व सैनिक और शहीद परिवार हमारी शान

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, वीरता पदक विजेताओं तथा शहीदों के आश्रितों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिक और उनके परिवार राज्य के गौरव है। देश की रक्षा में उनके अतुलनीय योगदान और सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

    राज्य सरकार उनके कल्याण, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 2,263 लाभार्थियों को 17 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इनमें से 968 वृद्धावस्था पेंशनरों को 6.12 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है, ताकि उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    इसके अतिरिक्त, 1,084 वीरता पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये का मानदेय दिया गया है। वहीं, शहीद अथवा युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के 57 आश्रितों को 7.62 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, जिससे उनके परिवारों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। साथ ही 154 युद्ध जागीर लाभार्थियों को 20.83 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं।

    राज्य सरकार युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करने के ठोस प्रयास कर रही है। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन के लिए 2.28 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह पहल युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगी और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।

    हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश के चार सैनिकों को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। राज्य के वीर सैनिकों ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है और सरकार सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2025-26 के लिए मंडी जिला के बरछवाड़ स्थित मेजर सोमनाथ प्रशिक्षण अकादमी के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए 10.26 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह अकादमी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धी प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे वे सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए प्रभावी ढंग से तैयार हो सकें।