Blog

  • प्रदेशवासियों को राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा होली उत्सव की बधाई

    प्रदेशवासियों को राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा होली उत्सव की बधाई

    शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दीं। शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्त्व है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेशवासियों के जीवन में नए रंग भरेगा।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार आप सबके जीवन में नई उमंग और उल्लास लेकर आएं।

     

  •  नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, चालक की मौत 

     नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, चालक की मौत 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव कुंगडत में नील गाय को बचाते हुए टैंपो (छोटा हाथी)पलट गया, इस दुर्घटना में टैंपो चालक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम ऊना से हरोली पुलिस को सूचना मिली कि गांव कुंगड़त में सड़क हादसा हुआ है तो पुलिस थाना हरोली से एसआई बिनोद कुमार पुलिस टीम सहित गांव कुंगड़त पहुंचे तो छानबीन पर पाया गया कि एक गाड़ी संख्या छोटा हाथी  (एचपी 72-4612) चढ़ाई पर पलट हुआ था जो प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सामने से आ रही एक नीलगाय को बचाने के चक्कर में उक्त गाड़ी पलटी थी ,पलटने के दौरान ड्राइवर गाड़ी से गिर गया और टायर के नीचे आ गया ,जिस कारण उसकी मौत हो गई।  घटना में किसी की लापरवाही या गफलत सामने नहीं आई है ।

    वहीं पुलिस द्वारा वीएनएस धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  मृतक टैंपो चालक की पहचान सुखदेव(40) पुत्र जीत राम निवासी ललड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाया जा रहा है और शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

  • हरोली पुलिस ने दो युवकों से पकड़ा 0.38 ग्राम चिट्टा

    हरोली पुलिस ने दो युवकों से पकड़ा 0.38 ग्राम चिट्टा

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव धर्मपुर में दो युवकों को 0.38 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला पुलिस कप्तान सचिन के दिशा निर्देशों पर चिट्टा माफियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में आज गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना हरोली की टीम ने सहायक उप निरीक्षक दीपक के नेतृत्व में धर्मपुर में बाइक पर सवार दो स्थानीय युवकों से 0.38 ग्राम हेरोइन पकड़ी है।

    पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में दोनों युवकों का नाम भूषण (19) पुत्र सोमनाथ निवासी गांव धर्मपुर तहसील हरोली जिला ऊना व उम्र तथा नीरज (18)पुत्र निवासी धर्मपुर पाया गया है।

    जिला कप्तान सचिन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के जाल में फंसकर अपना भविष्य दांव पे लगा रही है। जिन पर सभी अभिभावकों को आगे आकर इस कुरीति को खत्म करने में सहयोग करना चाहिए ,उक्त युवक आरोपी चिट्टे की उक्त खेप कहां से लाया है और ऊना मे इसका नेट बर्क किसके साथ है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है।

    प्रभारी पुलिस थाना हरोली सुनील संखयान ने बताया कि पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है ओर जिला पुलिस लगातार नशे की व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे धकेल रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास अगर किसी भी प्रकार का नशा बेचने की सूचना हो तो उसे जिला पुलिस कप्तान को उनके व्हाट्सएप पर निसंकोच भेजा जा सकता है । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

  • Punjab News: दोस्तों के साथ मिलकर भतीजे ने किया चाचा का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्तों के साथ मिलकर भतीजे ने किया चाचा का कत्ल, देखें वीडियो

    मोहालीः मर्डर मामले में पुलिस ने 12 घंटों के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने देते हुए कहा कि सिविल अस्पताल फेज 6 में दयाल सिंह का शव लेकर कुछ लोग आए थे। दरअसल, गांव के प्लॉट नंबर 10-बी, औद्योगिक क्षेत्र में किराए पर रहने वाले दयाल सिंह की 1/2 मार्च की रात को सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

    जांच के दौरान पता चला कि घरेलू विवाद के कारण मनीष ने अपने साथियों दीपक कुमार उर्फ ​​रोशन और कुलवंत सिंह उर्फ ​​प्रीत के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद फेज-1 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। जांच में सामने आया है कि मृतक सगी भतीजी पर गहरी नज़र रखता था, जिसके कारण चाचा को भतीजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

    इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आज सुबह मनीष और कुलवंत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी देर रात दयाल को अस्पताल लेकर आए थे और कहा कि वह बाहर से लड़ाई कर करके आया था। लेकिन उन्हीं ने कत्ल किया था। मनीष की बहन पर चाचा गलत नजर रखता था और गाली गालौच करता था। आरोपी का चाचे के साथ पहले भी कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन देर रात विवाद दोनों में ज्यादा बढ़ गया और किरच से हमला करके दयाल का कत्ल किया गया। पुलिस ने कहा कि अब हत्या में इस्तेमाल की गई किरच को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा। कोर्ट से आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

     

     

     

  • गौसेवा को बढ़ावा: पंजीकृत गौशालाओं के लिए करोड़ों की अनुदान राशि जारी

    गौसेवा को बढ़ावा: पंजीकृत गौशालाओं के लिए करोड़ों की अनुदान राशि जारी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला सोनीपत के गांव भटगांव में आयोजित राज्य स्तरीय गौशाला चारा अनुदान राशि वितरण समारोह में प्रदेश की गौशालाओं के सशक्तिकरण के लिए 68 करोड़ 34 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति, आस्था और संवेदनशीलता की प्रतीक हैं। गौ सेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा हुआ विषय है। सरकार का उद्देश्य गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भटगांव की दोनों ग्राम पंचायतों तथा धर्मार्थ गौशाला भटगांव को 21-21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

    सोनीपत सहित प्रदेशभर की गौशालाओं को अनुदान राशि

    सोनीपत जिले की 27 पंजीकृत गौशालाओं के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की 602 पंजीकृत गौशालाओं को यह अनुदान दिया जा रहा है, जिससे हजारों गौशालाओं में आश्रय ले रहे गोवंश को चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी। पिछले सवा 11 वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत गौशालाओं को 457 करोड़ 41 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई थी और आज की राशि मिलाकर यह आंकड़ा बढक़र 525 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक हो चुका है। यह सरकार की गौसंवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    गौशालाओं की संख्या और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि

    वर्ष 2014 तक प्रदेश में केवल 215 पंजीकृत गौशालाएं थीं, जिनमें लगभग 1 लाख 75 हजार गोवंश का पालन-पोषण हो रहा था। वर्तमान में 697 पंजीकृत गौशालाएं कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 4 लाख बेसहारा गोवंश को आश्रय दिया जा रहा है। यह वृद्धि प्रदेश सरकार की योजनाओं और समाज के सहयोग से संभव हुई है।

    सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनेगी गौशालाएं

    प्रदेश की 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और वर्ष 2026-27 तक सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित परिसरों में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त गौशालाओं को 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे उनके खर्च में कमी आएगी।

    ई-रिक्शा और पंचगव्य आधारित उत्पादों को बढ़ावा

    गौशालाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया जारी है, जिससे गौशालाएं अपने उत्पादों की मार्केटिंग कर सकें और आय बढ़ा सकें। पंचगव्य आधारित उत्पादों—जैसे जैविक खाद, प्राकृतिक पेंट, दीया, धूपबत्ती, गोबर के गमले, गो अर्क आदि—के निर्माण हेतु आवश्यक मशीनरी के लिए 101 गौशालाओं को अनुदान दिया गया है। पंचगव्य आधारित उत्पादों के अनुसंधान और विकास के लिए पंचकूला स्थित हरियाणा गोवंश अनुसंधान केंद्र की स्थापना की गई है, जो नवाचार और गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    गोवंश के स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार

    गौशालाओं में गौवंश के स्वास्थ्य की जांच के लिए नियमित पशु चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात किए जा रहे हैं। तीन हजार से अधिक गौवंश वाली गौशालाओं में सप्ताह में एक दिन पशु चिकित्सक की ड्यूटी और छोटी गौशालाओं में वीएलडीए की सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं। मोबाइल पशु चिकित्सालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

    गौ-अभयारण्यों की स्थापना

    प्रदेश को बेसहारा गौवंश से मुक्त करने के उद्देश्य से दो गौ-अभयारण्यों की स्थापना की गई है, जिनमें हजारों गोवंश को आश्रय देने की क्षमता है। इनके लिए करोड़ों रुपये की राशि जारी की जा चुकी है, जिससे इन गौ-अभयारण्यों में शेड, पानी और चारे की समुचित व्यवस्था की गई है।

    देसी नस्लों का संरक्षण

    देसी नस्लों—हरियाणा, साहिवाल एवं बेलाही—के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। दूध उत्पादन क्षमता के अनुसार 5 हजार से 20 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ के माध्यम से नस्ल सुधार और संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

    सख्त कानून से गोवंश की सुरक्षा

    ‘हरियाणा गौ-वध संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम-2015’ के माध्यम से गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इस कानून के तहत गोहत्या और अवैध तस्करी पर सख्त दंड का प्रावधान है। सरकार गोवंश की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    समाज से सहयोग की अपील

    पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन में समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हरियाणा सरकार गौ सेवा, गौ संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत। समारोह में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर को प्रेरणा और सद्भावना का पर्व बताते हुए कहा कि जैसे होलिका दहन दुर्भावनाओं के अंत और प्रह्लाद की विजय अटूट विश्वास का प्रतीक है, उसी प्रकार गौ सेवा सनातन संस्कृति की जीवंत साधना है। उन्होंने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का प्राण है। वेदों में गांवों विश्वस्य मातर: कहकर गाय को संपूर्ण मानवता की मातृ रूप में स्वीकार किया गया है। गाय का संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता, पर्यावरण संतुलन, पारिवारिक सद्भाव, स्वास्थ्य और राष्ट्र समृद्धि से जुड़ा हुआ है। भारतीय नस्ल के देसी गोवंश के औषधीय गुणों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज विश्व के अनेक देश भी इसकी महत्ता को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं के लिए प्रति गाय प्रतिदिन के आधार पर अनुदान सुनिश्चित करने तथा बजट में गौ सेवा के लिए उदार प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को विशेष शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गौ माता का संबंध भारत की सनातन संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से गहराई से जुड़ा हुआ है। हरियाणा की ताकत, युवाओं की शारीरिक क्षमता और सेना में उनकी उल्लेखनीय भागीदारी का आधार दूध, दही, घी और पशुपालन की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि देसी गाय का दूध और घी न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह हमारे पांच तत्वों की पूर्ति का माध्यम भी है। गोबर और गौ-उत्पाद प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेशवासियों से अपील की कि गौशालाओं के साथ-साथ प्रत्येक परिवार कम से कम एक देसी गाय अवश्य पाले, जिससे स्वास्थ्य, पोषण और आय के नए स्रोत विकसित होंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देसी गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की 600 से अधिक गौशालाओं के प्रतिनिधियों को साथ लेकर आए हैं, जो गौ सेवा के प्रति सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत लगभग तीन घंटे से अधिक का बजट ऐतिहासिक है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता, लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य सहित हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए बजट में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने इसे देश का नंबर वन बजट बताते हुए कहा कि पिछले बजट का प्रभावी व्यय हुआ और इस बार और अधिक राशि का प्रावधान कर विकास को नई गति दी गई है। गोहाना क्षेत्र की मांगों को बजट में शामिल करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए हर गांव और हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि यह पावन अवसर सामाजिक समरसता, भक्ति और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। जिस प्रकार प्रहलाद की विजय और होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है, उसी प्रकार हमें अपने जीवन से नकारात्मक विचारों को दूर कर समाज को नई दिशा देने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री द्वारा कल प्रस्तुत ऐतिहासिक बजट हरियाणा के किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग की आवाज को मजबूती देता है तथा विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने वाला है। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए इसे सोनीपत का महाकुंभ बताते हुए कहा कि आज से सभी गौमाता की रक्षा और उसकी देखभाल करते हुए अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर जाएंगे। हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण व अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक निखिल मदान, विधायक देवेंद्र कादियान, विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बडख़ालसा, पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ० प्रेम सिंह सहित अनेक गौभक्त व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  
  • राज्य एससी आयोग का 5 मार्च का जन-जागरूकता शिविर स्थगित

    राज्य एससी आयोग का 5 मार्च का जन-जागरूकता शिविर स्थगित

     जल्द होगी नई तिथि की घोषणा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का 5 मार्च को ऊना ज़िले के समूरकलां में प्रस्तावित विशाल जन-जागरूकता शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह शिविर पूर्व निर्धारित स्थान समूरकलां में ही अब नई तिथि पर आयोजित किया जाएगा। नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

  • Abu Dhabi से भारत लौटी Actress Esha Gupta, फैंस का किया धन्यवाद, लिखा Special Note

    Abu Dhabi से भारत लौटी Actress Esha Gupta, फैंस का किया धन्यवाद, लिखा Special Note

    मनोरंजन : यूएस, इजरायल और ईरान के बीच शनिवार को 28 फरवरी से चल रहा संघर्ष खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। इन सबके बीच में अब कई भारतीय सेलेब्रिटी यूएई में फंस गए थे। इनमें से एक थी ईशा गुप्ता। ईशा गुप्ता अबू धाबी में थी और घर वापिस लौटने की कोशिश कर ही थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हालत के बारे में अपडेट देते हुए लिखा था कि ये डरावना समय है। साथ ही उन्होंने दुआ की थी कि भगवान उन्हें सलामत रखेंगे। अब खुशी की बात यह है कि ईशा भारत वापिस आ गई हैं।

    घर वापिस लौटी ईशा गुप्ता

    ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को इसकी खुशखबरी दी है। उन्होंने साथ ही एयरलाइंस, यूएई सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद भी किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘घर वापिस आ गई हूं। सभी को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जिस स्थिति में हम सभी थे वह सब बहुत कठिन था। सच में भगवान की कृपा से सुरक्षित रहना। यह सब 28 फरवरी को शुरु हुआ था जब मैं एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद हो गया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई क्योंकि किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ है फिर मिसाइल अटैक की खबरें आने लगी और किसी को नहीं पता था कि अगले पल में क्या होने वाला है। अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे सभी अपने घरवालों को फोन कर रहे थे’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Esha Gupta (@egupta)

    मैंने जो देखा वो बहुत गलत था

    उन्होंने आगे लिखा कि – ‘यह मैं जरुर बताना चाहूंगी कि मैंने जो देखा वह यूएई देश की ताकत थी। हम अबू धाबी एयरपोर्ट पर थे। ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे समय शांत रहकर काम किया। भले ही हम सभी इस स्थिति में एक साथ थे। मैंने तब तक खुद चेक इन नहीं किया था इसलिए मैं पलटकर अबू धाबी में अपने होटल की ओर वापिस चली गई’। इसके आगे ईशा ने वो भी कहानियां सुनाई हैं जो उस रात होटल में मिले लोगों से उन्होंने खुद सुनी है। ये बात बहुत अच्छी है कि ईशा गुप्ता सही सलामत अपने घर लौट आई है। फैंस समेत एक्ट्रेस के परिवार को भी राहत की सांस मिली है। ईरान ने इजरायल के साथ-साथ यूएई पर भी कई मिसाइलें दागी थी जिसमें अबू धाबी का जायेद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल था। इसके बाद उड़ानें रद्द कर दी गई थी फिलहाल लिमिटेड फ्लाइट्स को ही उड़ने दिया जा रहा है।
  • Punjab News: नशे की खेप सहित 2 युवतियां गिरफ्तार

    Punjab News: नशे की खेप सहित 2 युवतियां गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना लंबी पुलिस ने 2 युवतियों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवतियों को पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा है। युवतियों की पहचान रमनदीप कौर पुत्री रेशम सिंह वासी गांव जीवन सिंह वाला और वीरपाल कौर पुत्री करनैल सिंह वासी गांव बंगीकलां (बठिंडा) के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे और लिंक रोड वड़िंग खेड़ा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्हें सामने से 2 युवतियां हाथ में बैग पकड़े आती दिखाई दी। दोनों पुलिस को देखकर घबरा गई और पीछे की ओर वापिस भागने लगी। पुलिस ने जब उन्हें संदेह के आधार पर रोककर उनके बैग की तलाशी ली। बैग से 10 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ है।

    पुलिस ने उनसे चूरा-पोस्त को लेकर पूछताछ की तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार युवतियां नशे की खेप कहां से लेकर आई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। वहीं क्या ये युवतियां किसी गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: Iran–Israel War से Industry पर छाया सकंट, हो सकता है करोड़ों का नुकसान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Iran–Israel War से Industry पर छाया सकंट, हो सकता है करोड़ों का नुकसान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग फैल चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे जटिल और सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियान है। पिछले 4 दिन से इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर जहां आसपास के 9 देशों को प्रभावित कर रहा है। वहीं इसका असर जालंधर की हैंडटूल इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है।

    जालंधर की हैंडटूल इंडस्ट्री देश भर में मशहूर है। जालंधर के कई उद्योगपति जर्मनी में हर साल होने वाली एग्जिबिशन के में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन युद्ध के चलते वह रास्ते में ही फंस चुके हैं। मामले की जानकारी देते हुए federation of indian export promotion council के अशवनी शर्मा ने बताया कि जर्मनी में हर साल मार्च के पहले सप्ताह में हैंडल एग्जीबिशन लगती है। वह लगभग पिछले 50 साल से एग्जीबिशन में हिस्सा ले रहे हैं। इस बार भी उनके कुछ रिश्तेदार और कुछ उद्योगपति इसमें भाग लेने केलिए जा रहे थे, लेकिन युद्ध के कारण वह दोहा में फंस गए हैं।

    अशवनी शर्मा ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार से बात करके उनको वहां से निकलने की कोशिश कर की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश से हर साल एक्सपोर्ट की हैंडफुल इंडस्ट्री लगभग 3000 करोड रुपए की है। अगर युद्ध समुद्री रास्ते पर असर डालेंगा तो इंडस्ट्री 2 साल तक नहीं उभर पाएगी। इस युद्ध से उनका करोड़ों रुपए का नुकसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एग्जीबिशन से फ्यूचर टिका हुआ है।

    एग्जीबिशन में यूएसए, चाईना, यूरोप, मिडली से आते है। मिडली में रास्ता युद्ध के कारण बंद हो गया है। एग्जीबिशन में नई इनोवेशनस लेकर आते है। हर साल एक से दो प्रोडक्ट नई इनोवेशनस के साथ आते है। उन्होंने कहा कि अगर तेल के दामों में बढ़ौतरी होती है तो इंडस्ट्री पर काफी असर पड़ेंगा। अशवनी ने कहाकि उनके कई मेंबर दुबई में फंसे हुए है। ऐसे में इंडस्ट्री पर भी युद्ध को लेकर सकंट के बादल छा गए है और कारोबारियों में चिंता बढ़नी शुरू हो गई है।

  • देर रात व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार, 20 दिन पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    देर रात व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार, 20 दिन पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    पंचकूला : देर रात सेक्टर-12 जीरकपुर शिमला रोड़ के पास एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच और फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है। मृतक की पहचान दीपक पुत्र संतराम उम्र 33 साल ममता एनक्लेव ढाकोली के रुप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि व्यक्ति दीपक काम से घर जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-12 के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया फिलहाल अभी पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची है फिलहाल पुलिस आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में इस घटना की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है।

    अब देखना होगा कि आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में घटना की वीडियो पुलिस को मिलेगी या नहीं लेकिन पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक को चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है। पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में लाया गया है। वहां पर दीपक ने दम तोड़ दिया है।

    अभी इसके पीछे का कारण क्या है इसकी सच्चाई पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा दीपक की हत्या के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि जहां पर भी यह घटना हुई है। उसके आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यदि उसमें कोई रिकॉर्डिंग सामने आएगी तो उसकी भी जांच की जाएगी और लगातार क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।