Blog

  • Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन, 1.60 लाख Drug Money सहित Car बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन, 1.60 लाख Drug Money सहित Car बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    फिरोजपुरः युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव बारे के दाना मंडी में सर्च के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया है। जहां आरोपियों से तलाशी के दौरान 1 किलो 545 ग्राम हेरोइन, 1.60 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपीडी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस की टीम ने गांव बारे के दाना मंडी में सर्च अभियान चलाया। सर्च करते हुए आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ गुरी पुत्र मंगल सिंह वासी पीर समैल खां और सुमनदीप सिंह पुत्र चन्ना सिंह निवासी पीर असमैल खान को शक के आधार पर काबू किया गया।

    दोनों की जब तलाशी ली गई, तो तलाशी के दौरान 1 किलो 545 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 60 हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन मंगवा रहे थे और इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।

     

     

     

  • Punjab News: होला मोहल्ला मेले में 66 हजार केवी के बिजली टॉवर के नीचे हो रही स्टंटबाजी, वीडियो Viral

    Punjab News: होला मोहल्ला मेले में 66 हजार केवी के बिजली टॉवर के नीचे हो रही स्टंटबाजी, वीडियो Viral

    होशियारपुरः होला मोहल्ला मेले के दौरान हुल्लड़बाजी रोकने के लिए प्रशासन और महापुरुषों द्वारा लगातार अपील की जा रही है। लेकिन दोनों के बार-बार अनुरोध के बावजूद हुल्लड़बाजी के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। वहीं इन वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बोलकर जानकारी दे रहा है कि ये वीडियो व्यास नदी के किनारे के हैं। जहां ये युवक ट्रैक्टरों के साथ स्टंट करते हुए 66 हजार केवी के बिजली टावर के नीचे से ट्रैक्टर को बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    वहीं एक ट्रैक्टर पर प्रणाम शहीदा नूं लिखा हुआ है और बिजली के टॉवर के नीचे से स्टंटबाजी करके निकाला जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद है। इस दौरान वीडियो में व्यक्ति कह रहा हैकि 66 हजार केवी की बिजली लाइन चल रही है और कुछ नौजवान बिजली के टॉवर पर चढ़े हुए है, जबकि दूसरी और ट्रैक्टर से स्टंटबाजी की जा रही है। व्यक्ति वीडियो में कह रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे भी स्टंटबाजी कर रहे है। इस दौरान अगर टॉवर टूटकर गिर जाता है तो बड़ा हादसा हो सकता है।

     

     

  • निवेशकों के लिए सुनहरा मौका, HSVP लाएगा ई-नीलामी योजना

    निवेशकों के लिए सुनहरा मौका, HSVP लाएगा ई-नीलामी योजना

    चण्डीगढ़: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 18 से 21 मार्च, 2026 तक आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी की जाएगी | हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण द्वारा सभी जोनस की आवासीय व व्यावसायिक साईट्स ( प्रेफरेंशियल), नर्सिंग होम साईट्स, क्लिनिक साईट्स व सभी स्कूल साईट्स के लिए 18 मार्च को नीलामी की जाएगी।

    इसी प्रकार, गुरुग्राम और रोहतक ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) के लिए 19 मार्च को नीलामी की जाएगी। जिला फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) हेतु 20 मार्च, 2026 को नीलामी की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि सभी जोनस की प्रमुख स्थलों (मेजर साईट्स ) जैसे कि व्यावसायिक, होटल, अस्पताल, संस्थागत तथा बहु-मंजिला इमारत स्थलों के लिए ई-नीलामी 21 मार्च, 2026 को की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि ई-नीलामी नीति 19 सितम्बर, 2025 की धारा संख्या-4 में संशोधन के अनुसार, मेजर साईट्स के लिए अब सिर्फ न्यूनतम तीन ईएमडी अनिवार्य होंगी, जिसकी नीलामी 21 मार्च, 2026 की जाएगी।

    ई-नीलामी सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। स्थलों की पूरी जानकारी और ई-नीलामी की नियम और शर्तें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आने वाली ई-नीलामी की अधिक जानकारी प्राधिकरण की वैबसाइट http://hsvphry.org.in तथा हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 पर प्राप्त की जा सकती है।

     

     

  • हरित भविष्य की ओर अग्रसर प्रदेश: राजेश धर्माणी

    हरित भविष्य की ओर अग्रसर प्रदेश: राजेश धर्माणी

    शिमला: नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज कहा कि हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से प्रभावी कदम उठा रही है। इस दिशा में हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (सत्रहवां संशोधन) रूल्स, 2026 के अनुसार सभी कमर्शियल, पब्लिक और सेमी-पब्लिक बिल्डिंग और रियल एस्टेट परियोजनाओं में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मॉडल बिल्डिंग बाय-लॉज़ के संशोधनों के अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंटस बनाए जाएगें। सरकार के इस कदम से राज्य में इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए आधारभूत अधोसंरचना का निर्माण सुनिश्चित होगा।

    इसके अतिरिक्त प्रदेश में हिमाचल प्रदेश एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड (एचपीइसीबीसी) एंड रूल्स 2018 अनिवार्य किए गए हैं। इन नियमों के तहत 750 वर्ग मीटर अथवा इससे अधिक क्षेत्र में निर्मित हॉस्पिटैलिटी, स्वास्थ्य सेवा, सभागार, व्यवसायिक, शैक्षणिक, शॉपिंग कॉपलेक्स और मिक्सड यूज भवन जो इसीबीसी प्रावधानों के अनुरूप हैं के बेस एफएआर 1.75 को अतिरिक्त 0.25 फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) की अनुमति प्रदान की जाएगी।

    एचपीईसीबीसी नियमों के अनुरूप भवन निर्माण प्रक्रिया के लिए आवेदक, मालिक, डेवलपर को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशेंसी द्वारा अधिकृत एनर्जी ऑडिटर शामिल करना अनिवार्य होगा। आवेदक द्वारा पैनल्ड एनर्जी ऑडिटर को परियोजना डिजाइन अथवा ड्राइंग जमा करवानी होगी। इसके उपरान्त आवेदक भवन निर्माण की अनुमति हेतू सक्षम प्राधिकारी को आवेदन करेगा जिनमें नगर निगम, नगर परिषद, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग तथा अन्य प्राधिकारी शामिल होगें। सक्षम प्राधिकारी जांच के उपरान्त निर्माण कार्य की अनुमति देगा। आवेदक सक्षम प्राधिकारी को निर्माण कार्य शुरू करने संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाएगा। निर्माण के दौरान एनर्जी ऑडिटर निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करेगा। निर्माण कार्य पूरा होने पर आवेदक कनस्ट्रकशन कम्पलिशन सर्टिफिकेट सक्षम प्राधिकारी को जमा करवाएगा। इसके उपरान्त सक्षम प्राधिकारी वेरीफिकेशन के उपरान्त आवेदक को ऑक्युपेन्सी सर्टिफिकेट जारी करेगा।

    नगर नियोजन मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (18वां संशोधन) रूल्स, 2026 के अनुसार रियल एस्टेट परियोजनाओं में प्रीमियम फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है। इसके तहत 0.25 तक के प्रीमियम एफएआर के लिए 3,000 प्रति वर्ग मीटर बिल्ट एरिया, 0.25 से अधिक से 0.50 प्रीमियम एफएआर के लिए 5000 प्रति वर्ग मीटर बिल्ट एरिया, 0.50 से अधिक से 0.75 प्रीमियम एफएआर के लिए 7000 प्रति वर्ग मीटर बिल्ट एरिया शुल्क निर्धारित किया गया है। ये दरें पहले से बने और पूरे हो चुके रियल एस्टेट परियोजनाओं पर लागू नहीं होगी जिनके लिए कंप्लीशन सर्टिफिकेट पहले ही जारी किया जा चुके हैं। निर्माणाधीन और आंशिक रूप से पूरी रियल एस्टेट परियोजनाओं में यह दरें नई निर्माणाधीन ब्लॉक्स प्रोजेक्ट के लिए लागू होगी।

    नए एवं प्रस्तावित रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए डेवलपर्स के पास शुरुआती निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्लान के साथ-साथ अतिरिक्त एफएआर खरीदने का विकल्प रहेगा।

     

  • लापरवाही पड़ी भारी: SDO-JE Suspend, एक्सईन को नोटिस जारी

    लापरवाही पड़ी भारी: SDO-JE Suspend, एक्सईन को नोटिस जारी

    चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने पलवल के गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन में सामने आए लापरवाही के मामले में एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही सम्बधित एक्सईन को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन के अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से 26 फरवरी को 12 वर्षीय बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गयी थी। मामले में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री के निर्देशों के बाद मामले में विभाग ने एसडीओ प्रीति और जेई रामबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

    मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे की जिम्मेदारी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बूस्टिंग स्टेशनों, वाटर टैंकों और संबंधित परिसरों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

     

  • Punjab News: पूर्व MLA Parminder Pinky की अगुवाई में कई परिवार कांग्रेस में शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व MLA Parminder Pinky की अगुवाई में कई परिवार कांग्रेस में शामिल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर 51 परिवार आज पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

    मिली जानकारी अनुसार शहर के वार्ड नंबर 8 से संबंधित 51 परिवारों ने आप पार्टी और भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि मौजूदा पार्टियों की नीतियों से नाराज होकर ये परिवार कांग्रेस से जुड़े हैं।

    पिंकी ने नए शामिल होने वाले परिवारों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और विश्वास जताया कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान और मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों और हलके के साथ निभाई गई वचनबद्धता के कारण लोग कांग्रेस पार्टी की ओर रुख कर रहे हैं।

     

     

  • फंसे 149 यात्रियों को लेकर Dubai से दिल्ली पहुंची Air India की Flight

    फंसे 149 यात्रियों को लेकर Dubai से दिल्ली पहुंची Air India की Flight

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और धमाकों के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हमलों का असर हवाई उड़ानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचा। फ्लाइट एआई916डी आज सुबह करीब 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। एयरक्राफ्ट वीटी-ईडीसी में कुल 149 यात्री सवार थे। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में माहौल काफी तनावपूर्ण है।

    इस माहौल के बीच एयर इंडिया की यह पहली उड़ान थी, जिससे यात्रियों को भारत लाया गया। इससे पहले सुबह एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 143 कॉकपिट और केबिन क्रू सदस्यों को सुरक्षित दिल्ली लाया गया। यह लोग दुबई में फंसे हुए थे। दुबई से लौटे यात्रियों ने भारत लौटने पर राहत की सांस ली है। साथ ही उन्होंने सरकार और एयरलाइंस का शुक्रिया भी अदा किया है।

    एयर इंडिया ने अपने बयान में कहाकि मौजूदा हालात में उनकी टीम लगातार काम कर रही है। इस दौरान बेहतर समन्यव के साथ चीजों को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा एयर इंडिया ने सहयोग के लिए भारत सरकार, डीजीसीए और दुबई के स्थानीय अधिकारियों का भी आभार जताया है। साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। बयान में कहा गया है कि हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    इसके अलावा अधिकारियों के भी लगातार टच में हैं, जिससे मौका मिलते ही अधिक फ्लाइट्स ऑपरेट की जा सकें। वहीं दूसरी ओर यात्रियों ने अनुभव साझा किया। एक अन्य यात्री ने बताया कि एतिहाद एयरवेज ने रद्द उड़ानों से प्रभावित यात्रियों के लिए होटल और अन्य सहायता की व्यवस्था की थी और अबू धाबी हवाईअड्डे पर फंसे यात्रियों की देखभाल की। भारत में प्रमुख विमानन कंपनियों एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट ने मध्य पूर्व के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित कर दी थीं। खाड़ी मार्गों पर निर्भर कुछ यूरोपगामी उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

  • Bar Association Election में जंग का मैदान बना High Court, वकीलों में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    Bar Association Election में जंग का मैदान बना High Court, वकीलों में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट में वकीलों में झड़प हो गई। जहां बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान वकील आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पहले से ही गुटबाजी और तनाव था, जो अचानक हिंसा में बदल गया। कायानी हॉल के अंदर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान वकीलों में जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है, जिसमें वकील चिल्ला रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में, महिला वकील एक पंखे जैसी चीज पुरुष वकील की ओर फेंकती हुई दिख रही है, जो उसे लग जाती है। कुछ देर बाद, पुरुष वकील उस पर मारपीट करता हुआ दिखता है। वह जवाब देने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे मारता रहता है, इससे पहले कि दूसरे उसके पास आते। फुटेज में दो पुरुष वकीलों के बीच अलग-अलग मारपीट भी दिख रही है। कई लोगों को बीच-बचाव करने के बजाय झगड़े को वीडियो बनाते दिख रहे हैं। इस घटना ने कानूनी समुदाय के अंदर अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर इसलिए क्योंकि यह देश के सबसे बड़े न्यायिक मंचों में से एक के अंदर हुआ। कोर्ट परिसर, जो न्याय और कानून का प्रतीक माना जाता है, वहां ऐसा दृश्य देखकर कई लोग हैरान रह गए। वहीं वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने सवाल उठाए कि जो वकील अदालत में दूसरों का पक्ष रखते हैं, अगर वही इस तरह व्यवहार करें तो आम जनता किस पर भरोसा करे। कई यूजर्स ने इसे न्याय व्यवस्था की छवि पर धब्बा बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक हाई कोर्ट प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।    
  • Dubai में फंसा Pre-wedding shooting करने गया कारोबारी परिवार, देखें वीडियो

    Dubai में फंसा Pre-wedding shooting करने गया कारोबारी परिवार, देखें वीडियो

    चंदौलीः इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार जारी है। वहीं प्री-वेड शूटिंग करने गए उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले 5 लोग वर्तमान में दुबई के एक होटल में फंसे हुए हैं। दरअसल, होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस की अप्रैल में शादी होनी है, जिसके प्री-वेडिंग शूट के लिए प्रिंस, उनका छोटा भाई, मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी 4 दिन पहले दुबई गए थे। 2 मार्च को उनकी भारत वापसी का टिकट था, लेकिन ईरान युद्ध छिड़ने की वजह से पैदा हुए हालातों ने उनकी घर वापसी रोक दी है।

    यह परिवार बुर्ज खलीफा के पास ठहरा हुआ है। बढ़ते सैन्य तनाव के कारण दुबई में उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे जैन परिवार की वतन वापसी फिलहाल टल गई है। हालांकि दुबई के भीतर स्थिति सामान्य है, लेकिन भारत लौटने का रास्ता बंद होने से कपल और उनके परिजन परेशान हैं। परिवार लगातार डीडीयू नगर में मौजूद अपने सगे-संबंधियों से वीडियो कॉल के जरिए जुड़ा हुआ है। परिजनों का कहना है कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन अनिश्चितता के कारण प्री-वेडिंग की चमक फीकी पड़ती दिख रही है।

    परिजनों की आपस में वीडियो कॉल के जरिए बात हो रही है, लेकिन बातचीत में बच्चों के चेहरे पर घर न लौट पाने की चिंता और डर साफ नजर आ रहा है। फिलहाल, पूरा परिवार अगली उपलब्ध उड़ान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के साथ-साथ दुबई और अन्य जगहों पर फंसे तमाम भारतीयों को सुरक्षित वतन वापस लाया जाए। घर पर शादी की खुशियों का माहौल अब चिंता में बदल गया है और पूरा परिवार सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: 46 महीने की 83,739 करोड़ GST Collection, विपक्ष पर बरसे वित्त मंत्री, देखें Live

    Punjab News: 46 महीने की 83,739 करोड़ GST Collection, विपक्ष पर बरसे वित्त मंत्री, देखें Live

    चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि पहले 2017 की चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल के रूप में भूमिका निभाई। जहां आप पार्टी ने विधानसभा में जनता की बात रखी। इसके बाद 2022 की विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिला और भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री बनाया गया।

    4 साल पूरे होने पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि अगर जीएसटी को देखें तो कांग्रेस के समय से अब तक 46 महीनों में पंजाब ने 83,739 करोड़ रुपये जीएसटी इकट्ठा किया है, जिसमें से 14 महीने का राजस्व अभी पंजाब को आना बाकी है। जबकि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल के 5 वर्षों में कुल 61,286 करोड़ रुपये की जीएसटी कलेक्शन हुई थी।

    पंजाब में एक्साइज राजस्व की बात करें तो अकाली-भाजपा के 5 वर्षों में 20,545 करोड़ रुपये थे, कांग्रेस के 27,395 करोड़ रुपये और ‘आप’ के कार्यकाल में 37,975 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा हुआ। स्टांप और रजिस्ट्री में अकाली-भाजपा के 5 वर्षों में 12,387 करोड़ रुपये और कांग्रेस के 5 वर्षों में 12,469 करोड़ रुपये थे, जिसमें केवल 80 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जो बताता है कि पंजाब के प्रति सच्चा प्रेम नहीं था। अब आप पार्टी सरकार में 19,515 करोड़ रुपये आज तक पंजाब के खजाने में आ चुके हैं।

    पंजाब में खर्च (कैपिटल एक्सपेंडिचर) अकाली-भाजपा के 5 वर्षों में 14,641 करोड़ रुपये था, कांग्रेस ने 19,356 करोड़ खर्च किये और आप पार्टी ने 32,630 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। कर्ज की बात करें तो हमें 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला था। अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों में बढ़ा हुआ कर्ज था; उसे चुकाने में 35% प्रिंसिपल अमाउंट वापस किया गया है, 50% ब्याज चुका दिया गया है और केवल 15% हमारे पास बचा है। 85% पैसा पुराने कर्ज चुकाने में लगा गया। डेट-टू-जीएसडीपी 48.25% थी, जिसे हमने घटाकर 44.47% पर लाया है, यानी 4% घटाया है।

    लिक्विडेशन प्लान में पे कमीशन बढ़ाने पर 8 हजार करोड़ खर्च हुए, फिर कर्मचारियों का 2016 से 2021 तक का एरियर 14,191 करोड़ रुपये था, जो पेंशनधारियों को मिल चुका है और नियमित कर्मचारियों को मिलना शुरू हो चुका है।