Blog
-

Khamenei की मौत पर आखिर क्यों चुप हैं PM Modi? Sonia-Rahul Gandhi ने उठाए सवाल
नई दिल्ली : इजरायली-अमेरिकी हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मौत के बाद देश में राजनीति गरमा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी ऐसे में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोल दिया है। उन्होंने इस चुप्पी को कर्तव्य से पीछे हटना बताया है। उनका कहना है कि इससे भारत की विदेश नीति की दिशा पर सवाल खड़े होते हैं। -

Punjab News: धार्मिक पोस्टर गंदी जगह पर लगाने को लेकर ज्ञानी रघबीर सिंह ने जताया रोष, देखें वीडियो
अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेता जगमोहन सिंह राजू के अमृतसर में लगाए गए पोस्टरों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि अमृतसर को पवित्र शहर दिखाने वाले पोस्टर भाजपा नेता जगमोहन सिंह राजू द्वारा लगाए गए जिनमें श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर भी छपी हुई थी, लेकिन इस पोस्टर को लगाने से पहले भाजपा नेता राजू ने यह नहीं देखा कि पोस्टर लगाने की जगह गंदी है।
उन्होंने बताया कि पोस्टरों को जिस जगह पर लगाया गया है वहां कूड़े के ढेरों लगे हैं और कई लोगों द्वारा उसके नजदीक पेशाब भी किया जाता है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने इसे सीधे तौर पर श्री हरमंदिर साहिब की गरिमा का उल्लंघन और अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि अपनी पब्लिसिटी के लिए पवित्र जगहों की तस्वीरों का इस्तेमाल करना गलत है, लेकिन अगर ऐसा करना ही है, तो पोस्टर बहुत साफ और सम्मानजनक जगहों पर लगाने चाहिए और ऐसे उन लोगों को ही ध्यान देना चाहिए जो लोग पोस्टर छिपवा और लगा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि गंदी जगहों पर लगाए गए इन पोस्टरों को तुरंत हटाया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतों से सिख समुदाय की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंचती है और किसी भी नेता को अपनी पब्लिसिटी के लिए गुरु घर की इज्जत से खेलने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
-

Punjab News: खेतों में पानी मोड़ने को लेकर विवाद, चले लाठी-डंडे, युवक का सिर फोड़ा, देखें वीडियो
फगवाड़ाः शहर के गांव रानीपुर राजपुता में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसके सिर पर काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी गांव रानीपुर राजपुता में खेती की जमीन है और वहां उनके चाचे के साथ सांझी आड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस आड़ को उनके चाचे के लड़कों द्वारा अपने हिस्सा में मिलाया जा रहा है जिसका वह कई बार विरोध कर चुके हैं और पिछले दिनों मामला कोर्ट में भी गया था जिसके बाद कोर्ट ने भी कानूनी तौर पर सभी को काम करने के आदेश दिए थे और किसी की जमीन पर काम न करने की हिदायत दी थी, लेकिन बीते दिन उनके चाचे के लड़कों ने उनकी आड़ को काटा हुआ था। जब वह खेतों में गया तो आरोपियों ने उसको अकेला देखकर घेर लिया और बाद में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इस दौरान चरण सिंह ने उसके सिर पर कही से हमला किया जिससे उसका सिर फट गया। बाद में राजिंदर कुमार, प्रेम राम, दलजीत, प्रिंस, हरमेश लाल, चरण सिंह, चंदू राम ने भी बुरी तरह पीटा। उसने भागकर अपनी जान बचाई। घरवालों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।
वहीं दूसरे पक्ष के राजिंदर कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने उनके खेतों की ओर पानी मोड़ा हुआ था। जब उन्होंने मना किया तो वह धमकी देने लगा कि पहले उसका क्या कर लिया जो अब कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके उपर डंडे मारने को लेकर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
-

Punjab News: छात्राओं को लेकर सरकार ने स्कूलों को जारी किए निर्देश
चंडीगढ़: बच्चों की सेहत और रीढ़ से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने अहम कदम उठाया है। सरकार ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को बैग्स के अतिरिक्त वजन को घटाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के स्कूल बैग का वजन निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होगा।

नए नियमों के मुताबिक पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के बैग का वजन लगभग 1.5 से 2 किलो तक ही रखा जाएगा। इसके अलावा, पहली से 5वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए बैग का वजन उनके शारीरिक वज़न का 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। सरकार ने स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को रोज़ाना केवल ज़रूरी किताबें ही ले जाने दी जाएँ और फ़ालतू पुस्तकें या कॉपियाँ बैग में न रखवाई जाएँ।

इससे बच्चों को पीठ दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाया जा सकेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में समय-समय पर जाँच भी की जाएगी। माता-पिता से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों के बस्तों का वजन चेक करते रहें। इस निर्णय को माता-पिता और शैक्षिक विशेषज्ञ सकारात्मक कदम करार दे रहे हैं, क्योंकि इससे बच्चों की सेहत और सुविधा में सुधार आएगा।

-

Punjab News: वारदात में विफल होने पर चोरों ने जमकर बरसाई बोतलें, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के न्यू शिवाजी नगर इलाके में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों द्वारा वारदात में विफल होने के बाद पीड़ित पर दोबारा आकर जानलेवा हमला किया गया। ताजा मामला गली नंबर 7 से सामने आया है, जहां देर रात करीब 3 बजे चोरी करने आए 2 युवकों ने दुकानदार पर कांच की बोतलों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार राजेश खन्ना ने बताया कि उनकी घर के नीचे ही करियाने की दुकान है और ऊपर उनका निवास है। रात करीब ढाई से 3 बजे के बीच उन्हें नीचे कुछ आवाज सुनाई दी।
जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो दो युवक दुकान के पास संदिग्ध हालत में मौजूद थे। राजेश ने हिम्मत दिखाते हुए ऊपर से ही शोर मचाया और चोरों को भगाने के लिए डंडे फेंके। एक बार तो चोर वहां से भाग गए लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वे दोबारा पूरी तैयारी के साथ वापस लौटे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है। बाइक पर दो युवक आए थे जिनमें से एक सरदार और दूसरा मोना (बिना पगड़ी वाला) था। बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और बड़ी चालाकी से दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गया।
जब मालिक राजेश खन्ना ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उन पर डंडे से प्रहार किया तो बचाव करने के बजाय चोरों ने सड़क पर पड़ी कांच की बोतलें उठा लीं। चोरों ने ताबड़तोड़ राजेश पर बोतलों से हमला कर दिया। इस घटना में वह घायल हो गया। बताया जा रहा हैकि 6 मिनट तक गली में यह हंगामा चलता रहा। जब मोहल्ले के अन्य लोगों के जागने का डर हुआ तो चोर घबरा गए। हड़बड़ाहट में वे अपनी होंडा शाइन बाइक मौके पर ही छोड़कर पैदल गलियों में फरार हो गए।बाइक की अगली नंबर प्लेट गायब थी जबकि पीछे नंबर प्लेट लगी हुई थी।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। राजेश खन्ना और उनके परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया लेकिन अभी तक पुलिस उनकी बात सुनने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है। इलाके के लोगों में डर का माहौल है क्योंकि थाना 2 के क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
-

6.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके
जकार्ता: इंडोनेशिया में मंगवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार 6.2 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके लगे है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इंडोनेशिया सरकार भूकंप से हुए नुकसान के बारे में पता लगा रही है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर आया है।
इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। वहीं, इस भूकंप का केंद्र धरती से 20 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। मंगलवार को आए भूकंप के कारण अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर सामने नहीं आई है। इंडोनेशिया में ये भूकंप सुमात्रा द्वीप के निकटवर्ती जलक्षेत्र में आया है।
बता दें कि ये इलाका प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर मौजूद है जहां पर कई टेक्टॉनिक प्लेटें मिलती हैं। इस कारण यहां अक्सर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।आपको बता दें कि इंडोनेशिया देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। इस कारण ये भूकंपों और ज्वालामुखी विस्फोटों के लिए जाना जाता है। ये इलाका भूकंप की घटनाओं के प्रति काफी संवेदनशील माना जाता है।
-

Iran–Israel War: 500 साल पुराने गुलिस्तान पैलेस पर हमला, US Embassies पर ड्रोन अटैक, देखें वीडियो
नई दिल्लीः इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार जारी है। इस बीच इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया, लेकिन वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था, इसलिए वे बच गईं। वहीं ईरान भी अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसा रहा है। ईरान मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने के बाद अब उसके दूतावासों को निशाना बना रहा है।
मंगलवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद और कुवैत में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर ईरान ने ड्रोन हमले किए। बढ़ते तनाव के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक आपातकालीन एडवाइजरी जारी की और अपने नागरिकों से मिडिल ईस्ट के एक दर्जन से अधिक देशों से ‘तुरंत प्रस्थान’ करने को कहा है। एडवाइजरी में ‘गंभीर सुरक्षा जोखिमों’ का हवाला दिया गया है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार (3 मार्च) को ड्रोन हमला हुआ। अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से पुष्टि की कि रियाद स्थित दूतावास परिसर में आग लग गई और धमाके की आवाज सुनी गई।
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला हुआ, जिससे सीमित आग लगी और इमारत को मामूली भौतिक नुकसान पहुंचा। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, दूतावास ‘दो यूएवी (मानवरहित हवाई वाहन) से निशाना बनाया गया, जिन्होंने चांसरी की छत और उसकी परिधि को क्षतिग्रस्त किया।’ फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि हमला किस समूह ने किया। अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस घटना को ‘सीमित आग’ बताया, जिससे ‘मामूली नुकसान’ हुआ।
-

Punjab News: इस इलाके में Police की Raid, जमीन के नीचे छिपाए लाहन के ड्रम बरामद, देखें वीडियो
अमृतसरः शहर के लोपोके विधानसभा क्षेत्र के गांव चक मिश्री खान में एक्साइज डिपार्टमेंट और पुलिस टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर जगदीप कौर और लोपोके थाने के SHO शमशेर सिंह की अगुवाई में की गई इस रेड के दौरान एक चालू भट्ठी, करीब 1200 लीटर कच्ची लाहन और 10 बोतल गैर-कानूनी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने लाहन को मौके पर नष्ट भी करवा दिया है। जबकि भट्ठी और शराब की बोतलें जब्त कर ली गईं।
जानकारी देते इंस्पेक्टर जगदीप कौर ने बताया कि थाने लोपोके के अंतगर्त आते चक मिश्री खान गांव में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग की टीम के साथ रेड की गई थी। इस दौरान चक मिश्री के रहने वाले गुरजिंदर सिंह पुत्र गुरवेल सिंह के घर से रेड दौरान गैर-कानूनी तरीके से बनाई जा रही शराब बरामद की गई। आरोपी ने जमीन के नीचे शराब बनाने के लिए ड्रम छिपाए हुए थे जिनमें भारी मात्रा में लाहन भरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर जमीन को तुड़वाकर ड्रम बाहर निकाले और लाहन को नष्ट करवाया गया।
पुलिस ने आरोपी गुरजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब का धंधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले समय में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
-

Jalandhar News: Doctor के घर पर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर CP Dhanpreet Kaur ने किया खुलासा, देखें Live
जालंधर, ENS: संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर पर फायरिंग मामले में पुुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर ने प्रेस वार्ता की है। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल भाणा जंडियाला और लवप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 55 दिनांक 28.02.2026 / 25,109 बीएनएस और 25 आत्मज संख्या अधिनियम थाना 8 में दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हथियार बरामद किया है।
सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौलें बरामद की गई हैं। जिसमें एक 30 बोर की और एक 32 बोर की है, जिनमें मैगज़ीन लगी हुई हैं। वहीं एक पिस्तौल 32 बोर की, एक रेंज पिस्टल 30 बोर की और एक मैगज़ीन 30 बोर बरामद की गई है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ एक मामला पहले से दर्ज है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों से अन्य घटनाओं और बरामद हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि 28 फरवरी की रात 1.40 बजे बाइक सवार 2 आरोपियों ने डॉक्टर की नई कार और उसके घर पर फायरिंग की थी। जिसके बाद वह घटना स्थल से फरार हो गए थे। आरोपियों ने बाइक पर धार्मिक झंडा लगाया हुआ था और करतारपुर की ओर निकल गए थे। जिसके बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तालाश में जुट गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हमलवारों ने डॉक्टर के घर और कार पर 10 गोलियां चलाई थी।
-

Punjab News: Ranjit Singh Encounter मामले में कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को लेकर जारी किए आदेश
गुरदासपुरः जिले में रंजीत सिंह एनकाउंटर मामले का विवाद लगातार गरमा रहा है। दरअसल,केस की रंजीत सिंह एनकाउंटर केस की पैरवी कर रही उनकी लीगल टीम के एडवोकेट अजय मरवाह, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के एडवोकेट रविदीप बदियाल, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और जिला अदालतें, गुरदासपुर के एडवोकेट भजनप्रीत सिंह, जिला अदालतें, गुरदासपुर और उनकी समूची लीगल टीम द्वारा जो याचिका कोर्ट को दी गई थी।
जिसमें माननीय अदालत ने आदेश दिया कि मामले से जुड़े सभी पुलिस अफसरों एसएसपी, गुरदासपुर, थाना दोरंगला के एसएचओ; थाना पुराना साला के एसएचओ, सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह तथा इस मामले में शामिल अन्य पुलिस कर्मी और पीड़ित रंजीत सिंह जो घटनास्थलों पर मौजूद के फोन नंबरों का विवरण जांच अधिकारी और संबंधित टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी को प्रदान करें।
संबंधित टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि ये अधिकारियों के कॉल विवरण 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक संरक्षित रखें। इसी प्रकार, इन अधिकारियों के GPS स्थानों को भी सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त घटना के निकट लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए और जांच का हिस्सा बनाया जाए। इसी तरह, मृतक पीड़ित रंजीत सिंह के कॉल विवरण और स्थान को भी सुरक्षित रखा जाए।
माननीय अदालत ने यह भी आदेश दिया कि सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह, जिन्हें समर के दौरान घायल दिखाया गया है, कि मेडिकल रिकॉर्ड और जांच के संबंध में एसएमओ के डॉक्टरी परीक्षण के लिए डॉक्टरों की एक तीन सदस्यीय बोर्ड का गठन किया जाए और उसकी विस्तृत रिपोर्ट सेल्ला/ इलाका मजिस्ट्रेट को दी जाए। उनकी बांह पर गोली लगने के संबंध में जांच करके यह स्पष्ट किया जाए कि उनकी बाजू पर लगी गोली खुद लगी थी या मारी गई थी।