6.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

Written by

in

जकार्ता: इंडोनेशिया में मंगवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार 6.2 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके लगे है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इंडोनेशिया सरकार भूकंप से हुए नुकसान के बारे में पता लगा रही है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर आया है।

इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। वहीं, इस भूकंप का केंद्र धरती से 20 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। मंगलवार को आए भूकंप के कारण अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर सामने नहीं आई है। इंडोनेशिया में ये भूकंप सुमात्रा द्वीप के निकटवर्ती जलक्षेत्र में आया है।

बता दें कि ये इलाका प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर मौजूद है जहां पर कई टेक्टॉनिक प्लेटें मिलती हैं। इस कारण यहां अक्सर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।आपको बता दें कि इंडोनेशिया देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। इस कारण ये भूकंपों और ज्वालामुखी विस्फोटों के लिए जाना जाता है। ये इलाका भूकंप की घटनाओं के प्रति काफी संवेदनशील माना जाता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *