Blog

  • साल का पहला चंद्रग्रहण आज, शुरु हुआ सूतक काल, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

    साल का पहला चंद्रग्रहण आज, शुरु हुआ सूतक काल, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

    धर्म: 3 मार्च यानी की आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण है जो सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगने वाला है। यह भारत में भी नजर आएगा। इसका सूतक काल भारत में भी माना जाएगा। चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3:20 पर शुरु होगा और शाम को 6:46 पर खत्म होगा। इसका सूतक काल सुबह 6:20 मिनट पर शुरु हो चुका है। यह चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में नजर आने वाला है। धर्म: 3 मार्च यानी की आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण है जो सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगने वाला है। यह भारत में भी नजर आएगा। इसका सूतक काल भारत में भी माना जाएगा। चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3:20 पर शुरु होगा और शाम को 6:46 पर खत्म होगा। इसका सूतक काल सुबह 6:20 मिनट पर शुरु हो चुका है। यह चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में नजर आने वाला है।

    इन जगहों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

    चंद्र ग्रहण आज शाम को भारत के कई बड़े शहरों में दिखने वाला है। दिल्ली-एनसीआर सहित कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, पटना, भुवनेश्वर, शिलॉन्ग, कोहिमा, गुवाहटी, इम्फाल और ईटानगर में दिखेगा। भारत के अलावा एशिया में भी कई जगहों पर चंद्र ग्रहण नजर आएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी यह चंद्र ग्रहण नजर आने वाला है। नॉर्थ साउथ अमेरिका और प्रशांत महासागर के आस-पास भी ग्रहण का नजारा दिखने को मिलेगा।

    ग्रहण के दौरान रखें ध्यान

    सूतक काल और चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। सूतक काल में भी इन लोगों को खास ध्यान रखना पड़ता है। जरुरत पड़ने पर यह खान-पान कर सकते हैं परंतु घर से बाहर निकलने या कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। खासतौर पर नुकीली या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें। घर से बाहर किसी भी सुनसान जगह पर बिल्कुल न जाएं।

    इन जगहों पर दिखेगा खंडग्रास चंद्र ग्रहण

    आज शाम देश में कई जगहों पर खंडग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। दिल्ली-एनसीआर समेत बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पुडुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में लोग खंडग्रास चंद्र ग्रहण देख पाएंगे।

    नासा ने भी किया अलर्ट

    नासा के अनुसार, 3 मार्च की शाम को चंद्र ग्रहण लगेगा जिस समय चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढका होगा तब वो गहरे लाल रंग का नजर आएगा। इसको ब्लड मून कहते हैं। चंद्रमा लाल रंग का इसलिए दिखता है क्योंकि सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से होकर मुड़ जाती है। इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा करीबन 58 मिनट तक नजर आएगा। यह इस्टर्न, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में नजर आएगा। इसको देखने के लिए टेलिस्कोप की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।

    सूतक काल में न करें ये गलतियां

    सूतक काल शुरु हो चुका है। इस दौरान पूजा-पाठ या देवी-देवताओं की मूर्ति को हाथ न लगाएं। इस दौरान कोई शुभ मांगलिक काम भी नहीं करने चाहिए। किसी नए काम की शुरुआत न करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में बाल, नाखून या दाढ़ी बनवाना या तेल मालिश भी नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा खाने-पीने से परहेज करें। बाहर किसी से मिलने से भी परहेज ही करें।
  • Iran–Israel War: अमेरिका की 12 से अधिक मध्य पूर्वी देशों को छोड़ने की अपील

    Iran–Israel War: अमेरिका की 12 से अधिक मध्य पूर्वी देशों को छोड़ने की अपील

    नई दिल्लीः ईरान पर अमेरिकी और इज़रायली हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू हो गए हैं। अपने ऊपर हो रहे हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों में मिसाइलें और ड्रोन बरसा रहा है। इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया, लेकिन वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था, इसलिए वे बच गईं। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को 14 खाड़ी और मध्य पूर्वी देशों को तत्काल छोड़ने को कहा है।

    कांसुलर मामलों की सहायक सचिव, मोरा नामदार ने पोस्ट किया, “अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण नीचे दिए गए देशों में मौजूद अमेरिकियों से उपलब्ध व्यावसायिक परिवहन का उपयोग करके अभी प्रस्थान करने का आग्रह करते हैं।” विदेश मंत्रालय ने जिन देशों और क्षेत्रों की सूची जारी की है, उनमें इज़रायल (वेस्ट बैंक, गाजा), ईरान, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, जॉर्डन, लेबनान, मिस्र, बहरीन, ओमान और सीरिया है। अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज चौथा दिन है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान पर अभी और बड़े हमले होंगे और जरूरत पड़ी तो जमीनी सेना भी उतारेंगे। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनके परिवार के कई लोग और ईरानी रक्षा नेतृत्व के कई लीडर्स मारे गए। इसके बाद ईरान जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट के देशों पर लगातार हमले कर रहा है। ईरान के 130 से अधिक शहरों पर बमबारी हुई है, जिसमें अब तक 555 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।

  • बड़ा हादसाः Eco Van को Double-Decker Bus ने मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः Eco Van को Double-Decker Bus ने मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत, देखें वीडियो

    हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 के करीब लोग घायल हैं। हादसा सादाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला हरिया के पास माइलस्टोन 148 पर सुबह करीब 4:20 बजे हुआ।

    जानकारी मुताबिक, नोएडा से आगरा जा रही एक ईको वैन को पीछे से आ रही नोएडा से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 5 की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। हादसे में 6 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और राहत कार्य शुरू करवाया।

    पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ओवरस्पीड में ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक, सहचालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • कोयले से भरे ट्रेलर में लगी आग, Driver जिंदा जला

    कोयले से भरे ट्रेलर में लगी आग, Driver जिंदा जला

    भरतपुरः जयपुर-आगरा हाईवे पर कोयले से भरा ट्रेलर पलटने के बाद आग की लपटों से घिर गया। इस दौरान केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जल गया। पलटने के बाद ट्रेलर करीब 100 मीटर तक घसीटता गया। हादसा भरतपुर के मथुरा गेट इलाके में सरस चौराहे के पास सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने के बाद रोड को क्लीयर किया गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर पलटते ही उसके टैंक से डीजल सड़क पर फैल गया। इससे आग भड़क उठी। ड्राइवर केबिन में फंस गया और बाहर निकलने की कोशिश करता रहा। लपटों के बीच वह बाहर नहीं आ सका। स्थानीय निवासी लक्ष्य सिंघल ने बताया- ट्रेलर अचानक पलटा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। ड्राइवर को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन तेज आग के कारण उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।

    प्रत्यक्षदर्शी मोनू जौहरी ने बताया- पलटने के बाद ट्रेलर लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ आगे बढ़ा। रुकते ही उसमें आग लग गई और कुछ ही मिनटों में केबिन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी।

    ड्राइवर की पहचान विरदी चंद गुर्जर (30) निवासी करड़ाला, थाना रूपनगढ़, जिला अजमेर के रूप में हुई है। वह ट्रेलर को जयपुर से आगरा की ओर ले जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ पंकज यादव, एडिशनल एसपी गणपत महावर और मथुरा गेट थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: DSP Daljit Singh सिंह का Max Hospital में निधन

    Punjab News: DSP Daljit Singh सिंह का Max Hospital में निधन

    मोहालीः पंजाब पुलिस के डीएसपी दलजीत सिंह का मोहाली स्थित Max Hospital में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

    51 वर्षीय दलजीत सिंह पटियाला के भुन्नारहेड़ी गांव के निवासी थे। वर्तमान में वह लुधियाना रूरल के एंटी-नारकोटिक्स विंग में तैनात थे और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई अहम मामलों को सुलझाने में योगदान दिया और विभाग में एक मेहनती व ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचान बनाई।

    बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब चल रही थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने गहरा दुख जताया है।

  • Punjab News: खाना बनाते समय फटा Cylinder का Pipe, व्यक्ति बुरी तरह झुलसा, देखें वीडियो

    Punjab News: खाना बनाते समय फटा Cylinder का Pipe, व्यक्ति बुरी तरह झुलसा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के लोहारा इलाके में स्थित ज्ञान चंद नगर की गली नंबर 8 में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक घर की रसोई में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान गोपाल महतो के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, गोपाल महतो एक नट-बोल्ट बनाने वाली कंपनी में काम करता है। बीती रात जब वह काम से लौटकर अपने घर आया और रसोई में खाना बनाने की तैयारी करने लगा तो जैसे ही उसने गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया अचानक जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर का पाइप फटा होने के कारण गैस पहले ही कमरे में फैल चुकी थी।

    आग इतनी भयानक थी कि गोपाल को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वह पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। धमाके और चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने हिम्मत दिखाकर आग पर काबू पाया और गोपाल को बाहर निकाला। आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि गोपाल के शरीर से मांस उतरने लगा था।

    स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया लेकिन शरीर 60-70% तक झुलस जाने के कारण उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

  • Jalandhar News: Shivam Mobile World Shop में घुसी बेकाबू बोलेरो, ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Shivam Mobile World Shop में घुसी बेकाबू बोलेरो, ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नूरपुर कॉलोनी के पास स्थित सुंदर नगर में देर रात अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी शिवम मोबाइल वर्ल्ड दुकान में घुस गई। हादसे के वक्त दुकान के अंदर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दुकान का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में घुस गई। दुकान के अंदर बैठी महिला को हल्की चोटें आईं और उनका सामान टूट गया।

    हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद थाना आठ के जांच अधिकारी निर्मल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। हरगोविंद नगर निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि वह पिछले 3-4 दिनों से बीमार थे। उन्होंने दवाई लेने के लिए गाड़ी रोकी थी।

    इस दौरान पीछे से एक और कार आ गई। उसे पास देने के चलते क्लीनर सीट पर बैठा उनका साथी गाड़ी को हाटाने लगा। ब्रेक की जगह रेस पर पैर रखे जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दुकान में घुस गई। एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें पीसीआर टीम से सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही भागे हुए ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। अभी परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

  • Jalandhar News: ऑल्टो को टक्कर मारने के बाद पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दोनो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ऑल्टो को टक्कर मारने के बाद पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दोनो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चुनमुन चौक में देर रात 11:30 बजे के करीब ओवर स्पीड एक्सयूवी ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्सयूवी (स्कॉर्पियो) पलटियां खाते हुए रोड किनारे जा गिरी। हादसे में दोनो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को साइड पर करवाया। कार चालक रमेश निवासी रामामंडी ने बताया कि वह रामामंडी से किराए पर गाड़ी लेकर आ रहा था कि कूल रोड से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

    टक्कर के कारण उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसने बताया कि एक्सयूवी एक लड़की चला रही थी। जिसने मौके पर फोन कर अपने परिजनों को बुलाया और वहां से चली गई। राहगीरों ने बताया कि स्कॉर्पियो ओवर स्पीड थी। इसमें केवल महिला ही थी।

    वहीं, थाने से मौके पर पहुंचे एएसआई नरेंद्र ने कहा कि उन्हें चुनमुन मॉल के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे और देखा कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों गाड़ियों को सड़क से हटवाया जा रहा है। घटना में दोनों गाड़ी चालकों का बचाव हो गया है। कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई है। वहीं एएसआई महिंदर सिंह ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: डॉक्टर के घर पर फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    Jalandhar News: डॉक्टर के घर पर फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    जालंधर, ENS: संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर पर फायरिंग मामले में पुुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। इस मामले में आज दोपहर पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासे कर सकती है। बता दें कि 28 फरवरी की रात 1.40 बजे बाइक सवार 2 आरोपियों ने डॉक्टर की नई कार और उसके घर पर फायरिंग की थी।

    जिसके बाद वह घटना स्थल से फरार हो गए थे। आरोपियों ने बाइक पर धार्मिक झंडा लगाया हुआ था और करतारपुर की ओर निकल गए थे। जिसके बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तालाश में जुट गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हमलवारों ने डॉक्टर के घर और कार पर 10 गोलियां चलाई थी।

  • आज का राशिफल, 3 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 3 मार्च 2026

    आज का दिन “रुको और देखो” की नीति अपनाने का है। पूरे राशि-चक्र के लिए यह समय बाहरी दौड़-भाग के बजाय स्पिरिचुअल डिटॉक्स का है। सिंह राशि का ग्रहण हमारे आत्मविश्वास की परीक्षा लेगा, वहीं वक्री बुध तकनीकी संचार और यात्राओं में बाधा उत्पन्न कर सकता है। जहां करियर में नई शुरुआत के बजाय पुरानी रणनीतियों को सुधारने पर जोर रहेगा, वहीं आर्थिक मामलों में अचानक आने वाले खर्चों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। ग्रहों का यह कठिन गोचर धैर्य और मौन के माध्यम से ही संतुलित किया जा सकता है।

    मेष राशि: आज का फोकस आपके दिल और गतिविधियों के ‘पुनर्जन्म’ पर है। ग्रहण आपके पांचवें भाव को प्रभावित कर रहा है, जो आपको उन पुराने शौक या प्रोजेक्ट्स को छोड़ने का साहस देगा जो अब आपके काम के नहीं हैं। प्रेम संबंधों में शुक्र-शनि की युति आपको थोड़ा गंभीर या अकेला महसूस करा सकती है। पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने के बजाय खुद की आंतरिक शांति पर ध्यान दें। करियर में तरक्की थोड़ा रूककर सोच-समझकर चलने से मिलेगी। वक्री बुध की वजह से बातचीत में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर टाल दें। आर्थिक रूप से पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन नया निवेश जोखिम भरा होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिल और रीढ़ की हड्डी का विशेष ख्याल रखें।

    वृषभ राशि: आज का दिन घरेलू शांति और भावनात्मक जड़ो को मजबूत करने का है। ग्रहण आपके चौथे भाव में लग रहा है, जो परिवार और करियर के बीच एक ‘खींचातानी’ पैदा कर सकता है। प्रेम संबंधों में आप काफी मैच्योर व्यवहार करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा संभव है। करियर में आज ‘धैर्य’ ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। मंगल और राहु आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए उकसाएंगे, लेकिन वक्री बुध गलतियां करवा सकता है। आर्थिक रूप से कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है, इसलिए बचत पर ध्यान देना ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से गले और पेट का ख्याल रखें और भारी भोजन से बचें।

    मिथुन राशि: आज का दिन विचारों के शुद्धिकरण और संचार के माध्यम से बड़े बदलाव का है। ग्रहण आपके तीसरे भाव में होने से आपके बोलने के तरीके और भाई-बहनों के साथ संबंध में ‘रीसेट’ की स्थिति बनेगी। लव लाइफ में बौद्धिक गतिविधि की जरूरत महसूस होगी। पार्टनर के साथ बहस करने के बजाय उनकी बातों को सुनें। करियर में आपकी समझदारी की परीक्षा है। ऑफिस में बड़ी-बड़ी बातें करने के बजाय आने वाले हफ्तों के काम को व्यवस्थित करें। आर्थिक मामलों में वक्री गुरु खर्च पर लगाम लगाने का संकेत दे रहे हैं, हालांकि पुराने निवेशों से लाभ संभव है। जल्दबाजी में चोट लगने का डर है, इसलिए वाहन चलाते समय और चलते समय सावधानी बरतें।

    कर्क राशि: आज का दिन खुद के वैल्यूज को दोबारा सेट करने और वित्तीय ऑडिट का है। ग्रहण आपके दूसरे भाव (धन भाव) को प्रभावित कर रहा है, जो आपको यह एहसास दिलाएगा कि असली सुरक्षा बैंक बैलेंस से नहीं बल्कि आंतरिक शक्ति से आती है। प्रेम संबंधों में आप गहराई और सच्चाई की तलाश करेंगे। पार्टनर से अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। करियर में शनि आपकी नींव मजबूत कर रहे हैं, इसलिए दिखावे के बजाय काम की बारीकियों को समझें। आर्थिक रूप से अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इमरजेंसी फंड तैयार रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से एसिडिटी या पाचन में गड़बड़ हो सकती है, इसलिए खूब पानी पिएं।

    सिंह राशि: आज ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है, जो आपके व्यक्तित्व और व्यक्तिगत लक्ष्यों पर ‘कॉस्मिक लाइट’ डाल रहा है। यह एक ‘आध्यात्मिक डिटॉक्स’ का समय है, जहां आप दूसरों की उपलब्धियों के बजाय खुद की पीढ़ियों को प्राथमिकता देंगे। प्रेम संबंधों में सातवें भाव के ग्रहों के कारण अहंकार का टकराव हो सकता है। संबंधों में संतुलन बनाना जरूरी है। करियर में आप नेतृत्व करना चाहते हैं, लेकिन सितारे पहले पुरानी कमियों को सुधारने की सलाह दे रहे हैं। आर्थिक मामलों में नया निवेश टाल दें और संयुक्त खातों की जांच करें। स्वास्थ्य के मामले में रक्तचाप बढ़ सकता है या थकान महसूस हो सकती है। ऊर्जा को जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

    कन्या राशि: आज का दिन पुरानी यादों को छोड़ने और अवचेतन मन की क्लैरिटी का है। ग्रहण आपके बारहवें भाव में लग रहा है, जो आत्म-मंथन और एकांत की मांग करता है। लव लाइफ में रोमांस से ज्यादा जुड़ना और मर्यादा का महत्व रहेगा। करियर में आज ‘सुधार’ का समय है। ऑफिस में किसी से विवाद न करें, आपकी खासियत आज सिस्टम को बेहतर बनाने में दिखेगी। आर्थिक मामलों में तरक्की या इंक्रीमेंट में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए नया निवेश न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से तनाव के कारण पेट खराब हो सकता है। भरपूर नींद लेना आज सबसे बड़ी दवा है।

    तुला राशि: आज का दिन आपके सामाजिक दायरे और भविष्य के सपनों को ‘फिल्टर’ करने का है। ग्रहण आपके ग्यारहवें भाव में होने से आप तय करेंगे कि आपके जीवन में कौन रहने का हकदार है। प्रेम संबंधों में गंभीरता हावी रहेगी। पुराने प्रेमी से संपर्क संभव है, लेकिन बहस से बचें। करियर में आज “नया” करने के बजाय “पुराना” सुधारने का दिन है। प्रोफेशनल नेटवर्क में अपनी गरिमा बनाए रखें। आर्थिक रूप से आय के स्रोत में अचानक बदलाव आ सकता है, दोस्त को उधार देने से बचें। स्वास्थ्य के लिए गुर्दे और पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें और ज्यादा मीठे से परहेज करें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके करियर और पब्लिक इमेज में एक बड़ा बदलाव का है। ग्रहण आपके दसवें भाव में होने से कोई पुराना प्रोजेक्ट खत्म हो सकता है, जो भविष्य के लिए अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में शुक्र-शनि की युति दिखावे को खत्म कर गहराई की मांग कर रही है। करियर में “आर या पार” वाली स्थिति बन सकती है। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। आर्थिक मामलों में वक्री गुरु के कारण लोन या बीमा के ब्याज में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिल की धड़कन या रक्तचाप बढ़ सकता है। रसोई में आग और गर्म चीजों से सावधान रहें।

    धनु राशि: आज का दिन आपकी मान्यताओं के ‘पुनर्जन्म’ और उच्च ज्ञान की प्राप्ति का है। ग्रहण आपके नौवें भाव में लग रहा है, जो आपको जीवन को एक नए नजरिए से देखने के लिए मजबूर करेगा। प्रेम संबंधों में वक्री गुरु संबंधों में संशोधन का संकेत दे रहे हैं। घर पर अपनों के साथ शांति से समय बिताना सुखद रहेगा। करियर में आपकी “ग्लोबल सोच” ताकत बनेगी, लेकिन छोटी तकनीकी बाधाओं से परेशान न हों। आर्थिक रूप से कानूनी कामों या शिक्षा पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से फिसलने या मांसपेशियों में खिंचाव का डर है, इसलिए शारीरिक गतिविधियों में सावधानी बरतें।

    मकर राशि: आज का दिन ‘कॉस्मिक सरेंडर’ का है, जहां आपको भरपूर और गहरे भावनात्मक बंधनों पर नियंत्रण छोड़ा होगा। ग्रहण आपके आठवें भाव में होने से साझा फैलाव में बड़े बदलाव आएंगे। प्रेम संबंधों में आप आत्मा के स्तर पर जुड़ना चाहेंगे। कठोर बनने के बजाय भावनाओं को सलीके से व्यक्त करें। करियर में आप “पर्दे के पीछे” रहकर काम करना पसंद करेंगे। संसाधनों का सही प्रबंधन आज आपकी असली ताकत होगी। आर्थिक रूप से किसी पुराने टैक्स या जॉइंट अकाउंट की गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट के निचले हिस्से में परेशानी हो सकती है, गरम तासीर के भोजन से बचें।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए ‘हाई-वोल्टेज’ है क्योंकि ग्रहण आपके सातवें भाव (साझेदारी) में लग रहा है। संबंधों में यह “अंतिम फैसला” जैसा समय हो सकता है। पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। करियर में आप लीडर बनना चाहते हैं, लेकिन बिना टीम के आगे बढ़ना मुश्किल होगा। अपनी “पर्सनल ब्रांडिंग” पर काम करें। आर्थिक रूप से शुक्र-शनि की युति फिजूलखर्ची रोकने पर मजबूर करेगी। बजट बनाकर चलना ही समझदारी है। स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या बेचैनी हो सकती है। आग और बिजली के उपकरणों से सावधान रहें।

    मीन राशि: आज का दिन आपकी दिनचर्या और स्वास्थ्य के ‘लाइफस्टाइल डिटॉक्स’ का है। ग्रहण आपके छठे भाव में लग रहा है, जो बुरी आदत को छोड़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। प्रेम संबंधों में आप उम्र भर का साथ और गंभीरता चाहेंगे। पार्टनर के साथ अनुशासन पर बातचीत होगी। करियर में आपकी काबिलियत पुरानी गलतियों को पकड़ने और सिस्टम को ठीक करने में दिखेगी। ऑफिस की राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें। आर्थिक क्षेत्र मे घर या जमीन से जुड़ा बड़ा फैसला न लें और पुराने बिल चुकाने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के मामले में पैरों और इम्यून सिस्टम का ख्याल रखें। शरीर को आज आराम और डिटॉक्स की जरूरत है।