बड़ा हादसाः Eco Van को Double-Decker Bus ने मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 के करीब लोग घायल हैं। हादसा सादाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला हरिया के पास माइलस्टोन 148 पर सुबह करीब 4:20 बजे हुआ।

जानकारी मुताबिक, नोएडा से आगरा जा रही एक ईको वैन को पीछे से आ रही नोएडा से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 5 की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। हादसे में 6 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और राहत कार्य शुरू करवाया।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ओवरस्पीड में ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक, सहचालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *