Blog

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं, ताजा मामला शेरपुर चौक के पास स्थित फौजी कॉलोनी से सामने आया है, जहां देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    अचानक चली गोलियां, मचा हड़कंप
    मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम लोग अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। गोलियों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति खून से लथपथ हालत में गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

    हमलावर मौके से फरार
    वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

    पुलिस जांच में जुटी
    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

     

     

  • Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत को लेकर पिता का खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत को लेकर पिता का खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, (ENS): इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का कुछ माह पहले फॉर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। इस मामले को लेकर SIT गठित की गई थी। वहीं गठित SIT की रिपोर्ट आ गई है। परिवार ने दावा किया कि रिपोर्ट में मौत का कारण डॉक्टरों की लापरवाही बताया गया है। पिता ने वरिंदर घुम्मन की मौत को लेकर आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बेटे ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। आशंका है कि इसी को लेकर डॉक्टरों द्वारा कोई हेरा फेरी की गई है या क्या लापरवाही की है, जिसके कारण डॉक्टरों ने बेटे की ऑपरेशन के दौरान केयर नहीं की। पिता ने कहा कि इस मामले में वह कोर्ट का रुख करेंगे।

    पिता ने कहा कि बेटे की मौत को लेकर उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द किया जाए और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाए। पिता ने कहा कि वह नामी अस्पताल में बेटे का उपचार करवाने के लिए गए थे। इंटरनेशनल खिलाड़ी को डॉक्टरों ने मौत के घाट उतार दिया।

    दूसरी और वीरेंद्र घुम्मन के भाई रब्बी ने कहा कि परिवार इंसाफ की लड़ाई लगातार लड़ रहा हैं। उन्होंने का मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण भाई का निधन हुआ है। परिवार ने डीजीपी गौरव यादव और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से अपील की है कि वह जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करते हुए डॉक्टरों के खिलाफ पर्चा दर्ज करें। परिवार की अपील है कि लापरवाही के कारण नामी अस्पताल को बंद किया जाना चाहिए। वही डॉक्टर के लाइसेंस रद्द किए जाने चाहिए और उन्हें सलाखों के पीछे डालना चाहिए। भाई ने कहा कि जांच में तीन माह लग गए, लेकिन साथ मैंबरी कमेटी ने बरकी से मामले की जांच की और सच सामने लाकर रख दिया।

    भाई का कहना है कि वरिंदर की ईसीजी रिपोर्ट सही नहीं आई थी। ईसीजी रिपोर्ट के अनुसार भाई का ऑपरेशन नहीं किया जाना चाहिए था, लेकिन फिर भी डॉक्टरों द्वारा वरिंदर का ऑपरेशन किया गया। इस तरह की कई अन्य रिपोर्ट और वीडियो के आधार पर मामले की 7 मैंबरी कमेटी ने जांच की। रबड़ी ने कहा कि वरिंदर का एक डेढ़ घंटे तक चलने वाला ऑपरेशन को डॉक्टर द्वारा अगर 5 से 5:30 घंटे लगे हैं तो जाहिर सी बात है कि अगर ऑपरेशन ज्यादा लंबा चलता है तो एनेस्थीसिया की डोज भी डॉक्टर द्वारा मरीज को कुछ ज्यादा दी जाएगी। परिवार ने कहा है कि वरिंदर का शरीर नीला पढ़ने को लेकर की भी जांच की जाएगी।

  • Punjab News: युवक की पिटाई से हुई मौत मामले को लेकर परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की पिटाई से हुई मौत मामले को लेकर परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    गुरु नानक देव हॉस्पिटल के बाहर परिवार का प्रदर्शन, कहा-पुलिस ने बयान लेकर छोड़ दिया, इंसाफ नहीं मिला

    अमृतसर। जिले में दिहाड़ी का पैसा मांगने गए एक युवक की मकान मालिकों द्वारा पिटाई से हुई मौत का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि मृतक युवक गुरप्रीत सिंह था, जो पिछले 20-25 दिनों से अमृतसर की आशिया कॉलोनी में स्थित एक मकान में काम कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह अपना बकाया पैसा लेने घर गया था, जहां पैसों को लेकर मकान मालिक और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों से उसकी बहस हो गई।

    आरोप है कि इस दौरान मकान मालिक, उसकी पत्नी और ऊपर रहने वाले किराएदारों ने मिलकर गुरप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। परिवार का कहना है कि युवक के सिर पर टाइल से वार किया गया और रॉड से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद दूसरे मज़दूर ने किसी तरह दीवार फांदकर अपनी जान बचाई।

    घायल गुरप्रीत सिंह को तुरंत गुरु नानक देव हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन परिवार का आरोप है कि इलाज में देरी हुई और अगर उसे समय पर इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। इलाज के दौरान गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर हॉस्पिटल के बाहर धरना दिया। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने बयान लेकर जाने के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि घर में CCTV कैमरे लगे हैं,  जिनमें पूरी घटना रिकॉर्ड है, फिर भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यह मामला पैसों के लेन-देन के झगड़े से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और परिवार के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar News : Businessman Chander Aggarwal के खिलाफ Punjab Kesari Group द्वारा भ्रामक एवं झूठी खबरें प्रकाशित करने का मामला…

    Jalandhar News : Businessman Chander Aggarwal के खिलाफ Punjab Kesari Group द्वारा भ्रामक एवं झूठी खबरें प्रकाशित करने का मामला…

    • मानहानि केस में अभिजय चोपड़ा और आरुष चोपड़ा जालंधर अदालत में पेश हुए।
    • अन्य आरोपी अब तक अदालत में पेश नहीं हुए, जबकि पहले जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं।
    • मामले में हाईकोर्ट पहले ही याचिका और रिव्यू पिटिशन खारिज कर चुका है।
    जालंधर: साल 2023 में कथित रूप से भ्रामक और गलत खबरें छापने से जुड़े चर्चित Punjab Kesari मानहानि मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। रियल एस्टेट कारोबारी चंदर अग्रवाल द्वारा दायर मानहानि केस में नामजद आरोपियों में से दो डायरेक्टर अभिजय चोपड़ा और आरुष चोपड़ा जालंधर की अदालत में पेश हुए हैं। इस मामले को काफी हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है और इस पर कानूनी और व्यापारिक जगत की नजर बनी हुई है।

    यह मामला केवल मीडिया जगत तक सीमित नहीं है, बल्कि जालंधर में चल रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और उनसे जुड़े निवेशकों के हितों के कारण भी चर्चा में है। कई लोग इस केस को प्रतिष्ठा और मीडिया की जिम्मेदारी से जुड़ा अहम मामला मान रहे हैं।

    किन लोगों के खिलाफ दर्ज है मानहानि का मामला

    इस केस में Punjab Kesari Group के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा, डायरेक्टर अविनाश चोपड़ा, अमित चोपड़ा, अभिजय चोपड़ा, आरुष चोपड़ा, रिचा शर्मा, मनीषा अरोड़ा और संजय कुमार गुप्ता के नाम शामिल हैं।

    अदालत ने शुरू में सभी आरोपियों को कई बार मौका दिया कि वे आकर अपना पक्ष रखें, लेकिन तय तारीखों पर कोई भी अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार लगातार गैर-हाजिरी के बाद न्यायालय ने सख्ती दिखाई और सभी को सम्मन जारी किए। यह प्रक्रिया कानून के अनुसार की गई ताकि सभी लोग अदालत के सामने अपना जवाब दे सकें।

    जमानत और अदालत की कार्रवाई

    सम्मन जारी होने के बाद रिचा शर्मा, मनीषा अरोड़ा और संजय कुमार गुप्ता अदालत में पेश हुए और उन्होंने जमानत ले ली। हालांकि मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा, डायरेक्टर अविनाश चोपड़ा और अमित चोपड़ा की ओर से अभी तक जमानत के लिए कोई औपचारिक कदम सामने नहीं आया है।

    इसके बाद सीजेएम फर्स्ट क्लास श्रीमती आंचल गोयल ने 2 मार्च 2026 को पेश होने के लिए जमानती वारंट जारी किए। तय तारीख पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जालंधर श्रीमती एकता की अदालत में केवल अभिजय चोपड़ा और आरुष चोपड़ा ही पेश हुए। बाकी आरोपियों की ओर से अदालत में कोई जवाब या प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ।

    कानूनी जानकारों का कहना है कि अदालत में नियमित रूप से पेश होना और न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा न करने पर अदालत सख्त कदम उठा सकती है।

    क्या है पूरा मामला

    मामले की जानकारी के अनुसार साल 2023 में प्रसिद्ध रियल एस्टेट कारोबारी चंदर अग्रवाल के खिलाफ कुछ खबरें प्रकाशित की गई थीं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ये खबरें गलत और भ्रामक थीं और इनके जरिए निवेशकों को डराने की कोशिश की गई। साथ ही दावा किया गया है कि इससे कारोबारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

    बताया जाता है कि जालंधर के 66 फुट रोड पर बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिन्हें खासकर मध्यम वर्ग के लोगों के बीच पसंद किया जाता है। याचिकाकर्ता का कहना है कि प्रकाशित खबरों से उनके व्यापार पर असर पड़ा।

    हालांकि आरोपित पक्ष की ओर से इस मामले पर अभी तक विस्तार से कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

    हाईकोर्ट में पहले हो चुकी है सुनवाई

    इस कानूनी विवाद से जुड़ा मामला पहले हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने पहले दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद दायर की गई रिव्यू पिटिशन भी दूसरी बार खारिज कर दी गई थी।

    इन फैसलों के बाद अब जिला अदालत में चल रही कार्यवाही पर सभी की नजर है। अगली सुनवाई में बाकी आरोपियों की उपस्थिति और उनके जवाब से केस की दिशा और स्पष्ट हो सकती है।

    आगे क्या होगा

    यह मामला पंजाब के चर्चित कोर्ट मामलों में से एक माना जा रहा है। इसमें मीडिया की भूमिका, प्रतिष्ठा की सुरक्षा और न्यायिक प्रक्रिया जैसे मुद्दे भी जुड़े हुए हैं। अब सभी की नजर आगामी सुनवाई पर टिकी है, जहां अदालत आगे की कार्रवाई तय करेगी।

  • Punjab News: चलते ट्रक में लगी आग, Driver ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab News: चलते ट्रक में लगी आग, Driver ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के कस्बा हाजीपुर में एक चलती ट्रक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया। घटना के दौरान ड्राइवर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। चलते ट्रक में अचानक लगी आग जिले के हाजीपुर कस्बे में एक ट्रक के आगे वाले हिस्से में अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग में बदल गया। ट्रक चला रहे ड्राइवर नवजीत ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत ट्रक से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। कुछ ही समय में आग ट्रक के डीजल टैंक तक पहुंच गई, जिससे आग और तेज हो गई। इसके बाद ट्रक के टायरों ने भी आग पकड़ ली और पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। 20 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। तलवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक ट्रक बुरी तरह जल चुका था। हाजीपुर में प्रवेश से पहले हुआ हादसा ड्राइवर नवजीत ने बताया कि वह तलवाड़ा से मिट्टी लादकर हाजीपुर जा रहा था। जब वह हाजीपुर शहर में प्रवेश करने से पहले हाईवे पर स्थित श्मशानघाट के पास पहुंचा, तभी ट्रक से धुआं निकलना शुरू हो गया और आग लग गई। रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए ले जाई जा रही थी मिट्टी ड्राइवर के अनुसार हिमाचल प्रदेश से लेकर मुकेरियां तक नया रेलवे ट्रैक बनाया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के लिए मिट्टी की भर्ती डाली जा रही थी और वह उसी काम के लिए ट्रक में मिट्टी लेकर जा रहा था। ट्रक पूरी तरह जलकर हुआ खराब फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी, लेकिन तब तक ट्रक को काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि ड्राइवर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।        
  • इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी को चाहिए पक्की नौकरी, चार बार इंटरनेशनल खेलो में चमकाया देश का नाम

    इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी को चाहिए पक्की नौकरी, चार बार इंटरनेशनल खेलो में चमकाया देश का नाम

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय  कबड्डी टीम की उपकप्तान एवं हिमाचल कबड्डी टीम की   कप्तान पुष्पा राणा ने प्रदेश सरकार पक्की नौकरी की मांग की है । उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल में वे  वर्ष 2014 से जुड़ी है ।ओर चार बार इंटरनेशनल खेलो में भाग ले चुकी है ।   देश प्रदेश के नाम मैडल जीतने का क्रम लगातार जारी है । एशियन गेम में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है । 12 साल के संघर्ष के साथ साथ खेल को आगे बढ़ाया । माता पिता व कोचों  के आशीर्वाद से कड़ी मेहनत के बाद मुकाम हासिल किया है । उन्होंने खिलाड़ियों को धैर्य के साथ जी जान से खेल प्रतियोगिताओं में भाग  लेने का आवाह्न किया । उन्होंने सरकार से अच्छी सम्मानजनक जॉब देने की मांग की है । अब जापान में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अभ्यास कर रही है । उल्लेखनीय है रविवार को  हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद, ऊना के 52 वें राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा पुष्पा राणा को राष्ट्रीय एकात्मकता युवा खेल प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उन्होंने संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने पर आभार जताया है । इंटरनेशनल चैंपियन पुष्पा राणा ने  अपने खेल के सफर को विस्तार से साझा किया,ओर  सरकार से जॉब देने की मांग की  है ।
     
  • Haryana News: HOTEL CITY PALACE में चल रहा देह व्यापार का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Haryana News: HOTEL CITY PALACE में चल रहा देह व्यापार का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    3 युवतियां का किया गया रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार

    जीरकपुरः शहर में देह व्यापार का एक गंभीर मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रंजन प्लाजा स्थित Hotel City Palace में गलत गतिविधियां चल रही थीं। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा और कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल में छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

    3 युवतियों को सुरक्षित निकाला गया
    छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया। पुलिस ने बताया कि सभी युवतियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

    3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
    इस मामले में पुलिस ने होटल से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मामले की जांच जारी
    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल था।

     

  • विदेशी और भारतीय नागरिकों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी: Dr Ravjot Singh

    विदेशी और भारतीय नागरिकों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी: Dr Ravjot Singh

    चंडीगढ़: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी टकराव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने मध्य एशिया और मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पंजाब भवन में बताया कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी शीघ्र सहयोग की अपील की ताकि फंसे हुए नागरिकों की राहत और घर वापसी को तेज किया जा सके।

    मंत्री ने बताया कि विदेशों में फंसे लोगों के लिए 0172-2260042, 0172-2260042 (विदेशी नागरिकों के लिए) और 1100 (भारत के नागरिकों के लिए) हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ये हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहेंगी और प्रभावित लोगों को मार्गदर्शन, जानकारी और राहत कार्यों में सहायता प्रदान करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार हर पंजाबी की सुरक्षित निकासी के लिए प्रतिबद्ध है और उनके परिवारों को भी शांति बनाए रखने की अपील की।

    इस दौरान मंत्री ने बताया कि एडीजीपी एन.आर.आई. विंग आर.के. जायसवाल की अध्यक्षता में विशेष समिति गठित की गई है, जो फंसे लोगों की स्थिति की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करेगी। साथ ही, एन.आर.आई. विभाग और गृह विभाग अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों का डेटा सक्रिय रूप से एकत्र कर उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आपात योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।

     

  • अतिक्रमण मुद्दे पर सरकार सख्त, समयबद्ध कार्रवाई के संकेत

    अतिक्रमण मुद्दे पर सरकार सख्त, समयबद्ध कार्रवाई के संकेत

    शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में नीति प्रारूप तैयार करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सर्वोच्च न्यायालय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। बैठक में राजस्व, वन और विधि विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

    जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कल्याणकारी राज्य की अवधारण के अनुरूप एक नीति प्रारूप तैयार करने पर गहराई से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व अनिल चौहान की अध्यक्षता में एक सब-कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। सब-कमेटी में वन और विधि विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह कमेटी सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर नीति का प्रारूप सौंपेगी।

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) संजय सूद, अतिरिक्त सचिव राजस्व बलवान चंद, अतिरिक्त सचिव राजस्व सुनील वर्मा, संयुक्त सचिव विधि डॉ. विवेक ज्योति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Israel-Iran War: अब Greece की हुई Entry, खाली कराया गया साइप्रस में British Airbase

    Israel-Iran War: अब Greece की हुई Entry, खाली कराया गया साइप्रस में British Airbase

    नई दिल्लीः अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ईरान पर भीषण हमले किए जो तीसरे दिन भी जारी हैं। खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने भी अपने तेवर से बता दिया है कि वो रुकने वाला नहीं है। ईरान की जामकरान मस्जिद पर इंतकाम का लाल झंडा फहराया गया है। ईरान के खिलाफ युद्ध में ग्रीस की एंट्री हो गई है। साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस खाली कराया गया है। साइप्रस की सुरक्षा के लिए ग्रीस वॉरशिप भेजेगा। ग्रीस दो फ्रिगेट और 2 फाइटर जेट भेजेगा। ईरानी हमले की वजह से कतर की नेशनल तेल और गैस कंपनी ने बड़ा फैसला किया है। कतर एनर्जी ने LNG प्रोडक्शन बंद कर दिया है।

    वहीं पाकिस्तान ने कराची और लाहौर में कुछ रूटों को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए NOTAM जारी किया है। 3 मार्च से 31 मार्च तक ये रूट सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। बहरीन के भारतीय दूतावास ने पोस्ट किया, ‘इलाके के मौजूदा हालात के कारण, ICAC, बहरीन मॉल द्वारा दी जाने वाली भारतीय वीजा और पासपोर्ट सेवाएं अगली सूचना तक सस्पेंड रहेंगी।’ इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर से नाराजगी जताई है। दरअसल ब्रिटिश पीएम ने अमेरिका को हिंद महासागर में मौजूद अपना मिलिट्री बेस डिएगो गॉर्सिया से इनकार कर दिया था।

    इसे लेकर ट्रम्प ने कहा है कि वे ब्रिटिश पीएम से बेहद निराश है। दरअसल अमेरिका को जंग के पहले दिन इस बेस से ईरान पर हमला करना था। हालांकि ब्रिटेन ने इसकी इजाजत नहीं दी। वहीं कुवैत ने सोमवार को गलती से 3 अमेरिकी फाइटरजेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बनाया। हादसे में सभी अमेरिकी पायलट सुरक्षित हैं। कांग्रेस ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है। पार्टी ने इस घटना को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा करार दिया है।