Blog

  • वित्तीय संसाधनों को लेकर CM Sukhu ने की केंद्रीय वित्त मंत्री से अहम मुलाकात

    वित्तीय संसाधनों को लेकर CM Sukhu ने की केंद्रीय वित्त मंत्री से अहम मुलाकात

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट कर वित्त वर्ष 2026-27 के राजस्व घाटे की प्रतिपूर्ति करने के लिए स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस के तहत एक वित्तीय पैकेज प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री को बताया कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने से राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हिमाचल प्रदेश की तुलना उन दूसरे राज्यों से नहीं की जा सकती जिनका आरडीजी बंद कर दिया गया है। बड़े राज्य आरडीजी बंद होने से उत्पन्न स्थितियों का सामना कर सकते हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था इस स्थिति का सामना करने के लिए तैयार नहीं है। सभी राज्यों को एक ही पैमाने पर आंकना सही नहीं है। नागालैंड के बाद राज्य को आरडीजी का योगदान के रूप में लगभग 12.7 प्रतिशत प्राप्त होते थे जो दूसरा सबसे ज्यादा है।

    इसे बंद करने के निर्णय को कोऑपरेटिव फेडरलिज्म की भावना को कमजोर करने वाला बताया। भारत के संविधान का आर्टिकल 275(1) राज्य को ऐसे अनुदान देने का प्रावधान करता है जो उनके राजस्व प्राप्ति और व्यय के अंतर को कम नहीं कर सकते। यह पहली बार है कि वित्तायोग ने छोटे पहाड़ी राज्यों की विकास की आवश्यकताओं को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ किया है।

    वित्त मंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो-तीन वर्षों में व्यय को कम करने के दृष्टिगत कई निर्णायक कदम उठाए गए हैं। इसके तहत कोई ऑफ-बजट बॉरौंइग नहीं लिया गया और अलग-अलग सेस के ज़रिए हर वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। जीएसटी की वजह से भी राज्य के राजस्व को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आवश्यकताओं के अनुरूप टैक्स रेट बढ़ाने और सब्सिडी के युक्तिकरण जैसे उपाए लागू करने के बावजूद राजस्व घाटे के अंतर को कम नहीं कर सकती है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से पहाड़ी राज्यों की अर्थव्यवस्था के सही आकलन और सुधारों के दृष्टिगत एक कमेटी बनाने का अनुरोध किया।

    ????????????????????????????????????

    केंद्रीय मंत्री ने राज्य की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार उपस्थित थे।

  • पाकिस्तान टीम को बड़ा झटकाः क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना

    पाकिस्तान टीम को बड़ा झटकाः क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना

    इस्लामाबादः टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट बाहर हो गई है। वहीं टीम को खराब प्रदर्शन को लेकर बड़ा झटका मिला है। दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेटर बोर्ड ने टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही कड़ी सजा दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हर खिलाड़ी पर 5 मिलियन रुपये का जुर्माना लगाया है। बोर्ड ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर फाइन लगाने का फैसला ग्रुप स्टेज में भारत के हाथों मिली हार के बाद ही ले लिया था।

    दरअसल, लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाने का खामियाजा अब खिलाड़ियों को अपनी जेब ढीली करके भुगतना पड़ रहा है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नेशनल टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16.28 लाख भारतीय रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रुप स्टेज में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद ही बोर्ड ने कड़े कदम उठाने का मन बना लिया था।

    सोर्स के अनुसार अधिकारियों ने खिलाड़ियों से साफ-साफ कह दिया है कि बहुत लाड़-प्यार हो गया है। अब से पैसे का फायदा सिर्फ परफॉर्मेंस से ही मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में नेदरलैंड्स के खिलाफ हार से बाल-बाल बची। फिर अमेरिका को हराया. श्रीलंका के हालात और अच्छे स्पिन गेंदबाजों की मौजूदगी को देखते हुए भारत के खिलाफ बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद थी, लेकिन टीम एक बार फिर फेल हो गई।

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले, लेकिन घरेलू जैसी परिस्थितियों का भी फायदा वो नहीं उठा सके। शुरुआत में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया था। हालांकि, वह मैच भी काफी करीबी था। इसके बाद अमेरिका को 32 रन से मात दी, लेकिन भारत के खिलाफ 61 रन की बड़ी हार ने टीम को मुश्किल में डाला।इसके बावजूद सुपर-8 में पाकिस्तान की टीम पहुंची। फिर सुपर-8 में कहानी बदल गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में रद हो गया। फिर इंग्लैंड ने 2 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के खिलाफ उन्हें जीत जरूर मिली, लेकिन खराब नेट रन रेट के चलते टीम अगले दौर में जगह नहीं बना सकी।

     

  • Cyber ठगी मामले में आरोपी Mastermind गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Cyber ठगी मामले में आरोपी Mastermind गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी मास्टरमाइंड गिरफ्तार कर लिया है। साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा बताया गया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनी खोल कर ऐप लोगों के मोबाइल में इंस्टॉल करवाता था।

    उसके आधार पर ठगी की जाती थी। उन्होंने बताया कि इस मामले का मास्टरमाइंड अमित खेड़ा गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूरे रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी और यह ठगी करोड़ों रुपये में जा सकती है।

    आरोपी के द्वारा पंचकूला जिले में फर्जी कंपनी के नाम पर ऐप इंस्टाल करवा कर 76 लाख रुपये की ठगी की है। उनके साथी भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। मामले की जानकारी देते हुए भूप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में एक आरोपी कुछ दिन पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में और भी आरोपी हैं उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के द्वारा एक कंपनी बनाकर लोगों के मोबाइल में फर्जी ऐप डलवाकर पैसा इनवेस्ट करवा कर गबन किया है। उन्होंने कहा कि हमारा 76 लाख रुपये का है। जांच में और भी कई तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके अन्य लोगों के द्वारा कई और स्थान पर भी इस तरह की फर्जी ऐप डाउनलोड करवा कर लाखों रुपये ठगे हैं।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में बाकी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह साइबर ठगी और गबन करोड़ों रुपये में आ सकता है।

     

     

  • Jalandhar News: स्कूल में 12 वीं छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल में 12 वीं छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    जालंधर, ENS: महानगर में नूरपुर में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 12वीं की छात्रा ने स्कूल में पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय खुशप्रीत के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि खुशप्रीत स्कूल में रोल नंबर लेने के लिए घर से स्कूल गई थी। परिवार का आरोप है कि मैडम ने उस पर चोरी के आरोप लगाए, जिसके बाद युवती ने खौफनाक कदम लिया। वहीं घटना को लेकर पिता जरनैल सिंह ने आरोप लगाए है कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसे मारा गया है। पिता ने आरोप लगाए है कि उन्हें शिवानी नामक टीचर के नंबर से फोन आया है, जिसमें बेटी खुशप्रीत ने कहा कि पापा मेरे ऊपर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। जिसके कुछ देर बाद दोबारा फोन आया कि किसी ओर छात्रा ने चोरी की है और उसका पता लग गया। करीब 15 मिनट बाद उसी नंबर से दोबारा फोन आया और बताया गया कि जिस लड़की ने टीचर के पर्स से पैसे चुराए थे, वह कोई और है और उसे पकड़ लिया गया है। इसके बाद खुशप्रीत के पिता मोहल्ले के 1-2 लोगों को साथ लेकर स्कूल पहुंचे, जहां वह बेटी का शव देखकर सदमे में आ गए। वहीं स्कूल स्टाफ का कहना है कि बच्चों के शोर मचाने पर जब कमरे की तरफ गए तो एक कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर देखा गया कि छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ था। परिवार ने कहाकि बेटी ने बात दिल पर लगा ली और खौफनाक कदम उठा लिया। जरनैल सिंह ने आरोप है कि बेटी पर या तो दवाब बनाया गया है या फिर उसकी हत्या की गई है। पिता ने कहा कि घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर पर वह जाकर कैसी जीवनलीला समाप्त कर सकती है। पिता ने कहा कि घटना के बाद से शिवानी टीचर नहीं मिल रही। जिसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए प्रिंसीपल सुनीता ने कहाकि बच्चे को रोल नंबर लेने के लिए बुलाया था। जिसके बाद बच्चे ने घर जाने का कहा। टीचर ने कहा कि कुछ देर बाद उन्हें चीख की आवाज सुनाई दी और वह कमरे में बच्चों के साथ भागकर गई। टीचर ने कहा कि बच्ची पंखे से लटकी हुई थी। इस दौरान वह उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं घटना को लेकर शिवानी टीचर द्वारा चोरी किए जाने पर परिवार को फोन करने पर प्रिंसीपल ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है और घटना के बाद उनकी शिवानी टीचर से मुलाकात भी नहीं हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और स्कूल स्टाफ व परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा।  
  • Punjab News: Civil Hospital में बीमार मरीजों को लेकर DC Deepti Sharma ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में बीमार मरीजों को लेकर DC Deepti Sharma ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले में प्रदूषित पानी के कारण हज़ारा सिंह वाला गांव में कई लोग बीमार हो गए। वहीं आज डिप्टी कमीश्नर दीप्ति शर्मा बीमार हुए मरीजों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एसडीएम लिंदिया और सिविल सर्जन राजीव पराशर भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए डिप्टी कमीश्नर ने बताया कि मरीजों की हालत अब स्थिर है। उन्होंने डॉक्टरों से विस्तार में बात कर मरीजों के इलाज संबंधी जानकारी ली और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज में कोई कमी न रह जाए।

    डीसी ने मरीजों को हर संभव सहायता और जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्थिति पर निरंतर नजर रखी जाए और लोगों को पूरी तरह सुरक्षित और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। पीने के पानी के भी सैंपल फिर से लिए गए हैं और एसई एवं एक्सईएन पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि गांव वासियों को साफ पीने वाला पानी उपलब्ध करवाएं।

    इसके अलावा गांव में लोगों की मेडिकल सुविधा के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी सहायता के लिए उपलब्ध हैं। इस दौरान डिप्टी कमीश्नर ने मरीजों के पारिवारिक सदस्यों से भी बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जिले प्रशासन इस समय उनके साथ पूरा खड़ा है और हर प्रकार से सहायता सुनिश्चित की जाएगी। डिप्टी कमीश्नर ने गांव के लोगों से अपील की कि प्रशासन द्वारा टैंकरों के जरिए मुहैया कराए गए पीने वाले पानी का ही उपयोग किया जाए और पानी को उबालकर ही पिया जाए।

     

  • America-Israel-Iran War: दावा, PM नेतन्याहू के Office और एयरफोर्स कमांडर के दफ्तर पर किया Attack

    America-Israel-Iran War: दावा, PM नेतन्याहू के Office और एयरफोर्स कमांडर के दफ्तर पर किया Attack

    नई दिल्लीः अमेरिका और इजरायल के एक संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद ईरान और पश्चिमी ताकतों के बीच सीधा सैन्य संघर्ष तेज हो गया है। जिसके बाद ईरान ने आधिकारिक तौर पर ‘युद्ध की स्थिति’ की घोषणा करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला करने का दावा किया है। इसी के साथ इजरायल के एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस पर मिसाइलों से हमला किया गया है।

    IRGC ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन ट्रुथ प्रॉमिस 4’ के तहत इजरायली पीएम और एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है। दरअसल, इस युद्ध में एक और इजरायल और अमेरिका ईरान में मिसाइल अटैक कर रहा है वहीं ईरान भी जमकर पटलवार कर रहा है। ईरान ने इजरायल के अलावा खाड़ी के उन देशों को भी टारगेट किया है, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं।

    ईरान की मिसाइलों ने दुबई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों के आसमान को लाल कर दिया है, तो उधर व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति ट्रंप के सख्त आदेशों ने युद्ध की दिशा बदल दी है। इस तनाव का सीधा असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और मिडिल ईस्ट में CBSE की परीक्षाएं तक टाल दी गई हैं। ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हवाई हमलों के बाद मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच, खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के लिए उड़ान सेवाएं बाधित हो गई हैं. कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे राजस्थान के कई लोग दुबई और अबू धाबी में फंस गए हैं।

    राजस्थान के डीग जिले से ज्योतिषियों का एक समूह 28 फरवरी को दुबई में एक ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने के लिए गया था। उन्हें 1 मार्च को भारत लौटना था, लेकिन अचानक हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगने के कारण उनकी उड़ानें रद्द हो गईं। फंसे हुए लोगों में डीग के ज्योतिषी रंगनाथ शर्मा भी शामिल हैं, जो दुबई में ही हैं। इजरायली सेना ने अब नए टारगेट सेट कर लिये हैं। इजरायल के सेना प्रवक्ता एफी डेफरिन का कहना है कि इजरायल ने देश की उत्तर सीमा पर लगभग एक लाख रिजर्व सैनिक तैनात किए हैं। इन सैनिकों में दर्जनों बटालियन शामिल हैं। डेफरिन ने बताया सभी विकल्प हमारे सामने खुले हैं।

  • America-Israel-Iran War: दुबई में फंसे 120 भारतीय श्रद्धालु, देखें वीडियो

    America-Israel-Iran War: दुबई में फंसे 120 भारतीय श्रद्धालु, देखें वीडियो

    जोधपुरः ईरान की ओर से अमेरिका-इजराइल के हमलों के जवाब में दुबई पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद हालात अचानक बिगड़ गए हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच जोधपुर के 127 लोग दुबई में फंस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनमें 7 युवक पर्यटन के लिए गए थे, जबकि 120 श्रद्धालु सत्संग यात्रा पर वहां पहुंचे थे। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे। महाराज की 24 से 28 फरवरी तक दुबई में कथा थी, जो सेवन सीज होटल में थी। सभी लोग 23 फरवरी को दुबई गए थे।

    वहीं कथा 28 फरवरी को खत्म हुई तो वे वापस आने वाले थे, लेकिन अचानक हुए धमाकों और एयरपोर्ट बंद होने से सभी के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया। सभी आबुधाबी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उन लोगों को वापस होटल भेज दिया। वहीं दुबई में फंसे लोगों ने केंद्रीय सरकार से तत्काल मदद की मांग की है। वहीं दुबई में फंसे श्रद्धालुओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ये श्रद्धालु इस कठिन समय में होली के गीतों और भगवान के भजनों से अपना मनोबल बनाए रख रहे है।

    जिसमें उनका हौसला उनके साथ गए जोधपुर के दो संत अमृत राम महाराज और मनोहर दास महाराज शामिल हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबई में फंसे श्रद्धालु भय के माहौल से गुजर रहे हैं, लेकिन संतों के सानिध्य ने उनके डर को भक्ति में बदल दिया है। सभी श्रद्धालुओं ने होली के अवसर पर दुबई के होटल में युद्ध के साए को भूलकर कुछ पल के लिए वही ‘भागवत उत्सव’ का आयोजित किया। इस दौरान दोनों संतों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भजन-कीर्तन और होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया जिससे श्रद्धालुओं के अंदर डर को कम किया जा सके।

    दूसरी ओर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी जल्द वतन वापसी को लेकर भारत की केंद्रीय सरकार और राजस्थान की राज्य सरकार पूरी तरह से लगातार प्रयास कर रही है। सीएम भजनलाल शर्मा लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी लगातार दुबई में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाया जा सके।

     

     

  • Punjab News: Teachers और Police हुई आमने-सामने, शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Teachers और Police हुई आमने-सामने, शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः स्पेशल कार्डर टीचर्स फ्रंट ने विद्या भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जब टीचर द्वारा आगे कूच करने की कोशिश की गई तो उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। इस दौरान टीचर आगे जाने की मांग पर अड़े। जिसके बाद पुलिस द्वारा पानी की बौछारें की गई।

    इस दौरान टीचर्स और पुलिस ने तनाव की स्थिति देखने को मिली। वहीं टीचरों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बयान सामने आया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा भारी मात्रा में कच्चे टीचरों को पक्का किया गया है। वहीं टीचरों की सैलेरी में बढ़ौतरी की गई है। उनका कहना है कि लेकिन फिर भी टीचर्स मांगों को लेकर विरोध कर रहे है, जोकि गलत है।

     

     

  • Israel Iran War: विदेश में फंसे पंजाबियों को लेकर CM Mann ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    Israel Iran War: विदेश में फंसे पंजाबियों को लेकर CM Mann ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    चंडीगढ़ः ईरान युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इजरायल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट की आग को बेकाबू कर दिया है। एक और इजरायल और अमेरिका ईरान में मिसाइल अटैक कर रहा है वहीं ईरान भी जमकर पटलवार कर रहा है। वहीं ईरान-इस्राइल टकराव के बीच कई पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गए हैं। इनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं जो अलग-अलग देशों में घूमने गए थे लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वह देश नहीं लौट पाए।

    ऐसे में अब अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए पंजाब सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अरब देशों में लड़ाई की वजह से कई पंजाबियों को इन देशों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों को देखते हुए सरकार ने एनआरआई विंग के नंबर जारी किए हैं। अगर कोई या उनके परिवार का कोई सदस्य इन देशों में फंसा है, तो तुरंत इन नंबर पर संपर्क करें। मैं विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं। हम उन्हें जल्द से जल्द सभी जरूरी मदद देने के लिए तैयार हैं। एनआरआई विंग पंजाब 24/7 कंट्रोल रूम 0172-2260042, 0172-2260043, व्हाट्सएप नंबर +91 94787 79112

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੱਧ-ਪੂਰਬੀ ਤਣਾਅ ਵਿਚ ਫਸੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਲਈ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਸਰਗਰਮ, 24 ਘੰਟੇ ਚੱਲਣ ਵਾਲਾ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਕੇਂਦਰ ਕੀਤਾ ਕਾਇਮ

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस संबंध में विदेशों में भारतीय मिशनों के संपर्क में है। मंत्री ने बताया कि युद्ध की स्थिति से प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।

     

  • America-Israel-Iran War से Crude Oil की कीमतों में आया उछाल

    America-Israel-Iran War से Crude Oil की कीमतों में आया उछाल

    चंडीगढ़: मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखने लगा है। इजरायल-अमेरिका का ईरान पर हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। इससे पहले सोना चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला था। हॉर्मूज स्‍ट्रेट बंद होने से सप्‍लाई बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। इंट्रा-डे में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 12 फीसदी बढ़कर 81 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई। अब 5 फीसदी की तेजी के साथ 76 डॉलर प्रति बैरल के पास ट्रेड कर रहा है। क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भारतीय कंपनियों पर पड़ेगा।

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की आंशका हो गई है। इसी रूट से भारत के कच्‍चे तेल का लगभग आधा हिस्‍सा आता है। अगर यह रास्‍ता बंद हो जाता है तो क्रूड स्‍पलाई बुरी तरह प्रभावित होगी। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल 95 रुपए लीटर से बढ़कर 100 रुपए तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल 88 रुपए से बढ़कर 92 रुपए तक जा सकता है।

    1 से 18 फरवरी के बीच भारत का औसत कच्चा तेल आयात 4.85 मिलियन बैरल प्रतिदिन रहा। रूस से सप्लाई घटने के बाद भारत ने मिडिल ईस्ट से खरीद बढ़ाई थी। फरवरी में सऊदी अरब से आयात 1 से 1.1 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है, जो अप्रैल 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। ऐसे में मिडिल ईस्ट में अस्थिरता भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए जोखिम बन सकती है। ICRA का कहना है कि भारतीय रिफाइनर अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका से तेल मंगा सकते हैं। लेकिन अगर कीमतें ऊंची रहीं तो आयात बिल बढ़ेगा और चालू खाते पर दबाव आएगा।

    Equirus Securities के मुताबिक, पिछले 50 वर्षों में भू-राजनीतिक संकटों के दौरान तेल की कीमतें 25 से 300 प्रतिशत तक उछली हैं, चाहे सप्लाई बाधा अस्थायी ही क्यों न रही हो। पैटर्न लगभग एक जैसा रहा है। पहले कीमतें तेजी से चढ़ती हैं, उनमें जोखिम प्रीमियम जुड़ता है, फिर समय के साथ सप्लाई रूट बदलते हैं और कीमतें धीरे-धीरे सामान्य होती हैं। असली सवाल यह नहीं कि कीमतें उछलेंगी या नहीं, बल्कि यह है कि यह उछाल कितने समय तक टिकेगा।