Blog

  • पुलिस अधिकारी के बेटे ने चार युवकों से की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, देखें वीडियो

    पुलिस अधिकारी के बेटे ने चार युवकों से की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर अमरावती एनक्लेव में कथित तौर पर हिमाचल के बड़े पुलिस अधिकारी के बेटे के द्वारा चार युवकों के साथ डंडों के साथ मारपीट करने और उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। यह घटना अमरावती चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई है। सीसीटीवी कैमरे में गाड़ियां तेज रफ्तार में जाती हुई साफ दिखाई दे रही है।

    इसकी शिकायत अनुपम धनवान निवासी डीएलएफ वैली ने स्थानीय थाने में देते हुए बताया कि युवराज गुप्ता जिसके पिता कथित तौर पर हिमाचल में बड़े पुलिस अधिकारी है। पिछले 6-7 महीनों से मुझे और मेरे परिवार को अपने रसूक एवं हाई कनेक्शन के चलते प्रताड़ित कर रहा है। इस काम में उसकी मां भी पूरा साथ और सहमति दे रही है।

    उसने बताया कि मेरे बच्चे अरावली इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र है। युवराज गुप्ता अपने पिता की पहुंच के चलते उन पर रौब मारता रहता है। मेरे बच्चे के साथ खेलने वाले दूसरे बच्चों पर भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देता है। इस विषय में जब उसके माता-पिता को सूचित किया गया तो उन्होंने हमें ही धमकाते हुए कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

    अनुपम ने अपनी शिकायत में बताया है कि शनिवार करीबन शाम 6 बजे के आस-पास जब मेरे पति मेरे बेटे मयंक धनवान और उसके दोस्त शौर्य जश्न और सकेत को घुमा कर हमारे घर वापिस आ रहे थे। तभी एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो जिसका नंबर नहीं था और उस पर पुलिस की लाल-नीली बत्ती भी लगी थी और हूटर भी लगा था।

    पीछे से बहुत तेज रफ्तार से आकर हमारी गाड़ी के सामने आग लगा दी। उन्होंने बताया कि उस गाड़ी से युवराज गुप्ता हाथ में बेसबॉल का बैट लेकर उतरे थे। इसके पीछे उसके दो सुरक्षाकर्मी अपने-अपने हाथों में मोटे डंडे लेकर उतरे। उन्होंने मेरे पति और बच्चों को ललकार दिया कि आज तुम्हें जान से मार देंगे। मेरे पति व बच्चों ने डर के मारे गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया।

    जिसके बाद युवराज और उसके सुरक्षाकर्मी डंडों से गाड़ी को तोड़ने लगे। मेरे पति और बच्चे बहुत डर गए। युवराज ने अपने सुरक्षाकर्मी को कहा कि आज इन्हें खत्म कर देंगे। कांच टूटने पर युवराज ने हाथ से एक बच्चे जश्न की गर्दन को पकड़ा। तब उन्हें पता चला कि युवराज और उसके सुरक्षा कर्मियों ने नशा भी कर रखा था।

    उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। गाड़ी टूटने का शोर सुनकर मैं और बाकी पड़ोसी घर से बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी घर से बाहर आए तो युवराज ने अपनी गाड़ी से मुझे भी टक्कर मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद जब हम सबने शोर मचाया तो युवराज की मां ने भी हमें धमकाया।

    अनुपम धनवान ने बताया कि युवराज गुप्ता पहले भी सोसाइटी के कई बच्चों के साथ मारपीट कर चुका है और हरकतों से परेशान हैं। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: हड्डा रोड़ी से गौं मास की चर्बी और 12 टीन घी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हड्डा रोड़ी से गौं मास की चर्बी और 12 टीन घी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना गोराया के अंतर्गत आते पुलिस चौकी दोसांझ कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दोसांझ कलां काले गांव कोट ग्रेवाल रोड हड्डा रोड़ी के पीछे गाय के मांस की बिक्री और गाय की चर्बी से घी बनाकर सप्लाई किए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने घटना स्थल से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि उन्हें सराफां बाजार फगवाड़ा के रहने वाले हरस भल्ला पुत्र हरजिंदर कुमार भल्ला ने शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस चौकी दोसांझ कलां के इंचार्ज थानेदार जंग बहादर सिंह शिकायतकर्ता के साथ टीम लेकर हड्डा रोड़ी पहुंचे। जहां पुलिस ने मौके पर एक टाटा एसपीबी-09-0153 वाहन से 12 घी तथा अन्य सामान बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि इस वाहन पर “स्व वाहन गौशाला” लिखा हुआ था और इसी में घी की सप्लाई की जा रही थी।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अवतार चंद उर्फ बलवान पुत्र चन्ना राम निवासी कोट ग्रेवाल, सुलेमान उर्फ सुल्तान पुत्र मुहम्मद सगीर निवासी चुरंबा थाना बसदेपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार, अमजद पुत्र शाहबाद निवासी अली चुंगी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, बलाल पुत्र भूरा निवासी कुंड कलाँ थाना गोगो जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं व एक्ट के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: इजराइल-इरान की जंग का असर, 12 उड़ानें हुई रद्द

    Punjab News: इजराइल-इरान की जंग का असर, 12 उड़ानें हुई रद्द

    अमृतसरः अमेरिका-इज़राइल और अरब देशों के बीच युद्ध के चलते अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज फिर 12 उड़ानें रद्द हो गईं। रद्द उड़ानों के संबंध में जानकारी सांझा करते हुए अमृतसर हवाई अड्डे के निदेशक भूपिंदर सिंह ने बताया कि आज फिर उक्त युद्ध के दौराने 1 घरेलू और 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुई हैं।

    रद्द हुई उड़ानों में 1 दिल्ली से अमृतसर और 2 दोहा कतर, 4 एयर इंडिया एक्सप्रेस, 2 स्पाइसजेट, 2 इंडिगो और 1 एयर इंडिया की उड़ानें जो दोहा, दुबई, शारजाह और लंदन अमृतसर के बीच चलनी थीं, को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन उड़ानों के रद्द होने की जानकारी एयरलाइन कंपनियों द्वारा यात्रियों को एक दिन पहले ही दे दी गई थी।

    वह घरेलू उड़ानों की बात करते हुए कहा कि अमृतसर हवाई अड्डे से सारी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर सही चली रही हैं क्योंकि घरेलू सेक्टर बिल्कुल सही और सुरक्षित है। उन्होंने उक्त उड़ानों के माध्यम से यात्रा करने वाले सभी यात्री समूह को संदेश देते हुए कहा कि जब तक युद्ध का माहौल शांत नहीं होता, तब तक यात्रा के लिए कोई योजना न बनाएं।

  • खामेनेई की मौत को लेकर भड़की हिंसा, दफ्तर में लगाई आग, 7 प्रदर्शकारियों की मौत, देखें वीडियो

    खामेनेई की मौत को लेकर भड़की हिंसा, दफ्तर में लगाई आग, 7 प्रदर्शकारियों की मौत, देखें वीडियो

    जम्मूः ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलो और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद लगतार विरोध शुरू हो गया। बीते दिन घटना को लेकर जहां पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए, वहीं अब पोक में हिंसा भड़क गई। आज पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शन हिंसक हो रहे है। गिलगित-सकारदू में प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आग लगा दी, जिसमें गिलगित में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का कार्यालय भी शामिल है। सकारदू में पुलिस सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय और कई सरकारी इमारतों को भी आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी में 7 प्रदर्शनकारी मारे गए और 12 से अधिक घायल हो गए। अस्पतालों में इमरजेंसी की स्थिति घोषित की गई है। गिलगित और सकारदू में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। बता दें कि रविवार को खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी काउंसलेट में प्रदर्शन हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर काउंसलेट के अंदर से गोलियां चलाई गईं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 से अधिक घायल हैं। यह विरोध प्रदर्शन इमामिया विद्यार्थी संगठन द्वारा भड़काया गया था। भारत में शिया समुदाय भी खामेनेई की मौत के विरोध में सड़कों पर उतर आया। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज कर्फ्यू है, इंटरनेट बंद है। श्रीनगर के लाल चौक पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।  
  • Punjab News: इजराइल-इरान की जंग से दुबई में फंसा Honeymoon मनाने गया Couple

    Punjab News: इजराइल-इरान की जंग से दुबई में फंसा Honeymoon मनाने गया Couple

    मानसाः इजराइल-इरान में जंग लगातार जारी है। वहीं इस जंग के कारण विदेशों में कई भारतीय फंस गए। दोनों देशों की जंग के कारण फंसे भारतीय को लेकर परिवार चितिंत है। वहीं जिले के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गया नवविवाहित कपल जंग के कारण वहीं फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी की वापसी की फ्लाइट 3 मार्च को थी, लेकिन उड़ान रद्द होने से वे घर नहीं लौट पा रहे हैं। जिसके बाद गुरप्रीत ने फोन कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन हालात को लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

    गुरप्रीत के पिता गुरजंट सिंह ने भावुक होकर कहा कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले टीवी चला लेते हैं और दिन भर खबरों पर नजर रहती है। गुरप्रीत सिंह के पिता गुरजंट सिंह ने बताया कि घर में किसी का भी मन काम में नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले टीवी चला लेते हैं। दिन भर खबरों पर नजर रहती है। हर नई अपडेट के साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है।

    गुरजंट सिंह ने यह भी बताया कि बेटे से रोजाना फोन पर बात हो जाती है। पिता के मुताबिक, गुरप्रीत ने परिवार को बताया है कि वह सुरक्षित हैं और होटल में ही ठहरे हुए हैं। वहां भारतीय दूतावास की ओर से भी उनसे संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। गुरजंट सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक वे घर नहीं लौट आते, चैन कैसे आएगा?

    परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार प्रार्थना कर रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य हों और उड़ानें बहाल हों ताकि उनका बेटा-बहू सकुशल लौट सकें। गुरजंट सिंह ने सरकार से अपील की है कि दुबई में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि जैसे पहले भी संकट के समय सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाला है, वैसे ही इस बार भी शीघ्र कदम उठाए जाने चाहिए।

  • Jalandhar News: 10 से 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 10 से 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आज सुबह स्कूलों को धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आज सुबह 7 से 9 के बीच शहर के 10 से 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया।

    इस दौरान घटना स्थल पर एंटी-सबोटाज टीमें, स्थानीय एसएचओ, एसीपी मॉडल टाउन, एसीपी कैंट, एसीपी सेंट्रल और एडीसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की निगरानी में हर स्कूल में कई टीमों द्वारा एंटी-सबोटाज चेक किया जा रहा है और भेजने वाली ईमेल आईडी की साइबर जांच जारी है। स्थानीय पुलिस ने स्कूल प्रबंधन का सहयोग लेकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

  • PM Modi ने Middle East में बढ़ रहे तनाव पर जताया शोक, Benjamin Netanyahu से की बात

    PM Modi ने Middle East में बढ़ रहे तनाव पर जताया शोक, Benjamin Netanyahu से की बात

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार के साथ चर्चा की है। उन्होंने हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता जताई है और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ भी बात की है। संयुक्त अरब अमीरात पर हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए तनाव कम करने की जरुरत पर जोर दिया है।

    Read In English : https://encounternews.in/latest-news/pm-modi-speaks-to-benjamin-netanyahu-reviews-escalating-west-asia-crisis/

    एक्स पर दी जानकारी

    पीएम ने नेतन्याहू के साथ बातचीत के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात की है। पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने नेतन्याहू को हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत भी करवाया है। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इसके साथ ही भारत ने शत्रुता को जल्दी समाप्त करने की जरुरत को दोहराया है। पीएम मोदी और नेतन्याहू की ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान संघर्ष और संबंधित घटनाओं ने क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर चुनौती दी है।

    यूएई के राष्ट्रपति से की बातचीत

    बेंजामिन नेतन्याहू से बात करने से पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की है। उन्होंने बातचीत के दौरान संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और उन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि – ‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की है। मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है’। भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है। पीएम ने आगे लिखा कि – ‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है’।
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से गोलक लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से गोलक लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः लालड़ू के अंतर्गत आने वाले गांव तोंगापुर में गुरुद्वारे की बेअदबी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम प्रवासियों द्वारा दिया गया है। इस घटना को लेकर गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। गांव वासियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गांव वासियों के अनुसार 3 लोग मोटरसाइकिल पर आए थे जिनमें से 2 लोग नंगे सिर और जूते पहनकर गुरुद्वारे के अंदर घुसे और गुरुद्वारे की गोलक उठाकर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने कुछ दूर जा कर उन्होंने गोलक तोड़ी और उसके अंदर से पैसे ले गए।

    गांव वासियों के अनुसार गोलक में पिछले लगभग 3 महीने की रकम रखी थी। पुलिस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार होते दिखाई दे रहे है।

  • विदेश में मशहूर गायक का हुआ एक्सिडेंट, फैंस में छाई मायूसी

    विदेश में मशहूर गायक का हुआ एक्सिडेंट, फैंस में छाई मायूसी

    लंदन: अपने स्टेज नाम मंज़ म्यूज़िक से मशहूर गायक मनजीत सिंह राल लंदन में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। हादसे के बाद गायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण उन्हें अपनी भारत यात्रा रद्द करनी पड़ी है।

    मनजीत सिंह राल मुंबई में होने वाले ‘ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026’ में एक बड़ी परफॉर्मेंस देने वाले थे, लेकिन हादसे के कारण वे अब इस शो का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। हालांकि उनकी चोटें कितनी गंभीर हैं, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

    मनजीत सिंह राल प्रसिद्ध ब्रिटिश-इंडियन बैंड RDB (रिदम, ढोल, बेस) के पूर्व मुख्य गायक रहे हैं। उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में अपने भाइयों कली (कुलदीप राल) और सुरजीत सिंह के साथ मिलकर इस बैंड की शुरुआत की थी। उनके संगीत सफर की शुरुआत स्थानीय गुरुद्वारों में परफॉर्म करने से हुई थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय संगीत को मिलाकर प्रवासी संगीत को एक नई परिभाषा दी।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! सड़क हादसे में घायल कैंटर चालक की मदद के बहाने नगदी फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! सड़क हादसे में घायल कैंटर चालक की मदद के बहाने नगदी फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर डिवाइडर से कैंटर टकरा गया। देर रात हुए हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के दौरान कैंटर चालक की मदद के लिए कुछ लोग रूके और इंसानियत शर्मसार कर दी। दरअसल, मदद के लिए आए 2 युवक कैंटर ड्राइवर को सड़क से गली में ले गए। जिसके बाद उक्त युवक पीड़ित का मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए।

    ड्राइवर उनका पीछा करने की कोशिश करता रहा लेकिन वो दोनों फरार हो गए। लोगों को लगा कि कैंटर ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद डर के मारे मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ मौके पर रूके अन्य लोगों ने पीसीआर को सूचना दी। पीसीआर मौके पर पहुंची। घटना नेशनल हाईवे पर टिब्बा रोड के पास हुई।

    ड्राइवर वरिंदर कुमार कुछ देर बाद जब घटना स्थल पर पहुंचा तो उसने बताया कि सामने से एक मोटर साइकिल आ गई थी जिसे बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट हो गया। उसने बताया कि एक्सीडेंट के बाद 2 युवक मदद के लिए आए और उसे गली में ले गए। वहां पर दोनों ने मिलकर उसका मोबाइल व नकदी लूट ली।