Blog

  • अब Sardar Patel Vidyalaya और Salwan Public सहित 3 School को मिली धमकी

    अब Sardar Patel Vidyalaya और Salwan Public सहित 3 School को मिली धमकी

    नई दिल्लीः स्कूलों को लगातार धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। दरअसल, जालंधर में स्कूलों को धमकी मिलने के बाद दिल्ली के 3 प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी से जुड़े ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। इन स्कूलों में सरदार पटेल विद्यालय और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इस गंभीर स्थिति की सूचना पाकर स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को सूचित किया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें पहुंच गईं।

    छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर एहतियाती कदम उठाए गए। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि अब तक दो स्कूलों से कॉल मिली हैं और व्यापक एंटी-सबोटाज जांच जारी है। कक्षाओं, कॉरिडोर और स्कूल के आसपास के इलाकों की सघन तलाशी ली जा रही है, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सरदार पटेल विद्यालय ने बच्चों के पैरेंट्स को संदेश भेजकर बताया कि सभी छात्र सुरक्षित हैं और पुलिस आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्कूल में मौजूद है।

    स्कूल प्रशासन ने यह भी कहा है कि जांच पूरी होने के बाद जूनियर कक्षाओं को फिर से शुरू किया जाएगा, जबकि सीनियर स्कूल के छात्रों की परीक्षाएं भी जांच खत्म होने के बाद दोबारा शुरु होंगी। दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और स्कूल प्रशासन की समझदारी ने इस संभावित खतरे को गंभीर हालात में बदलने से रोका। ऐसे समय में सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी को सतर्क रहना आवश्यक है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने आते ही कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: Flyover के पास पलटा पेपर रील से लदा ट्रक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Flyover के पास पलटा पेपर रील से लदा ट्रक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदां फ्लाईओवर के पास पेपर रील से लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों ने बताया कि ड्राइवर ट्रक की चैसी के बीच ही फंस गया था। उसे बहुत मुश्किल से बाहर निकाला। ड्राइवर को हलकी चोट आई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर जाम में फंसे वाहनों को निकाला। घटना देर रात साढ़े 11 बजे की है। ड्राइवर सतिंदर ने बताया कि वह कपूरथला से अंबाला जा रहा था। यहां डीएवी फ्लाइओवर के पास ब्रेक लगाई तो लदी हुई रीलें हिल गईं। इनसे ट्रक का बेलेंस बिगड़ गया और ये सड़क पर ही पलट गया। मकसूदां पुलिस के मुलाजिम सूचना पर पहुंचे और घटना स्थल पर हादसे की जांच की।

    पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे रील से लदा ट्रक पलटने की जानकारी मिली। पीसीआर टीम के साथ मिलकर ट्रक को सीधा करवाकर रोड से हटा दिया गया है। ड्राइवर का मेडिकल करवाया जा रहा है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में नशे का सेवन पाया जाता है तो उसी हिसाब से कार्रवाई होगी।

  • जालंधर: APJ और Police DAV के बाद DPS School सहित एक अन्य को मिली धमकी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर: APJ और Police DAV के बाद DPS School सहित एक अन्य को मिली धमकी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी के अधीन आते कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिल जानकारी के अनुसार आज सुबह एपीजे और पुलिस डीएवी स्कूल को बम के उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। वहीं अन्य ई-मेल में डीपीएस स्कूल और एपीएस नामक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ई-मेल में कहा गया है कि कनाडा विचो आई आवाज, पंजाब हुल खालिस्तान। वहीं निज्जर हत्याकांड का बदले लेने का जिक्र किया गया है। ई-मेल में लिखा है कि 1.11 बजे बम धमका स्कूलों में किया जाएगा। बता दें कि एपीजे स्कूल में आज बच्चों के पेपर चल रहे है। इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, बम स्कवॉयड, डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
  • Jalandhar News: ठेकेदार की लापरवाही से बाइक सवार की गड्ढे में गिरने से मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ठेकेदार की लापरवाही से बाइक सवार की गड्ढे में गिरने से मौत, देखें वीडियो

    आंख में घूसा सरिया, इंसानियत शर्मसार ! मृतक का पर्स और फोन चुराकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: जंडू सिंघा की ओर जाने वाले रोड पर ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां बिना बेरिकेडिंग किए निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान देर रात गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि गड्ढे में गिरे बाइक सवार की किसी ने मदद नहीं की बल्कि गड्ढे में जाकर मृतक का फोन और पर्स चुरा लिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गड्ढा पुल बनाने वाली कंपनी ने पिल्लर के खोद रखा था। करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में रात साढ़े 11 बजे के करीब बाइक गिरी। पास सो रही लेबर ने आवाज सुनी लेकिन हेल्प के लिए नहीं उठे। बाइक सवार कई घंटे तक तड़पता रहा और गड्ढे के अंदर ही दम तोड़ दिया। डेडबॉडी और बाइक सुबह दुकानदारों ने देखी तो पुलिस को सूचित किया। गड्ढे के पास ही दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसने दुकान खोलने के बाद अचानक गड्ढे की तरफ नजर मारी तो अंदर बाइक गिरी दिखी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ, 20 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੇ ਖੱਡੇ ‘ਚ ਡਿੱਗੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ
    जब उसने आसपास पूछा कि बाइक अंदर कैसे गई तो लेबर ने बताया कि रात को बाइक सवार गिर गया था। हमें अवाजा आई लेकिन हमने सोचा कि निकल गया होगा। जब गड्ढे के अंदर फिर से झांककर देखा तो वहां डेडबॉडी पड़ी थी। बाइक सवार की सरिया लगने से आंख निकल चुकी थी। उसके पास हेडफोन थे लेकिन मोबाइल और पर्स दोनों गायब मिले। मौके पर पहुंची जालंधर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव को गड्ढे से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए आस पास के थानों में सूचना दे दी गई है। घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि जब उसने सुबह करीब 5 बजे दुकान खोली, तो उसे गड्ढे में एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी। जब उसने वहां काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्रियों से पूछताछ की, तो उन्होंने लापरवाही भरा जवाब देते हुए कहा कि रात एक बंदा गिरा था और तड़प रहा था, हमें लगा वह खुद निकल गया होगा। सुबह जब गहराई से जांच की गई, तो पता चला कि युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक युवक के पास से उसके कान के हेडफोन और बाइक की चाबियां तो बरामद हुई हैं, लेकिन उसका मोबाइल फोन और पर्स गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस, राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने लूटपाट की भी आशंका जताई है। लोगों ने कहा कि किसी ने तड़पते हुए युवक की मदद करने के बजाय उसका कीमती सामान चोरी कर लिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते एम्बुलेंस को फोन कर दिया जाता, तो शायद उस युवक की जान बचाई जा सकती थी। हादसे वाली जगह पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां पर रात को लाइट का इंतजाम नहीं है। गड्ढे का यहां पर पता नहीं चलता। सुरक्षा के नाम पर मिट्टी के ढेर लगाकार बेरिकेडिंग की खानापूर्ति की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइट को दूर की बात यहां आगे गड्ढा है, इसकी जानकारी देने के लिए कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। अंधेरा में गड्ढे का अंदाजा न होने के कारण तेज रफ्तार बाइक सवार सीधे गड्ढे में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक का मोबाइल और पर्स किसने गायब किया और क्या यह केवल एक हादसा है या इसके पीछे कोई और बड़ी लापरवाही है।  
  • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार को जोरदार झटका दिया है। सोमवार, 2 मार्च को निवेशकों में भारी अफरा-तफरी मच गई और सेंसेक्स-निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए। प्री-ओपन में ही BSE सेंसेक्स 2,743 अंक (3.38%) की भारी गिरावट के साथ 78,543 के स्तर पर आ गिरा। वहीं निफ्टी 50 भी 500 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 24,659 के नीचे पहुंच गया है। प्री-ओपन सेशन में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।

    सुबह 9:15 बजे BSE सेंसेक्स 1,193 अंक (1.47%) की गिरावट के साथ 80,093 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 भी निचले स्तरों से रिकवर होकर अब 273 अंक (1.09%) की कमजोरी के साथ 24,905 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने भारतीय निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डुबो दिए हैं। बाजार की इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान रियल्टी (प्रॉपर्टी), ऑयल एंड गैस और ऑटोमोबाइल सेक्टर को हुआ है, जो करीब 2% तक नीचे आ गए हैं।

    युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 7% से ज्यादा का उछाल आया है, जिससे एयरलाइन कंपनियों के शेयरों पर भी बुरा असर पड़ा है। मिडिल ईस्ट में उड़ानों के रद्द होने से ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़ी कंपनियां दबाव में हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बाजार इस युद्ध की आग में जल रहे हैं। जापान का निक्केई 1.5% और हांगकांग का हैंग सेंग 1.68% तक लुढ़क गया है। इससे पहले अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। कल मंगलवार को शेयर बाजार में होली की छुट्टी है और आज निफ्टी की एक्सपायरी भी है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

  • Jalandhar News: APJ और Police DAV School को मिली धमकी, मचा हड़कंप

    Jalandhar News: APJ और Police DAV School को मिली धमकी, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: रामामंडी के अधीन आते एपीजे और पुलिस डीएवी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है। इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, बम स्कवॉयड, डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • आज का राशिफल, 2 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 2 मार्च 2026

    आज का दिन गहन आत्म-मंथन से शुरू होकर ठोस धरातल पर साहसिक निर्णय लेने का है। सिंह राशि के चंद्रमा जहां व्यक्तिगत गरिमा बढ़ाएंगे, वहीं उच्च के शुक्रदेव संबंधों में मिठास और रचनात्मकता का आशीर्वाद प्रदान करेंगे। बुधदेव के अस्त होने के कारण तकनीकी संवाद में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। करियर में तरक्की के लिए आपको अपनी कार्यप्रणाली में धैर्य और दूरदर्शिता लानी होगी। कुल मिलाकर, यह दिन आंतरिक शक्ति को पहचानने और उसे सही दिशा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

    मेष राशि: आज चंद्रदेव आपके पंचम भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपकी रचनात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में गजब का इजाफा होगा। आप स्वयं को काफी साहसी महसूस करेंगे और नए विचारों पर अमल करने के लिए उत्सुक रहेंगे। शुक्रदेव का बारहवें भाव में उच्च का होना गुप्त सुखों और आध्यात्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रेम संबंधों में एक अलग तरह की गहराई महसूस होगी, जहां आप शब्दों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ाव महसूस करेंगे। करियर के क्षेत्र में आज अपनी ‘वाइब’ और प्रेसेंस पर ध्यान दें, क्योंकि तकनीकी डेटा में बुध के अस्त होने से कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आर्थिक रूप से दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी, लेकिन दिखावे के लिए बड़ा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के लिए हृदय और रीढ़ की हड्डी का ख्याल रखें।

    वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए घरेलू सुख-सुविधाओं और भावनात्मक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का है। चंद्रदेव आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो घर को सजाने और परिवार के साथ समय बिताने की प्रेरणा देंगे। आपकी राशि स्वामी शुक्रदेव अब ग्यारहवें भाव में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं, जो आपके सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता को शिखर पर ले जाएंगे। करियर के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ अहंकार के टकराव से बचें, क्योंकि मंगल और राहु की युति तनाव पैदा कर सकती है। आर्थिक रूप से “भाग्य के माध्यम से लाभ” के योग बन रहे हैं; किसी मित्र के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में ‘वॉटर थेरेपी’ या तैराकी आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी।

    मिथुन राशि: आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके संचार कौशल और साहस को बढ़ाएंगे। हालांकि, आपकी राशि स्वामी बुधदेव के अस्त होने से आपको अपनी बातों को स्पष्ट रूप से समझाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। शुक्रदेव का दसवें भाव में उच्च का होना आपके पेशेवर जीवन के लिए एक वरदान की तरह है; आपकी सार्वजनिक छवि बहुत आकर्षक और प्रभावशाली बनेगी। करियर में आज तकनीकी विशिष्टताओं के बजाय अपनी रचनात्मकता और ‘सॉफ्ट स्किल्स’ का उपयोग करें। आर्थिक मामलों में प्रोफेशनल ब्रांडिंग पर खर्च करना फायदेमंद साबित होगा। प्रेम जीवन में आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो पद और प्रतिष्ठा में आपसे ऊंचा हो। गले और घुटनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    कर्क राशि: आज चंद्रदेव आपके द्वितीय भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान धन संचय और पारिवारिक संपदा की सुरक्षा पर रहेगा। उच्च के शुक्रदेव आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको ‘दैवीय सौभाग्य’ का आशीर्वाद दे रहे हैं। दूर की यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। करियर में लोग आपसे बड़ी तस्वीर की उम्मीद करेंगे, क्योंकि बाकी लोग तकनीकी उपलब्धियों में उलझे रह सकते हैं। आर्थिक रूप से इस दिन आध्यात्मिक कार्यों में निवेश या दान के लिए बहुत शुभ है। राहु के प्रभाव के कारण बैंकिंग एप्स या साझा निवेश में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लेना तनाव को कम करेगा।

    सिंह राशि: आज चंद्रदेव आपकी ही राशि के प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका व्यक्तित्व एक राजा की तरह निखर कर सामने आएगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और नेतृत्व करने के लिए तैयार होंगे। शुक्रदेव का आठवें भाव में उच्च होना आपको अचानक धन लाभ या किसी पुरानी छिपी हुई समस्या का समाधान दिला सकता है। करियर के क्षेत्र में आज आपकी ‘ऊर्जा’ ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है; लोग आपके पीछे चलने को तैयार रहेंगे। प्रेम संबंधों में आप बहुत ही गहन और भावनात्मक गतिविधि की तलाश करेंगे। आर्थिक रूप से साझे बैंक खातों या बीमा से जुड़े मामले आसानी से हल हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से हृदय की गति और रक्तचाप पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

    कन्या राशि: आज चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको थोड़ा अंतर्मुखी और एकांतप्रिय बना सकते हैं। शुक्रदेव का सातवें भाव में उच्च होना आपके जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के माध्यम से बड़ा लाभ दिलाने का संकेत है। आपका अपना राशि स्वामी बुध अस्त है, इसलिए खुद की गणनाओं पर ज्यादा भरोसा न करके दूसरों की मदद लेने में संकोच न करें। करियर में आज ‘हार्ड वर्क’ के बजाय ‘स्मार्ट वर्क’ और सहयोग पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में कोई बहुत ही शुद्ध और कलात्मक ऊर्जा वाला व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। आर्थिक प्रवाह दूसरों के माध्यम से अधिक सुचारु रहेगा। स्वास्थ्य के लिए पैरों की मालिश और अच्छी नींद सबसे बढ़िया दवा साबित होगी।

    तुला राशि: आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे सामाजिक मेलजोल और नेटवर्किंग के लिए बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपकी राशि स्वामी शुक्रदेव छठे भाव में उच्च के होकर ‘कॉस्मिक मेडिसिन’ का काम कर रहे हैं, जो आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करेंगे। करियर के क्षेत्र में आपकी सेवा भावना और परिश्रम पर ध्यान देने की क्षमता आपकी ताकत बनेगी। प्रेम संबंधों में आज बड़े उपहारों के बजाय छोटी-छोटी मदद और सेवा अधिक प्रभावी रहेगी। आर्थिक रूप से दोस्तों या गुरुओं के साथ प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करना लाभदायक होगा, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें। स्वास्थ्य के लिए सात्विक आहार और अधिक पानी पीना आपकी जीवनशक्ति को बढ़ाएगा।

    वृश्चिक राशि: आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको पेशेवर दुनिया में सुर्खियों में लाएंगे। आप अपने करियर को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी और सशक्त महसूस करेंगे। शुक्रदेव का पांचवें भाव में उच्च का होना प्रेम और संतान के पक्ष से ‘अध्यात्मिक आनंद’ लेकर आएगा। आपकी रचनात्मक आदतें आज चरम पर होंगी। करियर में नेतृत्व करने की आपकी क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी, भले ही घर का माहौल थोड़ा तनाव वाला हो। आर्थिक रूप से कला या मनोरंजन के क्षेत्र में किया गया खर्च भविष्य में सुखद परिणाम देगा। बुध के अस्त होने से संपत्ति से जुड़े कागजातों पर हस्ताक्षर करने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिए ‘लाफ्टर थेरेपी’ और क्रिएटिव शौक सबसे अच्छे रहेंगे।

    धनु राशि: आज चंद्रदेव आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके मन में लंबी यात्रा, दर्शन और सत्य को जानने की तीव्र इच्छा होगी। शुक्रदेव का चौथे भाव में उच्च होना आपके ‘गृहस्थ जीवन’ को स्वर्ग जैसा सुंदर और सुखद बना देगा। घर के नवीनीकरण या सुख-सुविधाओं पर किया गया निवेश भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। करियर के क्षेत्र में आप एक सलाहकार या गुरु की भूमिका में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, तीसरे भाव में बुध के अस्त होने से स्थानीय लेवल या ईमेल भेजने में तकनीकी समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन में आप अपने साथी के साथ घर पर ही शांतिपूर्ण समय बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य के लिए फेफड़ों और छाती का विशेष ध्यान रखें और प्राणायाम करें।

    मकर राशि: आज चंद्रदेव आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो साझा संसधानों और भावनात्मक गहराई की ओर इशारा करते हैं। शुक्रदेव का तीसरे भाव में उच्च का होना आपकी वाणी में एक मधुरता लेकर आएगा, जिससे आप किसी भी बिगड़ी बात को बना लेंगे। बुध के दूसरे भाव में अस्त होने से बैंक बैलेंस या हिसाब-किताब में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए आज पैसों की गिनती के बजाय संबंधों को गिनें। करियर में डेटा और नंबरों के बजाय अपनी प्रस्तुति और क्लाइंट संबंधों पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में पड़ोस या जान-पहचान के दायरे में कोई आकर्षण पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए तंत्रिका तंत्र को आराम देने हेतु डिजिटल डिटॉक्स बहुत जरूरी है।

    कुंभ राशि: आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान साझेदारी और जीवनसाथी पर केंद्रित रहेगा। शुक्रदेव का दूसरे भाव में उच्च होना आपके बैंक खाते के लिए एक ‘वरदान’ की तरह है, जिससे अचानक धन लाभ या रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी वाणी में एक उपचारक गुण आ जाएगा। करियर के क्षेत्र में आज आपकी तकनीकी इनपुट भले ही अनदेखी कर दी जाएं, लेकिन आपका ‘व्यक्तित्व’ और ‘आवाज’ ही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी। प्रेम संबंधों में आप आतंरिक स्तर पर सुरक्षा और गहराई की तलाश करेंगे। स्वास्थ्य के लिए गले और पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें। अस्त बुध के कारण त्वचा संबंधी एलर्जी या आंखों में जलन हो सकती है।

    मीन राशि: आज चंद्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको अपने स्वास्थ्य और दैनिक कार्यों के प्रति अनुशासित रहने की प्रेरणा देंगे। आपकी अपनी राशि के पहले भाव में शुक्रदेव का उच्च होना आपके ‘व्यक्तित्व’ को चमकदार और आकर्षक बना देगा। लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। हालांकि, बारहवें भाव में बुध के अस्त होने से सपनों में कुछ भ्रम या नींद में खलल पड़ सकटी है। करियर में आपका रचनात्मक अधिकार पूर्ण रहेगा; लोग आपकी स्प्रेडशीट के बजाय आपकी ‘वाइब’ पर भरोसा करेंगे। प्रेम संबंधों में आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और कोई बहुत ही उच्च गुणवत्ता वाला आध्यात्मिक गतिविधि संभव है। स्वास्थ्य के लिए ठंडे और जल युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

  • Jalandhar News: J.S. Farms case: सरकारी गेहूं के भंडारण में बाधा डालने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: J.S. Farms case: सरकारी गेहूं के भंडारण में बाधा डालने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जालंधर की ओर से जे.एस. फार्म, सरमस्तपुर में स्टोर की गई पंजाब सरकार की केंद्रीय पूल गेहूं (49,672 जूट की बोरियां, लगभग 24,836 क्विंटल) तक पहुंच में बाधा संबंधी एक दरखास्त प्राप्त हुई थी।

    17 फरवरी को खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मनीष कुमार तथा उनकी टीम को गोदाम का निरीक्षण करने के लिए प्रवेश से मना कर दिया गया था। फार्म मालिक उपकार सिंह होठी ने कथित रूप से प्रवेश देने से इनकार कर दिया तथा सरकारी गेहूं की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी हटा दिया, जिससे इसकी सुरक्षा और लिफ्टिंग कार्यों को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हुईं।

    जिला अटॉर्नी (डीए) लीगल से कानूनी राय प्राप्त करने के उपरांत, एफआईआर नंबर 34 दिनांक 27.02.2026, धारा 316(2), 314, 221 एवं 351(2) बीएनएस के तहत, थाना मकसूदां, जिला जालंधर ग्रामीण में दर्ज की गई है।

    जालंधर ग्रामीण पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये लगातार छापेमारी, नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारी ने बताय़ा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: थाने के बाहर 2 पक्षों में हुई लड़ाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थाने के बाहर 2 पक्षों में हुई लड़ाई, देखें वीडियो

    जालंधर: थाना 6 के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि दो पक्षों का राजीनामा करवाने को लेकर हल्के का प्रधान साथ आया था। इस दौरान थाने के बाहर ही हाथापाई हो गई। पीड़ित हलका प्रधान ने बताया कि वे दोनों पक्षों में समझोता करवाने के लिए आए हुए थे लेकिन थाने के बाहर ही दूसरे पक्ष द्वारा उसे थप्पड़ जड़ दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि लोगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह थाने के बाहर ही हाथापाई करने से गुरेज नहीं कर रहे।

    पीड़ित ने कहा कि उनका मकसद ही दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का होता है, लेकिन इस समझौते के दौरान उसी के साथ एक पक्ष द्वारा हाथापाई की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया जाता है। जहां पुलिस की प्राथमिकता दोनों में समझोता करवाने की होती है लेकिन अगर कोई पक्ष समझौता नहीं करता तो उसके बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाती है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि थाने के बाहर हुई हाथापाई को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि थाने के बाहर हंगामा होने के बाद जब बाहर आए तो एक पक्ष घटनास्थल से जा चुका था। उन्होंने कहा कि अगर किसी पक्ष द्वारा हाथापाई की गई है तो वह बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई करेंगे।

     

     

  • Vijay-Rashmika ने शादी के बाद तिरुपति बालाजी में किए दर्शन, फैंस को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

    Vijay-Rashmika ने शादी के बाद तिरुपति बालाजी में किए दर्शन, फैंस को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

    मनोरंजन: न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शादी के बाद अपने होम टाउन आंध्रा प्रदेश में हैं। सात फेरे लेने के बाद अब कपल ने पहली बार तिरुमाला में तिरुपति बालाज मंदिर में दर्शन किए हैं। यहां से उनके कई वीडियो भी सामने आए हैं। दोनों के खिले चेहरे साफ बताते हैं कि वो कितने खुश हैं।

    पति-पत्नी ने लिया आशीर्वाद

    कपल ने भगवान का आशीर्वाद लिया है और अपनी नई जिंदगी की अच्छी शुरुआत की कामना की है। इस दौरान रश्मिका जहां हरी कांजीवरम साड़ी में सोने के गहनों के साथ सजी हुई दिखी। वहीं विजय सफेद कुर्ता पायजाम में हैंडसम लगे। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे साथ में चलते दिखे। उनके आस-पास पुलिस की कड़ी सिक्योरिटी भी मौजूद रही। विजय-रश्मिका के साथ में इस दौरान उनके छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी नजर आए। वो भी उनके साथ साए की तरह ही मौजूद रहे।
    दोनों की प्यार भरी जोड़ी देखने के बाद मंदिर परिसर में फैंस भी काफी इकट्ठा हुए हैं। विजय और रश्मिका दोनों ने ही उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया है। हर कोई उनसे मिलने के लिए काफी एक्साइटेड भी दिखा। आस-पास जुटी हुई भीड़ को देखकर विजय का भी प्रोटेक्टिव हसबैंड मोड ऑन नजर आया। उन्होंने रश्मिका की पूरी देखभाल की ओर लोगों से बचाते दिखे।

    इकोनॉमी क्लास में किया कपल ने सफर

    रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक खूबसूरत पारंपरिक समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। फैंस उन्हें देखकर काफी दीवाने भी हो गए। शादी के अगले दिन ये नया जोड़ा हैदराबाद वापिस चला गया। फैंस को हैरानी उस समय हुई थी जब कपल इकोनॉमी क्लास में सफर करता दिखा। उदयपुर से कमर्शियल फ्लाइट्स में चढ़ते हुए दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों बहुत खुश भी नजर आ रहे हैं और अपनी सीट की ओर जाते हुए मुस्कुराते हुए दिखे।

    कपल ने बांटी मिठाईयां

    हाल ही में कपल ने अनांउस किया था कि वो पूरे देश में अपनी शादी की मिठाई बांटने वाले हैं। शादी की खुशी मनाने के लिए रविवार को देशभर के मंदिरों में अन्नदान करने का फैसला किया है वो पूरे देश में मिठाईयों से भरे ट्रक भी भेज रहे हैं। इस खबर को शेयर करते हुए विजय-रश्मिका ने लिखा कि – ‘इस देश के प्यारे लोगों के नाम। आप हमेशा हमारी जिंदगी और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हो हम शादी की खुशी आप सभी के साथ मनाना चाहते हैं और भारत में हर खुशी कैसे मनाई जाती है। मिठाई और खाने के साथ इसलिए 1 मार्च को हम देशभर में प्यार और मिठाईयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं ताकि अपनी जिंदगी के इस खास पल को आप सबके साथ बांट सकें। साथ ही हम देश के कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे।’