Blog

  • ओमान तट पर ईरान ने Strait of Hormuz में तेल टैंकर पर किया हमला, 15 भारतीय Crew Member थे सवार

    ओमान तट पर ईरान ने Strait of Hormuz में तेल टैंकर पर किया हमला, 15 भारतीय Crew Member थे सवार

    Israel-Iran War News: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान बेहद आक्रामक हो गया है। इस घटना से नाराज ईरान बदला लेने के लिए पूरी ताकत के साथ जवाबी कार्रवाई कर रहा है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

    तेल टैंकर पर हमला
    ताजा घटनाक्रम में ईरान ने ओमान के तट के पास स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमला किया। यह हमला पलाऊ के झंडे वाले “स्काईलाइट” नाम के तेल टैंकर पर हुआ। टैंकर पर हमला ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास किया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले ओमान के दुकम पोर्ट पर भी ड्रोन हमले हुए थे।

    हमले में चार लोग घायल
    ओमान के Maritime Security Centre (MSC) Oman के अनुसार, इस हमले में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। हालांकि सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

    टैंकर में 15 भारतीय क्रू मेंबर थे सवार
    एमएससी के मुताबिक तेल टैंकर में कुल 20 क्रू मेंबर मौजूद थे। इनमें 15 भारतीय नागरिक व 5 ईरानी नागरिक शामिल थे। हमला मुसंदम के खासाब पोर्ट से करीब 5 नॉटिकल मील उत्तर में हुआ। घटना के बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

    दुनिया के लिए अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया में तेल सप्लाई का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता माना जाता है। इसे वैश्विक तेल व्यापार का सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग (चोकपॉइंट) कहा जाता है। यहां किसी भी तरह का हमला अंतरराष्ट्रीय बाजार और वैश्विक सुरक्षा पर बड़ा असर डाल सकता है।

    ओमान के आसपास पहली बार ऐसा हमला
    रिपोर्ट के अनुसार, ओमान या उसके आसपास किसी टारगेट पर इस तरह का हमला पहली बार हुआ है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई से खाड़ी क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है और कई देश नए युद्ध जैसे हालात में फंसते नजर आ रहे हैं।

     

     

     

  • Punjab News: खामेनेई की मौत को लेकर शाही इमाम आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: खामेनेई की मौत को लेकर शाही इमाम आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः खाड़ी देशों में पिछले दो दिनों से ईरान और इज़राइल के बीच चल रही जंग में आज सुबह ईरान के सुप्रीम धार्मिक नेता अयातुल्ला खामेनेई एक एयर स्ट्राइक में शहीद हो गए। इस खबर से पूरी दुनिया के मुसलमानों में गुस्सा है। आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय ने पंजाब के धार्मिक केंद्र जामा मस्जिद के बाहर इज़राइल सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और अपने प्रधानमंत्री नेतन्याहू का पुतला जलाया। इस मौके पर जामा मस्जिद में दोपहर की नमाज़ के बाद अयातुल्ला खामेनेई की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए एक खास नमाज़ भी पढ़ी गई।

    शोक सभा को संबोधित करते हुए मजलिस अहरार इस्लाम हिंद और पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि यह इज़राइल और अमेरिका का सरकारी आतंकवाद है। दुनिया उनके ज़ुल्म के आगे चुप है क्योंकि इंसाफ़ मांगने वाले भी उनके ज़ुल्म के आगे बेबस हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अयातुल्ला खामेनेई सिर्फ़ ईरान के ही नहीं बल्कि दुनिया भर के मुसलमानों के लीडर थे। हम सब उनकी शहादत को सलाम करते हैं और उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जाएगा। आने वाली पीढ़ियां गर्व से कह सकेंगी कि जब पूरी दुनिया के लीडरों ने इज़राइल और अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए थे, उस समय एक बूढ़ा शेर अपनी आखिरी सांस तक दुश्मन से लड़ता रहा।

    पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने मांग की कि भारत सरकार अयातुल्ला खामेनेई की शहादत के मौके पर इज़राइल और अमेरिका की इस आतंकी हरकत के खिलाफ UNO में अपना गुस्सा दर्ज कराए और ईरान के साथ अपने दशकों पुराने रिश्तों को देखते हुए राष्ट्रीय शोक मनाए। यह सही है कि लुधियाना जामा मस्जिद के बाहर जमा हुए लोग अयातुल्ला खामेनेई ज़िंदाबाद और इज़राइल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

     

  • Health Tips: दिनभर में कितनी बार चाय पीनी चाहिए, जानें Expert की राय

    Health Tips: दिनभर में कितनी बार चाय पीनी चाहिए, जानें Expert की राय

    Health Tips: भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं,  बल्कि लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है। सुबह उठते ही ताजगी के लिए और शाम को थकान दूर करने के लिए एक कप चाय पीना आम बात है। चाय मूड को अच्छा बनाती है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। लेकिन कई लोगों को चाय की इतनी आदत हो जाती है कि वे हर 2–3 घंटे में चाय पीते रहते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दिनभर में कितनी चाय पीना सही है और कब इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दिनभर में कितनी चाय पीना सही है? एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिन में 2 से 3 कप चाय पीना सुरक्षित माना जाता है। पूरे दिन में शरीर में जाने वाली कैफीन की मात्रा 200–300 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। स्वाद और सेहत दोनों को बनाए रखने के लिए चाय की मात्रा सीमित रखें। कोशिश करें कि खाली पेट और देर रात चाय न पिएं। कब चाय पीना नुकसानदायक हो जाता है? अगर आप दिन में 4–5 कप या उससे ज्यादा चाय पीते हैं, तो यह सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। 1. शरीर में ज्यादा कैफीन ज्यादा चाय पीने से शरीर में कैफीन बढ़ जाता है, जिससे घबराहट महसूस हो सकती है। दिल की धड़कन तेज हो सकती है। नींद आने में परेशानी हो सकती है। 2. एसिडिटी और पेट की समस्या
    • सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है।
    • गैस, पेट में जलन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
    3. शरीर में आयरन की कमी
    • खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर आयरन को ठीक से नहीं ले पाता।
    • इससे कमजोरी और एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है।
     4. नींद की समस्या (इंसोम्निया)
    • शाम या रात में ज्यादा चाय पीने से नींद प्रभावित होती है।
    • लंबे समय तक ऐसा होने पर अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
    चाय पीने का सही तरीका अगर आप चाय पीना पसंद करते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
    • दिन में 2–3 कप से ज्यादा चाय न पिएं।
    • खाने के तुरंत बाद चाय पीने से बचें।
    • सोने से 3–4 घंटे पहले चाय न लें।
    • चाहें तो ग्रीन टी या हर्बल टी को बेहतर विकल्प के रूप में चुन सकते हैं।
           
  • Jalandhar News: दूसरों के लिए मिसाल बनी लड़की, ई-रिक्शा चलाकर पहुंचती है स्कूल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दूसरों के लिए मिसाल बनी लड़की, ई-रिक्शा चलाकर पहुंचती है स्कूल, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): कम उम्र में जहां बच्चे खेलने-कूदने पर ध्यान देते हैं वहीं अब इस बीच जालंधर के 66 फीट रोड में रहने वाली एक छोटी सी बच्ची लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है। रोजाना ई-रिक्शा खुद चलाकर स्कूल में जाने वाली बच्ची आज पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

    खास बात यह है यह बच्ची सिर्फ अकेले ही नहीं अपनी छोटी बहनों को भी साथ लेकर पहुंचती हैं। सुबह की ताजी हवा में जब बाकी बच्चे किसी के सहारे स्कूल जाते हैं तब यह बहादुर बच्ची आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करती है। पढ़ाई के प्रति लगन, परिवार के प्रति जिम्मेदारी और मेहनत से आगे बढ़ने का जज्बा मिशाल पेश करता है।

    स्थानीय लोगों का यह कहना है कि यह बच्ची यह साबित करती है कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती। उसकी मेहनत, साहस और आत्मविश्वास आज हर बेटी के लिए संदेश हैं। इससे यह सीख मिलती है कि खुद पर भरोसा रखकर आप आगे बढ़ सकते हैं और दूसरों का सहारा भी बन सकते हैं।

    यह कहानी सिर्फ एक बच्ची की नहीं बल्कि उसकी सोच की है जो बेटियों को बोझ नहीं बल्कि समाज की ताकत मानती हैं। ऐसी बेटियां ही देश का भविष्य संवारती हैं।

     

     

     

     

     

     

  • जनकल्याण परिषद का स्वर्ण जयंति 52 वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

    जनकल्याण परिषद का स्वर्ण जयंति 52 वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का स्वर्ण जयंति 52 वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन रविवार को एलजेएन हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओपी रत्न व ब्रिगेडियर (से.नि.) राजीव ठाकुर विशिष्टातिथि के रूप में शामिल हुए।

    कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, विशिष्टातिथि पूर्व विधायक ओपी रत्न व ब्रिगेडियर (से.नि.) राजीव ठाकुर ने उत्तर भारत की 6 विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व तीन विभूतियों को हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में स्व.आयशा पटियाल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के अंर्तगत प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीएससी माईक्रोबायोलोजी की टापर दीपिका को 25 हजार रूपए छात्रवृति,स्वर्ण पदक व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

    जिला ऊना से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में प्रथम 10 स्थानों पर रहने वाले 37 मेधावी विद्यार्थियों तथा जमा दो कक्षा के 22 विद्यार्थियों को स्व.संतोष कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी छात्रवृति के अंर्तगत एक-एक हजार नगद छात्रवृति, प्रशस्ति पत्र व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। समारोह में हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 68 पात्र विधवाओं को 153000 रूपए का राशन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रम ऊना को 11 हजार रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई गई। एक किडनी रोगी सूजल को एक साल के लिए 2 हजार रूपए प्रतिमाह की मदद शुरू की गई,जबकि रोड़ा गांव के सोहन सिंह व सलोह गांव के सुभाष को व्हील चेयर प्रदान की गई। कार्यक्रम में संस्था ई-नोज कंपयुटर कार्यक्रम के उतीर्ण 60 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

    कार्यक्रम को मुख्यातिथि मुकेश अग्रिहोत्री ने संबोधित किया तथा परिषद के जनकल्याण कार्यो की जमकर सराहना की। कार्यक्रम विशिष्टातिथि पूर्व ओपी रत्न व ब्रिगेडियर (से.नि.) राजीव ठाकुर तथा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला मंच की सदस्यों ने वंदे मातरम व हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तूति दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री,विशिष्टातिथि पूर्व विधायक ओपी रत्न व ब्रिगेडियर (से.नि.) राजीव ठाकुर,ओपी रत्न व अन्य विशिष्टजनों को परिषद सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

    ये हुए राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार से सम्मानित

    राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों के तहत कांगड़ा के शाहपुर से शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार,सेना मेडल (वीरता) को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता(शौर्य)पुरस्कार (मरणोपरांत),ऊना के बाथू से बीएसएफ से सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर व्यास देव को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता (राष्ट्र्र समर्पण एवं प्रेरणास्त्रोत) पुरस्कार,पुष्पा राणा,उपकप्तान भारतीय महिला कबडडी टीम को स्व.इंजीनियर मनमोहन सिंह कुंवर एवं प्रोमिला कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार (श्रेष्ठ युवा प्रतिभा खेल)पुरस्कार,डा.संजीव शर्मा, राज्य प्रमुख,पंजाब केसरी टीवी, हिमाचल प्रदेश को अमर शहीद लाला जगत नारायण स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार,डा.अनिकेता शर्मा सहायक प्रोफेसर डा.वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कालेज नाहन को स्व.इंजीनियर पंडित राम शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार (आयूष आर्युविज्ञान)पुरस्कार तथा हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा (पंजीकृत)दिल्ली को स्व.डा.डीआर गर्ग स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता उत्कृष्ट नेत्र आयुर्विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शहीद पवन कुमार की धर्मपत्नि सुषमा देवी,माता किस्सो देवी व पुत्र अभिषेक ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

    झारखंड न्यायिक सेवा में जिला जज के पद पर चयनित ऊना के डंगोली गांव के शिव करण राणा को स्व.रोशन लाल शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री शान-ए-ऊना पुरस्कार, चंडीगढ़ की हिमाचल महासभा को स्व.संतोष कंवर एवं स्व.कंवर हरिसिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री (उत्कृष्ट समाज सेवी संस्था) पुरस्कार तथा लेखक श्याम लाल शर्मा सेवानिवृत संयुक्त सचिव हिमाचल विधानसभा को राणा शमशेर सिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री श्रेष्ठ लेखन, साहित्य एवं संस्कृति पुरस्कार से अलंकृत किया गया। जिला जज शिव करण राणा का पुरस्कार उनके बड़े भाई बहादुर सिंह राणा ने प्राप्त किया।

    बीएससी माइक्रोबायोलोजी स्टेट टापर को 25 हजार स्कोलरशिप

    कार्यक्रम में स्व.आयशा पटियाल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीएससी माईक्रोबायोलोजी में प्रदेश में टाप करने वाली छात्रा दीपिका पुत्री भुवनेश्वरी एवं रोशन लाल,निवासी शिमला  को 25000 रूपए नकद छात्रवृति,स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। 59 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक,प्रशस्ति पत्र व छात्रवृति  कार्यक्रम में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में जिला ऊना में प्रथम 10 स्थानों पर रहने वाले 37 विद्यार्थियों व जमा दो के 22 मेधावी विद्यार्थियों को स्व.संतोष कंवर हिमोत्कर्ष छात्रवृति योजना के तहत एक-एक हजार रूपए नकद छात्रवृति,सम्मान पत्र तथा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

    इसमें दसवीं कक्षा से एंजल,हरमनप्रीत कौर,मनिंद्र कौर,निपुण शर्मा,अंशुल दड़ोच,टीना देवी,अमृत,सृष्टि शर्मा,तनवी ठाकुर,परिणीति,माधवी शर्मा,यशिता,तनव संदल,मिष्टी शर्मा,आरूषी ठाकुर,अरात्रिका,श्रिया शर्मा,भूमिका राणा,रिदिमा सोनी,अक्षिता चौधरी,सिया ठाकुर,तविशा,समर ठाकुर,नवनीत कौर,अनिरूद्व सिंह कंवर,समृद्वि शर्मा,रूपाशी शर्मा,मन्नत शर्मा,अक्षरा,अनवी शर्मा,सिया शर्मा,भानव शर्मा,आस्था रानी,रिया,साची शर्मा,हर्षिमा गर्ग तथा हनी शामिल है।

    जबकि जमा दो कक्षा में महक,नवनीत कौर,गगनदीप सिंह,कनक शर्मा,साक्षी,कृतिका शर्मा,अनन्या ठाकुर,शगुन,अंशिका,दिशा वर्मा,धु्रव,लवप्रीत,तनिशा ठाकुर,अदिति,इशिता शर्मा,आकृष्ट बडियाल, कनिका धीमान,वंशिका,विशेष जसवाल,श्रुति,श्रिया कुमारी तथा झलक तेजपाल शामिल है।

    68 विधवाओं को 153000 रूपए का राशन वितरित

    कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुकेश अग्रिहोत्री ने 68 पात्र विधवाओं को हिमोत्कर्ष अमोदिनी प्रकल्प के तहत 153000 रूपए का तीन-तीन माह का राशन वितरित किया गया।

    ये रहे उपस्थित           

    कार्यक्रम में अमर शहीद कै. अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया, भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, विवेक मिंका, हिमोत्कर्ष परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपशिखा कौशल, महासचिव यशपाल सिंह ठाकुर,डा.रविंद्र सूद,,नरेश सैणी,कर्नल डीपी वशिष्ठ,कर्णपाल सिंह मनकोटिया,प्रेम राजपूत,जय गोपाल शर्मा,प्रो.बीके शर्मा,अशोक ऐरी,रजनीश डोगरा, अजय ठाकुर, रवि जसवाल,मनमीत सिंह,निशांत चौधरी,सुरेश कुमार,विजय साहनी,शेषपाल ठाकुर,रजनीश लूंबा,हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य मंजू मनकोटिया,अनीति सूद,रमा कंवर,कविता गोयल,नीलम अग्रिहोत्री,रंजु,निशा,परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारीगण,जिला प्रशासन के वरिष्ठ  अधिकारीगण,सामाजिक संगठनों,जिला परिषद,पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियोंं के अलावा भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।

    हिमोत्कर्ष परिषद के 52 वें सालाना अधिवेशन को संबोधित करते हुए परिषद अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि संस्था जनसहयोग से समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प चला रही है। उन्होंने कहा कि परिषद के प्रयासों से जिला ऊना में पहले सरकारी महिला कालेज की स्थापना एक हकीकत बन पाई है। वहीं ऊना में महिलाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण संस्थान चला रहे है। इसमें अभी तक 5000 से अधिक महिलाएं व्यवसायिक कोर्स कर स्वरोजगार में स्थापित होने में सक्षम हो पाई है। परिषद 1987 से निर्धन मेधावी छात्रवृति प्रकल्प चला रही है। जिसमें अभी तक 12000 से अधिक विद्यार्थियों को 1.5 करोड़ रूपए के नगद वजीफे व स्वर्ण पदक प्रदान किए जा चुके है।

    जबकि परिषद द्वारा अमोदिनी विधवा राशन वितरण कार्यक्रम के तहत पिछले सात वर्षो में 800 के करीब पात्र विधवाओं को 60 लाख रूपए से अधिक राशि का राशन व अन्य मदद मुहैया करवाई है। परिषद ने इस वर्ष मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ऊना से एक लाख एक हजार रूपए की राशि भेजी है। इसके अलावा परिषद दिव्यांगों के कल्याण,स्वास्थय,सामाजिक सुरक्षा,पर्यावरण,व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। इसी वर्ष रक्तदान शिविर में 130 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके अलावा स्वास्थय जांच शिविर में 300 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया। परिषद की रोगी वाहन सेवा से अब तक 5 हजार से अधिक रोगी लाभान्वित हुए है।

     

  • Iran Israel War: खामेनेई की मौत पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन भड़के, बोले- ‘ये हत्या अस्वीकार्य है’

    Iran Israel War: खामेनेई की मौत पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन भड़के, बोले- ‘ये हत्या अस्वीकार्य है’

    Iran Israel War: व्लादिमीर पुतिन ने अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को ‘घृणित हत्या’ बताया और कहा कि यह मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का उल्लंघन है। पुतिन ने कहा कि किसी भी नेता की इस तरह हत्या होना बेहद गंभीर मामला है और इससे वैश्विक शांति और स्थिरता पर असर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि खामेनेई के साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए। इसमें उनकी बेटी, पोती, बहू और दामाद शामिल बताए जा रहे हैं। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, ये सभी लोग इजरायल और अमेरिका के हमलों में मारे गए। डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत पर बयान देते हुए कहा कि इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई अब मर चुका है। ट्रंप के अनुसार, यह ईरान के लोगों, अमेरिका के नागरिकों और दुनिया के उन लोगों के लिए न्याय है, जो खामेनेई और उनके समर्थकों की हिंसा से प्रभावित हुए थे। नेतन्याहू ने ईरान की जनता से सड़कों पर आने की अपील की बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आने वाले दिनों में इजरायल ईरान के “आतंकी शासन” से जुड़े हजारों ठिकानों पर हमला करेगा। उन्होंने ईरान के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा मौका है कि वे अत्याचार के खिलाफ उठ खड़े हों। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की जनता को सड़कों पर उतरकर उस शासन को हटाने के लिए आगे आना चाहिए, जिसने उनके जीवन को कठिन बना दिया है। अलीरेजा अराफी बने ईरान के नए नेता खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया है।
    • अराफी का जन्म 1959 में याज्द प्रांत के मेयबोद शहर में हुआ था।
    • वे एक प्रमुख शिया धर्मगुरु हैं।
    • वे गार्जियन काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य रह चुके हैं।
    • इसके अलावा वे बसिज संगठन के प्रमुख भी हैं।
    • पहले वे अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और क़ोम में शुक्रवार की नमाज के इमाम भी रह चुके हैं।
    अब अराफी अस्थायी परिषद में न्यायपालिका प्रमुख गुलाम-हुसैन मोहसेनी-एजेई और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ मिलकर देश के मामलों को संभालेंगे।    
  • ऊना ने बनाई विकास की नई पहचान : मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना ने बनाई विकास की नई पहचान : मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिले ने बीते वर्षों में विकास की नई पहचान बनाई है। औद्योगिक, शैक्षणिक तथा आधारभूत ढांचे सहित विकास के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उन्होंने सभी से सामूहिक प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जिले की पहचान को देश-विदेश में और ऊंचा उठाने का आह्वान किया। वे रविवार को हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना के 52वें राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

    संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह को श्रद्धांजलि, परिषद की भूमिका सराही

    उपमुख्यमंत्री ने परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें दूरदर्शी एवं कर्मठ व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सोच ने नई दिशा प्रदान की। हिमोत्कर्ष कॉलेज की स्थापना कर उसे दो दशकों तक सफलतापूर्वक संचालित करना उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अब सरकार इस कॉलेज का संचालन कर रही है। उन्होंने परिषद के जनकल्याण और सेवा के कार्यों की खुले मन से तारीफ की। कार्यक्रम में परिषद ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये का अंशदान भी भेंट किया।

    2500 करोड़ की बल्क ड्रग पार्क परियोजना गति पर

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में लगभग 2500 करोड़ रुपये लागत की बल्क ड्रग पार्क परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। भूमि समतलीकरण कार्य आरंभ हो चुका है तथा अन्य निर्माण कार्यों के टेंडर जारी किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि देश में स्थापित हो रही तीन राष्ट्रीय बल्क ड्रग पार्क परियोजनाओं में से एक का ऊना में स्थापित होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इससे न केवल औद्योगिक परिदृश्य को नया आयाम मिलेगा, बल्कि हिमाचल प्रदेश फार्मा क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करेगा। परियोजना के माध्यम से एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स के क्षेत्र में चीन पर निर्भरता कम होगी और औषधीय आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।

    माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर विकास एवं विस्तारीकरण को पहले चरण में 130 करोड़

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के विकास, विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रथम चरण में लगभग 130 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवा दी गई है। प्रशासन को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य तुरंत प्रभाव से आरंभ करवाने के निर्देश दिए हैं। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इसकी दैनिक मॉनिटरिंग हो, ताकि परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।

    उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता वैष्णो देवी मंदिर का भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप विकसित हुआ है और श्री वृंदावन धाम में व्यापक स्तर पर आधारभूत ढांचे का विस्तार किया गया है, उसी तर्ज पर माता श्री चिंतपूर्णी धाम का भी सुनियोजित एवं भव्य विकास किया जाएगा।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिले।

    विकास पथ पर अग्रसर ऊना

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर निर्माणाधीन है, इंडियन ऑयल का डिपो स्थापित हो चुका है तथा गैस पाइपलाइन जिले तक पहुंच चुकी है। ये सब परियोजनाएं जिले विकास की कहानी कहती हैं । उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद सागर झील में जल परिवहन की संभावनाओं पर कार्य जारी है, जिसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जल क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों से अब घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध हैं तथा खेतों तक सिंचाई सुविधा पहुंची है। नकदी फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई है। ऊना नगर निगम का गठन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिले में अनेक अन्य पुलों का निर्माण भी प्रगति पर है।वहीं हरोली सोमभद्र सेतु ने कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया है।

    शिक्षा क्षेत्र की मजबूती से बेटियों की उड़ान

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय जिले में शिक्षण संस्थानों की कमी थी, लेकिन आज स्थिति बदली है। बेटियां राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। ट्रिपल आईटी में देशभर के विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, जिससे जिले की शैक्षणिक पहचान सुदृढ़ हुई है।

    उन्होंने कहा कि ऊना की अनेक हस्तियां अमेरिका सहित विभिन्न देशों में साइबर टेक्नोलॉजी, चिकित्सा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। ऐसे प्रवासी भारतीयों से वे लगातार संवाद करते हैं और उन्हें अपनी मातृभूमि से जुड़े रहने तथा समय-समय पर यहां आकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का आग्रह करते हैं।

    शूरवीरों-कर्मवीरों का सम्मान

    उपमुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों और संस्थाओं को वर्ष 2025-26 के हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार तथा हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार प्रदान किए।

    हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत कांगड़ा जिला के शाहपुर से संबंधित शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार (सेना मेडल) को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता शौर्य पुरस्कार (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी माता, पत्नी और पुत्र ने ग्रहण किया। ऊना जिला के बाथू गांव से बीएसएफ के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व्यास देव को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रदर्शित अदम्य साहस के लिए अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता (राष्ट्र समर्पण एवं प्रेरणास्त्रोत) पुरस्कार प्रदान किया गया।

    सिरमौर जिला के शिलाई की भारतीय महिला कबड्डी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा को स्व. इंजीनियर मनमोहन सिंह कुंवर एवं प्रोमिला कुंवर स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता (श्रेष्ठ युवा प्रतिभा – खेल) पुरस्कार से अलंकृत किया गया। हमीरपुर जिला से पंजाब केसरी टीवी हिमाचल के राज्य प्रमुख डॉ. संजीव शर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए अमर शहीद लाला जगत नारायण स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया।

    बिलासपुर जिला के घुमारवीं से संबंधित तथा डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सहायक प्रोफेसर डॉ. अनिकेता शर्मा को समाज के प्रति उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाओं के लिए स्व. इंजीनियर पंडित राम शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता (उत्कृष्ट चिकित्सक) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा (पंजीकृत), दिल्ली को नेत्र चिकित्सा एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. डॉ. डी.आर. गर्ग स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता उत्कृष्ट नेत्र आयुर्विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया गया।

    इसी प्रकार हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत झारखंड राज्य न्यायिक सेवा में जिला जज (वरिष्ठ न्यायिक सेवा) पद पर चयनित ऊना जिला के डंगोली गांव के शिव करण राणा को स्व. रोशन लाल शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री शान-ए-ऊना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके भाई बहादुर सिंह राणा ने प्राप्त किया।

    हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ को स्व. संतोष कंवर एवं स्व. कंवर हरिसिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री (उत्कृष्ट समाजसेवी संस्था) पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बिलासपुर के साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव, हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला, श्याम लाल शर्मा को राणा शमशेर सिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री श्रेष्ठ लेखन, साहित्य एवं संस्कृति पुरस्कार से अलंकृत किया गया।

    इसके अतिरिक्त बीएससी माइक्रोबायोलॉजी में प्रदेश टॉपर दीपिका को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । 10वीं और 12वीं कक्षा में मेरिट में रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया तथा जरूरतमंदों को सहायक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए परिषद की अब तक की स्वर्णिम यात्रा का विवरण और कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

    सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने परिषद के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओपी रतन, शहीद अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, परिषद के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

     

  • सुकड़ियाल-पीपलू ग्राम केंद्र प्रवास पर भुट्टो का प्रहार, बोले मेरा बूथ सबसे मजबूत से संगठन होगा सशक्त

    सुकड़ियाल-पीपलू ग्राम केंद्र प्रवास पर भुट्टो का प्रहार, बोले मेरा बूथ सबसे मजबूत से संगठन होगा सशक्त

    राज्य की सुक्खू सरकार से जनता का मोह भंग, जल्द राज्य में बनेगी डबल इंजन सरकार;दविंदर भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सुकड़ियाल–पीपलू ग्राम केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रवास के दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत केवल नारा नहीं, बल्कि भाजपा की चुनावी रणनीति की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। यदि प्रत्येक बूथ पर संगठन मजबूत होगा तो आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बूथ समितियां नियमित बैठकें करें, लाभार्थियों से संपर्क बढ़ाएं और सोशल मीडिया सहित हर माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

    पूर्व विधायक ने केंद्र की नीतियों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और हर घर जल जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा—सभी वर्गों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त नेतृत्व के रूप में उभरा है और बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    वहीं, राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए भुट्टो ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का तीन वर्षों का कार्यकाल निराशा जनक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं, युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा ही प्रदेश को स्थिर एवं विकासोन्मुखी नेतृत्व दे सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है, लेकिन सरकार ठोस समाधान प्रस्तुत करने में असफल रही है। भुट्टो ने आरोप लगाया कि चुनावी वादों को पूरा करने में राज्य सरकार पीछे रही है, जिससे आमजन में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने सभी कार्य कर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ सूरम सिंह अशोक कुमार सुदर्शन शर्मा आदि सेकंडों गणमान्य मौजूद रहे।

     

  • कला उत्सव और पुस्तक मेले 2026 में सुभाष पारस की पुस्तक ” कब तलक ” का लोकार्पण

    कला उत्सव और पुस्तक मेले 2026 में सुभाष पारस की पुस्तक ” कब तलक ” का लोकार्पण

    ऊना /सुशील पंडित: श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर ( होशियापुर ) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कला उत्सव और पुस्तक मेले 2026 में ज़िला ऊना , हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध एवं बहुभाषी शायर/गीतकार  सुभाष पारस के ग़ज़ल संग्रह की पुस्तक “कब तलक” का पंजाब  और  अन्य प्रदेशों से आमंत्रित साहित्यकार विभूतियों की उपस्थिति में भव्य गरिमा के साथ लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम गुरु गोविंद सिंह खालसा कॉलेज के प्रांगण में भव्य शान ओ शौकत के साथ आयोजित किया गया  ।

    जिसमें पंडाल में उपस्थित कुर्सियों पर विराजमान चाय की चुस्कियां लेते अतिथि गण , पुस्तकों के पंडालों पर पुस्तक प्रेमी पुस्तकों की खरीदारी करते व पुस्तकों के विषय में आपसी चर्चा करते नज़र आ रहे थे ।  इसके साथ ही पारस की लिखी हुई “मां सरस्वती वंदना” जिसे पंजाब की मशहूर ओ मारूफ़ लोक गायिका रानी अरमान ने सुरों से सधी हुई सुरीली आवाज़ से नवाज़ा है , का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया। इस मौके पर त्रिभाषीय कवयित्री ,लेखिका प्रोमिला अरोड़ा ने सुभाष पारस की रचनाओं , शैली के साथ-साथ उसके व्यक्तिगत जीवन में विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला की भूरि – भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सुभाष पारस की पुस्तक प्रकाशित करवाने में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर परविंदर सिंह जी की सराहनीय भूमिका के बारे में भी सभी को अवगत करवाया। इस तीन दिवसीय कला उत्सव व पुस्तक मेले के तीसरे दिन प्रिंसिपल डॉक्टर परविंदर सिंह , प्रेसिडेंट सिख एजुकेशन काउंसिल संत बाबा साधू सिंह कहारपुरी , मैनेजर इंद्रजीत सिंह भारटा , जनरल सेक्रेटरी उपेंद्रजीत सिंह , पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल , डॉक्टर जंग बहादुर सिंह , डॉ धर्मपाल साहिल जी, प्रसिद्ध शायर मनोज फगवाड़वी ,  प्रोमिला अरोड़ा ने सुभाष पारस और रानी अरमान को सम्मानित किया।

    इस कला उत्सव एवं तीन दिवसीय पुस्तक मेले में लुधियाना और दिल्ली की अकादमिक हस्तियां भी शामिल रहीं। इस मौके पर त्रैमासिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका रचनांजलि की संपादक माला अग्रवाल माधवी , परामर्शदाता प्रोमिला अरोड़ा , प्रचार – प्रसार प्रमुख सरला भारद्वाज ने प्रिंसिपल डॉ .परविंदर सिंह व पंजाबी लोक गायिका रानी अरमान को सम्मानित किया। सुभाष पारस के आत्मीय दोस्त जसविंदर सिंह को भी सम्मानित किया गया।।

     

     

  • Punjab News: ISKCON गौशाला में मनाई गई फूलों और रंगों की होली, देखें वीडियो

    Punjab News: ISKCON गौशाला में मनाई गई फूलों और रंगों की होली, देखें वीडियो

    अमृतसर : ISKCON मंदिर की गौशाला में आज फूलों और रंगों की होली बड़े ही धूमधाम और आध्यात्मिक माहौल में बनाई गई। इस मौके पर मंदिर परिसर रंगों से सराबोर नजर आया और भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के बीच में होली का आनंद लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले मंदिर में विराजमान भगवान श्री कृष्ण को फूल और गुलाल अर्पित करके की गई। श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश करके भगवान के साथ प्रतीकात्मक तौर पर होली खेली गई। इसके बाद मंदिर में इकट्ठे हुए सैंकड़ों भक्तों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी साझा की।

    इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोग शामिल हुए और परिवार के साथ-साथ त्योहार का आनंद लिया। होली खेलने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर में हर साल यह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

    धार्मिक वातावरण में रंगों की होली खेलने का आनंद ही अलग होता है। श्रद्धालुओं ने शहर के लोगों से अपील की है कि वो अपने परिवारों के साथ ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों में जरुर भाग लें। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के साथ होली खेलने का मौका भक्तों के लिए खास महत्व रखता है। यह पर्व, प्रेम, भाईचारे और खुशहाली का संदेश देता है।