Blog

  • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच PM MODI ने बुलाई CCS की अहम बैठक

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच PM MODI ने बुलाई CCS की अहम बैठक

    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव और सैन्य गतिविधियों को देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इलाके में चल रहे संघर्ष का असर अब वैश्विक स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक आज (रविवार) रात 10 बजे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होगी। मध्य-पूर्व के हालात पर होगी चर्चा सूत्रों के अनुसार इस हाई लेवल मीटिंग में मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में इन मुद्दों पर खास फोकस हो सकता है।
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ता सैन्य संघर्ष
    • वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा
    • भारत की ऊर्जा सप्लाई पर संभावित असर
    • क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता की स्थिति
    इलाके में चल रहे सैन्य हमलों और जवाबी कार्रवाई का असर ग्लोबल मार्केट पर भी पड़ रहा है। खासकर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत जैसे बड़े ऊर्जा आयात करने वाले देश के लिए यह स्थिति काफी अहम मानी जा रही है। विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस CCS की इस बैठक में रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा हो सकती है। संभावना है कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए जाएं। जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की योजना तैयार की जाए। समुद्री रास्तों और जरूरी सप्लाई लाइनों की सुरक्षा पर भी रणनीति बनाई जाए। रिपोर्ट्स के अनुसार कई भारतीय नागरिक इस समय संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय बैडमिंटन स्टार PV Sindhu का नाम भी बताया जा रहा है। भारत का संतुलित कूटनीतिक रुख भारत हमेशा से अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संतुलित और शांतिपूर्ण कूटनीतिक रुख अपनाता रहा है। ऐसे में सरकार की कोशिश होगी कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए वैश्विक स्तर पर संवाद और कूटनीतिक प्रयासों को बढ़ावा दिया जाए। आज की CCS बैठक को इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।      
  • Jalandhar News: 4 लाख की ड्रग मनी और हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 4 लाख की ड्रग मनी और हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, (ENS): नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहनप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी चंदन नगर करतारपुर और कुंदन फरवाह पुत्र संजीव फरवाह निवासी हरगोबिंद नगर नवांशहर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 30 हजार की ड्रग मनी और 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    आरोपियों के खिलाफ थाना 7 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुंदन 12वीं पास है और नवांशहर में जेएस मोबाइल की दुकान पर रिपेयरिंग का काम करता है। आरोपी की पहचान प्रणव उर्फ पारु और विदेश में रह रहे सोनू खत्री के तौर पर हुई जो इस समय विदेश में रह रहा है। इन दोनों के कहने पर हेरोइन का कारोबार करने लग गया और ग्राहकों को वह नशा सप्लाई करने लगा। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

     

  • महाविद्यालय ऊना में ‘समावेशी ग्रामीण विकास पर संगोष्ठी 19–20 मार्च को

    महाविद्यालय ऊना में ‘समावेशी ग्रामीण विकास पर संगोष्ठी 19–20 मार्च को

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 19 एवं 20 मार्च 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय “समावेशी ग्रामीण विकास पर बहुआयामी दृष्टिकोण” निर्धारित किया गया है। यह आयोजन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के ICSSR North-Western Regional Centre के तत्वावधान में, Panjab University (पंजाब विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ के सहयोग से संपन्न होगा।

    संगोष्ठी में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शोध संस्थानों से विद्वान, शिक्षाविद् तथा शोधार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान समकालीन आर्थिक परिदृश्य, ग्रामीण विकास की चुनौतियां, समावेशी विकास की रणनीतियां, नीतिगत सुधार, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास तथा रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रतिभागियों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विशेषज्ञों के व्याख्यान, तकनीकी सत्र एवं परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी।

    संगोष्ठी के संयोजक डॉ. शाम सिंह बैंस ने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य अकादमिक संवाद को सुदृढ़ करना तथा शोध और नीति-निर्माण के मध्य प्रभावी सेतु स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत के संतुलित, समावेशी और सतत विकास के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवीन विचारों एवं समकालीन शोध प्रवृत्तियों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होता है। इससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होता है तथा महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संगोष्ठी सभी प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध होगी।

     

  • Punjab News: चोरी की बाइक सहित चोर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की बाइक सहित चोर काबू, देखें वीडियो

    फगवाडा़। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर आए दिन अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच शहर के फ्लाईओवर के पास से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।

    रोटी खाने गया ड्राइवर, बाहर आया तो बाइक गायब
    जानकारी के अनुसार एक ड्राइवर फ्लाईओवर के पास रोटी खाने के लिए रुका था। उसने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बाहर खड़ी की और खाने चला गया। जब वह कुछ देर बाद बाहर आया तो उसकी बाइक मौके से गायब थी।

    इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई गई और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

    कुछ घंटों में लोगों ने चोर को पकड़ लिया
    घटना की जानकारी मिलने के बाद ड्राइवर के जानने वालों ने खुद चोर की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों बाद लोगों ने बाइक सहित आरोपी को पकड़ लिया।

    घूमने के लिए की थी चोरी
    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करण बताया,  जो फ्लाईओवर के पास का रहने वाला है। उसने बताया कि वह आनंदपुर साहिब घूमने जाना चाहता था,  इसलिए उसने बाइक चोरी की। आरोपी पहले कार वॉशिंग का काम करता था।

    आरोपी को पकड़ने के बाद ड्राइवर ने तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई। मामले की आगे जांच की जा रही है।

     

     

     

  • Jalandhar पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता, देखें वीडियो

    जालंधर: पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह जालंधर कांग्रेस पार्षद शैरी चड्डा के पिता का हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि शैरी चड्डा के पिता निजी अस्पताल में दाखिल है। ऐसे में वे उनका अस्पताल में हाल-चाल जाने पहुंचे।

    बलकौर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्षद शहरी के पिता की सेहत में अब सुधार हो रहा है और अब उनकी हालत स्थिर है। वही मूसेवाला की बढ़ रही फैंस फॉलिंग को लेकर बलकौर सिंह ने कहा कि एनआरआई भाई और सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हैं जो अभी भी बेटे को इतना प्यार दे रहे हैं। बेटे की गायकी का स्तर ऐसा था कि सभी लोग परिवार में बैठकर उसे सुन सकते हैं।

    गुरदासपुर में हुए पुलिसकर्मियों की मौत को लेकर मूसेवाला के पिता ने निंदा की है। उन्होंने कहा यह निंदनीय घटना है। वहीं एनकाउंटर में मरेंगे नौजवान को लेकर उन्होंने सवाल उठाए हैं। बंटी बैंस के साथ पैसों के विवाद को लेकर को लेकर मूसेवाला के पिता ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है और मामले की जांच जारी है। इस मामले में जल्द सच निकालकर लोगों के सामने आ जाएगा।

     

     

     

     

     

  • मैड़ी मेले में वन्यजीवों के अवैध प्रदर्शन पर वन वभाग की सख्त कार्रवाई

    मैड़ी मेले में वन्यजीवों के अवैध प्रदर्शन पर वन वभाग की सख्त कार्रवाई

     बाहरी राज्यों से आए सपेरों से इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) बरामद 
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बाबा बड़भाग सिंह (मैड़ी) मेले में वन्यजीवों के संरक्षण हेतु वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। हाल ही में वन परिक्षेत्र कार्यालय अंब को प्राप्त एक गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने त्वरित कारवाई करते हुए अन्य राज्यों से आए सपेरों के कब्जे से इंडियन रॉक पाइथन (भारतीय अजगर) को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इस वन्यजीव को विभाग द्वारा उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
    पछली शिकायतों के आधार पर वन विभाग की कड़ी चेतावनी देते हुए,पूर्व में प्राप्त शिकायतों और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई अवैध गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग उन सभी व्यक्तियों और बाहरी राज्यों से आने वाले सपेरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानूनी रूप से प्रतिबंध इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) और कोबरा जैसे वन्यजीवों को पकड़ना, उन्हें कैद में रखना या व व्यावसायिक लाभ (जैसे मेले में प्रदर्शन कर पैसे वसूलना) के लिए उपयोग करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (Wildlife Protection Act, 1972) के तहत एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध है। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के वन्यजीव को बंधक बनाकर उनका प्रदर्शन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध अधिनियम की धाराओं के तहत तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
    इस अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर भारी जुमाने के साथ-साथ कारावास की सजा का भी सख्त प्रावधान है। विभाग ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि वे मेले के दौरान ऐसे कसी भी अंधविश्वास या वन्यजीवों के अवैध प्रदर्शन को बढ़ावा न दें। यदि आपको मैड़ी मेला क्षेत्र या आस-पास के क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति सांपों या अन्य वन्यजीवों का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। आप वन विभाग के अधिकारियों को इन नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं।
    •  ब्लॉक ऑफिसर अंब: 98055-09009
    •  ब्लॉक ऑफिसर, गगरेट: 98166-72020
    •  ब्लॉक ऑफिसर, कोटला: 98050-29039
    • ब्लॉक ऑफिसर, ज्वार: 70186-11921
    •  वन रक्षक, अंब: 98573-18071
    वन्यजीवों की रक्षा करना हम सभी का नैतिक और कानूनी कर्तव्य है।
       
  • IND vs WI : भारतीय टीम ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी… देखें Playing-11

    IND vs WI : भारतीय टीम ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी… देखें Playing-11

    IND vs WI : टी20 विश्‍व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन आए हैं। भारत और वेस्‍टइंडीज के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। जो टीम इस मैच को जीतेगी वह सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।   वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
  • वन विभाग ने अवैध लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे 15 वाहन जब्त किए

    वन विभाग ने अवैध लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे 15 वाहन जब्त किए

    ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना के दौलतपुर चौक में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे 15 वाहनों को जब्त किया है। इन वाहन चालकों के पास लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग खंड दौलतपुर चौक के बीओ संजीव बीटन की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में वन रक्षक राकेश कुमार, दविंद्र कुमार और अजय कुमार शामिल थे। टीम ने बीती अल सुबह चलेट क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे लकड़ी से लदे कई वाहन आते दिखाई दिए। जांच के दौरान चलेट, मरवाड़ी और सुरंगद्वारी के अलग-अलग मार्गों से गुजर रहे कुल 15 वाहनों को काबू किया गया।

    वन विभाग की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी 15 वाहन जिला कांगड़ा से संबंधित हैं और वह हिमाचल से लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे थे। जब वन विभाग की टीम ने चालकों से लकड़ी लेजाने संबंधी दस्तावेज मांगे, तो कोई भी चालक मौके पर कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। जब्त किए गए कुछ वाहनों में बांस लदा होने की पुष्टि हुई है। बीओ संजीव बीटन ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को वन विभाग के घंडावाल डिपो में सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है। विभाग अब यह पता लगाने में जुट गया है कि इन गाड़ियों में किस प्रजाति की लकड़ी है और इसे अवैध रूप से कहां से काटा गया था।

    इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि 15 वाहनों को बिना दस्तावेजों के पकड़ा गया है। वन विभाग अपने स्तर पर मामले की गहनता से जांच कर रहा है कि लकड़ी का कटान कहां से हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

     

     

  • Health Tips: गेहूं की रोटी खाने से किन्हें करना चाहिए परहेज, इन बीमारी वाले लोग अभी हो जाएं सावधान

    Health Tips: गेहूं की रोटी खाने से किन्हें करना चाहिए परहेज, इन बीमारी वाले लोग अभी हो जाएं सावधान

    Health Tips News: गेहूं की रोटी भारत के लगभग हर घर में रोज़ाना खाई जाती है। लोग इसे सब्ज़ी, दाल या दूध के साथ बड़े स्वाद से खाते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देती है और कई पोषक तत्व भी देती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए गेहूं की रोटी नुकसानदायक भी हो सकती है। कई बार लोगों को यह समझ नहीं आता कि उनकी परेशानी गेहूं से हो रही है या किसी और कारण से, इसलिए वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को गेहूं की रोटी से बचना चाहिए या सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। आइए इसे विस्तार से जानते हैं…
    1. सीलिएक रोग (Celiac Disease) वाले लोग
    यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर ग्लूटेन (गेहूं में पाया जाने वाला प्रोटीन) को पचा नहीं पाता। क्या होता है इस बीमारी में?
    • गेहूं खाने से छोटी आंत को नुकसान पहुंचता है।
    • शरीर खाने से पोषक तत्व ठीक से नहीं ले पाता।
    • पेट दर्द, दस्त, कमजोरी और वजन कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
    क्या करें? इस बीमारी वाले लोगों को गेहूं और उससे बने सभी खाद्य पदार्थों से पूरी तरह बचना चाहिए।
    1. ग्लूटेन सेंसिटिविटी वाले लोग
    कुछ लोगों को सीलिएक रोग नहीं होता, लेकिन फिर भी गेहूं खाने से परेशानी होती है। इसे ग्लूटेन सेंसिटिविटी कहा जाता है। संभावित लक्षण
    • पेट फूलना
    • गैस बनना
    • पेट दर्द
    • दस्त या भारीपन महसूस होना
    क्या करें? ऐसे लोगों को गेहूं कम मात्रा में खाना चाहिए या डॉक्टर की सलाह से इसे बंद कर देना चाहिए।
    1. गेहूं से एलर्जी वाले लोग
    कुछ लोगों को गेहूं से एलर्जी होती है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया होती है। एलर्जी के लक्षण
    • त्वचा पर लाल चकत्ते या खुजली
    • सांस लेने में परेशानी
    • नाक बहना
    • सूजन या जलन
    क्या करें? गेहूं से एलर्जी होने पर इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
    1. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के मरीज
    IBS से पीड़ित कुछ लोगों को गेहूं में मौजूद “फ्रुक्टन्स” नामक तत्व पचाने में परेशानी होती है। इससे होने वाली समस्याएं
    • गैस बनना
    • पेट में दर्द
    • पाचन खराब होना
    • पेट में बेचैनी
    क्या करें? IBS के मरीजों को अपनी डाइट में गेहूं की मात्रा कम करनी चाहिए या डॉक्टर की सलाह के अनुसार विकल्प अपनाने चाहिए।
    1. टाइप-2 डायबिटीज के मरीज
    गेहूं का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। ध्यान रखने वाली बातें:
    • डायबिटीज में गेहूं पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है।
    • मैदा और ज्यादा प्रोसेस्ड आटा खाने से बचें।
    • चोकर वाला या साबुत गेहूं ज्यादा बेहतर होता है।
       
  • Iran-Israel के दूसरे दिन भी चल रहे हवाई हमले, Delhi Airport पर Cancel हुई Flights, देखें वीडियो

    Iran-Israel के दूसरे दिन भी चल रहे हवाई हमले, Delhi Airport पर Cancel हुई Flights, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका इजरायल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला चल रहा है। ईरान भी इजरायल पर और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई है। पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया है। इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास ने घूसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। इसमें कई युवक घायल भी है। ईरान का मिडिल ईस्ट के राज्यों पर लगातार हमला जारी है। आज सुबह से कतर, दुबई, अब्बू धाबी में मिसाइ-ड्रोन से अटैक हो रहे हैं। कतर में मौजूद भारतीयों ने हमले के वीडियो भी शेयर किए हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    Middle East में बिगड़े हालात

    मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते सैंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने मिडिल ईस्ट के देशों में 2 मार्च से होने वाली कक्षा12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में नाम शामिल हैं। एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान भी जल्द होगा। आज भारत में भी 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल रही।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर कैंसिल हुई फ्लाइट्स

    मिडिल ईस्ट में चल रहे हालातों के कारण उड़ानों में देरी और रद्द होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट से सामने आए दृश्य बताते हैं कि कई यात्री अपनी उड़ानें कैंसिल होने के बाद भी इंतजार करते दिखे और लौटते वापिस नजर आए।

    दुबई में भी हुआ अटैक

    अल जजीरा के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में नए धमाकों की आवाजें सुने जाने की खबरें भी मिल रही हैं। फिलहाल घटना की विस्तृत जानकारी सामने आई है।

    एयर इंडिया ने फ्लाइट्स पर बढ़ाई रोक

    एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक 2 मार्च 2026 को 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसमें मेहमानों ने 5 मार्च 2026 तक की यात्रा के लिए 28 फरवरी 2026 तक खाड़ी क्षेत्र की यात्रा बुक की थी। उनकी मदद के लिए हम बिना किसी तारीख बदलने की फीस के आगे की तारीख पर रीशैड्यूल करने या कैंसिल करके पेमेंट के ओरिजनल तरीके से पूरी तरह रिफंड पाने का ऑप्शन भी दिया है।