Blog

  • जालंधरः हथियारों सहित 13 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधरः हथियारों सहित 13 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधर, (वरुण):  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव क्राइम को लेकर लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। वहीं गैंगस्टरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर जालंधर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 13 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 13 गैंगस्टरों को 13 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों को लेकर बड़े खुलासे करेंगी।

  • पंजाबः महंगाई की मार, स्टील की कीमतों के बढ़े दाम

    पंजाबः महंगाई की मार, स्टील की कीमतों के बढ़े दाम

    लुधियानाः आम जनता को एक बार फिर मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही है। दरअसल, अब स्टील के दामों में बढ़ौतरी होने का मामला सामने आया है। इस दामों में हुई बढ़ौतरी से स्टील की इंडस्ट्री के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। औद्योगिक नगरी लुधियाना में पिछले डेढ़ महीने में स्टील के दाम 8 हजार रुपये प्रति टन तक बढ़ गए हैं। इससे साइकिल, हैंडटूल, मशीनरी, इंजीनियरिंग इंडस्ट्री को काम करना मुश्किल हो रहा है। कारोबारियों का कहना है कि बिना डिमांड के स्टील की कीमतों में तेजी से इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के लिए हाथ में चल रहे आर्डर भी भुगताने मुश्किल हो गए है।

    इंगट की कीमतों में वृद्धि 

    एक जून तक इंगट की कीमतें 46 हजार रुपये टन थी, जो आज बढ़कर 54 हजार रुपये टन हो चुकी है। इंगट की कीमतों में वृद्धि से वायर रॉड, सीआर क्वाइल, एचआर क्वाइल व जीआर क्वाइल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन सभी उत्पादों का इस्तेमाल लुधियाना के साइकिल, हैंडटूल, मशीनरी, ट्रैक्टर पार्टस में होता है। इस समय पहले ही बाजार में सुस्ती है और दूसरी तरफ दामों में हो रहे इजाफे से इंडस्ट्री के लिए इनपुट कास्ट को मैनेज करना मुश्किल हो रहा है।

    आल इंडस्ट्री एवं ट्रेड फोरम के प्रधान बादीश जिंदल ने बताया कि स्टील कंपनियों की ओर से लगातार कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। लगातार वृद्धि के चलते छोटी इंडस्ट्री का काम कर पाना मुश्किल हो गया है। जिंदल ने बताया कि भारतीय बाजार में मांग की कमी का हवाला देते हुए बड़ी स्टील कंपनियां लगातार स्टील के निर्यात पर लगाई गई डय़ूटी हटाने की मांग कर रहे है।

  • पंजाबः गैंगस्टर के फर्जी पासपोर्ट मामलें में महिला सहित 5 गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर के फर्जी पासपोर्ट मामलें में महिला सहित 5 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड पर सबसे बड़ा खुलासा हुआ है कि लॉरेन्स बिश्नोई के भांजे सचिन थापन के पासपोर्ट को दिल्ली के फर्जी पते से बनाने में मदद करने वाले 5 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस खेल में एक महिला भी शामिल थी, जिससे पूछताछ की जा रही है। सिद्दू की हत्या से पहले तिहाड़ जेल में बंद लारेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई और अपने भांजे सचिन बिश्नोई को इंडिया से फर्जी पासपोर्ट के जरिए फरार करवा दिया था। ये फर्जी पासपोर्ट दिल्ली रीजनल पासपोर्ट दफ्तर से बना था। लॉरेंस के भाई अनमोल और सचिन का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गैंग का साउथ दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

    तिलक राज टुटेजा के नाम से बना फर्जी पासपोर्ट

    इस फर्जी पासपोर्ट में बकायदा सचिन विश्नोई का नकली नाम तिलक राज टुटेजा लिखा गया है। फर्जी पिता नाम भीम सिंह हाउस नंबर 330 ब्लॉक F3 संगम विहार नई दिल्ली 110062 लिखा गया है। सचिन विश्नोई 21 अप्रैल तक भारत में था। सचिन फिलहाल दुबई में मौजूद है, जबकि जोधपुर जेल से बाहर आने के बाद लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल का पासपोर्ट भानु प्रताप के नाम से बनवाया और एड्रेस फरीदाबाद हरियाणा का दिया था। लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में ये खुलासा किया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट में एफआईआर भी दर्ज की हुई है। आखिर मूसेवाला की साजिश रचने वाले अनमोल और सचिन का फर्जी पासपोर्ट कैसे बना?

    पासपोर्ट बनवाने में ये हुए गिरफ्तार

    साउथ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने पांच आरोपी राहुल सरकार, नवनीत प्रजापति, अर्जित कुमार उर्फ महेश उर्फ सिद्दधु पाजी, सोमनाथ प्रजापति और एक महिला को फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 पिस्टल, चार लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, डोंगल, आधार कार्ड, एक मर्सिटीज और एक दूसरी कार बरामद हुई है।

    दिल्ली के संगम विहार से बना था गैंगस्टर सचिन का फर्जी पासपोर्ट

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन का पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार में जिस पते पर बना था। यह घर दक्षिण दिल्ली के संगम विहार के F ब्लॉक में है जहां पर मकान नम्बर 330 के पते पर लॉरेन्स बिश्नोई के भांजे सचिन ने तिलक राज टुटेजा के नाम पर फर्जी पते का इस्तेमाल करके पासपोर्ट हासिल किया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या से एक महीना पहले वो इंडिया छोड़कर भाग गया था। इस पासपोर्ट को बनाने में उसकी मदद राहुल सरकार ने की थी। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर को फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में मदद करने के आरोप में इस घर में रह रहे राहुल सरकार को गिरफ्तार किया है।

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

    पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतर एयरपोर्ट पर आज यात्रियों के सामान गायब होने का मामला सामने आया है। 50 के करीब यात्रियों को सामान मिसिंग पाया गया, जिसके चलते उन्हें परेशानी झेलते हुए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-56 ने देरी से उड़ान भरी।

    यह फ्लाइट रोजाना दुबई के समय अनुसार रात 10.45 बजे उड़ान भरती है, लेकिन बुधवार की रात फ्लाइट ने 12.41 बजे उड़ान भरी। जिसके चलते यह फ्लाइट श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2 घंटे की देरी से पहुंची। इस फ्लाइट का पहुंचने का समय सुबह 3.20 बजे का है, जबकि यह सुबह 5.07 बजे लैंड हुई। फ्लाइट जब अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची तो पैसेंजर्स को अपना सामान लेने के लिए लगेज बेल्ट पर काफी परेशान होना पड़ा। उनका सामान वहां से गायब पाया गया। 

    आधे यात्रियों का सामान गायब

    दुबई से अमृतसर पहुंचे पैसेंजर मानव बांसल ने बताया कि दुबई से देरी से उड़ान भरने का कारण भी पैसेंजर्स का सामान ही था। लेकिन जब अमृतसर पहुंचे तो यहां भी आधे पैसेंजर्स का सामान मिसिंग था। जिसके बाद पैसेंजर्स लगेज काउंटर पर अपने सामान के लिए परेशान होतो रहे।

    ग्राउंड स्टाफ में सिर्फ 3 कर्मी

    वहीं दूसरी तरफ स्पाइसजेट ने पैसेंजर्स को ग्राउंड स्टाफ से संपर्क करने के लिए कहा है। लेकिन 50 के करीब पैसेंजर्स के लिए वहां सिर्फ 3 ही कर्मचारी हैं। जिसके चलते पैसेंजर्स को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में विजिलेंस की रेड

    लुधियाना: पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं अब रिश्वत लेने के मामले में लुधियाना जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में विजिलेंस की टीम ने रेड की है। विजिलेंस टीम ने रिश्वत के मामले में यह छापेमारी की है।

    बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने ईओ कुलजीत कौर और एक मुलाजिम को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पर रिश्वत के आरोप लगे हैं। ईओ कुलजीत कौर पर 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने उन्हें हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लुधियाना के व्यक्ति की शिकायत पर की गई है।

  • पंजाबः युवा अकाली दल इस दिन निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, जाने मामला

    पंजाबः युवा अकाली दल इस दिन निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, जाने मामला

    अमृतसर : पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस बार सिद्धू मूसेवाला और कंवर ग्रेवाल के गानों पर लगे प्रतिबंध के बाद पंजाब की राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। सिद्धू मूसेवाला और कंवर ग्रेवाल के गानों पर यूट्यूब की तरफ से लगाए प्रतिबंध के खिलाफ शिराेमणि अकाली दल की युवा ईकाई युवा अकाली दल मुखर होती हुई दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में युवा अकाली दल ने दोनों के गानों पर लगे प्रतिबंध के निकाला ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है। ट्रैक्टर मार्च के लिए युवा अकाली दल ने 15 जुलाई का दिन तय किया है। घोषणा के मुताबिक 15 जुलाई को पंजाब के सभी जिलों में युवा अकाली दल ट्रैक्टर मार्च निकालेगी, इस दौरान प्रतिबंंधत गानों को बजाया जाएगा। 

    सुखबीर बादल ने की लोगों से अपील

    वहीं इस मामले को लेकर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने SYL और बंदी सिखों के रिहाई जैसे गानों पर पाबंदी लगाने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, पंजाब के लोगों के मुद्दों का प्रतिनिधित्व करते एसवाईएल और रिहाई जैसे गानों पर प्रतिबंध लगाना हमारे विचार व्यक्त करने के लोकतांत्रिक अधिकार का उल्लंघन है। आओ हम इस अन्याय के खिलाफ 15 जुलाई को पंजाब के जिला मुख्यालय पर यूथ अकाली दल द्वारा निकाले जा रहे ट्रैक्टर मार्च के माध्यम से अपनी आवाज उठाएं।

    SYL और RIHAI गाने पर लगा प्रतिबंध

    केंद्र सरकार की शिकायत के बाद बीते दिनों YouTube ने सिद्धू मूसेवाला और कंवर ग्रेवाल के गानों को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। असल में 8 जुलाई को YouTube ने ग्रेवाल के गाने रिहाई को हटा दिया था। इस गाने में ग्रेवाल ने सिख कैदियों की रिहाई का आह्वान किया था। इस वीडियो को 2 जुलाई को अपलोड किया गया था, जिसे 8 जुलाई तक लगभग सात लाख बार देखा गया था. वहीं YouTube ने मूसेवाला के SYL को भी अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। SYL गाना पंजाब में कई विवादास्पद मुद्दों पर आधारित है, जिसमें सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) मुद्दा और 1984 के सिख विरोधी दंगा शामिल थे। इस गाने को पिछले महीने 27 मिलियन व्यूज मिलने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    आवाज दबाने की कोशिश की जा रहीः परमबंस सिंह रोमाना

    युवा अकाली दल के अध्यक्ष परमबंस सिंह रोमाना ने ट्विटर पर कहा कि अकाली दल दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के गाने ‘SYL’ और कंवर ग्रेवाल के ‘रिहाई’ पर प्रतिबंध को केंद्र की आवाज और पंजाबियों की भावना को दबाने के प्रयास के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की युवा शाखा युवा अकाली दल वीरवार को इसके खिलाफ एक ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। जिसमें इन दोनों पंजाबी गीतों पर लगाए गए केंद्र के प्रतिबंध का विरोध किया जाएगा। रोमाना ने कहा कि इस प्रतिबंध के विरोध में और इसकी अवहेलना करते हुए युवा अकाद दल 15 तारीख को सभी जिलों में इन गीतों को बजाते हुए एक ट्रैक्टर मार्च निकालेगा।

  • हिंदू मंदिर में तोड़ी गई महात्मा गांधी की मूर्ति

    हिंदू मंदिर में तोड़ी गई महात्मा गांधी की मूर्ति

    भारत ने कनाडा के ओंटारियो के रिचमंड हिल शहर में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़े जाने और तोड़फोड़ की जांच के लिए अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की। वहीं पुलिस ने कहा कि हेट क्राइम के रूप में जांच की जा रही है। कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) ने यॉर्क रीजनल पुलिस के हवाले से बताया कि योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के विष्णु मंदिर में प्रतिमा को तोड़ा गया।

    भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट

    टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रिचमंड हिल के विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने से हम व्यथित हैं। बर्बरता के इस आपराधिक, घृणित कृत्य ने कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को बहुत आहत किया है। हम इस घृणा अपराध की जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों के संपर्क में हैं।” ओटावा में उच्चायोग ने कहा कि भारतीय समुदाय को आतंकित करने की कोशिश करने वाले इस घृणा अपराध से भारत बहुत दुखी है। उच्चायोग ने यह भी कहा कि भारत ने जांच के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया है और सुनिश्चित किया है कि अपराधियों को तेजी से न्याय के कटघरे में लाया जाए।

    जवाब में उच्चायोग ने किया ट्वीट 

    उच्चायोग ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतीय समुदाय को आतंकित करने की कोशिश करने वाले इस घृणा अपराध से हम बहुत दुखी हैं। इससे यहां के भारतीय समुदाय में चिंता और असुरक्षा बढ़ गई है। हमने जांच करने और अपराधियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया है।” स्थानीय पुलिस ने इसे घृणा और “पूर्वाग्रह से प्रेरित घटना” के रूप में वर्णित किया। यॉर्क रीजनल पुलिस के प्रवक्ता कॉन्स्टेबल एमी बौद्रेउ ने कहा कि किसी ने ‘बलात्कारी’ और ‘खालिस्तान’ सहित ‘ग्राफिक शब्दों’ से मूर्ति को विरूपित किया है। यॉर्क रीजनल पुलिस किसी भी रूप में घृणा अपराध को बर्दाश्त नहीं करती है।” 

    सीबीसी से उन्होंने कहा, “जो लोग नस्ल, राष्ट्रीय या जातीय मूल, भाषा, रंग, धर्म, उम्र, लिंग, लिंग पहचान, लिंग अभिव्यक्ति और इस तरह के आधार पर दूसरों को पीड़ित करते हैं, उन पर कानून की पूरी सीमा तक मुकदमा चलाया जाएगा। हम मानते हैं कि घृणा अपराधों का समुदाय-व्यापी प्रभाव दूरगामी है और हम घृणा अपराधों और किसी भी घृणा पूर्वाग्रह की घटनाओं की सभी घटनाओं की सख्ती से जांच करते हैं।”

  • पंजाब:  खेतों में पलटी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    पंजाब: खेतों में पलटी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    होशियारपुरः गांव शेरगढ़ नजदीक बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक खेतों में पलट गई। बस में करीब 32 विद्यार्थी सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे दौरान कई स्कूली बच्चे के घायल होने की खबर हैं। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस के ड्राईवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

  • राशिफल (वीरवार 14 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 14 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

    वृषः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

    मिथुनः विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।

    कर्कः व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

    सिंहः स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।

    कन्याः किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।

    तुलाः आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।

    वृश्चिकः निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी।

    धनुः व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मकरः कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

    कुंभः आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है।

    मीनः बुद्धि का प्रयोग करें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

  • Lally Infosys की बिल्डिंग की फाईल गायब, इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को नोटिस जारी

    Lally Infosys की बिल्डिंग की फाईल गायब, इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को नोटिस जारी

    जालंधर, अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल। बीएमसी चौंक स्थित लाली इंफोसिस की इमारत का मामला काफी तूल पकड़ चुका है बिल्डिंग विभाग के एक अधिकारी ने इस इमारत से संबधित रिकार्ड की फाईल को गायब कर दिया है तांकि इस मामले में विभाग के अधिकारी द्वारा की गई मनमानियों का भेद न खुल सके। पुष्ट सूत्रों अनुसार अब इस मामले में बिल्डंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ता ने निकाय विभाग के डायरैक्टर को लिखित शिकायत भेजी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह इमारत पूरी तरह से अवैध है लेकिन इस सैक्टर में तैनात रहे पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा तथा बिल्डिंग इंस्पैकटर दिनेश जोशी ने बाईलाज को दरकिनार कर प्राप्टी मालिक को फायदा पहुंचाया है यही नहीं आरोप लगाया गया है कि इस इमारत का कोई भी नक्शा पास नहीं है और सारा निर्माण अवैध है जिसकी जांच के बाद कई तथ्य सामने आएंगे।

    कंपाउंडिंग रिपोर्ट बनेगी किसी के गले की फांस

    कमिशनर दविंदर सिंह के चार्ज संभालते ही इस मामले की एमटीपी मेहरबान सिंह से रिपोर्ट मांगी गई थी और तुरन्त काम बंद करवाने के लिए आदेश दिया गया था जिसके बाद बिल्डिंग इंस्पैक्टर पाल परनीत ने मौके पर जाकर काम बंद करवाया था मगर आज सारे स्टाफ की चंडीगढ़ स्टेट इंफोरमेशन कमीशन में पेशी थी जिसकी वजह से आज सारा दिन धड़ल्ले से साईट पर काम जारी रहा। जानकारी अनुसार कंपाउडिंग रिपोर्ट में लिखा गया था कि पहली मंजिल पर रिहायशी पार्टिशन की गई है तथा रिहायश ही इस्तेमाल की जाएगी मगर मौके पर पहली मंजिल पर कोई भी पार्टिशन नहीं है और खुले हाल बनाए गए हैं जिसका कारोबारी इस्तेमाल किया जाना है। इसके अलावा दूसरी मंजिल पर भी बड़ा हाल बनाया गया है जिसका कारोबारीकरण किया जा चुका है।

    अभी भी अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में चल रहा है इंस्टीच्यूट, सूली पर छात्रों की जान

    इस इमारत के करीब 80 फीसदी हिस्से में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है ऐसे में किसी भी अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत को बिना कम्पलीशन चालू नहीं किया जा सकता एनकांऊटर न्यूज में खबर प्रकाशित करने के बाद यह खुलासा किया गया था कि यहां मौके पर ट्यूशन सैंटर चलाया जा रहा है। इस बात की पुष्टि निगम के बिल्डंग इंस्पैक्टर पाल परनीत ने भी की है उन्होने कहा कि इस संबधि प्राप्टी मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है।