Blog

  • Punjab News: धर्म परिवर्तन को लेकर SGPC का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: धर्म परिवर्तन को लेकर SGPC का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः नई मुंबई में हिंद दी चादर धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के समर्पित कार्यक्रम के दौरान भारत के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा धर्म परिवर्तन को लेकर जताई गई चिंता पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपना स्पष्ट रुख रखा है। SGPC के प्रवक्ता अमनबीर सिंह सियाली ने कहा कि अमित शाह द्वारा लालच के आधार पर हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के संदेश को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि खासकर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में गरीब और दबे-कुचले वर्गों को निशाना बनाकर की जा रही गतिविधियां समाज और देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। सियाली ने कहा कि संविधान के सेक्शन 25 के तहत हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। लेकिन लालच, झूठे चमत्कारों और गरीबी का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन कराना कतई स्वीकार्य नहीं है।

    उन्होंने मांग की कि सरकार भी राजस्थान की तरह उचित कानूनी प्रबंध करके गैर-रजिस्टर्ड मिशनरियों पर सख्त कार्रवाई करे। SGPC प्रवक्ता ने कहा कि सिख धर्म मानवता की बराबरी का संदेश देता है और गुरु नानक साहिब की शिक्षा “मानस की जात सब एक पहचानबो” के अनुसार किसी भी तरह की जात-पात या लालच की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत किसी एक धर्म के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए थी।

     

     

  • Iran-Israel War: Aramco Ras Tanura Oil Refinery पर हुआ हमला, किया बंद, देखें वीडियो

    Iran-Israel War: Aramco Ras Tanura Oil Refinery पर हुआ हमला, किया बंद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर आए। आज फिर ईरान की राजधानी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में लगातार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। वहीं सऊदी अरब की सरकारी तेल की कंपनी सऊदी अरामको की रास तानुरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ है। इसके बाद रिफाइनरी को बंद कर दिया गया है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि रिफाइनरी को एहतियात के तौर पर बंद किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

    ड्रोन हमले से रिफाइनरी के एक छोटे से हिस्से में आग लग गई लेकिन इस पर तुरंत काबू पा लिया गया। यह दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरीज में से एक है और और रोजाना करीब 550,000 बैरल क्रूड को प्रोसेस कर सकती है। सऊदी अरब की डिफेंस मिनिस्ट्र के एक प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी अरामको की रास तानुरा फैसिलिटी को टारगेट करके दागे गए दो ड्रोन के सफलतापूर्वक रोक दिया गया। यह रिफाइनरी फारस की खाड़ी में स्थित है और सऊदी अरब के एक्सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए काफी अहम है। पश्चिम एशिया पूरी दुनिया के लिए तेल और गैस का एक बड़ा स्रोत है और यहां संकट पैदा होने से क्रू़ड की की कीमत में काफी तेजी आई है।

    एनर्जी ट्रेडर्स को आशंका है कि अगर तेल और गैस से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला होता है तो इससे दुनिया भर में हाहाकार मच सकता है। इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान है। आज शुरुआती कारोबार में यह 12 फीसदी तक उछल गया था। अभी ब्रेंट क्रूड 10 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 80.19 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। सऊदी अरब ने अपने ऑयल इन्फ्रा के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं।

     

     

     

  • Punjab News: बेअदबी घटनाए रोकने की मांग, बाजार हुए बंद

    Punjab News: बेअदबी घटनाए रोकने की मांग, बाजार हुए बंद

    पटियालाः पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन फिर चर्चा में है। वहीं आज समाना टावर मोर्चा और धर्म युद्ध मोर्चा द्वारा शहर पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद आज बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दरअसल, गुरजीत सिंह पिछले 400 दिनों से अधिक समय से मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

    उनका कहना है कि विभिन्न धर्मों के पवित्र ग्रंथों के अपमान की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि जब तक कठोर सजा का प्रावधान नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं रुक नहीं सकतीं। गुरजीत सिंह का यह भी कहना है कि उनकी मांग किसी एक धर्म से जुड़ी नहीं, बल्कि सभी धर्मों के सम्मान की रक्षा से संबंधित है। वहीं कुछ सामाजिक संगठनों ने उनके समर्थन में रैलियां और धरने आयोजित किए हैं।

    बंद के आह्वान का असर पूरे शहर में देखने को मिला। मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और अन्य व्यावसायिक केंद्र बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी गई। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि वे गुरजीत सिंह को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, उनकी मांगों को संबंधित स्तर पर भेजा गया है और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

     

  • Khamenei की मौत पर Pakistan की मशहूर TV Host का दर्द, Viral हुआ वीडियो

    Khamenei की मौत पर Pakistan की मशहूर TV Host का दर्द, Viral हुआ वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान में तबाही मची हुई है। यूएस और इजरायल लगातार ईरान पर मिसाइलें दाग रहा है। जंग के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान के अलावा पूरे पाकिस्तान में भी मातम पसर गया है। पाकिस्तान के कई सेलेब्स फूट-फूटकर रो रहे हैं।

    पाकिस्तानी सितारों का छलका दर्द

    पाकिस्तान की मशहूर टीवी होस्ट राबिया अनम अपने रमजान स्पेशल शो के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर दुख जाहिर करती नजर आई है। जंग के बारे में बात करते हुए लाइव शो में ही वो फूट-फूटकर रो पड़ी है। अपने लाइव शो में राबिया ने कहा कि – ये खबर आई है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई जंग में शहीद हो गए हैं। इन हमलों में खामेनेई की बेटी, दामाद और नवासी भी शहीद हो गए हैं। राबिया ने आगे कहा कि – इस समय पूरा मिडिल ईस्ट जंग की लपेट में आ गया है। ईरान में पूरी तरह से जंग शुरु हो चुकी है। कुवैत, बहरीन, कतर समेत कई जगह मिसाइलें भी गिर रही हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सरहदों पर भी जंग के हालात हैं। सरहदें अब महफूज नहीं हैं।

    मिडिल ईस्ट में फंसा परिवार

    राबिया ने बताया कि जंग के बीच में कई पाकिस्तानी मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं। कोई काम के लिए वहां गया हुआ है तो कोई पढ़ाई के लिए। पाकिस्तान में मौजूद उनके परिवार वाले भी परेशान हैं। राबिया ने यह भी बताया कि उनके पति, सास-ससुर और बच्चे भी इस समय मिडिल ईस्ट में हैं। वहां उनके घर के पास काफी मिसाइलें गिरी हैं। पूरी रात वहां पर मिसाइल डिडेट किए जा रहे थे वो मंजर उनका परिवार अपनी आंखों से देख रहा था। ये बताते हुए राबिया अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं रख पाई वो सिसक सिसक कर रोने लग गई। बता दें कि पाकिस्तान के कई दूसरे सितारे भी अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का शौक मना रहे हैं। पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस युमना जैदी ने भी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि वो अक्सर अपने दिल के सुकून के लिए खामेनेई के लैक्चर्स को सुनती थी। उनके जाने से उन्हें काफी सदमा लगा है। इसके अलावा एक्ट्रेस माया अली, कुब्रा खान, बिलाल अब्बास खान की आंखें भी नम हैं। इन सभी सितारों ने पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयान किया है।      
  • ट्रक और 2 बसों की टक्कर में 3 की मौत, 31 घायल

    ट्रक और 2 बसों की टक्कर में 3 की मौत, 31 घायल

    उनावः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ क्षेत्र के गहरपुरवा गांव के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां खड़े ट्रक से 2 रोडवेज बसों की टक्कर हो गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि दोनों बसों के 31 यात्री घायल हो गए। हादसे को लेकर घटना स्थल चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस के चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चली थी कि पीछे से इतनी ही गति से आ रही मथुरा डिपो की रोडवेज बस ट्रक घुस गई। इस बस में बैठे 35 यात्रियों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। 17 लोग घायल हो गए। जबकि, आगरा फोर्ट वाली बस के 14 लोग घायल हुए। सीएचसी बांगरमऊ से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन की आगरा फोर्ट डिपो की बस लगभग 40 यात्रियों को लेकर आगरा से लखनऊ जा रही थी। सोमवार सुबह लगभग पांच बजे बांगरमऊ क्षेत्र के गहरपुरवा गांव के पास भारी वाहन लेन में जा रहे बस चालक को झपकी लग गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा टीम और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया।

    मृतकों में सीतापुर के केल पुरवा गांव निवासी मुकेश सिंह राजपूत (20) पुत्र रमा शंकर समेत 2 अज्ञात शामिल हैं। वहीं घायलों में कुशीनगर, गाजीपुर, आगरा, दरभंगा (बिहार), लखनऊ, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कन्नौज, मथुरा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच और उन्नाव के यात्री शामिल हैं। फिलहाल दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य करा दिया गया है। रोडवेज बस के चालक से पूछताछ की जा रही है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर शवों को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।

  • Middle East में बढ़ते तनाव के चलते बढ़ा Silver-Gold का Price, जानें Latest दाम

    Middle East में बढ़ते तनाव के चलते बढ़ा Silver-Gold का Price, जानें Latest दाम

    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में बढ़ते हुए तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। आज Comex में सोने की कीमत 5,400 डॉलर प्रति औस तक पहुंच गई है जो दिन के दौरान 2.50% तक की बढ़ोतरी को दर्शाती है। इसी तरह Comex चांदी की कीमत भी बढ़त के साथ खुली और सुबह कारोबार में कुछ ही मिनटों में 96.30 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई जो कि करीबन 2% की तेजी से बढ़ रही है। एमसीएक्स पर 2 मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 2.90% की तेजी के साथ 1,66,806 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं चांदी 2.92% की तेजी के साथ 2,90,900 रुपये किलो मिल रही है। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने खुद इस बात की जानकारी दी है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 16980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। वहीं चांदी की कीमत 35,000 रुपये की तेजी के साथ 33,0000 रुपये किलो है।

    इस वजह से आया कीमतों में उछाल

    पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सुरक्षित निवेश के लिए मांग बढ़ने से सोमवार को वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में करीबन 4 प्रतिशत तक की तेज उछाल दर्ज की गई है। इस उछाल के बीच में चांदी की कीमत 2.93 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है वहीं सोना 1.68 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीबन पहुंच चुका है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मई डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 10,508 रुपये यानी की 3.72 प्रतिशत उछलकर 2,93,152 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं अप्रैल में अनुबंध के लिए सोना 5,811 रुपये यानी की 3.6 प्रतिशत बढ़कर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। मई डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा चार डॉलर यानी की 4.3 प्रतिशत बढ़कर 97.30 डॉलर प्रति औस हो गया वहीं सोना 161.8 अरब डॉलर यानी की 3.08 प्रतिशत चढ़कर 5,409.7 डॉलर प्रति औस पर पहुंच चुका है।      
  • चलती बस बनी आग का गोला, कर्मियों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    चलती बस बनी आग का गोला, कर्मियों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    बागपतः दिल्ली-सहारनपुर NH-709बी पर निजी कंपनी की चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के दौरान यात्री, चालक परिचालक ने चलती बस से कूदकर किसी तरह जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार घटना बावली गांव के पास की हुई है। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी 7 लोगों ने जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, दुर्गनपुर खेड़ा, मुजफ्फरनगर से एक निजी कंपनी की बस कुंडली, हरियाणा के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक सहित कंपनी के 6 कर्मचारी सवार थे। जब बस बावली गांव के पास पहुंची तो अचानक एयर कंडीशनर से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत फ्यूज निकालकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया। बस के भीतर धुआं भरते ही कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि हाईवे पर गुजर रहे वाहनों को दूर रोकना पड़ा। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। दरअसल, चालक ने फ्यूज निकाला तो बस में धुंआ और आग तेजी से उठने लगी। यह देख बस में चीख पुकार मच गई। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पूरी बस जलकर स्वाहा हो गई। कंपनी द्वारा दूसरी बस भेजकर कर्मचारियों को वहां से कुंडली भिजवाया। घटना के दौरान गांव वासियों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।    
  • Iran-Israel War: अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने खुद को किया इजेक्ट, देखें Live

    Iran-Israel War: अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने खुद को किया इजेक्ट, देखें Live

    नई दिल्लीः इरान और इजरायल में युद्ध लगातार जारी है। वहीं कुवैत के एयरस्पेस में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 के क्रैश होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के गिरने की परिस्थितियों को लेकर विभिन्न आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। इस हादसे के पीछे तकनीकी खराबी, ऑपरेशनल गलती या अन्य कारण हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जेट क्रैश होने के समय पायलट ने खुद को सुरक्षित इजेक्ट कर लिया। चश्मदीदों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के जमीन पर टकराने से पहले पायलट विमान से बाहर निकल गया था जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल विमान के क्रैश होने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। F-15 स्ट्राइक ईगल एक बहुत एडवांस्ड फाइटर जेट है जिसका इस्तेमाल एयर सुपीरियरिटी और स्ट्राइक मिशन के लिए किया जाता है। इस घटना को लेकर यह चर्चा भी तेज हो रही है कि कहीं यह हादसा कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम की गलत पहचान का परिणाम तो नहीं है। पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, जो बैलिस्टिक मिसाइलों और दुश्मन विमानों को रोकने के लिए तैयार किया गया है, रेयर मामलों में अपने रडार और IFF (पहचान दोस्त या दुश्मन) सिस्टम में गलतफहमी पैदा कर सकता है। इस सिस्टम में कमजोरियां या संचार बाधाएं फ्रेंडली एयरक्राफ्ट को भी दुश्मन समझने का कारण बन सकती हैं। दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा 5 सैनिक घायल हुए हैं। ये सैनिक कुवैत में रसद इकाई का हिस्सा थे। इसके अलावा ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मध्य पूर्व में स्थित 27 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है, जिसमें कतर, बहरीन और यूएई के बेस शामिल हैं। हालांकि इन हमलों में कितना नुकसान हुआ है फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है। चीनी एनालिस्ट ने अमेरिका के कम हताहतों और नुकसान के दावों पर सवाल उठाया है। चीनी पत्रकार हू जिंग ने दावा किया है कि शीत युद्ध के बाद से अमेरिका के ऊपर हुए हमलों में ये सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं ईरान ने दावा किया है कि संघर्ष के दौरान अमेरिकी नौसेना के कुछ जहाजों को निशाना बनाया गया है लेकिन अमेरिका ने इस दावे को खारिज कर दिया है। स्वतंत्र स्रोतों से भी इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है।  
  • अब बस स्टैंड और पासपोर्ट दफ्तर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    अब बस स्टैंड और पासपोर्ट दफ्तर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ समय से लगातार सरकारी और प्राईवेट इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आ रहे है। आज ही सुबह जालंधर के 10 से 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आए थे। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के बस स्टैंड और पासपोर्ट दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले है। धमकी भरे ई-मेल को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ बम निरोधक टीम और डॉग स्कवॉयड टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार चंडीगढ़ की सरकारी इमारतों और प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आ चुके है। बताया जा रहा है कि धमकी में सेक्टर 17 बस स्टैंड, पासपोर्ट सेवा केंद्र सेक्टर 34 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मुख्य पासपोर्ट कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई। वहीं पुलिस ने एहतियातन बस स्टैंड और पासपोर्ट कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने घंटों तक चेकिंग की। फॉरेंसिक टीम ने भी ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिक जांच में अब तक किसी भी स्थान से कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
  • Punjab News: गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए Canada Cricket Star युवराज सिंह, पूरा हुआ सपना, देखें वीडियो

    Punjab News: गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए Canada Cricket Star युवराज सिंह, पूरा हुआ सपना, देखें वीडियो

    अमृतसरः कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और पंजाबी मूल के खिलाड़ी युवराज सिंह समरा आज गुरु नगरी अमृतसर में सच्चखण्ड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। इस अवसर पर वह गुरु चरणों में नतमस्तक हुए और विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए परमात्मा का धन्यवाद किया। युवराज ने कहा कि वर्ल्ड कप में खेलना उनका और उनके परिवार का एक बड़ा सपना था, जो अब पूरा हो गया है।

    उन्होंने बताया कि वह हर साल गुरु नगरी आते हैं, लेकिन इस बार की यात्रा बेहद खास है क्योंकि वह अपनी सफलता का धन्यवाद करने आए हैं। श्री दरबार साहिब में महसूस होने वाली शारीरिक और आत्मिक शांति के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “यहां आकर जो सुकून मिलता है, वह कहीं नहीं मिल सकता।” अपनी जड़ों से जुड़े होने का गर्व महसूस करते हुए युवराज ने बताया कि उनके दादा- दादी अमृतसर से संबंध रखते हैं, इसलिए यह शहर उनके दिल के बहुत करीब है।

    उन्होंने भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत इस समय बहुत मजबूत क्रिकेट खेल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि भारत फाइनल में जरूर पहुंचेगा। विदेश की धरती (कनाडा) से खेलने पर अपने पंजाब आने के दौरान उन्होंने कहा कि कैनेडियन खिलाड़ी के रूप में भारत में खेलना उनके लिए गर्व की बात है। उनके पूरे परिवार में इस बात को लेकर बड़ी खुशी और उत्साह पाया जा रहा है।