अब बस स्टैंड और पासपोर्ट दफ्तर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ समय से लगातार सरकारी और प्राईवेट इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आ रहे है। आज ही सुबह जालंधर के 10 से 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आए थे। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के बस स्टैंड और पासपोर्ट दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले है। धमकी भरे ई-मेल को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ बम निरोधक टीम और डॉग स्कवॉयड टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार चंडीगढ़ की सरकारी इमारतों और प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आ चुके है। बताया जा रहा है कि धमकी में सेक्टर 17 बस स्टैंड, पासपोर्ट सेवा केंद्र सेक्टर 34 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मुख्य पासपोर्ट कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई। वहीं पुलिस ने एहतियातन बस स्टैंड और पासपोर्ट कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने घंटों तक चेकिंग की। फॉरेंसिक टीम ने भी ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिक जांच में अब तक किसी भी स्थान से कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *