Middle East में बढ़ते तनाव के चलते बढ़ा Silver-Gold का Price, जानें Latest दाम

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में बढ़ते हुए तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। आज Comex में सोने की कीमत 5,400 डॉलर प्रति औस तक पहुंच गई है जो दिन के दौरान 2.50% तक की बढ़ोतरी को दर्शाती है। इसी तरह Comex चांदी की कीमत भी बढ़त के साथ खुली और सुबह कारोबार में कुछ ही मिनटों में 96.30 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई जो कि करीबन 2% की तेजी से बढ़ रही है। एमसीएक्स पर 2 मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 2.90% की तेजी के साथ 1,66,806 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं चांदी 2.92% की तेजी के साथ 2,90,900 रुपये किलो मिल रही है।
इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने खुद इस बात की जानकारी दी है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 16980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। वहीं चांदी की कीमत 35,000 रुपये की तेजी के साथ 33,0000 रुपये किलो है।
Leave a Reply