PM Modi ने Middle East में बढ़ रहे तनाव पर जताया शोक, Benjamin Netanyahu से की बात

Written by

in

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार के साथ चर्चा की है। उन्होंने हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता जताई है और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ भी बात की है। संयुक्त अरब अमीरात पर हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए तनाव कम करने की जरुरत पर जोर दिया है।

Read In English : https://encounternews.in/latest-news/pm-modi-speaks-to-benjamin-netanyahu-reviews-escalating-west-asia-crisis/

एक्स पर दी जानकारी

पीएम ने नेतन्याहू के साथ बातचीत के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात की है। पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने नेतन्याहू को हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत भी करवाया है। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इसके साथ ही भारत ने शत्रुता को जल्दी समाप्त करने की जरुरत को दोहराया है। पीएम मोदी और नेतन्याहू की ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान संघर्ष और संबंधित घटनाओं ने क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर चुनौती दी है।

यूएई के राष्ट्रपति से की बातचीत

बेंजामिन नेतन्याहू से बात करने से पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की है। उन्होंने बातचीत के दौरान संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और उन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि – ‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की है। मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है’। भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है। पीएम ने आगे लिखा कि – ‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है’।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *