नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, चालक की मौत 

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव कुंगडत में नील गाय को बचाते हुए टैंपो (छोटा हाथी)पलट गया, इस दुर्घटना में टैंपो चालक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम ऊना से हरोली पुलिस को सूचना मिली कि गांव कुंगड़त में सड़क हादसा हुआ है तो पुलिस थाना हरोली से एसआई बिनोद कुमार पुलिस टीम सहित गांव कुंगड़त पहुंचे तो छानबीन पर पाया गया कि एक गाड़ी संख्या छोटा हाथी  (एचपी 72-4612) चढ़ाई पर पलट हुआ था जो प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सामने से आ रही एक नीलगाय को बचाने के चक्कर में उक्त गाड़ी पलटी थी ,पलटने के दौरान ड्राइवर गाड़ी से गिर गया और टायर के नीचे आ गया ,जिस कारण उसकी मौत हो गई।  घटना में किसी की लापरवाही या गफलत सामने नहीं आई है ।

वहीं पुलिस द्वारा वीएनएस धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  मृतक टैंपो चालक की पहचान सुखदेव(40) पुत्र जीत राम निवासी ललड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाया जा रहा है और शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *