Blog

  • Jalandhar पहुंची स्पेशल DGP Gurpreet Kaur Deo ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश

    Jalandhar पहुंची स्पेशल DGP Gurpreet Kaur Deo ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश

    जालंधर, ENS: इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर और साइबर क्राइम दफ्तर का स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दीओ ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। बैठक में कमिश्नर पुलिस धनप्रीत कौर के साथ-साथ जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, डिप्टी कमिश्नर पुलिस मनप्रीत सिंह ढिल्लों और अन्य जीओ अधिकारी और प्रमुख अफसर मौजूद रहे। इस दौरान स्पेशल डीजीपी ने अपने दौरे के दौरान पंजाब सरकार द्वारा जिले के स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियानों ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ से संबंधित आगामी कार्रवाईयों के लिए विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर को विशेष ऑपरेशन प्लान जारी करने को कहा, ताकि छोटे अपराधों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने पुलिस नाकों को हाईटैक करने और नाके पर तैनात कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए वाकी-टाकी सेट का इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दी।

    उन्होंने जनता से शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान करने, उपयुक्त दस्तावेजों का संधारण करने और स्टेशन कम्प्लेक्स को साफ-सुथरा एवं हरियाली से भरपूर रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। विशेष डीजीपी ने अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं और चुनौतियों को भी सुना। अधिकारियों द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई, जहां भी संभव हो सके, तुरंत हल प्रदान किए गए। प्रमुख मांगों में से एक इनकी कुशलता और कार्यप्रवाह को बढ़ाने के लिए कंप्यूटर परिसूचित व्यवस्था थी। इस आवश्यकताओं की महत्ता को स्वीकार करते हुए विशेष डीजीपी ने यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी विनम्रता को मंजूरी दी।

    विशेष डीजीपी द्वारा इंटीग्रेटेड कमान एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का दौरा किया गया। आईसीसीसी नियंत्रण केंद्र के कार्यकलाप का जायजा लिया गया और तैनात कर्मियों को कामकाज को और भी अधिक सुव्यवस्थित तरीके से चलाने के निर्देश जारी किए गए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में इंटरनेट साइबर क्राइम की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। इस अवसर पर अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में कानून का पालन सुनिश्चित करने और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए।

     

     

  • Punjab News: निहंग बाणे में आए लुटेरों ने ज्वेलर्स के परिवार को बनाया बंधक, 40 लाख की नगदी सहित करोड़ों की लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग बाणे में आए लुटेरों ने ज्वेलर्स के परिवार को बनाया बंधक, 40 लाख की नगदी सहित करोड़ों की लूट, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में जेल रोड स्थित 5 नंबर स्कीम में ज्वेलर्स के परिवार को बंधक बनाकर निहंग सिंह के बाणे में आए लुटेरे करोड़ों रुपए लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 5 लुटेरे 40 लाख की नगदी सहित करोड़ों के गहने लूटकर फरार हो गए। ज्वेलर्स वरुण महाजन की पत्नी नेहा महाजन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे निहंग सिंह के बाणे में 5 लोग उनके घर आए। उस समय उनका ड्राइवर सरबजीत सिंह गाड़ियां साफ कर रहा था।

    लुटेरों ने ड्राइवर से बात की और जब ड्राइवर उन्हें बुलाने अंदर आया, तो सभी बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने परिवार को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके गुरुओं के बारे में कुछ गलत पोस्ट डाली है, इसलिए वे उनके पास आए हैं। इसी दौरान, दो बदमाशों ने नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा कर लिया। इसके बाद, लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया।

    ड्राइवर सरबजीत सिंह को एक कमरे में, नेहा महाजन और उनके दो बच्चों कृष व शिखर को दूसरे कमरे में, और पति वरुण महाजन को एक अन्य कमरे में बंद कर दिया गया। लुटेरों ने घर की सभी चाबियां ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं। धमकियों के बाद, लुटेरों ने घर से सारा सोना और कैश लूट लिया। जाते समय वे घर के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी अपने साथ ले गए और परिवार की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

    परिवार के अनुसार, कुल 7 करोड़ रुपए की लूट हुई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी तरजिंदर सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के अनुसार निहंग सिंह के वेश में पांच व्यक्ति उनके घर पर आए थे। जिन्होंने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है और उनके पास हथियार भी मौजूद थे। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • AI के कारण बदलती नौकरी की दुनिया संभाल पाएंगे Gen-Z, Elon Musk ने बताया सच

    AI के कारण बदलती नौकरी की दुनिया संभाल पाएंगे Gen-Z, Elon Musk ने बताया सच

    नई दिल्ली: साल 2026 में नौकरी की दुनिया में कदम रखने का अर्थ है कि ऐसे माहौल में चले जाना जहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब कोई खास टूल नहीं रहा बल्कि काम का बुनियादी हिस्सा बन गया है। ड्राफ्टिंग, डेटा एनालिसिस से लेकर कस्टमर एंग्जेमेंट तक एआई सिस्टम लगभग हर काम में शामिल हैं। इससे सिर्फ काम करने का तरीका नहीं बदला बल्कि करियर की शुरुआत का ढांचा भी बदल गया है। अब सवाल यहां ये नहीं है कि लगातार ऑटोमेशन के दौर में क्या रणनीति अपनाई जा सकती है।

    धीरे-धीरे नहीं बदल रही चीजें

    सर्वे के अनुसार, दुनिया भर के ज्यादातर कर्मचारियों को यही लगता है कि एआई उनके रोजमर्रा के काम को प्रभावित करेगा। एआई से जुड़ी स्किल्स वाली नौकरियों की भी मांग तेजी से बढ़ रही है वहीं कम जटिल और बार-बार दोहराए जाने वाले काम तेजी से मशीनों को दिए जा रहे हैं। पीढ़ियों के बीच फर्क भी साफ दिखता है। Gen-z की नौकरी की सुरक्षा पर एआई के असर की सबसे ज्यादा चिंता है वहीं उम्रदराज कर्मचारियों को खुद को ढाल लेने पर ज्यादा भरोसा है। इसका एक कारण है समय। युवा ऐसे सिस्टम में एंट्री ले रहे हैं जो पहले से ही ऑटोमेशन के हिसाब से बदल गया है वहीं पीढ़ी ने बदलाव के साथ खुद को ढाल लिया है।

    एलन मस्क ने दी युवाओं को सलाह

    एलन मस्क ने युवाओं को कहा है कि मैं यही कहूंगा कि आशावादी रहो भविष्य को लेकर पॉजिटिव रहना अच्छा है। आशावादी होकर गलत होना निराशावादी होकर सही होने से बेहतर है आपकी जिंदगी की गुणवत्ता बेहतर होगी। मैं लोगों से कहूंगा कि भविष्य को लेकर एक्साइटेड रहे मैं खुद भविष्य को लेकर उत्साहित हूं। मुझे भरोसा है कि भविष्य उबाऊ नहीं होगा ज्यादा किताबें पढ़ो अलग-अलग चीजें आजमाओ जिंदगी का मजा लो लेकिन काम करना भी जिंदगी का हिस्सा है। यह सलाह ज्यादा दार्शनिक है व्यावहारिक कम लेकिन आज के युवाओं के लिए आशावाद पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करेगा।

    युवाओं के लिए कम हो रहे एंट्री प्वाइंट

    एआई अपनाने का एक कम दिखाई देने वाला असर शुरुआती करियर पर भी हुआ है। पहले जो काम जूनियर कर्मचारियों को सीखने का मौका देते थे जैसे बेसिक रिपोर्टिंग, कस्टमर हैंडलिंग, रुटीन एनालिसिस, अब वे मशीनें करने लगी हैं। इससे पढ़ाईसे नौकरी तक का सफर ज्यादा अनिश्चित हो गया है। मौके मौजूद हैं लेकिन कम हैं ज्यादा स्किल की मांग करते हैं और सीखने के लिए पहले जैसे ढील नहीं देते।

    आशावाद अब कोई ऑप्शन नहीं

    एआई को लेकर चिंता सिर्फ नौकरी जाने की नहीं बल्कि बदलाव की रफ्तार की है। नौकरी की जरुरतें इतनी तेजी से बदलती जा रही हैं कि ट्रेनिंग सिस्टम पीछे छूट रहा है। अब एआई की समझ को सिखाया नहीं जाता मान लिया जाता है कि आपको आती है। यानी खुद को बदलने की जिम्मेदारी व्यक्ति पर आ गई है। 2026 में आशावादी रहने का अर्थ है कि आप नई स्किल्स उतनी ही तेजी से सीख पाएंगे जितनी तेजी से काम बदल रहे हैं। यह भी मानना पड़ेगा कि करियर अब सीधी रेखा में नहीं चलेगा और पारंपरिक पड़ाव कम होंगे। चिंता ज्यादा है लेकिन दूसरी ओर Gen-Z एआई टूल्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। कई युवा पहले से ड्राफ्टिंग, रिसर्च, कोडिंग और रोजमर्रा के काम में जनरेटिव एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये परिचय जोखिम खत्म नहीं करता है लेकिन अनजान होने का डर जरुर कम करता है। सर्वे के डेटा से यह भी पता चलता है कि चिंता के बाद भी लोग पीछे नहीं हट रहे हैं बल्कि उन्हें समझ है कि तकनीकी बदलाव अस्थायी नहीं संरचनात्मक हैं।      
  • Punjab News: Dubai से लौटे यात्री, प्रिंसीपल नीरू ने किए अहम खुलासे, खाली करवाया Burj Khalifa, देखें वीडियो

    Punjab News: Dubai से लौटे यात्री, प्रिंसीपल नीरू ने किए अहम खुलासे, खाली करवाया Burj Khalifa, देखें वीडियो

    मोहालीः US-इजराइल और ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने लगे हैं। वहीं जंग को लेकर एयरस्पेस बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पंजाबी यात्री फंस गए हैं। हालांकि बीते दिन ही 149 यात्री दुबई से भारत लौटे है। वहीं आज मोहाली एयरपोर्ट पर दुबई से कई यात्री वापिस आए। हाल ही में बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया था कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं।

    वहीं आज मोहाली एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाइट में बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू भी पहुंच गई है। नीरू ने बताया कि वहां पर लगातार मिसाइल छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक विमान टेकऑफ नहीं हुआ तब तक सभी यात्री चिंतित थे। उन्होंने कहा कि अभी भी उनका ध्यान पीछे है और कई भारतीय वहां फंसे हुए है। 22 तारीख को अमृतसर से शाहजहां के लिए रवाना हुए थे। इमिग्रेशन में बोर्डिंग के गेट के बाहर वह बैठे हुए थे और अचानक अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद जब उन्होंने स्टाफ से पूछा तो उन्होंने बताया कि एयरस्पेस बंद कर दिया गया और सभी फ्लाइट कैसिंल कर दी गई है।

    इस दौरान 3 से 4 पंजाबी उसके पास आए और उन्होंने कहा कि एक वीडियो जारी करके हम सभी भारत सरकार को यहां के हालात बता दें। जिसके बाद उनके कहने पर उसने वीडियो बनाकर शेयर की थी। इस दौरान उनका वीजा कैसिंल कर दिया गया। जिसके बाद उनके पास स्टाफ के कर्मी 10 बजे आए और उन्होंने कहा कि वह लाइन बनाए और उनके वीजा की सीमा को बढ़ाया जाएगा। इस दौरान वह काफी समय लाइन में लगे रहे और वीजा की सीमा बढ़ाई गई। प्रिंसीपल ने बताया कि बुर्ज खलीफा खाली करवाने के दौरान वह चिंतित हो गए। हालांकि बुर्ज खलीफा पर हमला नहीं किया गया।

     

     

  • कार के सामने आया सांभर, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    कार के सामने आया सांभर, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    पंचकूला: वीरवार सुबह जीरकपुर शिमला नेशनल हाईवे चंडी मंदिर कैंट एरिया के पास एक कार के सामने सांभर आ गया। इसके कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई और सांभर भी घायल हो गया। जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि वह अंबाला से अपने घर पिंजौर की ओर जा रहे थे। अचानक हाईवे की दूसरी ओर से सांभर छलांग मार कर उनकी कार से टकराया हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक बाल-बाल बच गया। इस हादसे के बाद सांभर सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़ा है और उसके मुंह से खून निकलने लगा। घटना की जानकारी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।      
  • Jalandhar News: RTO Office में लोगों ने किया भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: RTO Office में लोगों ने किया भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास आरटीओ दफ्तर में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, दफ्तर में कामकाज में हो रही देरी से परेशान लोगों द्वारा हंगामा किया गया। दफ्तर में लोगों की लाइन लगी हुई है और परेशान कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी करते हुए हंगामा किया गया। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती दानिशमंदा के कमल कुमार ने कहा कि वह सुबह 7 बजे का दफ्तर में लाइसेंस को लेकर आया हुआ हैै और उसकी फाइल दफ्तर के कर्मियों ने 9 बजे फाइल लगाई थी, लेकिन 12 बज गए फाइल नहीं तैयार की गई।

    इस दौरान जब पीड़ित ने स्टाफ कर्मियों से कारण पूछा तो उनके द्वारा कभी नेटवर्क दिक्कत का हवाला दिया गया तो कभी स्टाफ के कर्मियों का चाय पीने का समय हो रहा है, जिसके कारण वह सुबह से परेशान हो रहा है। पीड़ित ने कहाकि सरकार के पैसे कहां जा रहे है। इस दौरान अगर अधिकारियों से बात करें तो वह लोगों के साथ विवाद करने लग जाते है। पीड़ित ने कहा कि एक अधिकारी ने उसे बताया कि जियो कंपनी के कर्मियों द्वारा नेटवर्किंग का काम किया जा रहा है, ऐसे में जब उसने पूछा कि वह कहां गए तो कर्मियों ने कहा कि वह सामान लेने गए।

    पीड़ित ने कहाकि वह सुबह से परेशान हो रहा है। पीड़ित ने कहा कि कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि नेट नहीं चल रहा, इसके कारण देरी हो रही है। वहीं मुकेश कुमार ने कहा कि वह 9 बजे से लाइन में खड़े है। पीड़ित ने कहा कि वह 3 चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक काम नहीं हो रहा। भारी मात्रा में आरटीओ दफ्तर में लोग परेशान हो रहे है। हालांकि दूसरी ओर स्टाफ के कर्मियों का कहना है कि नेटवर्किंग का काम चल रहा है। जिसके बारे में लोगों को अवगत करवा दिया गया है।

  • अनियंत्रित होकर पलटा लोगों से भरा तेज रफ्तार Tempo, उछलकर गिरे यात्री, देखें CCTV

    अनियंत्रित होकर पलटा लोगों से भरा तेज रफ्तार Tempo, उछलकर गिरे यात्री, देखें CCTV

    अलवरः शहर के बहरोड़ रोड पर जिंदोली की घाटी से आगे वीरवार को तेज रफ्तार टैंपो के पलटने का मामला सामने आया है। इस दौरान टैंपो में बैठे करीब 8 से 10 लोग दूर जाकर गिरे। सभी को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से 2 लोगों को जयपुर रैफर कर दिया है। जानकारी मुताबिक, बड़ली गांव से 8-10 लोग टैंपो में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान जब उनका टैंपो बहरोड़ रोड पर जिंदोली की घाटी के पास पहुंचा तो टैंपो के सामने से एक बस अचानक निकली जिसके चलते टैंपो ड्राइवर ने साइड लेने का प्रयास किया तो टैंपो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस दौरान सभी यात्री कई फीट उछलकर जमीन पर जा गिरे। वहीं घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें युवक टैंपो से बहुत बुरे तरीके से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को साइड में किया। वहीं एक बालक को CPR देकर बचाया गया। उसके बाद एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। 2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रैफर कर दिया है। ततारपुर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि ततारपुर थाना क्षेत्र के बड़ली गांव से कुछ युवक टैंपो में सवार होकर जा रहे थे, जिनमें से एक-दो शराब के नशे में थे। ड्राइवर पर भी शक है। तेज रफ्तार में उनका टैंपो पलट गया। घायल बड़ली के रहने वाले हैं। दो को ततारपुर से रैफर किया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।    
  • पंजाब में पेंशन प्रणाली में बड़ा सुधार, फर्जी और मृत लाभार्थियों को हटाकर करोड़ों की बचत

    पंजाब में पेंशन प्रणाली में बड़ा सुधार, फर्जी और मृत लाभार्थियों को हटाकर करोड़ों की बचत

    चंडीगढ़: Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Government of Punjab ने वर्ष 2022 से 2026 के दौरान सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री Dr. Baljit Kaur ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने 5.2 लाख से अधिक नए लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जोड़ा है, जबकि लगभग 35.7 लाख बुजुर्गों, बेसहारा व विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को 23,102 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन वितरित की गई है।

    मंत्री ने बताया कि पेंशन रिकॉर्ड की व्यापक जांच के दौरान 1.9 लाख से अधिक मृत या अयोग्य पेंशनधारियों को सूची से हटाया गया, जिससे सरकारी खजाने को हर साल लगभग 350 करोड़ रुपये की बचत हो रही है। साथ ही मृत लाभार्थियों के बैंक खातों में वर्षों से जमा करीब 450 करोड़ रुपये की निष्क्रिय राशि की पहचान कर उसे वापस जनकल्याण योजनाओं में उपयोग के लिए लाया गया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए “साडे बुजुर्ग साडा मान” अभियान के तहत हजारों बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच, पेंशन सुविधा और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

    महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत महिलाओं को हर महीने करीब 1.20 करोड़ मुफ्त यात्राओं की सुविधा मिल रही है, जबकि “नई दिशा योजना” के तहत अब तक 13.65 लाख महिलाओं को 7.37 करोड़ सैनिटरी पैड वितरित किए गए हैं। इसके अलावा मिशन जीवनजोत के तहत 1,027 बच्चों को भीख मंगवाने और शोषण से बचाया गया है तथा 11,000 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

     

  • Punjab News: विदेश में गहरी खाई में ट्रक गिरने से 2 ड्राइवरों की मौत

    Punjab News: विदेश में गहरी खाई में ट्रक गिरने से 2 ड्राइवरों की मौत

    तरनतारनः कनाडा से बेहद दुखद खबर आई है। ब्रिटिश कोलंबिया में एक दुर्घटना में दो पंजाबी ट्रक चालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भीखीविंड के पास मारी गौर सिंहवाली गांव के निवासी 32 वर्षीय तलविंदर सिंह गिल और जिला तरन तारन के एलोवाल गांव के निवासी 30 वर्षीय जजबीर सिंह के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, इन युवकों का ट्रक ब्रिटिश कोलंबिया में अलास्का राजमार्ग 97 पर फोर्ट नेल्सन शहर के पास एक गहरी खाई में गिर गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੈਨੇਡਾ ‘ਚ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ: ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਦੋ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਟਰੱਕ ਖੱਡ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ

    इस दौरान दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पीड़ितों के परिवारों और पंजाबी समुदाय को गहरा सदमा लगा है। युवकों की मृत्यु की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य शोक में डूबे हुए हैं।

     

     

     

  • Punjab News: पुराना मालिक ही निकला ट्रक चोरी का Mastermind, 3 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: पुराना मालिक ही निकला ट्रक चोरी का Mastermind, 3 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः बीते दिनों थाना जोधेवाल बस्ती के अंतर्गत गुरु विहार रोड से एक ट्रक चोरी हो गया था। पुलिस ने अब चोरी की वारदात को ट्रेस करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस चोरी में ट्रक ड्राइवर का पुराना मालिक भी शामिल पाया गया है जिसने ट्रक को आगे बेच दिया हुआ था। वहीं पुलिस ने चोरों को काबू करने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते एडीसीपी संदीप वर्मा ने बताया कि 2 मार्च को पुलिस कंट्रोल रुम में करीब साढ़े 3 बजे सूचना मिली थी कि गुरु विहार रोड से एक ट्रक स्नेच हुआ है जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके का मुआयना किया और जांच शुरू की गई। पुलिस को पहले लगा कि ट्रक जालंधर साइज की ओर गया है। बाद में जब जांच की गई तो पता चला कि ट्रक फ्लोर वाली साइड चला गया। पुलिस के ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली जानकारी पर पता चला कि ट्रक का पुराना मालिक लवदीप सिंह जिसने ट्रक को आगे बेच दिया था इस घटना में शामिल है। पुलिस ने पहले इसके पुराने ड्राइवर गुरतेज सिंह को काबू किया तो उससे पूछताछ पर पता चला कि घटना को लवदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया है और उसने इस ट्रक की जानकारी उनको दी है।

    अब ट्रक को राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा है जिसके बाद एसएचओ की अगुवाई में टीम ने सोनीपत से ट्रक को बरामद किया। इस दौरान घटना में प्रयोग की गई ब्रिजा गाड़ी को बरामद कर लिया है और 3 आरोपी इसमें पकड़े गए हैं। वहीं मुख्य आरोपी लवदीप सिंह पर पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने भुक्की की तस्करी के लिए ट्रक का इस्तेमाल करना था। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।