Blog

  • Punjab News: ट्रैक्टर-ट्राली ने बच्चे को कुचला, लोगों ने किया सड़क जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर-ट्राली ने बच्चे को कुचला, लोगों ने किया सड़क जाम, देखें वीडियो

    मोहाली। बड़ माजरा कॉलोनी में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब सीवर साफ करने के लिए आए एक ट्रैक्टर के नीचे आने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे की पहचान सूर्य निषाद के रूप में हुई है।

    ट्रैक्टर के टायर के नीचे आया बच्चा
    मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी में सीवर की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और 12 साल का सूर्य निषाद अचानक ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद मौके से भागा चालक
    जैसे ही हादसे की खबर कॉलोनी में फैली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
    बच्चे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूर्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वे करीब 8 साल पहले उत्तर प्रदेश से मोहाली काम की तलाश में आए थे। सूर्य कक्षा 6 का छात्र था।

    परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
    मृतक के परिवार वालों ने ट्रैक्टर चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब सूर्य को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, तब चालक ने बच्चे की मदद करने के बजाय ट्रैक्टर को आगे बढ़ाने का इशारा कर दिया, जिससे बच्चे की जान चली गई। परिवार की मांग है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

    परिवार और लोगों ने किया रोड जाम
    घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर घर के सामने सड़क जाम कर दी। लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

     

     

     

     

     

     

     

  • Jalandhar News : 522 ग्राम हेरोइन व लग्जरी कार सहित इंजीनियरिंग पास युवक गिरफ्तार

    Jalandhar News : 522 ग्राम हेरोइन व लग्जरी कार सहित इंजीनियरिंग पास युवक गिरफ्तार

    जालंधर: (ENS) एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंजीनियरिंग पास युवक को 522 ग्राम हेरोइन और लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवदीप सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपी जालंधर देहाती के थाना फिल्लौर के गांव गन्ना पिंड का रहने वाला है।

    ANTF अधिकारियों ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री करने वाला आरोपी जल्द अमीर बनना चाहता था। इसके चलते वह तस्करों के जाल में फंसा और हेरोइन सप्लाई करने लगा। ANTF ने बताया कि ये कार्रवाई पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई है।

    गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
    एडीजीपी निलाभ किशोर और एआईजी जगजीत सिंह सरोआ के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने फिल्लौर के पास स्थित होटल त्रिमोहन की पार्किंग और स्लिप रोड के पास एक सफेद रंग की ईको स्पोर्ट कार (नंबर PB-08-CP-0309) को रोका। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें से 522 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
    एएसआई परमिंदर सिंह ने आरोपी के खिलाफ मोहाली के ए.एनटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(c) के तहत मुकदमा नंबर 47 दर्ज कर किया गया है।

    नशे की लत में पड़कर आरोपी बना
    एआईजी सुखदीप सिंह सरोआ पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी नवदीप सिंह ने बताया कि उसने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। नौकरी न कर इस समय वह गांव में ही खेती-बाड़ी का काम कर रहा था, लेकिन अमीर बनने के लालच में तस्करों के जाल में फंस गया। इस बीच उसे खुद भी नशे की लत लग गई। आरोपी ने कबूल किया कि इस काम में ज्यादा कमाई होने और इसे आसान पैसा कमाने का जरिया समझकर वह खुद नशा बेचने के अवैध धंधे में उतर गया।

     

     

     

  • हमेशा के लिए एक-दूसरे के हुए Sara-Arjun, Grand Wedding में शामिल हुआ Ambani परिवार

    हमेशा के लिए एक-दूसरे के हुए Sara-Arjun, Grand Wedding में शामिल हुआ Ambani परिवार

    खेल : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ऑफिशियली एक-दूसरे के हो गए हैं। 5 मार्च को मुंबई में दोनों ने धूमधाम के साथ शादी की है। अर्जुन और सानिया की शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ शादी में शामिल हुए।
    वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामा में नजर आए। वहीं गौरी खान यैलो कलर की साड़ी में नजर आई। मां के साथ सुहाना खान ने भी येलो कलर के लहंगे में ट्विनिंग की। खान फैमिली ने पैपाराजी के कैमरे पर हंसते-मुस्कुराते हुए पोज दिया।

    अंबानी परिवार भी हुआ शामिल

    सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार भी कपल की वेडिंग में शामिल हुआ है। नीता मुकेश अंबानी और मुकेश अंबानी ने अर्जुन-सानिया की शादी में जाकर और भी ज्यादा रौनक बढ़ा दी है। जहां मुकेश अंबानी ब्लैक कलर के कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं नीता अंबानी गोल्डन कलर की साड़ी में दिख रही हैं। बालों में जुड़ा बनाकर गजरे में वह बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।

    कपल ने पहनाई एक-दूसरे को वरमाला

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाता हुआ दिख रहा है। इसमें अर्जुन वरमाला के समय अपनी पत्नी को गले से लगाते भी दिख रहे हैं वहीं सचिन वर-वधू को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम बहुत ही शानदार और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ऐसे शुरु हुई दोनों की लव-स्टोरी

    अर्जुन तेंदलुकर घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी पहचान बना रहे हैं। अब अर्जुन के जीवन को इस नए अध्याय की शुरुआत पर फैंस और क्रिकेट जगत की ओर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की प्रेम कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी जिसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। सानिया एक सफल एंटरप्रेन्योर है। वह Mrs Paws Pet Spa & Pet Spa & Store की फाउंडर हैं जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और केयर सेवाएं प्रदान करता है। बिजनेस की दुनिया में कदम रखने से पहले सानिया चंडोक ने 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया इसके अलावा उन्होंने worldWide Veterinary Service से वेटरिनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी हासिल किया है जो उनके पेट केयर बिजनेस से जुड़ी विशेषज्ञता को मजबूत करता है।

    अच्छे परिवार से ताल्लुकात रखती है सानिया

    सानिया चंडोक एक प्रभावशाली घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनका कारोबार फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में फैला हुआ है। घई फैमिली मुंबई के मशहूर इंटर कॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल से जुड़ी हुई है। मशहूर आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery के मालिक भी हैं। 26 साल के अर्जुन तेंदलुकर ने घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। 26 साल के अर्जुन का प्रदर्शन संतुलित रहा है। अर्जुन ने 24 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 38.03 की औसत से 52 विकेट झटके हैं। वहीं अर्जुन ने फर्स्ट क्लास मैचों में 20.75 की औसत से 685 रन बनाए हैं जो उन्हें निचले क्रम में इस्तेमाल बल्लेबाजी साबित करता है। 24 लिस्ट-ए-मैचों में अर्जुन तेंदुलकर के नाम 26 विकेट (42.65 औसत) दर्ज हैं। लिस्ट में उन्होंने 14.54 की औसत से 160 रन बनाए हैं। अर्जुन ने 29 टी-20 मुकाबलों में 22.97 के एवरेज से 35 विकेट चटकाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 13.50 के एवरेज से 189 रन भी जोड़े हैं। बाएं हाथ के आलराउंडर अर्जुन इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का पार्ट होंगे।  
  • TV सीरियल Happu ki Ultan Paltan में अब नहीं दिखेंगी मशहूर अभिनेत्री ‘कटोरी अम्मा’

    TV सीरियल Happu ki Ultan Paltan में अब नहीं दिखेंगी मशहूर अभिनेत्री ‘कटोरी अम्मा’

    मुंबई: कॉमेडी ड्रामा टीवी सीरियल हप्पू की ‘उलटन पलटन’ के फैंस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, इस शो ने हमेशा अपनी मजेदार कहानी और यादगार किरदारों से लाखों दर्शकों के चेहरे पर हंसी बिखेरी है। लेकिन इस शो में हप्पू सिंह की मां ‘कटोरी अम्मा’ का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी अब इस शो को अलविदा कह रही हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने सेट की कुछ यादगार और आखिरी दिन की तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट में वे सभी के साथ केक काटती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने भावुक होकर शो के सभी लोगों के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा।

    उन्होंने अपने सफर पर विराम लगाते हुए लिखा, “7 साल का यह सफर अब खत्म हो रहा है।” अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने 35 साल के लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्में, 50 टीवी शो और थिएटर का काम करने के बाद ‘कटोरी अम्मा’ का किरदार उनके दिल के बेहद करीब रहा है। यह उनका अब तक का सबसे लंबा किरदार रहा है। अभिनेत्री ने लिखा, “इस किरदार को इतना प्यारा बनाने का श्रेय दर्शकों के प्यार को जाता है। जहां भी मैं जाती हूं, लोग मुझे ‘निंबू निचोड़ दूंगी, नासपीटे’ जैसे डायलॉग सुनाकर खुश करते हैं। साथ ही वे मुझे ‘डीडीएलजे’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हीरो नंबर-1’ और ‘कुछ-कुछ होता’ है जैसी फिल्मों के डायलॉग भी याद दिलाते हैं।”

    अभिनेत्री ने आगे शो के राइटर्स, खासकर मनोज संतोषी, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “दर्शकों का मिला प्यार, को-एक्टर्स, मेकअप-हेयर-कॉस्ट्यूम टीम, सेट और स्पॉट बॉयज सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।” हिमानी ने सेट पर मौजूद जानवरों का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेत्री को उनकी बहुत याद आएगी। उन्होंने लिखा, “सेट पर मौजूद प्यारे कुत्तों को खाना खिलाने और उनके साथ बिताए पलों की उन्हें बहुत याद आएगी।” हप्पू की ‘उलटन पलटन’ टीवी शो है, जिसमें अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कटोरी अम्मा के किरदार में नजर आती थीं और उनके तीखे-मीठे डायलॉग और कॉमेडी टाइमिंग ने शो को खास बनाया था।

  • महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में तथा डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं क्विज़ प्रतियोगिता का संचालन दिव्यांशु शर्मा द्वारा किया गया।
    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल पाँच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आर्ट्स संकाय की टीम (अभिषेक शर्मा, वरुण और आदित्य) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सेल्फ फाइनेंस की टीम (आशीष, कौशल और संदीप) ने हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान आर्ट्स संकाय की टीम (अंकुश शर्मा, किरण और अमित) को प्राप्त हुआ।
    इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, रोड सेफ्टी क्लब की हेड तन्वी, अन्य प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
  • Punjab News: Down Town Restaurant में चली गोलियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: Down Town Restaurant में चली गोलियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

    पठानकोटः मालिकपुर के पास डाउन टाउन में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसके चलते पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी दलबिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि डमटाल-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 पक्षों के बीच होर्न की आवाज को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष सुंदरजीत सिंह अपनी पार्टी के साथ मालिकपुर के पास डाउन टाउन में एक रेस्टोरेंट में खाना पीना करने पहुंचा और दूसरी पार्टी ने भी अपने कुछ साथियों को वहीं बुलाया, जिनके पास तेजधार हथियार थे।

    इस दौरान सुंदरजीत सिंह के लाइसेंसी हथियार से गोलियां चलाईं। घटना के बाद मौके पर लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया, लेकिन घटना स्थल से दोषी फरार हो गए थे। पुलिस ने पीछा करके 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सिमरनजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी दीना नगर गुरदासपुर, केतन कुमार पुत्र सुरिंदर पाल निवासी दीना नगर, शुभम कुमार पुत्र सुखदेव राज निवासी बहरामपुर, रणजीत कुमार पुत्र कतवाल कुमार निवासी पुराना साला, राजीव कुमार उर्फ रिंकल पुत्र रमेश कुमार निवासी फिरोजपुर कालां जिला पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि किसी को भी आतंक फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • US को समर्थन देना Doha को पड़ा भारी, लगातार 3 धमाकों से मचा हड़कंप

    US को समर्थन देना Doha को पड़ा भारी, लगातार 3 धमाकों से मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग का आज छठा दिन है। हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। दरअसल, ईरान लगातार अमेरिका का समर्थन करने वाले देशों को निशाने बना रहा है। इसी बीच दोहा में ईरान की ओर से लगातार 3 धमाकों किए गए। इन धमाकों से हड़कंप मच गया। कतर ने वीरवार को कहा कि राजधानी दोहा में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले लोगों को एहतियातन वहां से हटाया जा रहा है।

    यह कदम ईरान की तरफ से किए गए हमलों के बाद उठाया गया है, जो अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में किए गए हैं। दोहा में मौजूद भारतीयों ने बताया कि शहर में लगातार 3 धमाकों की गूंज सुनाई दी, जिसके बाद दहशत का माहौल बन गया। इससे पहले भी खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते टकराव के बीच ईरान जवाबी कार्रवाई की रणनीति पर आगे बढ़ रहा है।

    मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों और इमारतों के अंदर ही रहें और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। भारतीयों ने बताया कि शहर में लगातार 3 धमाकों की गूंज सुनाई दी, जिसके बाद दहशत का माहौल बन गया। इससे पहले भी खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उसी दिन कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल दोहा से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित अल-उदीद में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर गिरी। इससे पहले कतर ने कहा था कि उसने हमद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया।

     

  • Punjab News: रणजीत के एनकाउंटर मामले में High Court की पुलिस को फटकार

    Punjab News: रणजीत के एनकाउंटर मामले में High Court की पुलिस को फटकार

    34 एनकाउंटर की एक जैसी कहानी, SIT का किया गठन

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरदासपुर में 19 वर्षीय युवक रंजीत सिंह के कथित पुलिस एनकाउंटर मामले में कड़ी टिप्पणी की है। आज हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। सुनवाई के दौरान माननीय जज ने भावुक होकर पुलिस को चेतावनी दी। अदालत ने कहा, “हम अपनी आंखें बंद नहीं कर सकते। मृतक सिर्फ 18-19 साल का युवक था।” अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी मुलज़िम को सजा देना अदालत का अधिकार क्षेत्र है, पुलिस खुद जज बनने की कोशिश न करे। अदालत ने आश्चर्य व्यक्त किया कि हर एनकाउंटर की कहानी एक जैसी क्यों होती है? वकील ने अदालत को बताया कि नवंबर से जनवरी तक हुए लगभग 34 एनकाउंटरों की कहानी आपस में मिलती-जुलती है। अदालत में पेश पंजाब के डीजीपी ने बताया कि, मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। घटना के समय पुलिस हथियार बरामद करने गई थी और उस समय 3 से 4 कर्मचारी मौजूद थे। यह मामला पहले ही सीजेएम (सीजेएम) गुरदासपुर की निगरानी में है। हाईकोर्ट ने पुलिस को असली आरोपी और इन घटनाओं के पीछे मौजूद ‘मास्टरमाइंड’ लोगों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। अदालत ने डीजीपी को दो हफ्तों में विस्तृत रिपोर्ट दायर करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी, जिसमें डीजीपी को फिर हाजिर होना पड़ेगा।
  • CM Nayab Singh Saini ने गुरुद्वारा चोला साहिब में की अरदास, शांति व समृद्धि की कामना

    CM Nayab Singh Saini ने गुरुद्वारा चोला साहिब में की अरदास, शांति व समृद्धि की कामना

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित गुरुद्वारा चोला साहिब, डेरा बाबा नानक पहुंचकर माथा टेका और अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश तथा देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुरु का लंगर में सेवा भी की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा का संदेश समाज में सद्भाव, एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करता है।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और गुरुओं के आशीर्वाद से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और विकास के लिए भी प्रार्थना की।

    इस अवसर पर रवि कर्ण काहलों, राजेंद्र कुमार बिट्टू, निर्मल सिंह, परमीत सिंह बेदी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

     

  • Snatcher से भिड़ी बहादुर महिला, मचाया शोर, देखें वीडियो

    Snatcher से भिड़ी बहादुर महिला, मचाया शोर, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-21 में पार्क के पास टीचर मीनाक्षी अपना पालतू कुत्ता घुमाने के लिए निकली थी। तभी एक युवक ने उनकी चेन खींचने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने लात घूंसा मारा। टीचर ने बचाव के लिए भी शोर मचाया। लात-घूंसे पड़ने के बाद स्नेचर चेन लेने में असफल हो गया।

    इसके बाद महिला ने उसका काला जैकेट पकड़ लिया। वह घबरा कर जैकेट निकाल कर भाग गया। फिर उन्होंने चेन चैक की तो वो सड़क पर मिल गई। मीनाक्षी आर्मी स्कूल में टीचर रही है। उनके पति कर्नल लोकेश शर्मा के अनुसार, उनकी पत्नी मीनाक्षी के भाई और पिता भी आर्मी में अफसर हैं। आर्मी में रहते ही उन्होंने ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लिया था।

    इसकी वजह से वो आरोपी का मुकाबला कर पाई। मामले की जानकारी देते हुए पंचकूला सेक्टर-20 थाना के एसएचओ सोमबीर ढाका ने बताया कि कर्नल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। स्नेचर की तलाश के लिए आस-पास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।