Blog

  • अखिल अग्निहोत्री ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में लिया हिस्सा 

    अखिल अग्निहोत्री ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में लिया हिस्सा 

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने जिला कांगड़ा के इंदौरा हिमाचल बॉर्डर से  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में युवा कार्यकर्ताओं सहित भाग लिया। अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से चलकर हिमाचल प्रदेश में आगमन के अवसर पर अपने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित पदयात्रा में भाग लिया।

    उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जनता का भरपूर समर्थन मिलना इस बात का प्रमाण है कि देश एवं हिमाचल की जनता का वीजेपी सरकार से मोह भंग हो गया है और जनता केंद्र में दोबारा यूपीए की सरकार बनाना चाहती है।  देश में एकता और अखंडता पूर्ण रूप से दोबारा वापस लौटे और पूरा देश बिना जाति बिना धर्म के सबसे भाई चारा बनाकर रखे। इसीलिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपनी पूर्णतया: की ओर वढ़ रही है। 

  • त्यूडी में कृषि विभाग ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया 

    त्यूडी में कृषि विभाग ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया 

    ऊना/सुशील पंडित : विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत त्यूडी में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें  किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में विस्तृत  जानकारी दी गयी। साथ ही  गेहूं की फसल में आने वाले रोग पीला रतुआ की रोकथाम खट्टी लस्सी से करने के बारे में जानकारी दी।

    प्रगतिशील किसान अमित जो सफलतापूर्वक उसी पंचायत में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत  व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निस्त्र, नीमासत्र आदि को  वास्तविक रूप से बना कर बताया । इस शिविर में  सहायक तकनीकी प्रबंधक  सोनिया शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है।अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया।साथ ही सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदानों की जानकारी दी l

    इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान  रीटा देवी, पूर्व प्रधान हरिमोहन, पंच राकेश कुमार, पंच दर्शन देवी व अन्य उपस्थित रहे। उन्होंने सभी किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए आग्रह किया l

  • पंजाबः पक्का मोर्चा लगाएंगे किसान, राजेवाल ने किया ऐलान

    पंजाबः पक्का मोर्चा लगाएंगे किसान, राजेवाल ने किया ऐलान

    बठिंडाः किसानों ने एक बार फिर से पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान भारतीय किसान यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह राजेवाल ने किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करवा खेत बचा लिया है, लेकिन अब पानी बचाने का समय आ गया है। राजेवाल ने ऐलान किया कि 3 फरवरी से किसान-मजदूर और पंजाबी लोग पानी के लिए मोर्चा लगाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान राजेवाल ने कहा कि हमारे खेतों में पूरा पानी नहीं मिल रहा है।

    उन्होंने सत्ताधारी पक्ष से कहा कि अगर वे संविधान के अनुसार चल रहे हैं, तो पानी पर राज्यों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि आज धरती के नीचे से जल खत्म हो रहा है और रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि 2025 के बाद विश्व के अधिकांश देश पीने के लिए पानी को तरसेंगे। इस दौरान राजेवाल ने साफ शब्दों में कहा कि पानी के समाप्त हो जाने से पंजाब बंजर हो जाएगा।

    केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए राजेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जबरन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों को दे रही है। उन्होंने कहा कि अब तीन फरवरी को पानी बचाने के लिए मोर्चा लगाया जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली में किसान-मजदूर और पंजाबी लोगों का इकट्ठ होगा और बाद में मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

  • हिमोत्कर्ष परिषद वूमेन ट्रेनिंग सेंटर में छात्राओं के लिए विशेष बैच प्रवेश प्रक्रिया शुरू

    हिमोत्कर्ष परिषद वूमेन ट्रेनिंग सेंटर में छात्राओं के लिए विशेष बैच प्रवेश प्रक्रिया शुरू

    ऊना/सुशील पंडित : समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जिला मुख्यालय पर रोटरी गली में स्थापित संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष वूमेन ट्रेनिंग सेंटर ऊना में छात्राओं के विशेष बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। संस्थान में कटिंग-टेलरिंग व ड्रेस मेकिंग,फैशन डिजाईनिंग के अलावा कंपयुटर एप्लीकेशन के हाबी कोर्सिस में भी प्रवेश शुरू है। संस्थान में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एडमिशन की जा रही हैं। यहां पर प्रदेश सरकार के कौशल विकास भत्ता योजना के तहत कटिंग-टेलरिंग का एक साल का कोर्स भी चल रहा है। जिसमें एडमिशन प्राप्त छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा एक हजार रुपए प्रतिमाह कौशल विकास भत्ता दिया जा रहा है।

    प्रदेश सरकार के दिशा-र्निदेशों में हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं ने उत्साह के साथ शिक्षण-प्रशिक्षण कार्य में अपनी रूचि दिखाई है। हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नरेश सैणी ने कहा कि हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र में पहली फरवरी से कटिंग टेलरिंग,फैशन डिजाईनिंग व कंपयुटर के हाबी कोर्स का नया बैच शुरू होगा,जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। इसमें एक वर्ष व छ:माह के विशेष हाबी कोर्स करवाए जाएगें,जिसमें छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार में स्थापित होने में सफल होगी। इसके अलावा अप्रैल-मई माह में कटिंग-टेलरिंग व ड्रेस मेंकिंग का नया बैच भी शुरू होगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में नए कोर्सिस में प्रवेश को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह है। प्रवेश को लेकर छात्राओं द्वारा इन्कवायरी का दौर लगातार जारी है।

    इन ट्रेडस में उपलब्ध सीटें

    हिमोत्कर्ष द्वारा विशेष हाबी कोर्स के रूप में फैशन डिजाईनिंग के एक साल के कोर्स व हॉबी कोर्स के तहत कटिंग टेलरिंग के शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए 20-20 सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा कंपयुटर एप्लीकेशन के एक वर्ष के हाबी कोर्स के लिए 40 सीटे उपलब्ध है।

    एडमिशन के लिए इस तरह करें संपर्क

    इच्छुक युवक-युवतियां किसी भी कार्यदिवस पर संस्थान में पहुंचकर प्रोस्पैक्टस प्राप्त कर सकती हैं। एडमिशन संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 01975-226070 या फिर  8628973733 पर संपर्क किया जा सकता है।

    3500 से अधिक युवतियों बनी आत्मनिर्भर

    संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान पिछले करीब 30 वर्षो से महिला सशक्तिकरण में अपना भरपूर सहयोग दे रहा है। 3500 से करीब युवतियां इस संस्थान से कोर्स करके आत्मनिर्भर बनी हैं। जिनमें से कई युवतियां स्वयं की कटिंग व टेलरिंग की दुकानें चला रही हैं।  

  • पशुओं में बांझपन के निवारण हेतु धुंधला में लगा जांच शिविर 

    पशुओं में बांझपन के निवारण हेतु धुंधला में लगा जांच शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित : पशुपालन विभाग ऊना द्वारा पशुओं के बांझपन के निवारण के लिए चल रहे शिविरों के अंतर्गत उपनिदेशक डॉक्टर जय सिंह सेन के मार्गदर्शन में पशु औषधालय धुंधला तहसील बंगाणा में वांझपन  शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉ पंकज राणा, डॉक्टर दीपशिखा सैनी, डॉक्टर शगुन महाजन शामिल हुए और लगभग 40 पशुपालकों को पशुओं में वांझपन से निपटने की जानकारी दी गई। और लगभग 20 पशुपालकों के पशुओं की जांच व ईलाज किया गया ।

    इस दौरान पशुपालकों को निशुल्क कीटनाशक दवाइयां व खनिज मिश्रण भी बांटे गए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी वंगाणा डॉ सतिंदर ठाकुर ने लोगों को टैगिंग के महत्त्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में पशु पालन विभाग की सेवाओं के लिए पशुओं की टैगिंग अनिवार्य होगी यदि वह पशुओं की खरीद-फरोख्त करते हैं तो टैग को काटने की बजाए नजदीकी पशु चिकित्सालय में उसकी जानकारी दें। और उन्होंने लोगों से आह्वान किया की बछिया या बछड़ा पैदा होने के 15 दिन के भीतर उसकी टैगिंग नजदीकी पशु चिकित्सालय से करवाएं। 

    पशुपालन विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के एक दल को भी साथ जोड़ा गया जिन्होंने पशुपालकों को इस शिविर में आकर जानकारी दी। वहीं पशुपालकों ने भी इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

  • आपका विधायक आपके द्वार,, कार्यक्रम, खुरवाई से घडाबल तक, भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं

    आपका विधायक आपके द्वार,, कार्यक्रम, खुरवाई से घडाबल तक, भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं

    कुटलैहड़ की जनता सेवा के लिए रहूंगा तत्पर:देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र में ,आपका विधायक आपके द्वार, जन सम्पर्क अभियान के तहत कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने खुरवाईं समूर से लेकर घडावल तक जनता के रूबरू हुए ओर जनता की समस्याओं को सुना।  उन्होंने कई छोटी छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।  भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता मेरे लिए देव तुल्य है जिन्होंने कुटलैहड़ बिस क्षेत्र में 32 वर्षों के सूखे को खत्म करके 1985 के बाद कुटलैहड़ विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को जिता कर विधानसभा भेजा है। उन्होंने कहा कि जो विश्वास जो प्यार मुझे कुटलैहड़ की जनता ने दिया है उस विश्वास और प्यार को डिगने नहीं दूँगा ओर कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए ततपर रहूंगा। 

    भुट्टो ने कहा कि पहले वर्ष में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पर बल देकर जनता को सुविधाएं प्रदान करना मेरा लक्ष्य है और इसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। भुट्टो ने कहा कि अब तक कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पानी पर बहुत राजनीति हो चुकी। अव कुटलैहड़ में पानी पर राजनीति खत्म करने के लिए हमने अधिकारियों को कड़े आदेश दिए हैं कि हमें कुटलैहड़ में हर घर नल ओर हर नल जल की उचित व्यवस्था चाहिए व गर्मियों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से जनता को मिले। उसके लिए अधिकारी अभी से कदमताल करना शुरू कर दें। 

    देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हमें हर व्यक्ति से सीधे तौर पर मिलना हो रहा है ओर हर व्यक्ति की समस्या को सुनकर उसका समाधान भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हर पँचायत स्तर पर पँचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके हर पँचायत के विकास कार्यों पर चर्चा और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ बैठक एवं हर पँचायत किस प्रकार विकास का मॉडल बनकर उभरे। इस का मैप तैयार किया जाएगा। इस मौके पर राम प्रकाश सेक्टरी, पूर्व उपप्रधान हुसन चंद, मोहिंदर सिंह, राजेश एक्स प्रधान लमलैहड़ी, रामपाल कुंडलास, नितीश, चमनलाल, रामदेव, तिलक राज, सुरेश इकबाल सिंह, उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, पँचायत प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  • पंजाबः मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने पर खतरे में आई मेयर की कुर्सी!

    पंजाबः मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने पर खतरे में आई मेयर की कुर्सी!

    बठिंडाः जिले में कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल हाल ही में पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। वहीं उनके भाजपा ने शामिल होने के 2 दिन बाद फिर से कांग्रेस पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 20 पार्षदों का समर्थन मनप्रीत सिंह बादल को मिल रहा है। ऐसे में अगर यह पार्षद भाजपा का दामन थाम लेते है तो जिल में कांग्रेस के मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। 

  • सोशल मीडिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

    सोशल मीडिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

    नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपने कर्मियों के वास्ते सोशल मीडिया के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें उनसे विवादास्पद या राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करने को कहा गया है, क्योंकि ये बातें बाद में उन्हें परेशान कर सकती हैं। इस संबंध में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि ‘साइबर बुलिंग और उत्पीड़न” के खिलाफ बल के जवानों को जागरूक करने और उन्हें संवेदनशील बनाने के लिए नए  दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसमें अर्धसैनिक बल के कर्मियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोई भी टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा इन निर्देशों में संवेदनशील मंत्रालय या संगठन में काम करने पर सटीक पोस्टिंग और काम की प्रकृति का खुलासा नहीं करने की बात भी कही गई है। 

    जारी किए गए निर्देश 

    • ऐसा कुछ भी न करें जो इंटरनेट सोशल नेटवर्किंग पर सरकार या आपकी खुद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाए।
    • सरकार की नीतियों पर प्रतिकूल टिप्पणी न करें या किसी सार्वजनिक मंच पर राजनीतिक/धार्मिक बयान न दें विवादास्पद, संवेदनशील या राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी न करें।  
    • बल के कर्मियों को गुस्से,  द्वेष या शराब के प्रभाव में कुछ भी लिखना या पोस्ट नहीं करना चाहिए।
    • अज्ञात व्यक्तियों से मित्र बनाने, जोड़ने, अनुसरण करने या अनुरोध स्वीकार करने पर सावधानी से विचार करें।

    इसके अलावा, इन निर्देशों में उन्हें संवेदनशील मुद्दों, लैंगिक मुद्दों और विवादास्पद मुद्दों पर ऑनलाइन टिप्पणी करते समय अत्यंत विवेक का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही यह साफ तौर पर कहा गया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स आधिकारिक मामलों/शिकायतों पर चर्चा करने के लिए एक उपयुक्त मंच नहीं हैं। अगर यह जरूरी है तो बल के कर्मी अपनी शिकायतों को संस्थागत मंचों पर रख सकते हैं। 

    बीते सप्ताह सीआरपीएफ हेडक्वार्टर ने जारी किया था सर्कुलर

    राजधानी दिल्ली में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर ने बीते सप्ताह दो पन्नों के निर्देश जारी किए थे। सीआरपीएफ की यह प्रतिक्रिया तब आई थी जब यह देखा गया था कि बल के जवान अपनी व्यक्तिगत शिकायतों को दूर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे थे। बता दें कि कुछ साल पहले बल द्वारा इसी तरह के दिशानिर्देश जारी किए गए थे।

    इस नियम के तहत हो सकती है कार्रवाई

    गौरतलब है कि सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना सीसीएस आचरण नियम 1964 का उल्लंघन है। इसके एवज में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है।  लगभग 3.25 लाख कर्मियों वाला मजबूत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्य रूप से देश के तीन युद्ध क्षेत्रों – पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में कानून और व्यवस्था के कर्तव्यों और आतंकवाद विरोधी कार्यों में तैनात है।  

  • फैक्टरी में लगी आग की लपटों से व्यक्ति ने बचाई देश की शान, देखें वीडियो

    पानीपतः मेरी जान तिरंगा है…मेरी शान तिरंगा है। आपने ये गाना तो सुना ही होगा। इन्हीं पक्तियों को सार्थक किया हरियाणा के दमकल विभाग के ड्राइवर ने। वह धुआ के गुब्बार के बीच छत पर पहुंचे और फैक्ट्री के ऊपर लगे तिरंगे को निकाला।दरअसल, पानीपत काबडी रोड पर भारत नगर में एक धागे की फैक्ट्री में लगभग भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में रखा सारा धागा बुरी तरह से जलकर राख हो गया तो वही फैक्ट्री भी ध्वस्त होती नजर आ रही थी। इस आग में फैक्ट्री मालिक लगभग 5 करोड़ अनुमानित नुकसान होने की संभावना बता रहे है। इस दौरान भारत की आन-बान-शान तिरंगा झंडा भी आग की चपेट में आना लगा तो दमकल गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी जान की परवाह किए बिना तिरेंगे को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैक्ट्री में आग लगी हुई है। फैक्ट्री की छत पर तिरंगा लगा हुआ था। वो जल ना जाए, ऐसे में दमकल गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी जान दांव पर लगाकर उसे नीचे उतारा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि यही सच्ची देशभक्ति है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बगैर छत पर जाता है और तिरंगा को नीचे उतारता है। इस वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- सच्चा देशभक्त है। वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार वीडियो है। 

  • पंजाब: पुलिस ने चाइना डोर से बचने के लिए बाइकों पर लगाई तार

    पंजाब: पुलिस ने चाइना डोर से बचने के लिए बाइकों पर लगाई तार

    लुधियानाः पंजाब में चाइना डोर से आए दिन होने वाले हादसों से सबक लेते हुए पंजाब पुलिस ने नया जुगाड़ अपनाया है। दरअसल, पुलिस मुलाजिमों ने पीसीआर की बाइकों के हैंडिल पर दोनों तरफ करीब तीन फीट लंबी तार लगा दी गई है। यह नया जुगाड़ खन्ना की सरबत दा भला संस्था के द्वारा किया गया है। जोकि प्लास्टिक की चाइना डोर से बचाव करेगी। सरबत दा भला संस्था के इस उपराले दौरान डीएसपी करनैल सिंह ने संस्था की काफी तारीफ की है। इस तार के ऊपरी सिरे पर झंडी लगी हुई है और यह हिस्सा तेजधार है। बाइक चलाते वक्त अगर चालक के सामने कोई डोर आती है तो वह दोनों तारों से लग कर उनके ऊपरी हिस्से तक पहुंच जाती है और इस तेजधार तार से कट जाती है और बचाव हो जाता है।

    बता दें कि करीब 6 वर्ष पहले यह उपराला अमृतसर के काॅस्मेटिक की दुकान चलाने वाले हरजीत सिंह और उनकी पत्नी राजिंदर कौर ने भी किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि रोजाना चाइना डोर से हादसों की खबर आती हैं। बच्चों को जब स्कूल लेकर जाते और आते समय अक्सर डोर का खतरा बना रहता है। इस दौरान उनके मन में विचार आया कि क्यों ऐसा कुछ करें जिससे डोर से बचाव किया जा सके। इसके बाद उन्होंने तार लेकर उससे यह जुगाड़ बना दिया। हालांकि उस दौरान लोग उन्हें देख कर हंसते थे।