Blog

  • चाय से एक महीने की छुट्टी: आपके स्वास्थ्य में दिखेंगे चौंकाने वाले बदलाव

    चाय से एक महीने की छुट्टी: आपके स्वास्थ्य में दिखेंगे चौंकाने वाले बदलाव

    Health Tips: ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय से करते हैं। किसी के घर जाने पर भी चाय की पेशकश सबसे पहले की जाती है। सिर दर्द, थकान या मूड खराब होने पर भी लोग चाय पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो दिन भर में कई कप चाय पी जाते हैं और सोने से पहले भी चाय पीना नहीं भूलते। लेकिन चाय का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप एक महीने तक चाय छोड़ दें तो आपके स्वास्थ्य में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में :

    स्ट्रेस से राहत चाय में कैफीन की पर्याप्त मात्रा होती है जो चिंता का कारण बन सकती है और नींद में कठिनाई पैदा कर सकती है। एक महीने तक चाय छोड़ने से आपका स्ट्रेस काफी हद तक कम हो सकता है और आप अधिक शांति महसूस करेंगे।

    हर वक्त स्ट्रेस में रहते हैं आप? इन टिप्स से मिलेगी राहत | quick ways to reduce  stress | HerZindagi

    पाचन तंत्र में सुधार ज्यादा चाय पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। एक महीने तक चाय न पीने से एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है और आपका पाचन तंत्र बेहतर ढंग से काम करेगा।

    Best Foods to Improve Digestion - Health Tips: पाचन तंत्र दुरुस्त रखने के  लिए इन चीजों का करें सेवन, हेल्थ न्यूज

    बेहतर नींद अधिक चाय का सेवन नींद को प्रभावित करता है। अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो एक महीने तक चाय का सेवन बंद कर दें। इससे आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होगा और आप ताजगी महसूस करेंगे।

    दिन में जरूर करें ये एक काम, दूर होगी थकान और आएगी बेहतर नींद

    डिहाइड्रेशन से बचाव चाय न पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है। चाय में मौजूद कैफीन शरीर की पानी की मात्रा को सोख लेती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। एक महीने तक चाय छोड़ने से आपके शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहेगी।

    क्या है साइलेंट डिहाइ़ड्रेशन? समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी | what is  silent dehydration | HerZindagi

    फोकस में कमी चाय की लत वाले लोगों को चाय छोड़ने के बाद कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जैसे फोकस में कमी और सिर दर्द। ऐसे में आप दूध की चाय की जगह हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, एक महीने तक चाय का सेवन बंद करने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं।

    काम पर ध्यान केंद्रित न कर पाने के क्या कारण हैं: 10 बातें

    एक महीने तक चाय छोड़ने से आपको अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। तनाव कम होगा, पाचन तंत्र सुधरेगा, नींद बेहतर होगी और डिहाइड्रेशन की समस्या से निजात मिलेगी। हालांकि, शुरुआती दिनों में थोड़ी कठिनाई हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे यह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होगा।

  • Jalandhar से सासंद Channi ने PM Narendra Modi के खिलाफ लोकसभा महासचिव को दी शिकायत

    Jalandhar से सासंद Channi ने PM Narendra Modi के खिलाफ लोकसभा महासचिव को दी शिकायत

    जालंधर, ENS: लोकसभा में जालंधर से सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा महासचिव को शिकायत सौंपी है। दरअसल, कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के भाषण की प्रशंसा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज करायी है। गौर हो कि हमीरपुर से 5 बार के सांसद अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर विवाद के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल से उनके भाषण का वीडियो शेयर किया और कहा, ‘मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी का यह भाषण अवश्य सुनना चाहिए।

    तथ्यों और हास्य का एक आदर्श मिश्रण, जो INDI गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है।’ इस मामले को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण के दौरान ‘कई आपत्तिजनक टिप्पणियां’ कीं, जिन्हें बाद में स्पीकर ने रिकॉर्ड से एक्सपंज कर दिया है। हालांकि, पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर के भाषण का पूरा हिस्सा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया। यह लोकसभा के नियमों का उल्लंघन है।

    राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर कल विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। चेयर पर बैठे वरिष्ठ भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आश्वासन दिया था कि टिप्पणियों को कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘कार्यवाही से हटाई गई टिप्पणियों को ऑनलाइन अपलोड किए गए वीडियो से भी एडिट करके हटाया जाता है। लेकिन संसद टीवी ने इस मामले में अनुराग ठाकुर का भाषण बिना एडिट किए ही अपलोड कर दिया। यह भारत के संसदीय इतिहास के इतिहास में शर्मनाक वाकया है।’

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘सदन में जाति पर व्यंग करना सही नहीं है। सदन में जाति नहीं पूछते. राहुल कौन सी जाति से हैं बीजेपी को पता है। सिर्फ अपमानित करने के लिए उन्होंने (अनुराग ठाकुर) ऐसा बयान दिया। बीजेपी में बड़े नेताओं ने इंटर कास्ट शादियां की हैं। तो पहले वह अपनी सूरत आईने में देखें. जाति पर बयान देना गलत है। पीएम ने भी ट्वीट कर दिया। क्या जरूरत थी पीएम को ऐसा करने की।’

  • घर के बाहर खेलते समय मासूम की हुई मौत, जाने मामला

    घर के बाहर खेलते समय मासूम की हुई मौत, जाने मामला

    फतेहाबाद : 4 साल के मासूम की मौत होने का मामला सामने आया है। जिले के गांव मताना में किसी जहरीले जानवर के काटने से 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान गौरव के तौर पर हुई है। बच्चा अपने मां-बाप की इकलौता बच्चा था। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    जानकारी के अनुसार मताना निवासी महेंद्र जागरण आदि में बेंजो बजाने का काम करता है। उसका साढ़े चार साल का बेटा रात को घर के पास खेल रहा था, बच्चे का दादा भी साथ ही मौजूद था। मृतक के परिजनों ने बताया कि खेलते-खेलते गौरव अचानक रोने लगा। जैसे ही उसे पूछा तो उसने बताया कि उसके पैर में किसी चीज ने काटा है।

    जब उसका पैर देखा तो पैर पर जख्म था और तेजी से उसका शरीर नीला पड़ने लगा। वह तुरंत उसे अस्पताल में लेकर गए। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि जख्म सांप के डसने जैसा नहीं है। किस जानवर ने उसे काटा, यह अभी तक पता नहीं चल पाया।

  • विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत लोअर अरनियाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान

    विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत लोअर अरनियाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान

    19 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

    ऊना/ सुशील पंडित : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला के ऊना विकास खंड की ग्राम पंचायत लोअर अरनियाला में उचित मूल्य की दुकान खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, महिला मंडल व महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

    इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकान के लिए 19 अगस्त तक ऑनलाईन; सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टमद्ध आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Punjab: 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में हथियारों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab: 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में हथियारों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

    बरनालाः जिला में आढ़तिये से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किय है। प्रेस वार्ता करते हुए एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक ने बताया कि सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने 8 आरोपियों को 3 पिस्टल, 9 कारतूस 32 बोर सहित 2 मैगजीन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ गिल निवासी पत्ती मौड़ नाभा, जिला बरनाला, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा निवासी कमाल पत्ती मौड़ नाभा, जिला बरनाला व गुरतेज सिंह उर्फ कंडा निवासी मौड़ नाभा, जिला बरनाला के रूप में हुई है।

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुलिस ने आरोपी जगसीर सिंह निवासी गांव सुखानंद जिला मोगा, गुरवीर सिंह निवासी माड़ा मुसतफा मोगा, पहले से फरीदकोट जेल में बंद लवप्रीत सिंह निवासी माड़ी मुसतफा मोगा, पटियाला जेल में बंद गुरप्रीत सिंह उर्फ कुक्की निवासी पडोल जिला एसएएस नगर, श्री मुक्तसर जेल में बंद जेल में बंद गुरप्रीत सिंह उर्फ बराड़ निवासी सुखनंद जिला मोगा को नामजद करके काबू किया है।

    पुलिस ने बताया कि 8 जुलाई को शिकायतकर्ता आढ़तियां सतपाल मौड़ निवासी तपा ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उसके मोबाइल फोन पर इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आ रही थी, उक्त व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर लक्की पटियाल बताते हुए उससे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह के पास से तीन पिस्टल नौ कारतूस 32 बोर जिंदा सहित दो मैगजीन, आरोपित गुरदीप सिंह के पास से एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी-73 ए – 1526 पलटीना व जगसीर सिंह व गुरवीर सिंह के पास से एक स्विफ्ट कार पीबी-19 एल 8100 बरामद की है।

    उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर अपने जेल में बैठे साथियों को देकर इस वारदात को अंजाम दिया। उक्त आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर आढ़तियां सतपाल मौड़ निवासी तपा को धमकियां देकर फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने माननीय अदालत के पास से जेल में बंद आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ कुर्की, लवप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ बराड़ को विभिन्न जिलों से लाकर जिला अदालत में पेश में पुलिस ने 4 दिनों का रिमांड हासिल किया है।

    एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ पहले से विभिन्न मामलों में केस दर्ज है। जिस के दौरान आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ थाना भदौड़ में एक केस, गुरतेज सिंह निवासी मौड़ नाभा के खिलाफ दो केस थाना शैहणा व थाना भदौड़ में दर्ज है। आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी निवासी जिला मोगा के खिलाफ विभिन्न जिलों में 11 केस दर्ज है। आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ कुर्की निवासी एसएएस नगर के खिलाफ चार केस व आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ बराड़ जिला मोगा के खिलाफ विभिन्न जेलों में नौ केस दर्ज है।

  • Jalandhar: क्या रद्द हो सकती है MP Channi की सदस्यता? High Court में दायर हुई याचिका, देखें वीडियो

    Jalandhar: क्या रद्द हो सकती है MP Channi की सदस्यता? High Court में दायर हुई याचिका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सांसद चरणजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, चन्नी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर की गई है। जिसमें उनके लोकसभा चुनाव को चुनौती दी गई है। ऐसे में अगर जांच सही पाई जाती है तो चन्नी की सदस्यता रद्द हो सकती है। दरअसल, गौरव लूथरा ने चन्नी के खिलाफ चुनावों में गाइडलाइंस की पालना सही से ना किए जाने को लेकर पटीशन दायर की है। इस मामले की जानकारी देते हुए गौरव लूथरा ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ चुनाव याचिका दायर की है।

    लूथरा ने कहा कि चुनावों में चुनाव विभाग की तरफ से खर्चा एक्सपेंडिचर को लेकर कई तरह की गाइडलाइन जारी होती हैं, लेकिन ग्राउंड पर ब्यूरोक्रेट्स और पॉलिटिशियंस में फ्रेंडली मैच सेट हो जाता है। राजनेता खुला खर्च करते हैं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने चन्नी पर आरोप लगाए कि सांसद ने खर्च का पूरा हिसाब नहीं बताया है। लूथरा ने कहा कि गाइलाइंस की सही से पालना ना किए जाने को उन्होंने सबूतों के साथ हाईकोर्ट में पटीशन दायर की थी। जिसका हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को पटीशन दायर की गई थी। जिसके बाद 26 जुलाई को कुछ खामियों पाए जाने को लेकर डाक्यूमेंट लगाए गए थे।

    अब हाईकोर्ट में 12 अगस्त को इसकी सुनवाई होगी। लूथरा ने कहा कि पिटीशन पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जालंधर चुनाव अधिकारी के माध्यम से ईवीएम को सुरक्षित रखने सहित सभी रिकॉर्ड मेंटेन करने के लिए कहा है। लूथरा ने कहा कि इस मामले में पार्टी और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया जा चुका है। लूथरा ने बताया कि चुनाव से पहले ही जालंधर के चुनाव अधिकारी को शिकायत कर दी थी, लेकिन कोई सुनवाई ना होने के चलते अब हाईकोर्ट का उन्होंने रूख किया है।

    लूथरा ने कहा कि चन्नी कोई आम व्यक्ति नहीं है वह पूर्व सीएम रह चुके है। ऐसे में उन्हें चुनाव आयोग की गाइलाइंस की पालना करनी चाहिए थी। हालांकि इस मामले को लेकर लूथरा ने कहा कि उनकी चरणजीत सिंह चन्नी से कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि चुनाव खत्म होने के 45 दिनों के बाद ईवीएम को इलेक्शन कमिशन की परमिशन के बाद स्ट्रांग रूम से वेयर हाउस में शिफ्ट करना होता है। लेकिन हाईकोर्ट ने जालंधर में चुनाव तहसीलदार को ईवीएम को वेयर हाउस में शिफ्ट न करने के आदेश दिए हैं।

  • Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, 2 गिरफ्तार

    Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, 2 गिरफ्तार

    अमृतसर : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। अजनाला में एक 20 वर्षीय युवक की हेरोइन की ओवरडोज़ से मौत हो गई। मृतक की पहचान रणजीत मसीह के तौर पर हुई है। मृतक की मां परमजीत के बयान के आधार पर पुलिस ने हैप्पी और साहिल निवासी अजनाला के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    पुलिस ने दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। परमजीत ने बताया कि उसका बेटा रणजीत मसीह 27 जुलाई को घर से गया था, लेकिन 28 जुलाई तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद अजनाला के ही सक्की पुल के पास रणजीत सिंह की लाश मिली थी।

     परमजीत कौर के मुताबिक हैप्पी और साहिल ही उसे हेरोइन लाकर देते थे। जिसके कारण उनके जवान बेटे की ओवरडोज़ से मौत हो गई। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab:  Police हिरासत में लिए गए किसानों को किया रिहा, देखें वीडियो

    Punjab: Police हिरासत में लिए गए किसानों को किया रिहा, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बाद लुधियाना प्रशासन ने टोल प्लाजा को फिर से शुरू कर दिया है। लेकिन इस दौरान टोल प्लाजा पर जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद भारती किसान मजदूरी युनियन के प्रधान और किसान जत्थेबंदियां इकट्ठी हुई।

    उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि अगर उन्होंने किसानों को रिहा नही किया तो, वह सड़क जाम कर देंगे। सतलुज टोल प्लाजा पर हंगामे के मामले में हिरासत में लिए गए किसान नेता दिलबाग सिंह और इंद्रवीर सिंह को पुलिस ने डेढ़ घंटे की बैठक के बाद हिरासत से रिहा कर दिया।

    किसानों ने कहा कि कोर्ट ने धक्का किया है और वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि लुधियाना सतलुज टोल हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक चालू रहेगा।

  • Jalandhar: दिन दहाड़े Shoes बाजार के बाहर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें Live

    Jalandhar: दिन दहाड़े Shoes बाजार के बाहर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: गोल मार्किट के पास शूज बाजार के शोरूम के बाहर दिन दहाड़े चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार ने बताया कि चोर शोरूम के बाहर से शूज से भरा बोरा लेकर फरार हो गए। कर्मी ने बताया कि बोरे में 48 शूज के जोड़े थे। जिसकी कीमत 24 से 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पीड़ित का आरोप हैकि घटना सुबह 11ः30 बजे के करीब हुई है, लेकिन इस घटना को लेकर उन्होंने कई बार थाने में फोन शिकायत देने के लिए फोन किया, पर कोई नहीं आया।

    जिसके बाद दुकानदार खुद थाने में जाकर मामले संबंधी शिकायत देकर आया। हैरानी की बात यह है कि एक ओर दिन दहाड़े चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है, दूसरी ओर पुलिस घटना की सूचना के बाद मौके पर नहीं पहुंच रही है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि 2 घंटे से अधिक समय हो गया है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि वह थाने में शिकायत देने गए तो वहां पर पुलिस कर्मी का कहना है कि उनके पास थाने में 4 लोग ही मौजूद है।

    उन्होंने थाने में कर्मियों की संख्या कम होने को लेकर पीड़ित को कहा। दुकानदार ने कहा कि घटना से एक किलोमीटर दूर पुलिस का थाना है, लेकिन थाना 6 की पुलिस नहीं घटना स्थल पर पहुंची। पीड़ित ने कहा कि उनके शोरूम के सामने बैंक है, अगर बैंक में कोई घटना हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा। पीड़ित ने बताया सीसीटीवी कैमरे चैक किए जिसमें एक्टिवा पर सवार होकर 2 युवक आए और शूज से भरा बोरा लेकर फरार हो गए।

  • Punjab: Amritpal Singh पर लगे NSA एक्ट मामले में सरकार को नोटिस जारी

    Punjab: Amritpal Singh पर लगे NSA एक्ट मामले में सरकार को नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः खड़ूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर लगे NSA एक्ट मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दरअसल, अमृतपाल सिंह के वकील ने उस पर लगे NSA एक्ट को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। वहीं आज हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब व केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। अमृतपाल सिंह के वकील द्वारा दायर की गई याचिका पर कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा। इस मामले की अगली सुनवाई अब 28 अगस्त को होगी।

    दरअसल, आज सुनवाई के दौरान अमृतपाल सिंह के वकील ने कहा कि NSA एक्ट की समयावधि बढ़ाना एक तरह से असंवैधानिक है। उसने कहा कि उस पर NSA एक्ट लगाना सरासर गलत है। जिसके बाद आज हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद केंद्र और पंजाब सरकार को 28 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा गया है।